बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

सहारनपुर पहुंचने से पहले गरजीं 'प्रियंका', 144 लागू

सहारनपुर पहुंचने से पहले ही गरजीं प्रियंका गांधी,किया ये बड़ा ऐलान,धारा-144 लागू,भरी फ़ोर्स तैनात
पालूराम
सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सहारनपुर में होने वाली महापंचायत से पहले ही ट्वीट कर बडा ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे के चलते जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही महापंचायत स्थल पर भारी फोर्स तैनात की गई है।
प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। पंचायत के जरिये सियासी तीर चलाए जाएंगे तो किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेसियों ने पूरी कर ली हैं।
सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली किसान पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है। और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने ही लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था है। पैठ बाजार और पशु मंडी स्थल में वाहन पार्किंग रहेगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।
कांग्रेस की किसान पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर छह एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना की पुलिस भी शामिल रहेगी। कांग्रेस नेताओं का चिलकाना से पुराना नाता रहा है। चिलकाना में वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आई थीं और उन्होंने तत्कालीन सिंचाई मंत्री महमूद अली खान के चुनाव के लिए प्रचार किया था। इसके बाद 1983 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव गांधी भी यहां पहुंचे थे और बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।
किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता प्रचार में जुटे हैं। विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद सहित सभी छोटे बड़े नेता क्षेत्र में दो दिन से प्रचार में लगे हैं। पंचायत में भीड़ जुटाने के लिए सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने तूफानी दौरा किया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष चौ. हाशिम के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा, हथौली, मंझाडी, शेखपुरा, मिल्को, नानौली, कांसेपुर, पठानपुरा आदि सहित अनेक गांवों को दौरा कर लोगों से सुल्तानपुर में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। चौ. हाशिम ने बताया कि मां शाकंभरी मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी रायपुर खानखा में दुआ के लिए जाएंगी। वहां से चिलकाना के कार्यक्रम में पहुंचेंगी। डॉ. मेघराज सैनी, आशु, खूबचन्द, मांगेराम, ताहिर, असलम, रिजवान, मेहरबान आदि रहे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों के आंदोलन को देखकर सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगवाया है। कांग्रेस की चिलकाना में महापंचायत है। इसे देखकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर और शामली से भी फोर्स आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...