शनिवार, 4 सितंबर 2021

लाल तप्पड़ के बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पंकज कपूर       
देहरादून। डोईवाला के औद्योगिक क्षेत्र लाल तप्पड़ में बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। पुलिस व दमकल विभाग की टीमें पहुंची मौके पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग का रेस्क्यू जारी ,खुराना ब्रदर्स के नाम पर स्थित है। लाल तप्पड़ में प्लांट ,आग से नुकसान का अभी तक नही आंकलन ,आग लगने के कारणों का पता नही ।लिंक क्लिक करें।


1 दशक देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अगला एक दशक देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपी आर एंड डी) को पुलिस बलों को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में हर तरह से सक्षम बनाने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है।
अमित शाह ने आज यहां बीपी आर एंड डी के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में है जबकि विभिन्न केंद्रीय पुलिस बल सीमाओं की निगरानी मुस्तैदी से कर रहे हैं।
उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं है की देश बहुत सलामत हाथों में है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत तेजी से 50 खरब रुपए की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे पुलिस बालों को बढ़ती और निरंतर बदलती चुनौतियां से निपटने के लिए हमेशा मुस्तैदी और ताकत के साथ तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि ब्यूरो को इस मामले में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों को हर तरह से सक्षम बनाकर तथा उनकी क्षमता निर्माण करने में आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी जारी

श्रीनगर। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी जारी है। वहीं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार सुबह फिर बंद कर दी गयीं। गत रात को इंटरनेट सेवाएं बहाल की गयी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात को यहां उनके आवास में निधन हो गया था। जम्मू कश्मीर में तीन दशक से अधिक समय तक अलगाववादी मुहिम का नेतृत्व करने वाले और पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता को उनके आवास के समीप एक मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन के बाद घाटी में एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगायी गयीं।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदियां लगी हुई हैं लेकिन कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही में ढील दी गयी है। श्रीनगर के पुराने इलाके और हैदरपुरा में पाबंदियां जारी हैं। गिलानी हैदरपुरा के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि यहां हैदरपुरा इलाके में गिलानी के आवास तक जाने वाली सड़कें बंद हैं और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवाओं और मोबाइल टेलीफोन सेवाओं को दो दिन तक बंद रखने के बाद शुक्रवार रात को बहाल किया गया। हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शनिवार सुबह फिर से बंद कर दिया गया।

अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मॉड्यूलर उपकरण बनाया


बेंगलुरु। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसंधानकर्ताओं ने एक सर्व सुविधायुक्त, आत्मनिर्भर एवं मॉड्यूलर (जिसमें अनेक हिस्से होते हैं) उपकरण बनाया है। जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में मददगार होगा। इस उपकरण की मदद से वैज्ञानिक बाह्य अंतरिक्ष में जीव विज्ञान संबंधी प्रयोग करने में सक्षम हो सकेंगे।
बेंगलुरु स्थित आईआईएससी की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि ‘एक्टा एस्ट्रोनॉटिका’ में प्रकाशित अध्ययन में अध्ययन दल ने दिखाया कि ‘स्पोरोसारसिना पास्चराई’ नाम के जीवाणु के विकास पर नजर रखने और उसे उत्प्रेरित करने के लिए उपकरण का किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, वह भी इस तरह जिसमें मानवीय दखल कम से कम हो।
इसमें बताया गया कि इस तरह के जीवाणु कठोर पर्यावरण में किस प्रकार का व्यवहार करते हैं, यह समझने पर मानव अंतरिक्ष मिशन मसलन इसरो द्वारा नियोजित भारत के पहले मानव वाले अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी। इस अध्ययन से जुड़े वरिष्ठ अध्ययनकर्ता एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक कौशिक विश्वनाथन ने कहा कि इसके पूरी तरह से सर्व सुविधायुक्त होने की जरूरत है, जिसकी किसी और पर निर्भरता नहीं हो।
इसके अलावा सामान्य प्रयोगशाला की तरह आप समान संचालन परिस्थितियों की उम्मीद नहीं कर सकते।” आईआईएससी और इसरो के दल द्वारा तैयार किए गए उपकरण में जीवाणु विकास पर नजर रखने के लिए एलईडी और फोटोडाओड सेंसर है। इसमें भिन्न प्रयोगों के लिए विविध कक्ष हैं और प्रत्येक कक्ष से डेटा एकत्रित और सुरक्षित किया जाएगा।


