बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

सहारनपुर पहुंचने से पहले गरजीं 'प्रियंका', 144 लागू

सहारनपुर पहुंचने से पहले ही गरजीं प्रियंका गांधी,किया ये बड़ा ऐलान,धारा-144 लागू,भरी फ़ोर्स तैनात
पालूराम
सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सहारनपुर में होने वाली महापंचायत से पहले ही ट्वीट कर बडा ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे के चलते जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही महापंचायत स्थल पर भारी फोर्स तैनात की गई है।
प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। पंचायत के जरिये सियासी तीर चलाए जाएंगे तो किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेसियों ने पूरी कर ली हैं।
सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली किसान पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है। और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने ही लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था है। पैठ बाजार और पशु मंडी स्थल में वाहन पार्किंग रहेगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।
कांग्रेस की किसान पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर छह एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना की पुलिस भी शामिल रहेगी। कांग्रेस नेताओं का चिलकाना से पुराना नाता रहा है। चिलकाना में वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आई थीं और उन्होंने तत्कालीन सिंचाई मंत्री महमूद अली खान के चुनाव के लिए प्रचार किया था। इसके बाद 1983 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव गांधी भी यहां पहुंचे थे और बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।
किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता प्रचार में जुटे हैं। विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद सहित सभी छोटे बड़े नेता क्षेत्र में दो दिन से प्रचार में लगे हैं। पंचायत में भीड़ जुटाने के लिए सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने तूफानी दौरा किया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष चौ. हाशिम के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा, हथौली, मंझाडी, शेखपुरा, मिल्को, नानौली, कांसेपुर, पठानपुरा आदि सहित अनेक गांवों को दौरा कर लोगों से सुल्तानपुर में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। चौ. हाशिम ने बताया कि मां शाकंभरी मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी रायपुर खानखा में दुआ के लिए जाएंगी। वहां से चिलकाना के कार्यक्रम में पहुंचेंगी। डॉ. मेघराज सैनी, आशु, खूबचन्द, मांगेराम, ताहिर, असलम, रिजवान, मेहरबान आदि रहे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों के आंदोलन को देखकर सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगवाया है। कांग्रेस की चिलकाना में महापंचायत है। इसे देखकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर और शामली से भी फोर्स आएगी।

कार्रवाई: मुठभेड़ में 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस ने की कार्रवाई – मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, तीन फरार
शिराज खान
फिरोजाबाद। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब रोकने के अभियान के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के निर्देशन में ग्राम नगरिया थाना मक्खनपुर में मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह पुलिस बल के ग्राम नगरिया पहुँचे तो अवैध शराब बनाने वाले व्यक्तियो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये। मौके से एक अभियुक्त हरीमोहन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम नगरिया थाना मक्खनपुर को 01 देशी रायफल 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोका कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब बना रहे तीन व्यक्ति फरार हो गये। मौके पर ही भारी मात्रा में अवैध शराब एवं अवैध शराब बनाने के उपकरण यूरिया, खाली क्वाटर व रेफर आदि बरामद हुये। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

'राहुल' पर राजनीति करने का आरोप लगाया

 नरेश राघानी
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अवसर की राजनीति करने का आरोप लगाया।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे के बारे में पूछे जाने पर पूनियां ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अवसर की राजनीति करते हैं।
राहुल गांधी 12 व 13 फरवरी को राजस्थान दौरे पर रहेंगे।
उल्लेखनीय है। कि राहुल गांधी 12 व 13 फरवरी को राजस्थान दौरे पर रहेंगे जहां उनका कई किसान सभाओं का संबोधित करने का कार्यक्रम है। पूनियां ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने संपूर्ण कर्जमाफी का अपना चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया देश की जनता ने कांग्रेस को 50 साल तक शासन करने का अवसर दिया, लेकिन इन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया।’

