मंगलवार, 2 मार्च 2021

हापुड़: योजनाओं की गति की डीएम ने समीक्षा की

अतुल त्यागी 
हापुड़। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह जनपद में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्यदाई संस्थाएं निर्माण कार्यों में गंभीरता से कार्य नहीं कर रही हैं, उनका स्पष्टीकरण किया जायेगा।
जनपद में राजकीय निर्माण निगम द्वारा राजकीय महिला विद्यालय धौलाना का निर्माण किया जा रहा है और यूपी सिडको द्वारा निबंधक कार्यालय हापुड़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निबंधक कार्यालय निर्माणाधीन प्रक्रिया में है। सीएनडीएस के इंजीनियर राहुल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को निर्मित करने हेतु भूमि की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेरी तरफ से शासन को डीओ लेटर भिजवाया जाए। तहसील हापुड के ग्राम भटेल में गौशाला का निर्माण किया जा चुका है उसमें सोलर सिस्टम का कार्य किया जाना शेष है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि खंड विकास अधिकारियों व सचिवों के माध्यम से पेयजल पाइप लाइनों की गुणवत्ता की जांच करा ली जाये। सी एन डी एस द्वारा ब्रजघाट पर समेकित कार्य कराया जा रहा है जिसमें विद्युत कनेक्शन होना शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने एक्शन विद्युत से कहा कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। जिले का 100 सैया वाला अस्पताल संचालन करने हेतु निर्माण दाई संस्था जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जो परियोजनाएं इस माह पूरी की जा सके उन्हें पूर्ण करने हेतु प्रयास किया जाए और निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय सीमा के अंतर्गत ही पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार , एक्सन पी डब्ल्यू डी, ई ओ नगर पालिका परिषद हापुड़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना, सहित कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फेसबुक लाइव के दौरान शिकायतों का निस्तारण

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को फेसबुक लाइव पर प्राप्त शिकायतों का निदान तेजी से होने लगा है। संजय कॉलोनी अर्थला में सोमवार को नगर निगम की टीम पहुंची। इस टीम ने नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और पानी का फ्लो न होने का कारण जांचा गया। टीम ने शिकायतकर्ता को 10 दिन में समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। अर्थला निवासी दीपक राघव ने म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को फेसबुक लाइव पर कॉलोनी के नाले की बदहाली की शिकायत की थी। आरोप है कि काफी समय से नाले की सफाई न होने से कूड़े का ढेर बढ़ गया है। इस कारण नाले का पानी आगे फ्लो भी नहीं हो पाता। नतीजन संजय कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर जलभराव की स्थिति रहती है। नागरिकों ने इस बावत कई बार नगर निगम में शिकायत की थी, मगर कार्रवाई न होने से नागरिकों को राहत नहीं मिल पा रही थी।दीपक राघव का कहना है कि म्युनिसिपल कमिश्नर ने शिकायत पर संज्ञान लेकर मातहतों को समाधान के लिए निर्देशित किया। जिसके मद्देनजर संजय कॉलोनी में मोहन नगर जोन प्रभारी एस.के. गौतम, जेई संजय गंगवार, सफाईनायक, सफाई निरीक्षक और एक्सईएन स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जोनल प्रभारी गौतम ने बताया कि म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश पर नाले की सफाई के लिए टीम गठित की गई है। मंगलवार से वहां काम शुरू हो जाएगा।

केमिस्ट एसोसिएशन ने शुरू किया जागरण अभियान

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को “संस्था आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी फुटकर दवा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राज देव त्यागी द्वारा जिला एमएमजी हॉस्पिटल के गेट पर स्थित उदय मेडिकल स्टोर पर किया गया। उन्होंने बताया कि फुटकर दवा व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें कोविड-19 (कोरोना वायरस) व क्षय रोग (टीबी) आदि की जानकारी दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि नींद की दवाओं का विक्रय डॉक्टर के पर्चे पर करने, रिकार्ड सुरक्षित रखने, प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने और एक्सपायरी दवाओं का स्थान सुनिश्चित करने और फ्रिज की दवाओं का भंडारण फ्रिज में सुनिश्चित करने और प्रतिस्पर्धा से बचने व 2 गज की दूरी का पालन करने जैसे बिंदुओं से व्यापारियों को अवगत कराया जाएगा। त्यागी का कहना है कि दवा का व्यापार, व्यापार ही नहीं मानव सेवा भी है। कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री आर पचोरी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गर्ग, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, संयुक्त सचिव तुषार अरोड़ा, अमित गुप्ता, आयुष सिंघल, योगेश मित्तल, संगठन मंत्री आलोक त्यागी, संजीव देव कमल, साजिद खान, मंत्री पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, विजय कुमार, डी.के. चौहान, बलदेव राज आदि मौजूद रहे।

गाजियाबाद: नगर निगम में कम नहीं हो रहा भ्रष्टाचार

अश्वनी उपाध्याय   

गाज़ियाबाद। नगर निगम समेत सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के नित नए कारनामे सामने आते रहते हैं। हाल ही में घटित मुरादनगर श्मशान कांड के बाद भी किसी विभाग ने अपने यहाँ ऊपर से नीचे तक व्याप्त भ्रष्टाचार को कम करने का कोई प्रयास किया है। ठेकेदारों और अधिकारियों के गठजोड़ की ताजा मिसाल प्रताप विहार सेक्टर 11 के जी ब्लॉक में सामने आई है। जहां निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की बाउंड्री वाल धराशायी हो गई। प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पूरे शहर में नालों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विजय नगर ज़ोन के प्रताप विहार सेक्टर 11 जी ब्लाक में चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के बाहर नाला बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया साम्रगी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। नतीजा यह निकला कि निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की दीवार धराशायी हो गई। नगर आयुक्त महोदय से अनुरोध है कि मानकों के विरुद्ध हुए इस निर्माण कार्य की जांच करा कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंं।

