शनिवार, 19 दिसंबर 2020

दिल्ली: मकान की छत गिरने से 4 की मौत 2 घायल

रवि चौहान  
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक मकान की छत ढहने से चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि यह हादसा आज सुबह घटित हुआ। भूतल पर स्थित एक मकान के छत का हिस्सा उसके नीचे बैठे छह लोगों पर जा गिरा। इन छह में से चार लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है जबकि छठा व्यक्ति मामूली रूप से घायल है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर थे जो कुछ काम कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पाते ही अग्निशमन, एंबुलेंस और डीडीएमए त्वरित कार्रवाई बल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थीं। घटना के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इसका पता अब घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

अवैध खनन व अवैध शराब पर भड़के ग्रामीण

जनता दरबार में जनता को आश्वासन दिया गया था कि अधिकतर मामलों का निस्तारण मौके पर ही जनता दरबार में कर दिया जाएगा क्योंकि अधिकतर विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गण इस जनता दरबार में पहुंचेंगे हालांकि कुछ मामलों का निस्तारण हुआ लेकिन कुछ मामले ज्यों के त्यों ही रह गए फिलहाल बेतालघाट की जनता आगे और होने वाले जनता दरबार का इंतजार करेगी ताकि औरों की समस्याएं भी जनता दरबार के माध्यम से अधिकारी और मंत्री गण जनता की परेशानियां और समस्याओं को जल्द ही हल कर सकेंगे।


यूके: सरकार रोजगार दे या फिर कुर्सी छोड दे

पंकज कपूर   

काशीपुर। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी काले कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का विधानसभा घेराव करने की तैयारियां चल रही है। जानकारी देते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस का विधानसभा घेराव 21 दिसंबर 2020 प्रातः 11:00 बजे देहरादून में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार या तो ,रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो, का उद्घोष युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए।उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भाजपा सरकार मात्र छलती आ रही है। धरातल पर काम फिसड्डी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ आज देश का हर वर्ग देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के आंदोलन के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। और कांग्रेस पार्टी भी देश के अन्नदाता किसानों के साथ तत्पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार आम नागरिकों के साथ भेदभाव कर रही है। रोजगार देने में यह जुमलेबाज साबित हो रहे हैं। श्री शशांक ने कहा कि ,रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो ,के माध्यम से सरकार को युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगा। और जनता को भी 21 दिसंबर को होने वाले युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर देहरादून में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता देहरादून विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचने का आवाहन किया।

कृषि कानून को लेकर केंद्र पर संयुक्त निशाना

कृषि कानून को लेकर सपा-बसपा ने सरकार पर साधा निशाना
संदीप मिश्र   
लखनऊ। कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया भाजपा ने कृषि-क़ानून बनाने से पहले किसानों को कानोंकान ख़बर तक न होने दी, अब किसान सम्मेलन करके इसके लाभ समझाने का ढोंग कर रहे हैं। सच तो ये है। कि किसानों का सच्चा लाभ स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होने से होगा, तभी आय दोगुनी हो सकती है। ये कृषि-क़ानून नहीं भाजपा का शिकंजा हैं।
बहुजन समाज पार्टी सप्रीमो मायावती ने भी शनिवार को ट्वीट किया केन्द्र सरकार को हाल ही में देश में लागू तीन नए कृषि कानूनों को लेकर आन्दोलित किसानों के साथ हठधर्मी वाला नहीं बल्कि उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाकर उनकी माँगों को स्वीकार करके उक्त तीनों कानूनों को तत्काल वापस ले लेना चाहिए।

अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी हुई बर्बाद

अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगियां बर्बाद हुईं: राहुल
पालूराम  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगियां बर्बाद हो गई
उन्होंने ट्वीट किया कोरोना संक्रमण के एक करोड़ मामले हो गए और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई। अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था। लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई। संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी हालांकि बढ़कर 95.50 लाख हो गई है। गत 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।