सलमान ने फ़र्ज़ी हलफनामा देने के लिए मांगी माफ़ी

अभिनेता सलमान ने फ़र्ज़ी हलफनामा देने के लिए मांगी माफ़ी, कोर्ट कल सुना सकती है फैसला
नरेश राघानी 
जयपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 1998 में जोधपुर में दो काले हिरण के शिकार से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान 2003 में जोधपुर सेशन कोर्ट में झूठा हलफनामा जमा करने के लिए गलती से माफी मांगी। इस मामले में आखिरी फैसला कल याने गुरुवार को सुनाया जाएगा। आवेदनों पर बहस मंगलवार को पूरी हो चुकी है। और न्यायाधीश राघवेंद्र कच्छवाला ने 11 फरवरी के लिए आदेश को सुरक्षित रख लिया है। 
वही काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अपनी अपील की सुनवाई के लिए सलमान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोधपुर सेशन कोर्ट में पेश हुए। उनके वकील हस्तीमल सारस्वत ने कोर्ट को बताया कि 8 अगस्त 2003 को गलती से हलफनामा कोर्ट में पेश कर दिया गया, जिसके लिए अभिनेता को माफ कर दिया जाए। आपको बता दें कि निचली अदालत ने जून 2019 में खान को एक गलत हलफनामा दायर करने के आरोप में दोषमुक्त कर दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने इस आदेश के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में एक अपील दाखिल की थी.सुनवाई के दौरान सारस्वत ने कहा, 8 अगस्त 2003 को गलती से हलफनामा दे दिया गया,क्योंकि सलमान भूल गए थे। कि उनका लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दिया गया था। वह बहुत व्यस्त थे। इसलिए उन्होंने उल्लेख किया कि लाइसेंस अदालत में गायब हो गया था। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया था। कि उन्होंने एक गलत हलफनामा प्रस्तुत किया था। क्योंकि उनका लाइसेंस खोया नहीं था। बल्कि नवीकरण के लिए प्रस्तुत किया गया था। 
सलमान ने 2003 में कोर्ट में हलफनामा देते हुए कहा था। कि उनका लाइसेंस गुम हो गया है। उन्होंने इस सिलसिले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में कोर्ट को पता चला कि सलमान का आर्म लाइसेंस खत्म नहीं हुआ है। बल्कि नवीनीकरण के लिए पेश किया गया है. इसके बाद लोक अभियोजक भवानी सिंह भाटी ने मांग की थी कि अभिनेता के खिलाफ अदालत को गुमराह करने का मामला दायर किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही सलमान को 1998 में जोधपुर के पास कांकाणी गांव में दो काले रंग की शराबियों का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। और कोर्ट ने उन्हें अपना आर्म्स लाइसेंस जमा करने को कहा था। सलमान खान के वकील एचएम सारस्वत ने कहा हमने दलील की कि यह हलफनामा जानबूझकर प्रस्तुत नहीं किया गया था क्योंकि खान एक व्यस्त अभिनेता हैं। और उस समय उनके लाइसेंस के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं थी। साल 2018 में एक निचली अदालत ने अक्टूबर 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं। की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों की हत्या के लिए सलमान को दोषी ठहराया था। और उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। अभिनेता ने निचली अदालत के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। उनके साथ कांकाणी में मौके पर मौजूद सलमान के साथी एक्टर सैफ अली खान, तब्बू नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया था।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मच्छरदानी वितरण की गई

सेमरी मिश्र में 100 व खुटहानियाँ में 300 मच्छरदानी का वितरण  
सतीश कुमार पांडेय
सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के  ग्राम सभा खुटहनिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल चिकित्सा प्रभारी डॉ मुन्ना प्रसाद के निर्देशानुसार हर ग्रामसभा में मच्छरदानी वितरण की जा रही है। उसी क्रम में खुटहानियाँ ग्रामसभा में पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में  ग्रामप्रधान कन्हैया लाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एलटी रामानंद एवं  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी घोरावल विधानसभा भाजपा किसान मोर्चा व विशिष्ठ अतिथि किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय साथ में कृष्ण कुमार यादव (डॉक्टर) की उपस्थिति में 300 मच्छरदानी का वितरण किया गया। वही, दूसरी तरफ सेमरी मिश्र में भी विपिन मिश्रा की अध्यक्षता में भी 100 मच्छरदानी वितरित की गई, गांव के सभी लोग मौजूद थे।
जिसमें मुख्य अतिथि जी ने मछरदानी के विषय में बताते हुए कहा कि यह मच्छरदानी आप लोग सर्वप्रथम धोकर उसको छांव में सुखाकर उपयोग करें और बच्चों से दूर रखना है कि बच्चे मुंह में ना डालें और इसके बाद जो अगल-बगल के मच्छर हैं। उस मछरदानी से वह सब खत्म हो जाएंगे यह मच्छरदानी मलेरिया को भगाने के लिए मिल रहा है। मीडिया प्रभारी राकेश पांडे ने सब को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनावो कि जानकारी देते हुये बताएं कि जिस का राशन कार्ड में नाम ना हो, विधवा पेंशन श्रमिक पंजीकरण ना हुआ हो, उसका लाभ प्राप्त करें।

