शनिवार, 19 दिसंबर 2020

भारी बर्फबारी और शीत लहर से ठिठुरा उत्तर भारत

हरिओम उपाध्याय
 नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर शहर शीत लहर की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी राज्यों में ठंड जो सितम ढा रही है। उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है।
उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ( आईएमडी) के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी मैदानों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को भी 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। जिसने साथ 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। दिसंबर के आखिर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
एक हफ्ते तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड
 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। विभाग ने 17 से 24 दिसंबर और 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...