शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

देश में संक्रमण के 13 हजार से अधिक नए मामले

कोरोना संक्रमण के दो दिन में 13 हजार से अधिक नये मामले
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण में तेजी के साथ दो दिन से 13 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ सात लाख 15 हजार 204 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,993 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 77 हजार से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों में 3585 की बढ़ोतरी हुई है। और इनकी संख्या अब 1.43 लाख हो गयी है। इससे पहले गुरुवार को 793 और शुक्रवार को 2200 सक्रिय मामले बढ़े थे। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,307 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 78 हजार 048 हो गयी है। इसी अवधि में 101 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 212 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर 97.27 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.30 प्रतिशत हो गयी है। जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 3909 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 45,956 हो गयी है। राज्य में 2159 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.89 लाख हो गयी है। जबकि 44 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,713 हो गया है। देश का दक्षिणी राज्य केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है। हालांकि सक्रिय मामले 364 कम हुए हैं। और सबसे अधिक 4854 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले घटकर 60,087 रह गये हैं वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.61 लाख हो गया है। जबकि 15 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4061 हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले अभी 1053 हैं। वहीं एक और मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 10,897 लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है। जबकि 6.25 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 90 बढ़कर 5901 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,287 हो गया है। तथा अब तक 9.29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले अभी 1715 हैं । और 1623 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2.94 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले एक बढ़कर 620 हो गये हैं। वहीं 77 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गयी है। जबकि 7167 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4147 रह गयी है। तथा अभी तक 12,451 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में 8.30 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 2521 रह गये हैं। वहीं इस महामारी से 8712 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा अब तक 5.91 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3625 रह गये हैं। और 10,242 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.59 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 161 बढ़कर 2803 हो गये हैं। तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.69 लाख से अधिक हो गई है। जबकि 5740 मरीजों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 45 बढ़कर 1954 हो गये हैं। तथा अब तक 2.53 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 3846 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 34 बढ़कर 3039 हो गये हैं। राज्य में 3.03 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं तीन और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3793 हो गयी है। गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 1684 रह गये हैं। तथा 4404 लोगों की मौत हुई है। और 2.60 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 504 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1532 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3042, राजस्थान में 2784, जम्मू-कश्मीर में 1954, ओडिशा में 1914, उत्तराखंड में 1686, असम में 1091, झारखंड में 1084, हिमाचल प्रदेश में 994, गोवा में 787, पुड्डुचेरी में 662, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 348, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 91, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च
बैलगाड़ी ने चंद कदमों पर छोड़ा साथ

नरेश राघानी 

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर में भी कांग्रेसियों ने निकाली रैली।

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान ओर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आज पैदल मार्च रैली का आयोजन किया गया।

 पैदल मार्च रैली के जरिए मोदी सरकार से तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। निवर्तमान शहर जिला अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि 3 महीने से किसान महापंचायत के बैनर तले किसानों का आंदोलन चल रहा है। कांग्रेस किसानों के समर्थन में अंत तक लड़ाई लड़ेगी। आज अजमेर में विशाल पैदल मार्च निकालकर जय जवान जय किसान और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने बताया कि किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस के समस्त संगठन जिसमें शहर जिला कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारियों सहित निगम के वर्तमान कांग्रेसी पार्षद शामिल हुए और सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार करते हुए जल्द से जल्द किसानों को राहत देने के लिए तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। बाहेती ने तो यहां तक कहा कि यदि केंद्र सरकार को हिंसा की घटनाएं रोकनी है तो तीनों कानून जल्द से जल्द वापस ले।

किसानों के समर्थन में निकाले जा रहे हैं पैदल मार्च में कांग्रेस के कुछ सीनियर नेताओं के लिए एक बैलगाड़ी का प्रबंध किया गया ताकि पैदल ना चलना पड़े, लेकिन मदार गेट से बैलगाड़ी पर सवार डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय जैन, पार्षद नरेश सत्यवना, वैभव जैन आदि कांग्रेसियों के वजन से बेहाल बिचारा बेल भी ज्यादा दूर तक नहीं चल सका और चूड़ी बाजार से पहले ही बेल ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। बैल को चारा खिला कर जैसे-तैसे बेल के मालिक को उसे वापस सौंपा गया। इसके बाद सभी नेता पैदल पैदल, पैदल मार्च में निकले।