भाजपा के जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनीं गई समस्याएं

भाजपा के जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनीं गई समस्याएं
 अंकित गोस्वामी
बिजनौर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में समस्याओं के समाधान हेतु जन हित में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही। जिसने प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास न बनाये जाने की शिकायत की गयी। उधर एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास की सूची से अपना नाम हटाये जाने की षिकायत दर्ज करायी। उपरोक्त दोनों शिकायतों में संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किसानों की आय बढाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। जनसुनवाई कार्यक्रम में नजीबाबाद थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के निवेदन पर भाजपा जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित हुए। जिनका सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने बताया कि वह सरकार की मनसा के अनूरूप अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करेगें। हर पीडित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे। श्रेत्र में चोरी की घटना और अपराध को समाप्त करने के लिए वह हमेशा गंभीरतापूर्वक कार्य करते रहेगें। भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान और उने कार्यौ को प्राथमिकता के आधार पर बगैर किसी भेदभाव के साथ किया जाएगा। थाना प्रभारी के विचारों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। और उन्हें अच्छे कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कलवा शेख मंसूरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मो0 रमजान, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चैधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा पिछड़ मोर्चा जिला मंत्री ठाकुर रितेश सैन, भाजपा पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रंजीत प्रजापति, भाजपा सभासद संजीव कुमार, भाजपा सभासद उदय चैधरी, भाजपा सभासद गंगाराम, सभासद मुजफ्फर अली, सभासद मो0 नौशाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष किमो प्रधान महेंद्र सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री किमो नरोत्तम त्यागी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा सेक्टर संयोजक सहदेव प्रजापति, भाजपा बूथ अध्यक्ष विष्णु सिंह, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के सूबेदार अरुण कुमार विश्नोई, भाजपा नेत्री सुशीला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा ट्रेड यूनियन के ओमकार शर्मा, भाजपा बूथ अध्यक्ष बचन सिंह, भाजपा कार्यकर्ता रोबिन, विपिन, रचित कुमार, बेगराज सिंह, सोनु कुमार, शेर सिंह, कमला देवी, सरिता देवी, मीनाक्षी रानी व विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रसपा की बैठक में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

प्रसपा की बैठक में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र इंडस्ट्री एरिया बांके बिहारी रिसोर्ट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें संचालन कर रहे डॉक्टर अनिल यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सभा की अध्यक्ष महिला शम्मी बोहरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आज समीक्षा बैठक में करीब दर्जन भर महिलाओं ने बसपा छोड़कर प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की। 2022 का चुनाव नजदीक है। उसमें राश्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। प्रसपा पार्टी की जिलाध्यक्ष महिला सभा की जिला अध्यक्ष मनोरमा यादव ने प्रदेश अध्यक्ष शम्मी बोहरे को माला पहनाकर एवं शॉल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं जिला महासचिव नीरज यादव विधानसभा प्रभारी जसराना प्रोफेसर अनिल यादव विधानसभा प्रभारी शिकोहाबाद श्रीमती मीना राजपूत श्रीमती मंजू वर्मा पिंकी यादव रेखा यादव प्रदेश सचिव डॉ राजू यादव विधानसभा प्रभारी टूंडला चंद्र प्रकाश मोर्या जी संजय कुशवाह प्रदेश सचिव जिला सचिव सुरेंद्र यादव आदि प्रदेश की प्रसपा समाजवादी पार्टी की सैकड़ों महिला पुरुष महिला मौजूद रहे।

देश में 11,067 नए मामले, 94 लोगों की मौत

भारत में कोरोना के 11,067 नए केस, 13,087 हुए ठीक, 24 घंटे में इतने लोगों की मौत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में लगातार 12वें दिन 15 हजार से कम कोरोना केस दर्ज गए हैं। पिछले 24 घंटों में 11,067 नए कोरोना केस सामने आए और 94 लोगों की जान चली गई है। बीते दिन 13,087 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में टीकाकरण भी चल रहा है। और अबतक करीब 66 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बीते दिन 3.52 लाख लोगों को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 8 लाख 58 हजार हो गए हैं। कुल एक लाख 55 हजार 252 लोगों को जान जा चुकी है। एक करोड़ पांच लाख 61 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 41 हजार हो गई है। जिनका इलाज चल रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 9 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20 करोड़ 33 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.36 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। राहत की बात है। कि देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना से मृत्यु दर 1.43 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 1.32 97.25 फीसदी है. एक्टिव केस 1.32 फीसदी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6 मार्च तक सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक के समापन का निर्देश दिया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है। कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को 1 मार्च तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दें। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 6 मार्च तक राउंड को खत्म करने का निर्देश दिया गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए सबसे तेजी से 66 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला देश बन गया है। 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।

