शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

विधायकों की लामबंदी पर बीजेपी ने कसा तंज

दुष्यंत टीकम      
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के खिलाफ कांग्रेस विधायकों की लामबंदी पर बीजेपी ने तंज कसा है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार नहीं चूं-चूं का मुरब्बा है। कहीं कोई नियंत्रण नहीं है। समझ नहीं आता कौन मंत्री है। कौन विधायक है। समझ नहीं आता सरकार कौन चला रहा है। अंतरकलह ही इस सरकार को डुबोएगी। राज्य का विकास ठप्प है। एक मंत्री के ख़िलाफ़ विधायकों का आरोप लगाना बड़ी बात है। मुख्यमंत्री को इस पर निर्णय लेना चाहिए, नहीं तो माना जाएगा कि वह अक्षम है।
 दरअसल छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम पर ट्रांसफर में लेनदेन का आरोप लगा है। कांग्रेस विधायकों ने ही अपने स्कूल शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायकों ने मंत्री को खरी-खोटी सुनाई है। ट्रांसफर में गोरखधंधा करने का आरोप लगाया है। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया था कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं। मंत्री अपनी मनमानी कर रहे हैं। 35 से अधिक विधायक मंत्री के खिलाफ है। मुख्यमंत्री से मंत्री टेकाम को हटाने की मांग करेंगे।
विधायकों के आरोपों पर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा था कि इन आरोपों पर वे कुछ नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ट्रांसफर की बात करने आए थे। ट्रांसफर पर प्रतिबंध है, समन्वय से होता है। ट्रांसफर कोई मंत्री नहीं कर सकता। वहीं अनुशासन को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी को लेना है, विधायकों को सार्वजनिक बयानों से बचना चाहिए।

24 घंटे में कोरोना के 22,000 मामलें दर्ज किए

कविता गर्ग      
मुबंई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,000 के करीब मामले दर्ज किए गए हैं। आज भी देश में हर रोज औसतन 20,000 के करीब मामले आ रहे हैं। पिछले हफ्ते 56% कोविड मामले केरल से दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि देश में पांच ऐसे राज्य हैं जहां जहां अभी भी 10,000 से ज्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। केरल में 1,22,000 के करीब सक्रिय मामले हैं।
वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 36,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक में भी सक्रिय मामले अधिक संख्या में हैं। लव अग्रवाल के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश और असम में कुछ जिलों सहित 28 जिले हैं, जिनमें सकारात्मकता दर 5% और 10% के बीच है। इन राज्यों को उच्च संक्रमण दर की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 34 जिले ऐसे हैं जो 10% से अधिक की साप्ताहिक सकारात्मकता दर की रिपोर्ट कर रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राहत की खबर यह है कि पिछले सप्ताह देश की कुल सकारात्मकता दर लगभग 1.68% थी, जबकि पहले यह 5.86 फीसदी थी। लव अग्रवाल ने कहा, कोविड महामारी की चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। हम अभी यह ना समझे की कोविड खत्म हो चुका है। हमारे सामने कोविड की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उसपर काम करने की जरूरत है। हमें अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखना है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है, इस बीच गुरुवार को विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारी मात्रा में ट्रैवलिंग तीसरी लहर का कारण बन सकती है।

राजनीति: सीमा विवाद को लेकर भिडें भारत-चीन

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख को लेकर चल रहे सीमा विवाद के बाद अब अरुणाचल प्रदेश से भी चीन की ओर से आंखें तरेरे जाने की बात सामने आ रही है। अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिक आमने सामने आ गए और सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ भिड गए। पीएलए की सेना ने जब सीमा लांघी तो पूरी तरह से मुस्तैद भारतीय सेना ने चीन के तकरीबन 200 सैनिकों को एलएसी के पास रोककर रखने के बाद कुत्ते की तरह खदेड़कर वापस भेज दिया है।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में गश्त के दौरान भारत और चीन के सैनिक एक दूसरे के आमने सामने आ गए और उनकी एक दूसरे के साथ भिड़ंत हो गई। यह घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। सेना के सूत्रों ने बताया है कि कुछ घंटे तक चले फिजिकल इंगेजमेंट के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक बातचीत के तहत मामले को सुलझा लिया गया है। भारत की तरफ से चीन की इस हरकत के चलते किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

