रविवार, 30 मई 2021

विधायक ने गमछा और सेनेटाइजर का वितरण किया

कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर सेवा संग़ठन का कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव गाँव में जा कर आम जनता के बीच गमछा और सेनेटाइजर का वितरण किया। मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर ग्राम प्रधान काजीपुर में जयप्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में विधायक श्री गुप्ता ने लोगो को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। साथ ही सभी को वैक्सीन लगवाने की विधायक ने अपील किया। सैय्यदसरावा में प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद असद ने सेक्टर संयोजक राहुल मौर्या के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया।
ग्राम प्रधान निजामपुर पुरैनी सेक्टर संयोजक कनहैया साहू व तिलहापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू पांडेय व सेक्टर सयोजक धनराज सिंह और सरायअकिल के बिरनेर ग्राम प्रधान गुलाबचंद्र गुप्ता व कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में विधायक ने सभी लोगो को गमछा और सेनेटाइजर बाटते हुए सभी को मोदी सरकार के सात वर्ष की सभी विकास योजनाओं को लोगो के बीच बताया इस मौके पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल में देश का पूरा विकास हुआ है। आम जनता को आवास सहित विभिन्न सुविधाएं मोदी सरकार के कार्यकाल में मिली हैं। गांव में कच्चे मकानों से तमाम दिक्कतों से ग्रामीणों को जूझना पड़ता था मोदी सरकार ने गरीबों को पक्के मकान दिए हैं। जिससे गरीबों की परेशानी दूर हुई है उन्होंने मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों के बीच बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री दीपचंद दिवाकर, जिला मंत्री उमेश केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी, जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू, ग्राम प्रधान पनोई विनोद यादव मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला व राममिलन चौधरी, गुलाब सिंह पटेल मीडिया प्रभारी सूरज यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गणेश साहू 

16 सरकारी देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बृजेश केसरवानी            
करछना। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन एवं अबैध शराब के निर्माण एवं अबैध शराब की बिक्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक करछना राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक संजीव कुमार व उनके हमराह मुखवीर की सटीक सूचना पर पचदेवरा ओवर ब्रिज के नीचे अभियुक्त शुभम जयसवाल पुत्र राम सुलोचन निवासी पटहत कला थाना जनेह जिला रीवा म.प्र को गिरफ्तार कर कब्जे से 16 अदद सरकारी देशी शराब बरामद किया गया।

समर्थित उम्मीदवार घोषित, समर्थकों में खुशी की लहर

बृजेश केसरवानी                 
करमा। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा को समाजवादी पार्टी का समर्थित उम्मीदवार घोषित करने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ीं। पूर्व प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिले के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया एवं पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने  के लिए प्रमुख चुनाव तथा आगे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके आवास पर खुशी जाहिर की। उपस्थिति लोगों में ब्लांक अध्यक्ष सपा राजू पाल, मानिकचंद्र यादव, मृदुल पांण्डेय, आदि रहे।

व्यापार एकता समिति ने बाजार खोलने की गुहार लगाई

बृजेश केसरवानी                 
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा की वर्चुअल मीटिंग प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की अध्यक्षता में संपूर्ण प्रदेश के छेत्रों के संयोजक, सह संयोजक, जिला संयोजक और विभिन्न जिलों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से हुई। जिसमें लगभग सभी उपस्थित जनों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ को ह्रदय से आभार प्रकट किया। जिन्होंने प्रदेश में उन सभी जिलों का स्वयं दौरा करके कोरोना पीड़ितों को सुविधा एवं लाभ पहुंचाया है।मीटिंग में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ काशी प्रान्त के सह संयोजक एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने कहा कि अब लॉकडौन खुलने वाला है। ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी सरकारी विभागों के अधिकारी व्यापारियों से तत्काल बकाये की वसूली करेंगे जो कि बहुत ही निंदनीय रहेगा। सभी विभागों को सरकार 3 महीनों तक किसी भी तरह की बकाये की वसूली पर रोक लगाए। बैंक, बिजली, जीएसटी, इनकम टैक्स, ग्रह कर, वाटर टैक्स, सीवर टैक्स, इमारतों में किराए पर कार्य कर रहे दुकानदारों से किराए की वसूली भी कुछ महीने रोकी जाए। व्यापारियों को वैक्सीन की व्यवस्था थाने स्तर पे किया जाए जिससे व्यापारी नजदीक होने से लाभान्वित हो। व्यापारियों के लिए ड्राइव योजना द्वारा भी वैक्सीन लगवाया जाए जिससे वो अपने वाहनों पर ही लगवा सके। पूर्व की बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक से जो मांग सरकार द्वारा किया गया था। उसमें उनके प्रयास से सरकार ने बहुत सारी मांगे मानी और उससे व्यापारी लाभान्वित हुआ। सरकार से पुरजोर मांग अरुण केसरवानी ने किया कि कोरोना से जिन व्यापारियों की मौत हुई। उनके मुवावजा जरूर मिले, तथा जो मुकदमे कोरोना काल में कोरोना गाइडलाइंस के विरुद्ध किये गए हैं। व्यापारियों पर उसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। सभी मांगो और सुझावों पर प्रदेश संयोजक जी ने आश्वासन दिया कि वो अविलंब उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता कर के निराकरण कराएंगे।

