सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

झटका: गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े, महंगाई

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आम आदमी महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। यहां पर पेट्रोल -डीजल के दाम 26 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। वहीं गैर सबसिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 719 से बढ़कर 769 हो गई है। यानी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि हुई है। बढ़ी हुई कीमतें रात 12 बजे के बाद से लागू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर पेट्रोल 89 रुपए प्रति लीटर के करीब बिक रहा है। देश के कई शहरों में तो पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने वाला है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 95.46 , चेन्नई में 91.19 और कोलकाता में 90.25 रुपए प्रति लीटर है। हाल ही में महंगाई काफी बढ़ गई है और इस माह में गैस सिलेंडर के दाम भी दूसरी बार बढ़े हैं। जाहिर है हर माह की पहली तारीख की एलपीजी के दाम में बदलाव होता है। इस बार पहली फरवरी को कर्मशियल सिलेंडर के दाम 190 रुपए बढ़े थे लेकिन घरेलु गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद 4 फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम छह रुपए प्रति सिलेंडर कम हो गए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...