फरीदाबाद। फरीदाबाद में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना जानलेवा साबित हो गया है। कमरे में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। परिवार के तीनों लोगों की मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के ओम एंक्लेव की राजीव कॉलोनी में मंगलवार रात सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और 2 साल का मासूम बच्चा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है। घटना सेक्टर-58 थाने की राजीव कॉलोनी की है। मृतकों की पहचान अमन(24) पत्नी प्रिया(21) और छह साल के बेटे मानव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के लक्खीसराय का अमन यहां सुकेश कुमार के घर में परिवार के साथ किराये पर रहता था। वह सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। घटना और मृतकों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस घटनास्थल की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
1. अंक-157 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, जनवरी 21, 2021
3. शक-1983, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:11, सूर्यास्त 05:38
5. न्यूनतम तापमान -04 डी.सै.,अधिकतम-17+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)