फरीदाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह बम की किसी ने बम की अफवाह उड़ा दी। बम की अफवाह फैलते ही हड़कंप सा मच गया। हालांकि इसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ा, जिसके बाद यह साफ हुआ कि बम होने की बात मात्र अफवाह (Rumor) थी। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। फरीदाबाद के बादशाह खान नागरिक असम में सुबह ही किसी ने बम की अफवाह फैला दी। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह फरीदाबाद के बादशाह खान नागरिक अस्पताल में बम की अफवाह फैल गई। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। किसी व्यक्ति ने इस बात की जानकारी एनआईटी थाना पुलिस को भी दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची अस्पताल में छानबीन शुरू की, लेकिन काफी देर छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला तो पता चला कि बम होने की बात मात्र अफवाह ही थी। पहले तो अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों को भी पुलिस बन की तैनाती देख कुछ समझ नहीं आया। काफी देर बार यह साफ हुआ कि पुलिस जवान अस्पताल में बम खोज रहे हैं।
1. अंक-183 (साल-02)
2. मंगलवार, फरवरी 16, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- बसंत पंचमी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:00, सूर्यास्त 06:12
5. न्यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)