गुरुवार, 1 अप्रैल 2021
कंपनी से पैसें ठगें, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक। हरियाणा में क्लेम लेने वाले गिरोह द्वारा जीवन बीमा का बड़ा खेल खेला जा रहा था। जब इसकी परते खुलनी शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। दरअसल, फर्जी तरीके से मरीजों का बीमा करवा कर क्लेम लेने वाले गिरोह के निशाने पर ज्यादातर कैंसर मरीज थे। गिरोह के सदस्य अलग अलग जिलों में फैले हुए थे। वह कैंसर के ऐसे मरीजों की तलाश करते थे जो लास्ट स्टेज पर होते थे। ताकि, उनका बीमा करवा एक साल के अंदर ही क्लेम वसूला जा सके। गिरोह 2012 से काम कर रहा था। ऐसी जानकारियां आरोपित से पूछताछ में मिली हैं।
पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। मामले के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने सुनारियां और मोखरा के दो व्यक्तियों का बीमा करवा कर क्लेम पास करवाया था। जिसके बाद कंपनी को शक हुआ और पुलिस को शिकायत दी गई। जांच में पता चला कि 2016 में मोखरा के एक व्यक्ति का बीमा करवाया गया था। एक वर्ष बाद उसकी मौैत हो गई थी। इसके लिए करीब पांच लाख 84 हजार का क्लेम लिया गया था। इसके अलावा गांव सुनारियां में एक महिला का बीमा करवा कर उसकी मौत होने पर क्लेम लिया गया था। इसके अलावा पुलिस की पूछताछ में सलीम से काफी जानकारियां मिली। सलीम का नेटवर्क हरियाणा दिल्ली समेत यूपी में फैला हुआ है। वह अब तक करीबन तीन सौ लोगों का बीमा करवा चुका है। जिसमें ज्यादातर ऐसे व्यक्ति हैं जिनको गम्भीर बीमारी हैं। गिरोह में कई पुलिस कर्मचारी, डॉक्टर भी संलिप्त हैं।
बहुअकबरपुर थाना के एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि बीमा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मोखरा में जाकर जांच पड़ताल की गई। मरने वाले व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और उसका पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया था। ग्रामीणोें ने बताया कि उसे हार्ट अटैक हुआ था। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। आरोपितों की तलाश चल रही है।
हापुड़: 13 अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
टीकाकरण केंद्रों को संचालित करने का निर्णय किया
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र ने पूरे अप्रैल भर सरकारी छुट्टियों के दौरान भी सभी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को संचालित करने का निर्णय किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उनसे इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा है।मंत्रालय ने कहा, ”कोविड-19 के टीकाकरण की गति और कवरेज को बढ़ाने के लिए 31 माार्च को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह कदम उठाया गया है।” इसने कहा, ”यह निर्णय कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार के अग्र सक्रिय एवं क्रमिक रुख के अनुरूप है।
एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दीं
कोकराझार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा, कि उसने अपने लंबे शासन के दौरान असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। जबकि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने इस राज्य को शांति और सम्मान की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, “ मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था, उसे लेकर हमने बहुत ईमानदार प्रयास किया है। कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।
ऋषभ ने कुछ महीनों में खुद को साबित किया: क्रिकेट
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेंगे।
अजहरूद्दीन ने ट्वीट किया कि ऋषभ पंत के लिये पिछले कुछ महीने शानदार रहे और उन्होंने सभी प्रारूपों में खुद को स्थापित किया। यदि चयनकर्ता निकट भविष्य में भारतीय कप्तानी के दावेदारों में उन्हें सबसे आगे पाते हैं तो यह हैरानी भरा नहीं होगा। उनकी आक्रामक क्रिकेट से भारत को आने वाले समय में फायदा होगा। इस 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ महीनों में तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया।
पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाये तथा भारत की 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में उन्होंने लगातार मैचों में अर्धशतक लगाये थे।
पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 5 घायल
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार सुबह उक्त कार में पर्यटक मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे, मगर यह कार पानी वाला बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में अभिषेक (27 वर्ष) पुत्र राजीव, निवासी ज्योति नगर दिल्ली व अंकित (26 वर्ष) निवासी खुड़बुड़ा, देहरादून की मौके पर मौत हो गई। बताया गया है कि यह कार को अभिषेक चला रहा था। इनके अलावा कार में सवार प्रतीक (21 वर्ष) पुत्र राजीव, आयुष (19 वर्ष) पुत्र अशोक, राजेश (38 वर्ष) पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद, निवासीगण शाहदरा दिल्ली, उदित (21 वर्ष) पुत्र स्व. दीपक व देव (19 वर्ष) पुत्र स्व. दीपक, निवासीगण खुड़बुड़ा, देहरादून घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
योजना का लाभ किसानों को देने की प्रक्रिया शुरू
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...