अपने देश को सोने और चांदी के पदक दिलवाएं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किए जा रहे पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने देश को सोने और चांदी के पदक दिलवाए। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक के ऊपर अपना कब्जा जमाया।
भारतीय निशानेबाज मनीष ने फाइनल मुकाबले में 218.2 का स्कोर दर्ज किया, जबकि सिंहराज ने 216.77 और प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इस स्पर्धा में रूस ओलंपिक समिति के सह सर्जेई मालिशेव ने 196.8 के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। क्वालिफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। मनीष ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले भारत की अवनी लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए सोना जीत चुके हैं। यदि भारतीय निशानेबाज सिंहराज की बात की जाए तो उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। इससे पहले सिंहराज ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उनके अवाला अवनि लेखरा भी दो पदक जीत चुकी हैं जिनमें एक स्वर्ण और एक ब्रांज मेडल शामिल है।

यूपी: बाढ़ के पानी में डूबने से मां-बेटी की मौंत हुईं

हरिओम उपाध्याय           
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गयी। इसके अलावा अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो अन्य के शव पाये गये।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार देर शाम कंचन (26) अपनी छह माह की बेटी को शौचालय की टंकी पर बैठाकर शौच साफ कर रही थी कि बच्ची उसके हाथ से फिसल कर टंकी के पास बाढ के पानी में डूब गयी। कंचन शोर मचाये बगैर बच्ची की जान बचाने के लिये पानी में कूद गयी। इस हादसे में मां बेटी की मौत हो गयी।
जिले के खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव निवासी सतीश पान्डेय (50) की आमी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में फिसल जाने के कारण डूबकर मृत्यु हो गयी वहीं सहजनवा क्षेत्र के डुमरिया बाबू बांध के सिसयी रेगुलेटर के पास पानी में उतराता एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।


एससी में जजों की कमी के बीच बड़ा फैसला लिया

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। देश के उच्च न्यायालयों में जजों की कमी के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने 12 उच्च न्यायालयों में पदोन्नति के लिए 68 नामों की सिफारिश की है। जजों के नामों को लेकर कॉलेजियम की 25 अगस्त और 1 सितंबर को बैठक हुई थी। खास बात यह है कि जज बनाए जाने के लिए सिफारिश किए गए नामों में 10 महिलाएं भी शामिल हैं।
चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एम खानविलकर की तीन सदस्यीय कॉलेजियम की तरफ से 12 हाईकोर्ट के लिए जजों के नामों की सिफारिश की गई है। इनमें इलाहाबाद, राजस्थान, कलकत्ता, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मद्रास, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा, केरल, छत्तीसगढ़ और असम का नाम शामिल है। अगस्त और सितंबर की शुरुआत में हुई दो बैठकों में कॉलेजियम ने 112 उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया था।
इनमें 88 बार से थे और 31 न्यायिक सेवा के थे। 12 उच्च न्यायालयों के लिए सिफारिश नामों में से 44 बार से हैं, जबकि 24 न्यायिक सेवाओं में से हैं। अनुसूचित जनजाति से आने वाली महिला न्यायिक अधिकारी मार्ली वांकुंग के नाम की सिफारिश गुवाहाटी हाई कोर्ट के जज के लिए की गई है। मिजोरम से हाईकोर्ट की पहली महिला जज होंगी। साथ ही कॉलेजियम ने विचार किए गए नामों में शामिल 16 उम्मीदवारों के बारे में और जानकारी मांगी है।

सिद्धार्थ की अचानक मौत ने सभी को सन्न किया

कविता गर्ग           
मुबंई। मनोरंजन जगत के चमकते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने सभी को सन्न कर दिया है। 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ के निधन पर किसी का भी यकीन कर पाना मुश्क‍िल है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों तक ने उन्हें श्रद्धांजल‍ि दी है। किसी ने दो शब्द जाह‍िर किए तो किसी ने मौन रहकर अपने दुख को जाह‍िर किया।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से आहत हुई हैं, पर सिद्धार्थ की मौत के बाद उनपर चली खबरों पर उन्होंने अपना गुस्सा भी दिखाया है। अनुष्का ने स्टैंड अप कॉमेड‍ियन और यूट्यूबर जाक‍िर खान के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर नाराजगी जताई है।
जाक‍िर खान ने अपने पोस्ट में लिखा 'वो तुम्हें इंसान नहीं समझते इसल‍िए नहीं है कोई लाइन....ना कोई बाउंड्रीज हैं, तुम्हारी लाश उनके लिए कोई रूह निकला हुआ जिस्म नहीं, बस तस्वीर लेने का एक और मौका है, जितनी हो सके...ये वैसा है जैसे, दंगों में किसी जलते घर में से बर्तन चुराने की कोश‍िश करना। क्योंकि उनके इसके बाद, तुम क्या ही काम आओगे, ज्यादा से ज्यादा 10 तस्वीरें, 5 खबरें, 3 वीड‍ियोज, 2 स्टोरीज। 1 पोस्ट और बस खत्म। इसल‍िए तुम्हारी मौत तमाशा ही रहेगी। रोती मां भी तमाशा, गम से टूटा हुआ बाप तमाशा, बेसुध बहन, हिम्मत हारे हुए भाई, तुमसे मोहब्बत करता हर इंसान उनके लिए बस तमाशा है।