जातिगत आधार पर कर्मचारियों की गणना पूरी हुईं

मनोज सिंह ठाकुर            
भोपाल। केंद्र सरकार भले ही जातिगत जनगणना कराने से कतरा रही है, लेकिन मध्यप्रदेश में जातिगत आधार पर कर्मचारियों की गणना पूरी हो गई है। दरअसल नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग कोटा 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने का मामला अभी हाईकोर्ट में हैं। जिन याचिकाओं पर रोक लगी है उन्हें छोड़कर बाकी में 27 फीसदी आरक्षण की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है। सरकार अब यह जानना चाह रही है कि शासकीय कार्यालयों में OBC वर्ग के कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और कितने पद अभी खाली हैं।
इसके लिए बाकायदा सभी कर्मचारियों की गिनती कराई गई है। इसमें पता चला है कि प्रदेश में सितंबर 2021 की स्थिति में कुल 3,19,144 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से ओबीसी के 42055 हैं। जबकि, 2018 की गणना के हिसाब से प्रदेश में 4,52,139 पद स्वीकृत थे, जिन पर नियमित कर्मचारी कार्यरत थे। यानी अभी प्रदेश में 1,32,995 पद खाली हैं।
ओबीसी में अभी 66 जातियां, कतार अभी और लंबी होगी।
मध्यप्रदेश में केंद्रीय सूची के अनुसार ओबीसी में 66 जातियां हैं, जिनकी उपजातियों की संख्या करीब 175 है। हाल ही में राज्य सरकारों को ओबीसी वर्ग में शामिल जातियों की संख्या बढ़ाने के अधिकार दिए हैं। इसके बाद अन्य जातियों को भी पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की कवायद की जा रही है। प्रदेश में ओबीसी का 14 प्रतिशत से आरक्षण बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा 2 सितंबर को ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिस पर आगामी 25 अक्टूबर को सुनवाई होना है।

हत्याकांड मामले में 5 आरोपियों को दोषी करारा

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम सहित 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 13 अक्टूबर को कोर्ट इन सभी दोषियों की सजा का ऐलान करेगा। मामले में आरोपी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वहीं आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए।
त्‍योहार की शुरुआत से पहले फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम,जाने आपके शहर में क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम ?
बता दें कि 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को अंतिम सुनवाई हुई थी। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस चली, इसके बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया।
भोपाल के शाहजहांनाबाद में लोहे का पाइप मारकर चलती एक्टिवा से गिराया,एक्टिवा लेकर भागे लुटेरे डिक्की में रखे थे 2.76 लाख
मिली जानकारी के अनुसार, मामले में राम रहीम, कृष्ण, सबदिल, अवतार, जसबीर को दोषी करार दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी इंदरसैन की मौत हो चुकी है। इससे पहले साध्वी यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को दोषी करार दिया गया था।

श्रीदेवी की याद में अपने हाथ पर यूनीक टैटू बनवाया

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की याद में अपने हाथ पर यूनीक टैटू बनवाया है।
जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहाड़ों पर बिताए अपने वक्त की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सबसे खास है जान्हवी के हाथ पर बना टैटू, जो उनकी मां श्रीदेवी की हैंडराइटिंग में है। जिसमें लिखा है, आई लव यू माय लब्बू।
अंग्रेजी में लिखे इस नोट का मतलब है, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरी लब्बू, तुम दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची हो। गौरतलब है कि श्रीदेवी, जान्हवी को प्यार से लब्बू कहा करती थीं।

24 घंटे में 50.17 लाख से अधिक टीके लगाए

अकांंशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे को दौरान 50.17 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 93.17 करोड़ से अधिक हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 21 हजार 257 नये मामले सामने आयें है और 24 हजार 963 व्यक्ति कोविड संक्रमण से मुक्त हुये हैं। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने की दर 97.96 प्रतिशत है।
देश में कुल दो लाख 40 हजार 221 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 0.71 प्रतिशत है। अभी तक तीन करोड़ 32 लाख 25 हजार 221 व्यक्ति कोविड से उबर चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 50 लाख 17 हजार 753 कोविड टीके लगायें गयें हैं। आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण 93 करोड़ 17 लाख 17 हजार 151 हो गया।
आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल तीन करोड़ 31 लाख 75 हजार 656 कोविड रोगी स्वस्थ हो चुके है।
पिछले 24 घंटों में 13 लाख 85 हजार 706 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में 58 करोड़ 43 हजार 190 परीक्षण हो चुके हैं।

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...