बहुत दिन बाद दिखाई दिए कांग्रेस के बैनर और झंडे

बघरा में मेले का नजारा-बहुत दिन बाद दिखाई दिए कांग्रेस के बैनर और झंडे

मजुफ्फरनगर। नए कृषि कानूनों के विरोध में बघरा में आयोजित की जा रही किसान महापंचायत के जरिये बहुत दिनों बाद क्षेत्र में कांग्रेस ने अपना दबदबा दिखाया है। आमतौर पर छोटे-बड़े चुनाव में सीमित मात्रा में दिखाई देने वाले कांग्रेस के बैनर झंडे और होर्डिंग आज जनपद भर में बड़े पैमाने पर दिखाई दे रहे है। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी भारी संख्या में पहुंच रही है। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर स्थित कल्याणकारी इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही किसान महापंचायत ने बघरा में आज मेले जैसा माहौल बना दिया है। महापंचायत स्थल के अलावा समूचे बघरा में कांग्रेस के बैनर झंडे दिखाई दे रहे हैं। सड़कों और गलियों में लोगों की भीड़ सभा स्थल की ओर पहुंचती लग रही है। ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट के बीच आ रहे किसानों के साथ अन्य लोगों को महापंचायत स्थल की ओर पहुंचने को मजबूर कर रही है। बघरा के चारों तरफ की सडकों से किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस जगह-जगह खड़ी होकर सुरक्षा व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। जिस तरह से लोगों का रेला किसान महापंचायत की ओर निकल रहा है। उससे आयोजकों की बांछें खिलनी शुरू हो गई है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पूर्व विधायक एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मलिक की पहल पर बुलाई गई किसान महापंचायत में आने वाला भीड का रैला कांग्रेस के लिए एक संजीवनी साबित हो सकती है। कांग्रेस नेता पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए इस महापंचायत के सहारे अब लोगों तक आसानी के साथ पहुंच सकते हैं।

एसएससी ने जारी किया सीजीएल परीक्षा का परिणाम

एसएससी ने जारी किया सीजीएल परीक्षा का परिणाम
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी) संयुक्त स्नातक स्तर सीजीएल 2019 का रिज्लट जारी कर दिया है। जिऩ उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए परीक्षा दी है। वे अपना रिज्लट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या निचे दिए लिंक से डायरेक्ट देख सकते हैं।
बता दें कि इन पदों के लिए 22-10-2019 को आवेदन शुरू हुए थे। और पहले फेस की परीक्षा 2 से 11 मार्च 2020 को व दुसरे फेस की परीक्षा 18 से 20 सितम्बर 2020 को आयोजित हुई थी। जिसका एसएससी ने रिज्लट जारी कर दिया है।

दरगाह शरीफ, झंडे की रस्म के साथ उर्स का आगाज

 सांभर दरगाह शरिफ में झंडे की रस्म के साथ उर्स का आगाज। 

डब्लू गोस्वामी जयपुर। हजरत ख्वाजा हुसामुद्दीन चिश्ती जिगर सोखता रहमतुल्लाह अलह के उर्स का औपचारिक आगाज़ 27 फरवरी से अकीदतमंद आने की किया करते हैं तदबीरे, यह दर वह दर है जहां पर बदल जाती है तकदीरे ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर के कुल के मौके पर आज 6 रजब को दरगाह हजरत ख्वाजा हुसामुद्दीन चिश्ती जिगर सोखता रहमतुल्लाह अलह के सालाना उर्स का आगाज हो गया। सांभर दरगाह शरीफ के मुख्य द्वार पूरानी धान मंडी पर छोटू अगवान ठेकेदार के हाथों से उर्स का झंडा फहराया किया गया।

दरगाह स्थित महफिल खाने मे फातेहाखानी की गई और मजार पर चादर चढा कर दुआ मांगी गई। इस अवसर पर  दरगाह मस्जिद के इमाम गयूरुल हसन उसमानी ने दरबार ख्वाजा हुसमुद्दीन में दुआ की कि हमारे मुल्क में अमन शान्ति और कौमी यकजहती, भाई चारा कायम रहे। दरगाह कमेटी के पुर्व अध्यक्ष अब्दुल हमीद कादिर ने बताया कि कोविड 19 की सरकारी गाइड का पालन करते हुए उर्स में आने वाले जायरीनो के सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा हैं।  इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष नदीम कुरेशी द्वारा सब महमानो का शुक्रिया अदा किया। खादिम सय्यद अलताफ अहमद ने सब को जियारत कराई।आपको बता दें कि हजरत ख्वाजा हुसामुद्दीन चिश्ती जिगर सोखता रहमतुल्लाह अलह का 702 वां उर्स 27 फरवरी से शुरु होगा।

बकरी दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके: बिजेन्द्र

कांग्रेस किसान महापंचायत- बकरी दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके: मुक्केबाज बिजेन्द्र सिंह