एसबीआई ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक आफॅ इंडिया ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि आज से बैंकिंग समेत 7 तरह की सेवाएं आज से बंद हो गई है। वहीं बताया है कि ये सर्विसेज कब से शुरू हो जाएगी।
एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि ‘4 सितंबर की रात 11:35 बजे से 5 सितंबर को 01:35 बजे तक मेंटेन‍ेंस गतिविधियां चलेंगी. इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, योनो , योनो लाइट , योनो बिजनेस और आईएमपीएस और यूपीआई सेवाएं उपलब्‍ध नहीं रहेंगी।
ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े कुछ काम निपटाने के बादे में सोच रहे हैं। तो बिना देरी कर आज ही काम को पूरा ले वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि इससे पहले भी 16 और 17 जुलाई के लिए भी एसबीआई ने ऐसा ही अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद रात 10 बजकर 45 मिनट से देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक (150 मिनट) के लिए ये सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं।

नए सिरे से डीपीसी कराए जाने के आदेश पर रोक

दुष्यंत टीकम          
रायपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट ने राज्य शासन के 7 प्रमुख अफसरों के नए सिरे से डीपीसी कराए जाने के आदेश पर रोक लगा दिया है। आगामी आदेश तक उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है। इन अधिकारियों के प्रमोशन को केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दरअसल साल 2003 में आयोजित पीएससी परीक्षा के बाद तूलिका प्रजापति, फरिहा आलम सिद्दीकी, चन्दन त्रिपाठी, जयश्री जैन, प्रियंका थवाईत, दीपक अग्रवाल समेत 7 लोगों का चयन उप जिला कलेक्टर पद पर हुआ था। इनको पिछले साल प्रमोशन दिया गया था. एक अभ्यर्थी हिना नेताम ने प्रमोशन प्रक्रिया को केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में चुनौती दी थी। केट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य लोकसेवा आयोग को दोबारा इन पदों के लिए डीपीसी कराने का आदेश दिया था।

सीएम के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हुआ

मिनाक्षी लोढी         
कोलकाता। प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की खाली पड़ी विधान सभा सीटों में से तीन और ओडिशा की एक सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। बंगाल में भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं, ओडिशा की पीपली सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है। इन सीटों पर आज से ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।


प्रदेश प्रभारी के बयान को नफ़रत का प्रमाण बताया

दुष्यंत टीकम                    
रायपुर। बस्तर में आयोजित भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन जबकि चिंतन शिविर बस्तर के संभागीय सम्मेलन में परिवर्तित हो गया था और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने विवादित बयान दे दिया था। उस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार करते हुए उस बयान को छत्तीसगढ़ी अस्मिता से जोड़ते हुए बयान को छत्तीसगढ़ से नफ़रत का प्रमाण बताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन में पत्रकारों से कहा "पुरंदरेश्वरी ने कहा था कि थूक देंगे तो मंत्रिमंडल बह जाएगा,छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की ज़मीन है। यहाँ महिलाएं पूजी जाती हैं। इसलिए मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाह रहा लेकिन मैं ये जरुर कहना चाहता हूँ मैं मुख्यमंत्री बाद में हूँ पहले किसान हूँ। इसलिए उन्होने हम पर नहीं किसानों पर थूकने की बात कही है। ये किसानों से कैसी घृणा करते हैं ये उजागर करता है।अनुसूचित जाति जनजाति से कैसी घृणा करते हैं यह बयान इसे उजागर करता है" मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा "यह बयान छत्तीसगढ़ से नफ़रत को ज़ाहिर करता है,हम इसे बर्दाश्त न
हीं कर सकते, इस बयान का तीन दिन बाद भी भाजपा की ओर से कोई खंडन नहीं आया है, इससे साफ़ है कि पूरी भाजपा किसानों से नफ़रत करती है,समूचे छत्तीसगढ से घृणा करती है, मैं इस बयान का विरोध करता हूँ" इसके पहले मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा के बस्तर में आयोजित चिंतन शिविर को लेकर यह कहते हुए सवाल उठाया "बस्तर में चिंतन शिविर आयोजित हुआ लेकिन उनके ऐजेंडे में नक्सल समस्या शिक्षा रोजगार जैसे मुद्दे नहीं थे,उनके शिविर में ऐजेंडा था कि ओबीसी वर्ग को कैसे साधना है सत्ता में कैसे आना है।