भारत सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है: विदेश मंत्री

इस्लामाबाद। पाकिस्तान भारतीय सेना के पराक्रम से इस कदर खौफजदा है। कि उसे हर वक्त सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताता रहता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का यह डर शुक्रवार को दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया। उन्होंने कहा, भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है। हमारे पास इसके सुबूत भी हैं। देश की इंटेलिजेंस को इस बारे में जानकारी मिली है।
उन्होंने कहा खुफिया सूत्रों से मुझे पा चला है। कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बना रहा है। यह एक गंभीर बात है। भारत ऐसा इसलिए कर रहा है। ताकि अपने आंतरिक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका सके। बता दें कि कुरैशी ने पिछले साल अप्रैल में भी इसी तरह के दावे किए थे। जिसे भारत ने खारिज कर दिया था। 
साथ ही कुरैशी ने पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ अभियानों के बारे में भी बात की। कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान में तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल भी है। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के बैनर तले विपक्ष ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लगातार रैलियां की हैं।
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी का उद्देश्य इस क्षेत्र में युद्ध उन्माद को पैदा करना है।
आपको बता दें 2016 भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। और लॉन्च पैड को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। इसमें कई आतंकवादी मारे गए थे।

वैक्सीन जादुई गोली नहीं, संक्रमण खत्म नहीं होगा

वाशिंगटन। विश्व में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.54 करोड़ के पार हो चुकी है। जबकि मरने वालों की संख्या 16.71 लाख से ज्यादा है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैक्सीन को लेकर फिर से चेताया है। कि टीका कोई जादुई गोली नहीं होगा जो कोरोना वायरस को तुरंत खत्म कर दे। हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है। दुनिया में इस महामारी का प्रकोप लंबे समय तक बना रहेगा।
डब्लूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक कसेई ताकेशी ने कहा कि यह टीका कोई चांदी की गोली नहीं हैं। जो निकट भविष्य में महामारी को खत्म कर दे। सुरक्षित और प्रभावी टीकों का विकास एक बात है। लेकिन इनका पर्याप्त मात्रा में उत्पादन और हर किसी तक पहुंच जरूरी है। यह प्रक्रिया क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुरू हो रही है। लेकिन समान वितरण में समय लगेगा।
कसेई ने कहा कि उच्च जोखिम वाले लोगों को छोड़ दिया जाए तो आम नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मिलने में 12 से 24 महीनों की समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि युवा समूह की कोरोना को नियंत्रित करने वाले उपायों को नहीं अपना रहे हैं।

भारी बर्फबारी और शीत लहर से ठिठुरा उत्तर भारत

हरिओम उपाध्याय
 नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर शहर शीत लहर की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी राज्यों में ठंड जो सितम ढा रही है। उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है।
उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ( आईएमडी) के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी मैदानों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को भी 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। जिसने साथ 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। दिसंबर के आखिर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
एक हफ्ते तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड
 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। विभाग ने 17 से 24 दिसंबर और 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

गर्दन पर ब्लेड से 9 वार, मरने के लिए छोड़ भागे

ब्‍लेड से युवक की 9 बार काटी गर्दन
 चेन्नई। एक युवक की गर्दन पर पहले एक शख्‍स ने ब्‍लेड से वार किया जिससे वह जमीन पर गिर गया। फिर दूसरे शख्‍स ने उसकी गर्दन पर बैठकर 9 बार ब्‍लेड से काटा और मरने के लिए छोड़कर भाग गए। यह सारा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। यह सनसनीखेज घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई के पास की है। 
तमिलनाडु में एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक युवक के ऊपर बैठा शख्‍स ब्‍लेड से उसकी गर्दन काट रहा है। क्रूर तरीके से की गई यह हत्‍या चेन्‍नई में पुदुपेट के पास की है। यह हत्‍या बुधवार रात को हुई जिसका सीसीटीवी अब वायरल हो रहा है।
मृतक की पहचान कन्‍नगी नगर में रहने वाले संतोष के नाम से हुई। संतोष एक दिहाड़ी मजदूर था। जिसकी 3 लोगों ने बुधवार रात हत्‍या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज से सामने आ रहा है। कि संतोष के विरोध करने से पहले ही एक शख्‍स ने ब्‍लेड से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। उसके नीचे गिरते ही दूसरा शख्‍स उसके ऊपर बैठ गया और गर्दन पर 9 वार किए जिससे खून बहने लगा।
उसके बाद तीनों संतोष को मरने के लिए छोड़कर वहां से भाग गए। गर्दन से ज्‍यादा खून निकलने से उसकी वहीं मौत हो गई। इस मामले में ग्रेटर चेन्‍नई पुलिस ने दो लोगों को अरेस्‍ट कर लिया है और तीसरे की तलाश की जा रही है।