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस किसान महापंचायत में पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान बिल हर हालत में वापिस होंगे। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बकरी दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके। जब वोट मांगने आये, तो पूछना कि 200 किसान क्यों शहीद हुए। कांग्रेस किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए मुक्केबाज बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में कुछ न कुछ तो गलत हो रहा है। जब कुछ गलत हो रहा है। तभी इतनी भीड़ एकत्रित हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने आप में बहुत बड़ा प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की एक अपनी ताकत है। यूपी की ताकत नौजवान भाई हैं। किसान भाई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को ही नजरअंदाज किया जा रहा है। यह कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी चीजे हैं। सभी का जवाब देना होगा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर स्पोट्र्स से कितने लोगों को सरकार ने रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। तो उन्हें डीएसपी बनाया गया था। खिलाड़ी का सम्मान किया गया गया था। अब कितने खिलाड़ियों को सम्मान मिला। कितनों को रोजगार मिला। एक भी अफसर अब तक इस सरकार में स्पोट्र्स कोटे से भर्ती नहीं किया गया है। अब खुद ही सोच लो किसकी सरकार अच्छी है। उन्होंने कहा कि किसान बिल अवश्य ही वापिस होंगे। एक कहावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके देगी। थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव निकट हैं। उस वक्त आपके घर पर आकर आपसे वोट मांगी जायेगी, उस वक्त पूछना 200 लोगों को शहीद क्यों किया। जो वृद्ध ठंड में बैठकर रातें काट रहे हैं। उन्हें मजबूर क्यों किया। उस वक्त आपको जवाब देना है।

अब इन-हैंड सैलरी आएगी कम, जानिए नए नियम

नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी खबर अब इन-हैंड सैलरी आएगी कम जानें क्या है। नए नियम 
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। मोदी सरकार चौंकाने वाले निर्णयों के लिए जानी जाती है। एक बार फिर उसने नौकरीपेशा लोगों को चौंकाया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सैलरी के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। जिससे आपकी टेक होम सैलरी कम हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए देश में अभी तक 29 श्रम कानून थे। केंद्र सरकार ने बदलाव करते हुए इनकी संख्या 29 से 4 कर दी है।
ये कानून हैं। व्यावसायिक सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य और कार्य की स्थितियां औद्योगिक संबंध और सामाजिक सुरक्षा कानून। एक अप्रैल से नए कानून लागू हो जाएंगे और एक मई की सैलरी पर इनका असर भी दिखना शुरू हो जाएगा। जिन लोगों की बेसिक सैलरी सीटीसी की 50 फीसदी नहीं है। उनपर इसका प्रभाव पड़ेगा क्योंकि अब किसी भी इम्पलोयर की बेसिक सैलरी सीटीसी के 50 प्रतिशत से कम नहीं हो सकती। वहीं जिसकी बेसिक सैलरी सीटीसी की 50 प्रतिशत है। उन लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला।

चित्रकूट: मिट्टी का टीला धसने से हुई 3 की मौत

दर्दनाक हादसा। तीन की मौत मिट्टी का टीला धसने से घटी घटना

चित्रकूट। जिले के रैपुरा थाना अन्तर्गत बसिंघा गांव की दो महिलाएं तथा एक किशोरी की मिट्टी का टीला धसने से मौत हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं घर की पोताई करने के लिए मोहरी नहर में मिट्टी लेने गयी थी। उसी दौरान मिट्टी की खुदाई करते वक्त अचानक टीला धस गया जिसमें पांच महिलाएं दब गयी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए चिकित्सालय भेंजवाया जहां तीन की मौत हो गयी शेष घायलों का इलाज चल रहा है।

बीएसएनएल के सस्ते प्रीपेड प्लान का उठाएं लाभ

बीएसएनएल सस्ते प्रीपेड प्लान का उठाएं लाभ, मात्र 47 रुपये में 14जिबी डाटा और फ्री कॉलिंग
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अगर आप भी कम पैसे में ज्यादा डाटा चाहते हैं। तो बीएसएनएल आपकी ये चाह पूरी कर सकता है। बीएसएनल के प्रीपेड प्लान में आपको कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। वो भी केवल 47 रुपये में | कंपनी की ओर से ये प्लान फर्स्ट रिचार्ज प्लान के अंतर्गत पेश किया गया है। लेकिन कंपनी ने इस प्रीपेड प्लान की सुविधा केवल कुछ ही यूजर्स को दी है। जिससे मात्र 47 रुपये में 14जीबी का डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। बीएसएनल ने ये प्लान केवल अपने कुछ ही यूजर्स के लिए रखा है। केवल नए यूजर्स ही इस प्रीपेड प्लान का फायदा  ले सकते हैं। अगर कोई यूजर पहली बार रिचार्ज करवाता है। तो मात्र 47 रुपये में 14जीबी डाटा पा सकता है। कंपनी का ये सबसे सस्ता प्लान है।

गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो उसी की मां से किया अफेयर

गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो उसी की मां से किया अफेयर, अब लड़की ने कही ये बातें

लंदन। प्रेम प्रसंग के किस्से तो आप ने बहुत सुने होंगे। लेकिन इंग्लैंड में एक ऐसी घटना घटी जो की सबको हैरान करती है। यहां एक लड़के ने अपनी गर्भवती गर्लफ्रेंड को धोखा देते हुए उसी की मां से अफेयर किया। लड़के का नाम रायन शेल्टन है। जो कि अपनी गर्लफ्रेंड की मां से जिसका नाम जॉर्जिना है। उम्र 44 साल है। उसे डेट कर रहा है। रायन पहले जॉर्जिना की बेटी के साथ रिलेशनशिप में था। लेकिन अब जब उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो लड़के ने उसे धोखा दे दिया। हैरानी तो तब हुई जब रायन ने जॉर्जिना और अपने रिश्ते को पब्लिक में कबूल किया। रायन ने सबके सामने कहा कि वो जॉर्जिना से प्यार करता है। रायन ने मेल ऑनलाइन के साथ बातचीत करते हुए कहा- मुझे फर्क नहीं पड़ता लोग क्या सोचते हैं। मैं जॉर्जिना को चाहता हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता कि इसके बारे में किसको क्या कहना है। दूसरे लोगों की राय मुझे परेशान नहीं करती है। मुझे पता है। कि क्या हुआ है।
यहां तक की रायन ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो इस रिश्ते को गलत ठहरा रहे हैं। रायन ने कहा कि मुझे किसी की पसंद और नापसंद से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं जॉर्जिना ने भी इस रिश्ते को लेकर कहा कि पता नहीं चलता किससे कब प्यार हो जाता है।
वहीं इस वक्स जॉर्जिना की बेटी सदमें में है। और वह पूरी तरह से टूटा हुआ महसूस कर रही है। जेस ने रायन और अपनी मां के रिलेशनशिप को लेकर कहा कि वो दोनों रसोई में वोडका पीते थे। और फ्लर्ट करते थे। ये उनके लिए भयावह अनुभव था।
दरअसल, रायन और जेस में फैसला हुआ था। कि प्रेग्नेंसी के दौरान वो दोनों जेस के घर उनके माता-पिता के साथ रहेंगे। लेकिन जब कुछ हफ्ते बीत गए तो जॉर्जिना और रायन में नजदीकियां बढ़ने लगी और जब वो दोनों रिलेशन में आए तो जेस और उनके पिता हैरान हो गए। वहीं जब जेस अपने दूसरे बच्चे के साथ अस्पताल से लौट रही थीं। तो उन्हें पता चला कि रायन और जॉर्जिना उनके घर से 30 मील दूर घर में शिफ्ट हो चुके हैं।
जेस एक ओर जहां अपने आप को हारा हुआ महसूस कर रही है। तो वहीं रायन की पूर्व गर्लफ्रेंड ने रायन को चीटर कहा है। और कहा कि रायन ने जिस तरह से जेस की फैमिली की जिंदगी खराब की है। मुझे इस बात से बिल्कुल हैरत नहीं है। वो एक बुरे सपने की तरह था।
फिलहाल,  रायन और जॉर्जिना के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बन रही हैं। लेकिन रायन और जॉर्जिना पर इनका कोई असर नहीं पड़ रहा।

यातायात पुलिस ने 446 वाहनों का चालान किया

रोशन कुमार 
गाजियाबाद। यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, काली फिल्म, हूटर/सायरन/प्रेशर हॉर्न, वायु प्रदूषण के विरुद्ध अभियान चलाकर निम्नवत कार्यवाही की गयी|

(1)-  बिना हेलमेट के कारण कुल 86 वाहनों के चालान| 
(2)-  बिना सीट बेल्ट के कारण कुल 48 वाहनों के चालान| 
(3)-  तीन सवारी के कुल 09 वाहनों के चालान| 
(4)-  काली फिल्म के  कुल 14 वाहनों के चालान| 
(5)-  हूटर/सायरन/प्रेशर हॉर्न के कुल 08 वाहनों के चालान| 
(6) वायु प्रदूषण के कुल 36 वाहनों के चालान| 
        उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान में किये गए चालानों सहित अन्य प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 446 वाहन चालकों के चालान करते हुए कुल 62000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया एवं  कोविड अधिनियम के अंतर्गत मास्क आदि न धारण करने के कारण कुल 03 व्यक्तियोँ के चालान किये गए जिनसे कुल 300 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई बिना यूनिक नंबर/बिना परमिट (यू पी 37 आदि के) के संचालन के कारण कुल 15 वाहन को सीज किया।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...