10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ 'सोना'

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 28 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
इस गिरावट के बाद सोना 47246 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को सोना 47274 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना सस्ता होने से ग्राहकों की बल्ले बल्ले, अब इतने रुपये में मिल रहा 10 ग्राम सोना, जानिए क्या है ताजा भाव?
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सस्ता हुआ। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 117 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद चांदी 63475 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 63592 रुपये प्रति किलो था।


अफगान: 5,50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए

काबूल। अफगानिस्तान की गंभीर जरूरतों को उजागर करने और देश के लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा आवश्यक तत्काल वित्तीय सहायता और कार्यों पर जोर देने के वास्ते 13 सितंबर को एक उच्च स्तर का मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। 
अफगानिस्तान एक अत्यंत विकट स्थिति में हैं तथा लंबे संघर्ष, गंभीर सूखे और कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है। यह स्थिति तब है जबकि देश की लगभग आधी आबादी यानी करीब 1.8 करोड़ अफगानियों को पहले से ही सहायता की आवश्यकता थी। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि देश में जनवरी 2021 से 5,50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
प्रत्येक तीन में से एक अफगानी नागरिक संकट या आपातकालीन स्तर की खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहा है और पांच वर्ष से कम उम्र के आधे से अधिक बच्चे भीषण कुपोषण की कगार पर हैं। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि भयंकर सूखा मानवीय संकट को बढ़ा रहा है और आगामी सर्दियों में स्थिति अधिक कठोर होने की आशंका है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और महासचिव संकटग्रस्त देश की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने हेतु 13 सितंबर को एक उच्च स्तर की मंत्रिस्तरीय मानवीय बैठक बुलाने के लिए जिनेवा की यात्रा करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन वित्त पोषण में तेजी से वृद्धि की वकालत करेगा ताकि जीवन रक्षक मानवीय अभियान जारी रह सके तथा अफगानी नागरिकों तक आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण एवं निर्बाध मानवीय सहायता की अपील करेगा।

दस्तावेजों को गोपनीय सूची से हटाने का निर्देश दिया

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले से संबंधित कुछ दस्तावेजों को गोपनीय सूची से हटाने का निर्देश दिया है। सरकार का यह फैसला उन पीड़ितों के परिवारों के लिए मददगार होगा जो सऊदी अरब की सरकार के खिलाफ अपने आरोपों के संबंध में लंबे समय से रिकॉर्ड की मांग कर रहे हैं।
यह आदेश 11 सितंबर के आतंकवादी हमले की घटना के 20 साल पूरा होने से महज एक सप्ताह पहले आया है और इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर बरसों से पीड़ितों के परिवार और सरकार के बीच टकराव चल रहा था। बाइडन ने शुक्रवार को दस्तावेजों को गोपनीय सूची से हटाने का निर्देश दिया और उन्होंने वादा किया कि उनका प्रशासन इस समुदाय के सदस्यों के साथ सम्मानपूर्वक जुड़ना जारी रखेगा।
शासकीय आदेश में कहा गया है कि दो दशक पहले हुई यह दुखद घटना अमेरिकी इतिहास और अमेरिकियों की स्मृति में आज भी ताजा है। इसलिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि पारदर्शिता को और बढ़ाया जाए। आदेश में न्याय विभाग और अन्य कार्यकारी शाखा एजेंसियों को कुछ निश्चित रिकॉर्ड को गोपनीय सूची से हटाने की समीक्षा शुरू करने का निर्देश दिया गया और इसके लिए आवश्यक है कि अवर्गीकृत दस्तावेज अगले छह महीनों में जारी किए जाए।
न्यूयॉर्क में संघीय अदालत में एक मुकदमा काफी समय से लंबित है जिसमें सऊदी अरब की सरकार और उसके अधिकारियों पर घटना से पहले विमान के अपहरणकर्ताओं को मदद उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराने का अनुरोध किया गया है।