राहत: दिल्ली से गाज़ियाबाद आने वाला रूट बहाल

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे 9 पर किसान आंदोलन के चलते बंद की गई,हाईवे की एक लेन को दिल्ली पुलिस ने खोल दिया है। इससे राहत इस बात की होगी कि दिल्ली से जो ट्रैफिक गाजियाबाद के लिए जा रहा है। उसको आनंद विहार से डायवर्ट होकर गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। अब सीधे नेशनल हाईवे 9 की इस लें से दिल्ली का ट्रैफिक गाजियाबाद में प्रवेश कर सकता है। हालांकि दूसरी लेन पर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। लिहाजा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली नेशनल हाईवे 9 की लेन पहले की तरह बंद रहेगी। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान जो हिंसा हुई थी। उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने एहतियातन दूसरी तरफ से भी बैरिकेड लगा दिए थे। कई लेन में ये बैरिकेड लगाए गए थे। 26 जनवरी के बाद पहली बार इन बैरिकेट्स को खोला गया है। लोगों ने भी इसके बाद एक राहत महसूस की है। क्योंकि जो लोग शाम के समय दिल्ली से आते थे। उनको काफी मुश्किल होती थी। गाजियाबाद आने के लिए उन्हें गाजीपुर गोल चक्कर से आनंद विहार जाकर, यू-टर्न लेकर महाराजपुर बॉर्डर से यूपी में प्रवेश करना पड़ रहा था। लोगों का इसके बाद काफी समय बचेगा।

देह व्यापार में 3 पुरुष और 6 महिलाएं गिरफ्तार

अश्वनी उपाध्याय   

साहिबाबाद। पुलिस ने रविवार रात डीएलएफ कालोनी स्थित एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन पुरुष और छह महिलाओं को दबोचा है। पुलिस को फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान समीर, फरमान और रवि के रूप में हुई है। मौके से छह महिलाएं भी पकड़ी गई हैं। अभियुक्तों के पास से 48 सौ रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की गई है। पता चला है कि सतीश नामक व्यक्ति ने 10 दिन पहले परिवार रखने के नाम पर फ्लैट किराये पर लिया था। वह मौके पर नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित फोन से ग्राहकों से संपर्क करते थे। मात्र पांच सौ से एक हजार में ग्राहक यहां आते थे। ज्यादातर पुराने ग्राहक थे। पता चला है कि यह लोग जगह बदल-बदल कर गंदा धंधा करते थे। उनके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

मेरठ: सिलेंडर में आग लगने से घर जला, 2 की मौत

मेरठ। नवाजुद्दीन मलिक के घर फतेहउल्लेपुर रोड नूर गार्डन में 40 फुटा गली नंबर 3 में गैस चूल्हे पर काम करते वक्त सिलेंडर में आग लगने से घर जला और लोगों का दम घुटा दो की मृत्यु 5 घायल हुए, हाहाकार मचा।बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल जोन महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। नवाजुद्दीन मलिक पुत्र मोहम्मद हनीफ मलिक के घर में गैस सिलेंडर पर खाना बनाते हुए आग लगने से एक महिला और एक बच्चे की जलकर मौत हो गई। साथ 5 लोग घायल हुए दो बैल वेंटिलेटर पर भर्ती एक आईसीयू में बहुजन मुक्ति पार्टी के आर डी गादरे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर नवाबउद्दीन मलिक और उनके साहबजादे और लोगों को सांत्वना दी और हॉस्पिटल जगदंबा में जाकर वेंटीलेटर पर भर्ती मोहम्मद कैफ उम्र करीब 8 वर्ष रुकैया उम्र करीब 16 वर्ष का जायजा लिया और मैक्स हॉस्पिटल में आईसीयू में आयशा उम्र करीब 16 वर्ष पुत्री इकरामुद्दीन लकी पुरा गली नंबर 27 से का भी हालचाल पूछा।
मौके पर पहुंचे लोगों का दूर-दूर से ताता लगा हुआ था और नवाजुद्दीन उनके पुत्र और बच्चों की हालत बड़ी दयनीय स्थिति थी चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। इसी बीच घर में जो जानकारी मिली नवाब उद्दीन की बहन ग्राम सितारों से चित्तौड़ा से भात नोटने आई हुई थी। किसी भी मेहमानों की खुशी में खाना बनाया जा रहा था। लेकिन अचानक से गैस सिलेंडर में आग लगने से उनकी बहन का पोता 4 साल का भी आग के हवाले होते हुए मृत्यु हो गई और उनकी बहन उम्र करीब 42 वर्ष का भी मौके पर मृत्यु हो गई। 5 लोग जले और आज पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर छाते तोड़कर धमाल और आग निकलने का रास्ता बनाया। तब जाकर उन लोगों को बाहर निकलने में मदद मिली मौके पर आरडी गादरे अदनान राजपूत शहरयाब एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, डॉक्टर मोहम्मद उमेश, डॉक्टर शकील सैफी, मोहम्मद मारूफ, आरिफ ओमवीर सिंह, महेंद्र प्रताप, रविंद्र भडाना, ओंकार जाटव, मनीष आदि लोग मौके पर पहुंचे और दुआ की। उनके परिवार को हौसला मिले और इस घटना से निबटने के लिए सहनशक्ति मिले।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...