न्यूयॉर्क पोस्ट में लिखे गई एक लेख में होली मेके ने कहा है कि कई जमीनी स्रोतों और पूर्व खुफिया एवं सैन्य अधिकारियों ने विभिन्न तालिबान गुटों के बीच सत्ता पर काबिज होने के लिये साफतौर से विभाजन होने की पुष्टि की है। काबुल में एक पूर्व सरकारी अधिकारी ने कहा है कि मौजूदा समय में अफगानिस्तान में जमीनी स्तर पर हालात बदतर होते जा रहे हैं। तालिबान आपस में ही सत्ता को लेकर विभाजित होने लगा है। तालिबानियों के विभिन्न गुट सरकार बनने से पहले अपनी अपनी अलग बैठक करने लगे हैं। इससे दिखाई दे रहा है कि तालिबान के भीतर कमांड की एकता की कमी है। पता चल रहा है कि सत्ता को लेकर तालिबान के बीच बड़े विवाद हैं। विभिन्न जातियां और जन जातियां सभी अफगानिस्तान में सत्ता पाना चाहती हैं। सत्ता के लिए शुरू हुआ संघर्ष तालिबान के लिए एक बड़ा धक्का है।
सोमवार, 30 अगस्त 2021
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
रविवार, 29 अगस्त 2021
मथुरा: धूमधाम से चल रहीं जनमाष्टमी की तैयारियां
परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने बताया, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे मथुरा आएंगे। वह कृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मथुरा में करीब 90 मिनट ठहरने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिरों में दर्शन भी करेंगे।
यूपी: प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम महाअभियान जारी
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान लगातार जारी है। अभी तक उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस महाअभियान में 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 200000 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का महा अभियान लगातार जारी है। प्रशिक्षण शिविर में 7 टीमें लगातार पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के काम में लगी हुई है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों को कांग्रेस के इतिहास, आरएसएस और भाजपा के देश विरोधी अतीत के अलावा बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को किसने बनाया उल्टा प्रदेश नाम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान भाजपा, सपा और बसपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को किस तरीके से बर्बाद किया गया है, इसकी जानकारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार के साथ दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया है कि अब तक उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में प्रशिक्षण से पराक्रम महा अभियान पूरा हो चुका है। इस अभियान में कुल 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें तकरीबन दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। रविवार को आयोजित किये गये प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन मैनपुरी, बांदा, मुजफ्फरनगर, चंदौली, अमेठी, कासगंज और बस्ती जनपद के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित किया गया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने कि पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण के अंतिम पड़ाव पर है। प्रदेश के सभी 823 ब्लॉकों की समितियों का गठन हो गया है। 8134 न्याय पंचायत के अध्यक्ष मुस्तैदी के साथ अपनी कमेटियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, साथ ही साथ अब ग्राम सभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विनोद ने पुरूषों की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
टोक्यो। चक्का फेंक एथलीट विनोद कुमार ने रविवार को यहां एशियाई रिकार्ड के साथ पुरूषों की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। जो टोक्यो पैरालंपिक में भारत का तीसरा पदक है। बीएसएफ के 41 साल के जवान ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल किया। वह पोलैंड के पियोट्र कोसेविज (20.02 मीटर) और क्रोएशिया के वेलिमीर सैंडोर (19.98 मीटर) के पीछे रहे जिन्होंने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये।
विनोद के पिता 1971 भारत-पाक युद्ध में लड़े थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जुड़ने के बाद ट्रेनिंग करते हुए वह लेह में एक चोटी से गिर गये थे जिससे उनके पैर में चोट लगी थी।
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सूची जारी की
डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में 2 लोग घायल
बायोटेक के नए संयंत्र से टीके की खेप रवाना की
संजय डोभाल को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा प्रदेश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। जो राष्ट्रीय पार्टियों के लिए चिंता का बड़ा कारण हो सकता है। आपको बता दें कि, आज सर्वसम्मति से यूकेडी के नए जिलाध्यक्ष (परवादून) से संजय डोभाल को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई एवं उन्हे जिला अध्यक्ष ( परवादून ) की पदवी से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, केंद्रीय महामंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, युवा नेता श्री शिवप्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ( परवादून) संजय डोभाल ने कहा कि, प्रदेश के विकास के लिए क्षेत्रीय एकता को मजबूत करना होगा, क्योंकि राष्ट्रीय पार्टिया सिर्फ राजनीति करती है। राष्ट्रीय पार्टियों का प्रदेश के विकास से कोई भी सरोकार नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पवार, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष केन्द्रपाल सिंह तोपवाल, धर्मवीर गुसाईं ,सुरेंद्र चौहान, दामोदर जोशी, अरविंद बिष्ट, जीवानंद भट्ट, अशोक तिवारी, पेशकार गौतम, दिनेश कैंतुरा, रमेश तोपवाल, राकेश तोपवाल, मोहम्मद नवाब, आनंद सिंह तडियाल, भावना मैठाणी, सरिता गुसाईं, सीमा धामी, तारा देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, लक्ष्मी नेगी, शशि बाला, संजू देवी, आदि वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई।
किफायती 5जी स्मार्टफोन खरीदने का बढ़िया मौका
खुले बालों में करीना का लुक ग्लैमरस नजर आया
कविता गर्ग
मुंबई। एक्ट्रेस करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग बीटाउन में बेहद पॉपुलर है। उनकी फोटोज और पार्टीज अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर करीना और उनकी इस गर्ल गैंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की खासियत, सभी सेलेब्स के आउटफिट्स हैं। जिसमें करीना का ग्लैमरस लुक भी नजर आ रहा है।
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...