शनिवार, 19 दिसंबर 2020

दिल्ली: मकान की छत गिरने से 4 की मौत 2 घायल

रवि चौहान  
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक मकान की छत ढहने से चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि यह हादसा आज सुबह घटित हुआ। भूतल पर स्थित एक मकान के छत का हिस्सा उसके नीचे बैठे छह लोगों पर जा गिरा। इन छह में से चार लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है जबकि छठा व्यक्ति मामूली रूप से घायल है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर थे जो कुछ काम कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पाते ही अग्निशमन, एंबुलेंस और डीडीएमए त्वरित कार्रवाई बल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थीं। घटना के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इसका पता अब घटना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...