गुरुवार, 27 मई 2021
ब्लैक फंगस को सूचनीय रोग घोषित किया: सीजी
यूपी: नदियों के किनारे शव दफनानें पर रोक लगाईं
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। नमामिगंगे की इकाई राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने गंगा व इसकी सहायक नदियों के किनारे शव दफनानें पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ ही नदियों में शवों को प्रवाहित करने पर भी रोक लगाई है। नई दिल्ली स्थित मिशन के मुख्यालय से पिछले दिनों शव दफनानें पर रोक लगाने को लेकर एक पत्र प्रदेश इकाइयों को भेजा गया है।
पत्र में दफनाए गए शवों को निस्तारित करने का भी निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने 21 मई को उत्तर प्रदेश इकाई के पास पत्र भेजा। इसमें गंगा किनारे शव दफनाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और इसकी निगरानी के लिए सुरक्षा बलों की निगरानी का निर्देश दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को गंगा व इसकी सहायक नदियों में शवों का प्रवाह भी रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। मिशन के अधिशासी निदेशक डीपी मथुरिया की ओर से जारी पत्र के बिंदु पांच में गंगा व इसकी सहायक नदियों के किनारे दफनाए गए शवों को मानक के अनुरूप दाह संस्कार करने की भी बात कही गई है। दाह संस्कार के अलावा शवों के निस्तारण पर होने वाला खर्च प्रदेश सरकार देगी।
मीडिया नियमों से डरने की जरूरत नहीं: रविशंकर
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं को नए सोशल मीडिया नियमों से डरने की कोई जरूरत नहीं है और ये नियम इन मंचों के दुरुपयोग को रोकने के लिए तैयार किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नए नियमों के तहत उपयोगकर्ताओं के पास शिकायत निवारण के लिए एक मजबूत तंत्र होगा।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सवाल पूछने के अधिकार सहित आलोचनाओं का स्वागत करती है। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू पर पोस्ट किया, और साथ ही ट्वीट भी किया, ”नए नियम किसी दुर्व्यवहार और दुरुपयोग की स्थिति में सोशल मीडिया के सामान्य उपयोगकर्ताओं सशक्त बनाते हैं।”
कमजोर होकर झारखंड-बिहार की ओर बढ़ा 'यास'
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान यास बुधवार शाम से कमजोर होकर ‘गहरे दबाव’ में तब्दील होकर अब झारखंड और बिहार की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले छह घंटे के दौरान दक्षिण झारखंड एवं इससे सटे उत्तर सुदूर ओडिशा से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।
यह दक्षिण झारखंड और इसके आस-पास 22.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.5 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास जमशेदपुर से लगभग 70 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और रांची से 70 किमी दक्षिण दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। ‘यास’ के उत्तर की ओर लगातार बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान ‘दबाव’ के तहत कमजोर पड़ने की संभावना है।
उस्मान को उलमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना
देवबंद। देश के मुसलमानों के बड़े संगठन जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी का पिछले दिनों निधन हो जाने के बाद आज बृहस्पतिवार को दिल्ली में स्थित जमीअत उलमा हिंद के मुख्यालय में हुई आमला की मीटिंग में पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा हिंद के महासचिव मौलाना सैयद महमूद मदनी को सर्वसम्मति से जमीअत उलमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। गौरतलब है कि इसी माह की 21 मई 2021 को तकरीबन 15 दिन की बीमारी के बाद जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।
उनके इंतकाल के बाद से लगातार जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए चर्चाओं का बाजार गर्म था। आज दिल्ली में जमीअत उलमा हिंद मुख्यालय में मजलिस आमला की मीटिंग में सर्वसम्मति से मौलाना महमूद मदनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। मीटिंग में कई सदस्य ऑनलाइन शामिल रहे। वही जमीअत उलमा ए हिंद के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी को जमीअत उलमा हिंद का महासचिव चुना गया है।
यास: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताईं
राहुल की पूर्व प्रधानमंत्री 'नेहरू' को श्रद्धांजलि अर्पित
