शनिवार, 21 अगस्त 2021

वर्ष मनरेगा का बजट एक लाख करोड़ रुपये किया

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते रोजगार पर संकट को देखते हुए इस वर्ष मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसी तरह जिन लोगों की नौकरियां महामारी के चलते चली गई हैं।उनका पीएफ 2022 तक सरकार भरेगी। शनिवार को लखनऊ में ‘उभरते सितारे फंड’ लॉन्च करने के मौके पर वित्त मंत्री ने यह ऐलान किया। 

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों के लिए 2022 तक नियोक्ता के साथ-साथ कर्मचारी के पीएफ हिस्से का भुगतान करेगी, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दीं, लेकिन उन्हें औपचारिक क्षेत्र में छोटे पैमाने की नौकरियों में काम करने के लिए फिर से बुलाया गया है। इन इकाइयों का ईपीएफओ में पंजीकरण होने पर ही यह सुविधा दी जाएगी। सीतारमण ने कहा कि यदि किसी जिले में औपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले 25 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिक अपने मूल शहर लौटे हैं तो उन्हें केंद्र सरकार की 16 योजनाओं में रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही मनरेगा का बजट भी बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये कर दिया है, जो कि 2020 में 60 हजार करोड़ रुपये था।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 से पहले शुरू किए गए इस खास फंड का मकसद देश के निर्यात को बढ़ावा देना और निर्यातकों की मदद करना है। देश में छोटे और मध्यम उद्यमों को सहारा देने के लिए और उद्यमियों और स्टार्टअप की मदद के एक फंड बनाया है, जिसे 'उभरते सितारे' नाम दिया गया है। ये फंड यह फंड एक्जिम बैंक और सिडबी द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित है। यह फंड 250 करोड़ रुपये का होगा और जरूरत पड़ने पर इसे 500 करोड़ रुपये का बनाया जाएगा। सीतारमण ने 2020 में अपने बजट भाषण में कहा था कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम अर्थव्यवस्था के पहियों को गतिमान रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

ये रोजगार पैदा करते हैं। इनोवेशन करते हैं और साथ ही जोखिम भी उठाते हैं। यह इंडिया एक्जिम बैंक और सिडबी द्वारा 40-40 करोड़ रुपये के अंशदान से संयुक्त रूप से प्रायोजित है। इसके लिए उन्होंने फार्मा, ऑटो पुर्जे, इंजीनियरिंग सॉल्यूशन, कृषि और सॉफ्टवेयर आदि से लगभग 100 संभावित कंपनियों की पहचान की है। यदि आप भी उभरते सितारे प्रोग्राम के तहत फंड पाना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि आपकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 500 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए। 

दिल्ली के बाद सीएम ने उत्तराखण्ड पर फोकस किया

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। अरविन्द केजरीवाल भी अब राजनीति को पूरी तरह समझ गये हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के मंच पर बांहें उठाकर नारे लगाने वाले केजरीवाल चुनावी राजनीति को भ्रष्टाचार से ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। उन्हें पता है कि अब भ्रष्टाचार पर बात करके चुनाव नहीं जीता जा सकता। भाजपा ने उनकी सोच को और परिपक्व कर दिया है। दिल्ली के बाद अरविन्द केजरीवाल ने उत्तराखण्ड पर विशेष फोकस किया है। क्योंकि वहां योगी आदित्यनाथ जैसी कोई मुख्यमंत्री नहीं है। उत्तराखण्ड की देवभूमि को महत्व देते हुए केजरीवाल कहते हैं कि यह देश की अध्यात्मिक राजधानी बनायी जाएगी। इसी तरह उत्तराखण्ड के सैन्य भूमि होने को भी वह महत्व देते हैं। भूतपूर्व सैनिकों से यह राज्य भरा है। इसीलिए केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित कर दिया है।