संक्रमण के मामलों की संख्या 3,29,45,907 हुईं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,618 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,29,45,907 हो गयी। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,05,681 पर पहुंच गई। उपचाराधीन मामलों में लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 330 और मरीजों के जान गंवाने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 4,40,225 पर पहुंच गई।
मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,903 की वृद्धि हुई। उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.43 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.63 प्रतिशत है। पिछले 71 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सीएम की मूर्ति लगाने का फैसला, विवाद शुरू हुआ

मिनाक्षी लोढी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नया विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बागुईहाटी क्षेत्र के नज़रूल पार्क उन्नयन समिति द्वारा देवी दुर्गा के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मूर्ति लगाने के फैसले के बाद शुरू हुआ है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा है कि भारतीय इतिहास में जिस भी राजनेता ने अपना आदर्श बनाया है, उसे विनाश का सामना करना पड़ा है।
यह आज तक का इतिहास है। मायावती हो या दक्षिण के बड़े राजनेता, जिस भी राजनेता की पूजा की गई है, वे विनाश की ओर ले गए हैं। वहीं दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे मशहूर क्ले मॉडलर मिंटू पाल अपने कुमारतुली स्टूडियो में फाइबरग्लास की मूर्ति बना रही हैं। मिंटू पल ने कहा कि यह विचार कोलकाता में होने वाली थीम पूजा से आया है, इसलिए थीम पूजा के समय सभी क्लब चाहते हैं कि क्लब आगे बढ़े और कुछ नया दिखाए।

कनाडा की 18 वर्ष की लीला से हारी 'ओसाका'

एल्बनि। पिछली चैम्पियन नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में कनाडा की 18 वर्ष की लीला फर्नांडिज से हार गई। जिसके बाद अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी और रैकेट तोड़ दिया। प्वाइंट के बीच काफी समय लेने के लिये दर्शकों ने ओसाका की काफी हूटिंग भी की।
वह आखिर में 5 . 7, 6 . 7, 6 . 4 से हार गई। दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी लीला पहली बार ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंची है। ग्रैंडस्लैम में लगातार 16 मैच और चार खिताब जीतकर आई ओसाका का फ्रेंच ओपन के बाद यह दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट था। फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जीतने के बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से नाम वापिस ले लिया था। वह विम्लबडन भी नहीं खेली थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था जहां उन्होंने अग्निकुंड भी प्रज्जवलित किया था।

4 अक्‍टूबर से शुरू होगीं 'वेब सीरीज' की शूटिंग

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान वेबीरीज ’92 डेज’ बनाने जा रहे हैं। सलमान खान अपने बैनर ‘सलमान खान फिल्म्स’ तले वेब सीरिज ’92 डेज’ बनाने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग 04 अक्‍टूबर से शुरू होने वाली है। इस वेब शो की शूटिंग आगरा, धौलपुर, मुरैना, ग्‍वालियर, दतिया, झांसी, ओरछा और चंदेरी के लोकेशनों पर होगी। 
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इस सीरीज में लीड रोल में हैं जबकि अन्य कलाकार दक्षिण भारत से लिये गये है। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज की कहानी थोड़ी बहुत फिल्म ‘बागबान’ की तरह है। इसे वेब सीरीज को सलमान के साथ-साथ दक्षिण भारत के दो और प्रोडक्शन हाऊस प्रोड्यूस कर रहें हैं।

संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए

वाशिंगटन डीसी/काबूल। अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि देश में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और काम (रोजगार) का अधिकार मिलेगा तथा अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार देर रात ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, “महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी, उनकी शिक्षा और काम के बारे में भी कोई समस्या नहीं होगी। हमारी संस्कृति है कि वे हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। वे हिजाब के साथ काम कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से महिलाओं के बिना हिजाब के काम करने और शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को सुनिश्चित करने का आह्वान किया था, जो अफगानी संस्कृति को बदलने का एक प्रयास था। संगठन के दृष्टिकोण से यह अस्वीकार्य है।
गौरतलब है कि तालिबान ने एक सप्ताह तक अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों पर हमलों और कब्जे के बाद 15 अगस्त को काबुल में प्रवेश किया जिसके कारण राष्ट्रपति अशरफ गनी को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा और अमेरिका समर्थित सरकार गिर गयी।

मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह की तारीफ की

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है।
मोदी ने ट्वीट किया ,” टोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है। युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना।
वहीं उन्होंने आगे कहा ,” शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना।”

विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...