मेरठ। दुष्कर्म पीडि़ता का शव रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। दो माह से वह नौचंदी क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। मकान मालिक और स्वजन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता का तीन साल पहले तलाक भी हो गया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी युवती ने करीब आठ साल पहले मोदीनगर निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाद के चलते तीन साल पहले तलाक हो गया था। मकान मालकिन बिजली का बिल लेने के लिए तीसरी मंजिल पर गई थी, लेकिन महिला ने कमरा नहीं खोला। कुछ देर बाद महिला की बहन भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि महिला गत वर्ष मेडिकल क्षेत्र में किराये पर रहती थी। इस दौरान उसने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। इस मामले की जांच सीओ सिविल लाइन कर रहे थे। वहीं, सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। मकान मालिक और पड़ोसियों ने बताया कि महिला छत पर घूमते हुए या फिर कपड़े सुखाते हुए दिखाई दे जाती थी, लेकिन तीन-चार दिन से दिखाई नहीं दे रही थी। मृतका की बहन ने बताया कि वह भी दो-तीन दिन से फोन कर रही थी। उसका भी जवाब नहीं आ रहा था। रात भी फोन किया था, इसलिए सुबह मिलने आ गई। युवती तीन महीने पहले एक मामले में पुलिस पर खुद की पिटाई का आरोप भी ला चुकी है। जिसके बाद मामले में हंगामा भी हुआ था। हालाकि इस बारे में अधिकारी से जानकारी करने पर यह मामला गलत बताया गया है। पुलिस महिला के आत्महत्या मामले की जांच करेगी।
1. अंक-148 (साल-02)
2. मंगलवार, जनवरी 12, 2021
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:12, सूर्यास्त 05:29
5. न्यूनतम तापमान -03 डी.सै., अधिकतम-15+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)