पिछले महीने जुलाई में जब अरविन्द केजरीवाल देहरादून गये थे। तब कर्नल अजय कोठियाल को सीएम फेस बनाये जाने की बात कई बार दोहराई थी और कार्यकर्ताओं में गजब का जोश भी देखने को मिला था।

कंगना ने अगली फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू की

कविता गर्ग         

मुंबई। कंगना रनौत ने शनिवार को अपनी अगली फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू की। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैं। इसमें अभिनेत्री वायु सेना की पायलट की भूमिका में हैं। इंस्टाग्राम पर 34 वर्षीय अभिनेत्री ने निर्देशक के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की।

अभिनेत्री ने लिखा कि शनिवार से तेजस की शूटिंग शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि बेहतरीन टीम की वजह से जोश आसमान पर है। यह फिल्म रोनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी मूवीज बैनर के तहत बन रही है। हाल में अभिनेत्री ने एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं।

कौशांबी: महिलाओं व बच्चियों को त्वरित न्याय मिलें

कौशाम्बी। चायल तहसील के चरवा थाना अंतर्गत ग्रामसभा बलीपुर टाटा में मिशन शक्ति कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर थानेदार ने कहा कि महिलाओं व बच्चियों को त्वरित न्याय मिले और महिलाएं व बालिकाएं सम्मान पूर्वक समाज में जीवन सकें। इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान सर्वोच्च है और नारी के सम्मान से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भी महिलाओं बच्चियों को सशक्तिकरण योजना के माध्यम से उन्हें जागरूक और समाज में मजबूत कर रही है। इसी क्रम में नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत बलीपुर टाटा में मिशन शक्ति कक्ष का उद्घाटन हो रहा है। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी चरवा थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिवेदी की मौजूदगी में मिशन शक्ति कक्ष का उद्घाटन हुआ चरवा थानेदार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला कांस्टेबल की मौजूदगी यहां पर अनिवार्य रहेगी। गांव की महिलाएं व बहन बेटियां अपनी समस्या के निस्तारण हेतु मिशन शक्ति कक्ष की महिला कांस्टेबल से अपनी शिकायत दर्ज कराएं और उन्हें त्वरित न्याय मिलेगा उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह भी न्याय में विलंब हुआ तो महिलाएं सीधा थाने आकर अपनी समस्या से अवगत कराएं उन्हें तुरंत न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
गणेश साहू 

सीएम ने विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई दी

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना और बहनों की रक्षा का वचन देना स्नेह और आपसी भरोसे को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।

खेल अकादमियों में खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किया

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय रायपुर द्वारा रायपुर में विभिन्न खेल अकादमियों में खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किया जाना है। इसके लिए गैर आवासीय हॉकी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय तीरंदाजी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी बालक-बालिका और गैर आवासीय फुटबॉल अकादमी बालिका में खिलाड़ियों का चयन हेतु 24 और 25 अगस्त 2021 दो दिवसीय चयन परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस चयन परीक्षण में रायपुर शहर में रहने वाले ऐसे बालक और बालिका जिनकी उम्र 01 अप्रैल 2021 को 13 से 17 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है, वे इस चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
ऐसे खिलाड़ी जो उक्त आयु सीमा में हो एवं गैर छात्रावासी खेल अकादमी में प्रवेश के इच्छुक हो अपना पंजीयन जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण, खेल भवन, रायपुर में सम्पर्क कर सकते हैं, इस चयन परीक्षण में खिलाड़ियों की खेल के प्रति रूचि, अनुशासन, समयबद्धता, खेल कौशल, उनकी शारीरिक दक्षता आदि के संबंध में विभाग के एनआईएस प्रशिक्षकों द्वारा आंकलन किया जाएगा तथा उम्दा प्रदर्शन करे वाले खिलाड़ियों को चिन्हित कर चयनित किया जाएगा।
ऐसे खिलाड़ी जो गैर छात्रावासी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चुन लिए जाएंगे उन्हें अकादमी में प्रवेश के पश्चात बीमा, चिकित्सा व्यय, खेल सामग्री एवं उपकरणों का प्रदाय, प्रतियोगिता के दौरान यात्रा व्यय, स्वल्पाहार भत्ता, एक रूप परिधान, विशिष्ठ प्रशिक्षण, एडवांश कोचिंग, खेल वृत्ति की सुविधाएं दी जाएगी गैर छात्रावासी खेल अकादमी में खेल के अनुसार संख्या निर्धारित की गई है। इसमें हॉकी-35 बालक/बालिका, तीरंदाजी-15 बालक/बालिका, एथलेटिक्स-50 बालक/बालिका, फुटबॉल-50 बालिका का चयन किया जाएगा।
गैर छात्रावासी खेल अकादमी हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स का चयन परीक्षण 24 से 25 अगस्त 2021 तक दो दिवसीय चयन परीक्षण अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में हॉकी एवं तीरंदाजी तथा स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम रायपुर में फुटबाल एवं एथलेटिक्स खेल का प्रातः 8 बजे से चयन हेतु परीक्षण किया जाएगा।