गजनी प्रांत में बम विस्फोट, 11 की मौत 20 घायल

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में रिक्शा में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 11 बच्चों की मौत हो गई और अन्य 20 घायल हैं। गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्लाह जुमाजादा ने बताया कि हमला दोपहर को गिलान जिले में हुआ। बम धमाका उस समय हुआ जब चालक मोटर चालित रिक्शे के साथ सामान बेचने के लिए गांव में दाखिल हुआ और जल्द ही बच्चों ने उसे घेर लिया। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। तत्काल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रवक्ता ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर बच्चों को क्यों निशाना बनाया गया। दो दशक पुराने युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफ गानिस्तान की सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी बातचीत के बावजूद हाल के महीनों में हिंसा की घटनाओं में इजाफ ा देखा गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के ज्वांइट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले ने मंगलवार को दोहा में तालिबान के नेताओं के साथ बिना घोषणा किए, एक बैठक कर अमेरिका-तालिबान समझौते के सैन्य पहलुओं पर चर्चा की है। समझौते का उद्देश्य तालिबान और अफ गानिस्तान की सरकार के बीच सीधी शांति वार्ता के लिए मंच तैयार करना है। दोहा में बातचीत के बाद जनरल मिले अफ गानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी से परामर्श करने के लिए काबुल रवाना हो गए। मिले ने जोर देकर कहा कि दोनों पक्षों को तेजी से हिंसा कम करने की जरूरत है।

टीका लगवाने वालो का क्यूआर कोड होगा जारी

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। देश में गांव से लेकर जिला और राज्य स्तर पर टीकाकरण की तैयारियों के बाद अब सरकार ने एक सर्टिफिकेट भी तैयार किया है जिसे टीका लगवाने वाले हर व्यक्ति को जारी किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट क्यूआर कोड से लैस होगा जिस पर टीका लगवाने वाले व्यक्ति की पहचान से जुड़ी तमाम जानकारी सुरक्षित होगी।
इतना ही नहीं सर्टिफिकेट पर टीका लेने वाले का फोटो अनिवार्य है और बगैर पहचान साबित किए बिना टीका नहीं लगेगा। टीका लगाने के बाद व्यक्ति के फोन पर एक संदेश भी आएगा, जिसमें यह लिखा होगा कि उसे किस दिन और कहां टीका लगा है और उसे अपना सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करना है।

टीकाकरण सर्टिफिकेट में होगा फोटो, क्यूआर कोड

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर सर्टिफिकेट पर टीके का बैच नंबर भी लिखा होगा।एक व्यक्ति को कम से कम दो और अधिकतम तीन खुराक दी जा सकती हैं। हर खुराक का बैच नंबर वैक्सीनेटर, टीकाकरण का स्थान और तारीख यह सभी सर्टिफिकेट पर लिखना अनिवार्य होगा और क्यूआर कोड से उसकी पहचान हो सकेगी। यह पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड सर्टिफिकेट रहेगा, जिसे व्यक्ति अपने फोन पर ही डाउनलोड कर सकता है। साथ ही उसकी जन्मतिथि और वर्तमान पता भी जरूर होगा।

टीकाकरण की यह होगी प्रक्रिया

  • कोविन एप या वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के साथ ही एक पहचान पत्र भी देना होगा।
  • ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा।
  • एक बूथ पर 1 दिन में 100 लोगों का अपॉइंटमेंट फिक्स होगा।
  • अगर कुछ सब कुछ ठीक रहा तो फोन पर मैसेज आएगा जिसमें टीकाकरण के समय और स्थान की जानकारी होगी।
  • बूथ के प्रवेश द्वार पर बने काउंटर पर पहचान पत्र दिखाना होगा।
  • टीकाकरण कक्ष में डोज के लेने के बाद आधे घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
  • आधा घंटे कक्ष में रहने के दौरान बैठने की व्यवस्था शारीरिक दूरी के आधार पर होगी।
  • कक्ष से बाहर निकलने के बाद व्यक्ति अपने घर जा सकता है।

भारत: कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा करोड़ के पार

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना का कहर पहले से कम हुआ है, लेकिन अभी थमा नहीं है। ब्राजील, जर्मनी, रूस, ब्रिटेन समेत कई देशों में भारत से ज्यादा मामले आ रहे हैं। देश में लगातार छठे दिन 30 हजार से कम कोरोना केस आए हैं। कल पांच महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में 25,152 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 347 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,885 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 45 हजार 136 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 8 हजार हो गए। अब तक कुल 95 लाख 50 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
देश में 16 करोड़ कोरोना टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 18 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 22 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस 3.5 फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...