शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

विधायकों की लामबंदी पर बीजेपी ने कसा तंज

दुष्यंत टीकम      
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के खिलाफ कांग्रेस विधायकों की लामबंदी पर बीजेपी ने तंज कसा है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार नहीं चूं-चूं का मुरब्बा है। कहीं कोई नियंत्रण नहीं है। समझ नहीं आता कौन मंत्री है। कौन विधायक है। समझ नहीं आता सरकार कौन चला रहा है। अंतरकलह ही इस सरकार को डुबोएगी। राज्य का विकास ठप्प है। एक मंत्री के ख़िलाफ़ विधायकों का आरोप लगाना बड़ी बात है। मुख्यमंत्री को इस पर निर्णय लेना चाहिए, नहीं तो माना जाएगा कि वह अक्षम है।
 दरअसल छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम पर ट्रांसफर में लेनदेन का आरोप लगा है। कांग्रेस विधायकों ने ही अपने स्कूल शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायकों ने मंत्री को खरी-खोटी सुनाई है। ट्रांसफर में गोरखधंधा करने का आरोप लगाया है। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया था कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं। मंत्री अपनी मनमानी कर रहे हैं। 35 से अधिक विधायक मंत्री के खिलाफ है। मुख्यमंत्री से मंत्री टेकाम को हटाने की मांग करेंगे।
विधायकों के आरोपों पर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा था कि इन आरोपों पर वे कुछ नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ट्रांसफर की बात करने आए थे। ट्रांसफर पर प्रतिबंध है, समन्वय से होता है। ट्रांसफर कोई मंत्री नहीं कर सकता। वहीं अनुशासन को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी को लेना है, विधायकों को सार्वजनिक बयानों से बचना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...