दीपिका पादुकोण का व्हाट्सऐप चैट सामने आया

कविता गर्ग               
मुबंई। बॉलीवुड के कई स्टार्स सोशल मीडिया पर व्हाट्सऐप चैट दिखाने में परहेज नहीं रखते है। हाल ही के दिनों में जाह्नवी कपूर और दीपिका पादुकोण का व्हाट्सऐप चैट सामने आ चुका है। लेकिन कई और स्टार्स व्हाट्सऐप चैट को लेकर खुलकर बात कर चुके है। इस लिस्ट में करीना कपूर, अभिषेक बच्चन सहित कई नाम शामिल हैं।
जाह्नवी कपूर की सौतेली बहन अंशुला ने एक बार अपने परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, इस चैट में सभी अपने अपने बारे में बता रहे थे कि वे क्या कर रहे हैं। जाह्नवी के पापा बोनी कपूर इस ग्रुप के एक्टिव मेंबर थे। वहीं, इस ग्रुप में अर्जुन कपूर भी शामिल थे।दीपिका ने अपने परिवार के व्हाट्सऐप ग्रुप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें उनके पति रणवीर सिंह, माता-पिता उज्जवला और प्रकाश पादुकोण सहित कई मेंबर्स शामिल थे। चैट से यह भी पता चला था कि दीपिका के कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर रणवीर का नाम क्या सेव था।करण जौहर, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा सभी गट्स नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में सभी गॉसिप करती हैं। करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया था।
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने 'कॉफ़ी विद करण' शो पर बताया था थी घर के मेंबर्स का एक व्हाट्सऐप ग्रुप है, जहां वे अक्सर बातें करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने बताया था कि उनके परिवार का एक व्हाट्सऐप ग्रुप है, जिसमें 14 सदस्य शामिल हैं। इस ग्रुप को 'द चोपड़ा' नाम दिया गया है। उन्होंने कहा था कि हम जहां भी हों, वहां की तस्वीरें शेयर करना अनिवार्य है।

सीजी: भाजयुमो ने रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। धर्मांतरण के खिलाफ शनिवार को भाजयुमो ने राजधानी में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रैली निकालकर जय श्रीराम और धर्मांतरण मुर्दाबाद के नारे लगाएं। 
पद यात्रा रैली रामकुंड से निकलकर आश्रम, आमापारा, तात्यापारा, पुरानी बस्ती, कोतवाली चौक, नगर निगम, फायर ब्रिगेड होते हुए बैजनाथ धाम मंदिर प्रेस क्लब के समीप समाप्त हुई। 

 