चुनाव: कांग्रेस-भाजपा अपने दांव खेल रही है

इंदौर। नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने दांव खेल रही हैं। इस बीच कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल अपनी पार्टी के मेयर पद के संभावित उम्मीदवार विधायक संजय शुक्ला को लेकर मुस्लिम इलाकों में जा रहे हैं। साथ ही, पार्षद पद के दावेदारों को एकजुट करने के लिए कुरान की कसम खिलवा रहे हैं। 
गौरतलब है, कि इंदौर में निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच कांग्रेस को भितरघात का डर सताने लगा है। ऐसे में पार्षद पद के दावेदारों को एकजुट करने के लिए मुस्लिम इलाकों में कुरान की कसम दिलाई गई।
इसका आयोजन शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने किया था। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के मेयर पद के संभावित प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला भी शिरकत आए।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का कहना है। कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। शहर अध्यक्ष जिस तरह कुरान की शपथ दिला रहे हैं। उससे लग रहा है। कि अब कांग्रेस को मुस्लिम समाज के लोगों पर भी विश्वास नहीं रहा।
कांग्रेस के जिम्मेदार नेता कसम खिलाकर उनकी बेइज्जती कर रहे हैं। वहीं, शहर काजी सैय्यद इशरत अली ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मजहब को सियासत से दूर रखना चाहिए। कुरान की कसम खिलाना गलत है। 
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुस्लिम बाहुल्य चंदननगर इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल इस क्षेत्र के पार्षद पद के पांच दावेदारों को कुरान की कसम खिलवाते दिखाई दे रहे है।
इसमें कहा जा रहा है।कि उन पांच में से जिसे भी टिकट मिलेगा, बाकी लोग उसकी मदद करेंगे। उनके साथ मंच पर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी नजर आए, जो मेयर टिकट के दावेदार हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने कुरान की कसम खिलाने से इनकार किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने बताया कि कुरान हाथ पर रखकर कोई कसम नहीं खिलाई गई। हालांकि, नगर निकाय चुनाव में सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर काम करने और भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई गई। भाजपा इसका दुष्प्रचार कर रही है।
बता दें कि मध्यप्रदेश के इंदौर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में कांग्रेस के कार्यकर्ता कुरान पर हाथ रखकर कसम खाते नजर आ रहे हैं। वे वादा कर रहे हैं। कि जिसे भी टिकट मिला, सभी उसकी मदद करेंगे।
दरअसल, इंदौर नगर निगम के लिए जल्द ही पार्षदों का चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस को तुष्टिकरण करने वाली पार्टी बताया। उधर, शहर काजी ने इसे मजहब के नाम पर राजनीति करार दिया।

पुलिसकर्मी का हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, 1 फरार

कासगंज कांड में यूपी पुलिस का एक्शन,सिपाही की हत्या करने वाला मुठभेड़ में ढेर,मुख्य आरोपी फरार
आगरा। कासगंज में पुलिस टीम पर हमला करने और सिपाही की हत्या करने वाला मुठभेड़ में ढेर हो गया है। आरोपी का नाम एलकार है। जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई थी। आरोपी एलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं। एलकार भी पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई को निकले सिढ़पुरा थाने के दारोगा और एक सिपाही की शराब माफियाओं ने घेरकर पिटाई की थी। उनकी वर्दी उतरवा दी थी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की गई। लहूलुहान दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन, सिपाही की मौत हो गई और दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।
कल देर शाम सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही देवेंद्र बाइक से अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों की ओर पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। उनकी वर्दी उतरवा ली और जमकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले।
घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही घायल दारोगा के इलाज के दिए निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने सिपाही के परिजनों को 50 लाख मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही आश्रित को सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई को निकले सिढ़पुरा थाने के दारोगा और एक सिपाही की शराब माफियाओं ने घेरकर पिटाई की। उनकी वर्दी उतरवा दी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की। लहूलुहान दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन, सिपाही की मौत हो गई और दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।
मंगलवार देर शाम सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही देवेंद्र बाइक से अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों की ओर पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। उनकी वर्दी उतरवा ली और जमकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी गंजडुंडवारा चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल से पुलिस टीमों से दारोगा अशोक कुमार की बाइक मिली है। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात की बाइक भी मिली है। दारोगा की बाइक गिरी पड़ी थी। उसी के ऊपर दारोगा की वर्दी और जूते रखे थे। समझा जा रहा है।कि वर्दी उतरवाकर मारपीट से पहले हमलावरों ने उन्हें अपमानित भी किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...