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 57वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज उन्हें शांतिवन समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए जवाहर लाल नेहरू के विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, `अगर बुराई अनियंत्रित बढ़ती है और आप उस बुराई को सहन करते हो; तो वह बुराई पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हम उनके ये शब्द याद करते हैं।`
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, “जो व्यक्ति अधिकतर अपने ही गुणों का बखान करता रहता है वो अक्सर सबसे कम गुणी होता है…`जवाहरलाल नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न और भारत में लोकतंत्र को सबल बनाने वाले, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।`
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहरलाल नेहरू को याद किया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, `भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
डेविल मादा ने बच्चों को जन्म दिया, खुशी की लहर
सिडनी। जीव विज्ञानियों में खुशी की लहर है। न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में तस्मानियन डेविल प्रजाति के बच्चों ने कई सालों बाद जन्म लिया है। 1990 में विलुप्त श्रेणी में रखी गई इस प्रजाति को फिर से जीवन देने की दिशा में बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। यह प्रजाति अपने खतरनाक दांतों, पंजों और काटने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इस एनीमल से प्रेरित कार्टून वार्नर ब्रदर्स की एनीमेशन सीरीज में भी देखे जा सकते हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक तस्मानियन डेविल की प्रजाति को फिर से जीवन देने में सफलता मिल रही है। पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले ऑस्ट्रेलियाई एनजीओ ऑसी ऑर्क कई सालों से इस प्रजाति को बचाने में जुटे हैं। ऑसी आर्क ने 24 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की बैरिंग्टन वाइल्डलाइफ सेंचुरी में तस्मानियन डेविल मादा ने बच्चों को जन्म दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 3 हजार साल में यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया के मेनलैंड जंगल में इस प्रजाति ने जन्म लिया है।
सीएम अमरिंदर ने 2 जून को बुलाईं कैबिनिट बैठक
मध्यप्रदेश में 1 जून से होगीं अनलॉक की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने बताया कि 'कोरोना कर्फ्यू लागू करने के कारण संक्रमण की दर में कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.1 प्रतिशत रह गया है। रिकवरी रेट 93.39 प्रतिशत है लेकिन सावधानी भी जरूरी है।संकट अभी टला नहीं है। खतरा अभी बाकी है, वायरस हमारे बीच है। 17 जिलों में आज 10 से कम केस आए लेकिन अभी भी इंदौर और भोपाल में बहुत सावधानी की आवश्यकता है।
हलकों में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा प्रारंभ
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए आनंदीबेन पटेल आज अचानक लखनऊ पहुंच गई हैं। इस समय वह राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं।
लक्षद्वीप प्रशासक जन विरोधी फैसले ले रहीं हैं: राहुल
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि लक्षद्वीप प्रशासक जन विरोधी फैसले ले रहीं हैं। जिनका जबरदस्त विरोध हो रहा है इसलिए उन्हें (मोदी) को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि लक्षदीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल लगातार ऐसे कदम उठा रहे हैं जिनसे लक्षद्वीप की सुंदरता और संस्कृतियों के अनूठे संगम को नुकसान पहुंच रहा है। लोग इस विरासत को बचने के लिए आंदोलन कर रहे हैं और उनका कहना है कि प्रशासक निर्वाचित प्रतिनिधियों और जनता से परामर्श किए बिना एकतरफा निर्णय लेकर व्यापक बदलाव कर रहे है।
उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप के लोग इन प्रस्तावों को मनमानी बताकर इनका विरोध कर रहे हैं। मसौदे के प्रस्ताव भूमि के स्वामित्व से संबंधित अधिकारों को कमजोर करते हैं, कुछ गतिविधियों के लिए पर्यावरणीय नियमों को कमजोर करने के साथ ही प्रभावितों के लिए कानूनी सहायता के विकल्प को सीमित कर जन अधिकारों पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पंचायत विनियमन के मसौदे में दो से अधिक बच्चों वाले सदस्यों को अयोग्य घोषित करने का प्रावधान है जो स्पष्ट तौर पर अलोकतांत्रिक कदम है। इसके अलावा बदलावके कई ऐसे प्रस्ताव हैं जो स्थानीय समुदाय के सांस्कृतिक और धार्मिक ताने-बाने पर हमला है इसलिए मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...