शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

बकरी दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके: बिजेन्द्र

कांग्रेस किसान महापंचायत- बकरी दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके: मुक्केबाज बिजेन्द्र सिंह

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस किसान महापंचायत में पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान बिल हर हालत में वापिस होंगे। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बकरी दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके। जब वोट मांगने आये, तो पूछना कि 200 किसान क्यों शहीद हुए। कांग्रेस किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए मुक्केबाज बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में कुछ न कुछ तो गलत हो रहा है। जब कुछ गलत हो रहा है। तभी इतनी भीड़ एकत्रित हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने आप में बहुत बड़ा प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की एक अपनी ताकत है। यूपी की ताकत नौजवान भाई हैं। किसान भाई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को ही नजरअंदाज किया जा रहा है। यह कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी चीजे हैं। सभी का जवाब देना होगा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर स्पोट्र्स से कितने लोगों को सरकार ने रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। तो उन्हें डीएसपी बनाया गया था। खिलाड़ी का सम्मान किया गया गया था। अब कितने खिलाड़ियों को सम्मान मिला। कितनों को रोजगार मिला। एक भी अफसर अब तक इस सरकार में स्पोट्र्स कोटे से भर्ती नहीं किया गया है। अब खुद ही सोच लो किसकी सरकार अच्छी है। उन्होंने कहा कि किसान बिल अवश्य ही वापिस होंगे। एक कहावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दूध तो देगी, लेकिन मिंगन करके देगी। थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव निकट हैं। उस वक्त आपके घर पर आकर आपसे वोट मांगी जायेगी, उस वक्त पूछना 200 लोगों को शहीद क्यों किया। जो वृद्ध ठंड में बैठकर रातें काट रहे हैं। उन्हें मजबूर क्यों किया। उस वक्त आपको जवाब देना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...