शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

देश में संक्रमण के 13 हजार से अधिक नए मामले

कोरोना संक्रमण के दो दिन में 13 हजार से अधिक नये मामले
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण में तेजी के साथ दो दिन से 13 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ सात लाख 15 हजार 204 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,993 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 77 हजार से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों में 3585 की बढ़ोतरी हुई है। और इनकी संख्या अब 1.43 लाख हो गयी है। इससे पहले गुरुवार को 793 और शुक्रवार को 2200 सक्रिय मामले बढ़े थे। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,307 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 78 हजार 048 हो गयी है। इसी अवधि में 101 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 212 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर 97.27 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.30 प्रतिशत हो गयी है। जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 3909 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 45,956 हो गयी है। राज्य में 2159 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.89 लाख हो गयी है। जबकि 44 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,713 हो गया है। देश का दक्षिणी राज्य केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है। हालांकि सक्रिय मामले 364 कम हुए हैं। और सबसे अधिक 4854 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले घटकर 60,087 रह गये हैं वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.61 लाख हो गया है। जबकि 15 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4061 हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले अभी 1053 हैं। वहीं एक और मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 10,897 लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है। जबकि 6.25 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 90 बढ़कर 5901 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,287 हो गया है। तथा अब तक 9.29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले अभी 1715 हैं । और 1623 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2.94 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले एक बढ़कर 620 हो गये हैं। वहीं 77 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गयी है। जबकि 7167 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4147 रह गयी है। तथा अभी तक 12,451 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में 8.30 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 2521 रह गये हैं। वहीं इस महामारी से 8712 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा अब तक 5.91 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3625 रह गये हैं। और 10,242 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.59 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 161 बढ़कर 2803 हो गये हैं। तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.69 लाख से अधिक हो गई है। जबकि 5740 मरीजों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 45 बढ़कर 1954 हो गये हैं। तथा अब तक 2.53 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 3846 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 34 बढ़कर 3039 हो गये हैं। राज्य में 3.03 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं तीन और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3793 हो गयी है। गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 1684 रह गये हैं। तथा 4404 लोगों की मौत हुई है। और 2.60 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 504 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1532 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3042, राजस्थान में 2784, जम्मू-कश्मीर में 1954, ओडिशा में 1914, उत्तराखंड में 1686, असम में 1091, झारखंड में 1084, हिमाचल प्रदेश में 994, गोवा में 787, पुड्डुचेरी में 662, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 348, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 91, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...