पुलिस ने जुहू के एक फाइव स्टार होटल में रेड की

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। मायानगरी में क्राइम ब्रांच ने एक हाई प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा किया है। दरअसल पुलिस ने जुहू के एक फाइव स्टार होटल में रेड की है। बता दें कि एक टॉप मॉडल और एक मशहूर अभिनेत्री को रेड के दौरान गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं दो घंटे के लिए दो-दो लाख रुपए चार्ज करती थीं। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला काफी समय से मुंबई के नामी होटल में देह व्यापार चला रही है। 
जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने टीम बनाकर रेड की। क्राइम ब्रांच के अफसर ने खुद फर्जी ग्राहक बनकर महिला से संपर्क किया। इसके बाद महिला ने कई फोटो भेजे। क्राइम ब्रांच टीम ने इन 2 लड़कियों के फोटो सेलेक्‍ट किए। इनमें से एक कई विज्ञापनों यानी एड फिल्म्स में काम करती है तो दूसरी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है।

18 से अधिक आयु वाले लोगों को पहली डोज लगीं

दुष्यंत टीकम                   
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में इतिहास रच दिया है। रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ का पहला जिला है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र की आयु वाले सभी लोगों को कोविड-19 वैक्सीन पहली डोज लग चुकी है। रायगढ़ जिले का आंकड़ा इस मामले में शत-प्रतिशत है।
19 अगस्त तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार सारंगढ़ को छोड़कर रायगढ़ जिले के समस्त ब्लॉकों में कोविड-19 टीके की पहली डोज के शत-प्रतिशत लग चुकी है। सारंगढ़ में यहां खड़ा 98.7 प्रतिशत है। जो 100 के आंकड़े के काफी करीब है।
कोविड-19 के टीके की पहली डोज़ की रायगढ़ जिले की स्थिति।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात के लिए रायगढ़ की जागरूक जनता स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम को शाबाशी दी है और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों को जल्द ही ऐसा करने की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा है कि
“रायगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला ज़िला बन गया जहां 18 से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज़‌ लग चुकी है। आशा है कि दूसरे ज़िलों से भी जल्द ही ऐसी अच्छी ख़बर आएगी। रायगढ़ के सभी अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं जागरूक जनता को बधाई।

अभ्यर्थियों हेतु नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिला

दुष्यंत टीकम              
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे 8 वीं, 10 वीं पास अभ्यर्थियों हेतु नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स, ड्रेसर ग्रेड - 2, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी , चिकित्सा अधिकारी , ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष एवं महिला ) सहित अन्य 3948 पदों में रेगुलर भर्ती हेतु वित्त विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते है। 
छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार पत्र क्रमांक एफ - 1 18 /2021 / विज्ञप्त / 395 दिनांक 06.03.2021 एवं एकल नस्ती टीप क्रमांक 1477 दिनांक 23.07.2021 के अनुसार राज्य शासन एतद द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं , छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सेटअप में स्वीकृति सीधी भर्ती के निम्नानुसार रिक्त पदों में भर्ती की अनुमति प्रदान करती है। 

चीनी के भाव कारोबारी दिवस के स्तर पर स्थिर रहें

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य तेल में आई तेजी के बावजूद दिल्ली थोक जिंस बाजार में शुक्रवार को उठाव कमजोर पड़ने से खाद्य तेल, अनाज, दाल और चीनी के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।
तेल-तिलहन  वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 10 रिंगिट चढ़कर 4366 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। साथ ही दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.90 बढ़कर 61.50 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में तेजी का असर मांग कमजोर पड़ने के कारण स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। इस दौरान खाद्य तेल, गेहूं, चावल, गुड़, चीनी और दाल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आवक और उठाव समान रहने के कारण गुड़ और चीनी के दाम स्थिर रहे।
दाल-दलहन: दाल दलहन के बाजार में भी आवक के बराबर उठाव नहीं होने से स्थिरता रही। चना, अरहर, उड़द, मूंग और मसूर दाल के साथ ही चने की कीमत में टिकाव देखा गया।
अनाज : अनाज मंडी में भी मांग सुस्त पड़ने से गेहूं दड़ा और चावल की कीमतें पिछले भाव पर टिकी रहीं।

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...