रविवार, 29 अगस्त 2021

यूपी: प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम महाअभियान जारी

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान लगातार जारी है। अभी तक उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस महाअभियान में 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 200000 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का महा अभियान लगातार जारी है। प्रशिक्षण शिविर में 7 टीमें लगातार पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के काम में लगी हुई है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों को कांग्रेस के इतिहास, आरएसएस और भाजपा के देश विरोधी अतीत के अलावा बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को किसने बनाया उल्टा प्रदेश नाम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान भाजपा, सपा और बसपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को किस तरीके से बर्बाद किया गया है, इसकी जानकारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार के साथ दी जा रही है। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया है कि अब तक उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में प्रशिक्षण से पराक्रम महा अभियान पूरा हो चुका है। इस अभियान में कुल 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें तकरीबन दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। रविवार को आयोजित किये गये प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन मैनपुरी, बांदा, मुजफ्फरनगर, चंदौली, अमेठी, कासगंज और बस्ती जनपद के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित किया गया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने कि पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण के अंतिम पड़ाव पर है। प्रदेश के सभी 823 ब्लॉकों की समितियों का गठन हो गया है। 8134 न्याय पंचायत के अध्यक्ष मुस्तैदी के साथ अपनी कमेटियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, साथ ही साथ अब ग्राम सभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...