सोमवार, 11 जनवरी 2021

मुंबई: मिस्ट्री फिल्म में काम करेंगी अभिनेत्री जीतन

मनोज सिंह ठाकुर 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान मर्डर मिस्ट्री फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। जीनत अमान फिल्म 'मरगांव : द क्लोज्ड फाइल' में काम करती नजर आयेंगी। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है जो अगाथा क्रिस्टी की कार्यशैली को दर्शाती है। फिल्म की कहानी में 69 वर्षीय अभिनेत्री को एक एंग्लो इंडियन परिवार की मुखिया के रूप में पेश किया गया है, जो एक स्वतंत्र महिला, एक मां और साथ ही एक उद्यमी की भूमिका भी अदा करती हैं। फिल्म के बारे में निर्देशक कपिल कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि, "जीनत जी सिल्विया नाम की एक मजबूत महिला का किरदार अदा करेंगी. यह विभिन्न रंगों के साथ एक जटिल और अपरंपरागत चरित्र है।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...