एमपी: सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन बरामद की

राणा ओबराय                      
भोपाल। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चार अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये नकद, जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद की है। एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक मंडल प्रबंधक समेत गिरफ्तार चारों अधिकारियों को शनिवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक कंपनी के लंबित बिलों के भुगतान के ऐवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि भोपाल में तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद, एक किलोग्राम सोने एवं चांदी के जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद हुई है।
उन्होंने कहा कि यह रकम लकड़ी की अलमारी में छिपा कर रखी गई थी। जोशी ने कहा कि एजेंसी ने एक डायरी भी बरामद की है। जिसमें रिश्वत देने वाले लोगों की जानकारी भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई नकद राशि अलग-अलग लिफाफों में रखी गई थी। कुछ गड्डियों पर पार्टी का नाम, तारीख और रकम का ब्योरा लिखा हुआ है। बरामद डायरी में प्राप्त की गई नकद राशि से संबंधित विस्तृत विवरण लिखा है। जिसमें तारीख, पार्टी का नाम, रकम आदि दर्ज है।

पशु कटान करते हुए 1 अभियुक्त को अरेस्ट किया

अतुल त्यागी             
हापुड़। जनपद के थाना धौलाना में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित पशुओं के कटान करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा खाओ खोखा कारतूस वह तीन बाइक बरामद की उसके साथी भागने में कामयाब रहे। थाना धौलाना पुलिस को सूचना मिली थी कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित पशुओं को काट रहे हैं। जिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे एक तमंचा जिंदा कारतूस व एक कुंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस कब्जे में लिया गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद पुत्र अल्यार ग्राम नारायणपुर थाना धौलाना का निवासी है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके 5 साथी भागने में कामयाब रहे गिरफ्तार अभियुक्त के रुद्ध कानूनी कार्रवाई करी जा रही है तथा उसके साथियों की तलाश जारी।

सख्ती: दिल्ली में 1 हफ्ते ओर बढ़ाया गया लॉकडाउन

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन केवल 900 के करीब कोरोना के केस सामने आए थे, तो वहीं मामलों में फिर से उछाल ना आए इसलिए लॉकडाउन को खत्म करने की बजाए एक हफ्ते ओर लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

बता दें कि अब 7 जून को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी गया। हालांकि, इस बार कुछ प्रतिबंधों में ढील भी दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर व्यक्तिगत आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

दिल्ली: 24 घंटे में 1 हजार से कम मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर होती जा रही है। राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 78 लोगों की मौत हुई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 946 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 1,803 लोग वायरस को मात देकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं 78 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,25,592 हो गई है। जबकि 12,100 सक्रिय मामले हैं।

बदलते तापमान से बादलों के साथ हल्की बरसात

दुष्यंत टीकम              

रायपुर। मई के आखिर और जून के शुरुआती दिनों में सबसे गर्म 9 दिनों की मान्यता वाले नवतपा में मौसम का कई रंग दिख रहा है। प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस बीच शाम को स्थानीय सिस्टम से बने बादलों के साथ हल्की बरसात भी हुई। वहीं 12 जिलों में रात 10 बजे तक आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से बताया गया कि प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अगले चार घंटों के लिए मौसम का यह पूर्वानुमान शाम 6 बजे जारी हुआ। इसका मतलब है कि रात 10 बजे तक इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

इससे पहले मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया था, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी तक विस्तारित है। वहीं से एक द्रोणिका विदर्भ तक 1.5 किमी से 2.1 किमी के बीच मध्य मध्यप्रदेश होते हुए स्थित है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश औरआस-पास 0.9 किमी ऊपर एक और चक्रीय चक्रवाती घेरा है। वहीं से निकली एक द्रोणिका विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक मौजूद है। इसकी वजह से रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। इसे सामान्य ही माना जा रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश के सुदूर उत्तर और दक्षिण छोर के शहरों में पारे का मिजाज कुछ ठंडा रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पेण्ड्रा रोड में यह 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

किशोर को ₹1.6 लाख बतौर मुआवजा देने का आदेश

जल्ल़ाद: सनकी पति ने पत्नी-बच्चों को जिंदा जलाया

अविनाश श्रीवास्तव                  
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले के गढपुरा थाना क्षेत्र के गढहाडा में एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया। इसमें दो की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 17 वर्षीय पुत्री आसमां खातून और 60 वर्षीय पत्नी सलेखा खातून की मौत हो गई। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान सालेखा खातून की 45 वर्षीय पुत्री सनीमा खातून, सनीमा खातून की 15 वर्षीय पुत्री यासमीन सहित 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फारुख के रूप में की गई है। मो. मुख्तार ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल पीड़िता ने बताया कि पिछले 4 साल से घर में विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पूरे परिवार को लेकर अपने मायके में रहकर गुजर-बसर कर रही थी। शनिवार की शाम भी पिता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी को उसके पिता ने हकीकत में बदल दिया। अपने भाई और भतीजा के साथ उसके पिता घर आए और दरवाजे को बाहर से बंद कर तेल छिडककर आग लगा दी। घर में बंद सभी चीखते-चिल्लाते रहे और इस दौरान मां और बहन की आग में झुलसकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गढहरा थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया  इकबाल अंसारी  कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस ...