सोमवार, 7 दिसंबर 2020

किसानों के समर्थन में निकाली गई यात्रा को रोका

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। धौलाना विधानसभा अचपलगड़ी में किसानों के समर्थन में निकाली गई यात्रा को धौलाना के अचपलगड़ी में
रोका। जहां धक्का-मुक्की हुई और 167 साथियों के साथ गिरफ्तारी दी गई। जिसमें समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय गहलोत व वरिष्ठ सपा नेता रामनरेश गौतम के नेतृत्व में महा जनसैलाब के साथ किसानों की आएंं।बढ़ाओ खेती बचाओ यात्रा निकाली गई और हापुड़ तहसील व हापुड़ कोतवाली के बाहर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की गिरफ्तारी व जिला अध्यक्ष हापुड़ तेजपाल प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद धरना प्रदर्शन किया।                                     


भ्रष्टाचारः केंद्र को 40,000 शिकायतें मिलींं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण से पूरा देश परेशान है, लेकिन इस बीच रिश्वतखोर और भ्रष्टाचारी इसका फायदा उठाने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार को कोरोना वायरस से संबंधित भ्रष्टाचार की 40 हजार शिकायतें मिली हैं, इसमें रिश्वतखोरी, सरकारी अधिकारियों द्वारा गबन और सरकारी अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के मामले शामिल हैं।



अब तक कुल 1.67 लाख से अधिक शिकायतें मिली

सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए इस साल अप्रैल में एक पोर्टल बनाया था। इस पर अब तक कुल 1.67 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें से लगभग 1.5 लाख शिकायतों को देखा गया है। इन शिकायतों को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की वेबसाइट पर डाला गया है।

'प्रगति' की बैठक में सामने आया मामला

हिंदुस्तान टाइम्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह मुद्दा सबसे पहले 25 नवंबर को 'प्रगति' की बैठक में सामने आया था। 'प्रगति' (प्रो-एक्टिव-गवर्नेन्स एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) में विभिन्न मंत्रालय शामिल हैं और यह सरकार की प्रशासनिक सुधार के लिए की गई पहल है, जिसे साल 2015 में शुरू किया गया था।

पीएम ने अधिकारियों से की ये मांग

अधिकारी ने कहा, 'बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यह जानना चाहते थे कि भ्रष्टाचार के बारे में कितनी शिकायतें मिली हैं और उन्हें कैसे संभाला गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मांगे गए डेटा को समेटा जा रहा है और सोमवार को बैठक में उनके सामने पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पीएम शिकायतों की प्रवृति जानना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने तीन पी (3P)- पर्सन, प्रोसेस और पॉलिसी के बारे में जानकारी मांगी है.


किस तरह की शिकायतें आईं सबसे ज्यादा


रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकांश शिकायतें वीजा की मंजूरी, विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को लेकर हैं। जिन श्रेणियों के तहत शिकायतें दर्ज की जाती हैं, उनमें अस्पतालों में अपर्याप्त सुविधाएं, PMCares निधि के लिए दान करने में समस्या, आवश्यक आपूर्ति नहीं करना, विदेश से भारतीयों को लाने की अपील, लॉकडाउन में कहीं फंस जाना, उत्पीड़न, लॉकडाउन का पालन न करना, परीक्षा-संबंधी और क्वारंटाइन-संबंधी जैसी समस्याएं हैं।                    


सर्वोच्च खेल सम्मान लौटाना होगाः बिजेंदर

आनंद भट्टाचार्य


नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसानो का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस आंदोलन को राष्ट्रीय नेताओं के साथ साथ स्थानीय नेता और खेल, सिनेमा जगत से जुड़े हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ अब अवार्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए बॉक्सर विजेंद्र सिंह सिंघु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने सरकार से खेल का सबसे बड़ा सम्मान राजीव गांधी खेल पुरस्कार वापस करने की चेतावनी भी दी।


बता दें कि मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्तर के प्रोफेश्नल बॉक्सर हैं। उन्होंने 2008 Beijing Olympics, 2009 World Championships और 2010 Commonwealth Games में ब्रोंज मेडल व साल 2006 और 2014 Commonwealth Games में सिल्वर मेडल (सभी मिडलवेट डिविजन में) में अपने नाम किए थे। उन्हें बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्म श्री, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के सम्मानों ने नवाजा जा चुका है। वही केंद्र सरकार ने उसे 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया था।                                  


बालू ट्रैक्टर से पुलिस कर रही अवैध वसूली

बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर से पुलिस कर रही अवैध वसूली


आखिर किसके सह पर चल रहा है चरवा पुलिस के अवैध वसूली का यह खेल


कौशांबी। संगठित अपराध पर रोक लगाने का निर्देश बार-बार पुलिस अधिकारी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस अधिकारियों का यह निर्देश केवल भाषण बाजी तक सीमित रह गया है। डीजीपी से लेकर एडीजी तक बार-बार यह निर्देश जारी कर रहे हैं, कि जिन थानेदारों के क्षेत्र में संगठित अपराध से वसूली होती है। उन थानेदारों पर कठोर कार्यवाही होगी लेकिन बेखौफ तरीके से  संगठित अपराध से वसूली करने वाले थाना पुलिस पर कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। जिससे आला अधिकारियों के निर्देशों पर भी राजनीति समझ में आने लगी है। ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र का है। जहां खुलेआम  चरवा थाने की पुलिस अवैध तरीके से बालू परिवहन में लगे ट्रैक्टर चालकों से वसूली कर रही है। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर चालको से वसूली के लिए चरवा थाने से बाकायदा सिपाही होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन यह सब खुलेआम होने के बाद भी चरवा पुलिस की वसूली पर कार्यवाही नहीं हो रही है। आखिर कागजों पर कब तक पुलिस आला अधिकारी निर्देश देकर पुलिसिया व्यवस्था चलाएंगे यह योगी सरकार पर बड़ा सवाल है। चरवा थाना अंतर्गत ग्राम सभा सैयद सरावा से होकर गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस की अवैध वसूली का यह नजारा शनिवार रविवार और सोमवार तीनों दिन खुलेआम देखने को मिला है। क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी है, तो प्रशासन क्यों मौन है। सैयद सरावा चौराहे से होकर प्रतिदिन 25 से 30 ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर गुजरते हैं जिनसे सिपाहियों के द्वारा मोटी रकम वसूला जाता है। चरवा पुलिस की यह अवैध वसूली बड़ी जांच का विषय है और जांच हुई तो जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।


सुशील केसरवानी


कौशांबीः सपाइयों की पुलिस से झड़प हुई

किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प


सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया


कौशाम्बी। किसान आंदोलन को समर्थन देने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चरवा थाना व पिपरी थाना में सोमवार को बड़ी संख्‍या में गिरफ्तार किया गया है। चरवा थाना व पिपरी थाना क्षेत्र में किसान यात्रा निकाल रहे चंद्रबली सिंह पटेल समेत करीब 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हंगामे और झड़प के बीच पुलिस सपाइयों को पुलिस लाइन ले गई।सपा के पूर्व प्रत्यासी चंद्रबली पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता दोपहर को धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे  जिस पर चरवा भरवारी रोड पर तैनात पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओ और सीओ चायल श्यामकांत में झड़प शुरू हो गई। जिसे लेकर सीओ ने पिपरी , पुरामुफ्ती चरवा थाना पुलिस फ़ोर्स के साथ सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।


गणेश साहू


सपा कार्यकर्ता, अधिकारियों की गिरफ्तारी

कृषि बिल के विरोध और किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा का शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे भारी विरोध-किए गए गिरफ्तार


भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध एवं आंदोलनरत किसानों के समर्थन में उतरे सपाईयों को पुलिस ने जार्ज टाउन से जबरन गिरफ्तार किया


सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन के सामने सुबह से ही बना रहा पुलिस का घेरा-ज़िला कार्यालय बना पुलिस की छावनी
कार्यालय से जिला कचेहरी आते सपाईयों को रास्ते में रोककर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लाइन में बैठाए गए सभी सपाई


भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया,मंगलवार को भारत बंद का पूरा समर्थन रहेगा – योगेश यादव


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों और दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में  सड़क पर उतरे सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाईयों का जत्था “किसान विरोधी कानून वापस लो, “ किसानों के साथ अन्याय बंद करो “, किसानों के सम्मान में – सपा उतरी मैदान में “समाजवादीपार्टी जिन्दाबाद आदि नारे लगाते हुए हाथ में सपा का झंडा लहराते हुए जैसे ही पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से निकल कर कचेहरी की ओर कूच किया तो पहले से ही तैनात पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया l सपाई पुलिस को धक्का दे आगे बढ़े, कुछ कार्यकर्ता जमीन पर बैठ कर नारे लगा रहे थे और वरिष्ठ नेताओं से पुलिस और प्रशासन के लोग आगे न बढ़ने की हिदायत दे कहासुनी करने लगे l  जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन,स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधानपरिषद सदस्य राम वृक्ष यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, संदीप पटेल, राम मिलन यादव अनिल यादव, दान बहादुर मधुर आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका, हल्का धक्का मुक्की भी हुई लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने निकले सपाईयों को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर विभिन्न वाहनों में बैठा पुलिस लाइन उठा लाई l युवजन सभा के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप यादव ट्रैक्टरों के जुलूस के साथ आ रहे थे उन्हें सी एम पी के पास रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया l अदील हमज़ा को उनके आवास से ही गिरफ्तार किया गया।विक्रम पटेल,अभिमन्यू पटेल ने धुमनगंज में कृषि क़ानून के विरोध में निकिला साईकिल जुलूस,यथांश केसरवानी के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सुभाष चौराहे पर किया प्रदर्शन
गिरफ्तारी के पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि नीतियों ने किसानों को अपने जमीन गिरवी रखने और खुद को मालिक से मजदूर बनने के लिए मजबूर किया है l यह किसानो के साथ बहुत बड़ा धोखा है l आज देश में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है l श्री यादव ने धान की खरीद न होने, बिचौलियों के मालामाल होने, भाजपा की जन विरोधी के खिलाफ हजारों किसानों के आंदोलन रत होने का मुद्दा उठाया l कहा कि सपा किसानो के साथ संघर्ष में खड़ी है और किसानों के आंदोलन के समर्थन में लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक किसानों के साथ उचित हल नहीं निकल रहा l   सपा जिला अध्यक्ष श्री योगेश चन्द्र यादव ने मंगलवार को भारत बंद का समर्थन किया है l 
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में किसान यात्रा निकलने की तैयारी की गई थी इसी क्रम में सपा जिला कार्यालय से जिला कचेहरी तक ट्रैक्टर से किसान यात्रा निकलने के लिए पार्टी के लोग इकट्ठा हुए थे l मगर पुलिस ने ट्रैक्टरों को नहीं आने दिया, जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया, कुछ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया l 
   सपा प्रवक्ता श्री मधुर ने दावा किया की पुलिस, प्रशासन के भारी दबाव के बावजूद जिले में  मेजा, हंडिया, प्रताप पुर, फूलपुर, सोराव, फाफामऊ, बारा, कोराव, कर छना दो दर्जन से अधिक जगह “किसान यात्राएं “निकाली गई है l जगह जगह हज़ारों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी l 
गिरफ्तार होने वालों में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, डॉ मानसिंह यादव, राम वृक्ष यादव, नागेन्द्र पटेल, हीरामणि पटेल, संदीप पटेल, रवींद्र यादव, महावीर यादव, रवि मिश्रा, दिनेश यादव, श्रीमति कमला यादव, मंजू पाठक, सत्य भामा मिश्रा, मंजू यादव,मो०शारिक़,अखिलेश गुप्ता, महबूब उस्मानी, राजेश गुप्ता, रवींद्र यादव,मुशीर अहमद,वीरु पासी,अरुण यादव,रेहान अहमद,शिबू यादव,पवन पासी,आलोक मिश्रा, मुर्शिद, कल्लू यादव, रक्षा मंत्री, रवि यादव, संतलाल वर्मा,शिव यादव,मुराद अली मंसूरी,टीपू सुलतान,नाटे चौधरी, राकेश सिंह, लालाजी एडवोकेट, रामा यादव, डॉ एस पी सिंह पटेल, सुरेश यादव,राकेश यादव,जी एस यादव,यथांश केसरवानी सहित 50 से अधिक सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है l              


अस्तित्व की लड़ाई, विपक्षी आंदोलन में कूदे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भाजपा ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि सुधारों के खिलाफ विपक्षी दलों के रुख के लिये उनकी आलोचना की और उन पर “शर्मनाक दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उन्होंने नए कानून के कई प्रावधानों का समर्थन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि किसानों का एक वर्ग “निहित स्वार्थ” वाले कुछ लोगों के चंगुल में है और सरकार सुधारों को लेकर उनके बीच फैलाये गए भ्रम को दूर करने पर काम कर रही है। किसानों का एक वर्ग इन नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध में है। राजनीतिक दलों को अपने प्रदर्शन से नहीं जुड़ने देने के लिये कृषक संघों की सराहना करते हुए प्रसाद ने कहा कि अपना अस्तित्व बचाने के लिये भाजपा के विरोधी उनके प्रदर्शन में कूद पड़े हैं जबकि विभिन्न चुनावों में देश की जनता उन्हें बार-बार खारिज कर चुकी है।                                           


टीवी कलाकार दिव्या भटनागर का निधन

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। सोमवार सुबह टीवी इंडस्ट्री को जोरदार झटका लगा है। खबर है, कि पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। उन्हें कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस हुआ था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें दिव्या भटनागर ने टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है। में गुलाबो का किरदार निभाने के बाद अपनी टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी।                                  


एमपीः महिला आयोग 9 को सुनवाई करेगा

महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक 9 दिसम्बर को करेंगी प्रकरणों की सुनवाई


असीम अग्रवाल 
मुंगेली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमति किरणमयी नायक 9 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपडे़ का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।                                   


पेट्रोल 30 पैसे, डीजल 26 पैसे महंगा हुआ

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। शादियों के सीज़न के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को लगातार छठे दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सरकारी कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। रविवार को ही पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था। कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों और कुछ दूसरे देशों की अंदरूनी समस्याओं की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल काम दाम में बढ़ा है।
महानगरों में क्या हैं। आज पेट्रोल-डीजल के भाव...
आज की बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल का भाव 73.83 रुपये हो गया है। इसी प्रकार आज आर्थिक राजधानी मुंबई मे पेट्रोल का भाव 90 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट अपडेट जानकारी के मुताबिक, मुंबईवासियों को आज 90.34 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदना होगा यहां डीजन का आज नया भाव 80.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
कोलकाता और चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम की बात करें तो आज की बढ़ोतरी के बाद यह क्रमश: 85.19 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार इन दोनों महानगरों में आज डीजल का भाव 77.44 रुपये और 79.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल का भाव कम होने की उम्मीद...
रविवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अनुमान जताया कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन के कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के हाल के फैसले के बाद ईंधनों के दामों में स्थिरता आएगी। प्रधान ने कहा ओपेक ने दो दिन पहले ही फैसला किया है। कि वह कच्चे तेल का पांच लाख बैरल उत्पादन हर रोज बढ़ाएगा इसका हमें फायदा मिलेगा और हमारा अनुमान है। कि (ईंधनों के) दाम स्थिर होंगे। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं। तो यहां (भारत में) भी (ईंधनों के) दाम बढ़ते हैं। 
हर दिन 6 बजे बदलती है। कीमत...
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम...
आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर एस एम एस भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं बीपीसीएल कस्टमर लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।                                 


किसानों के मन की बात सुनें सरकारः कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस ने किसान संगठनों की ओर से आहूत ‘भारत बंद’ से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को ‘अहंकार छोड़कर’ किसानों के मन की बात सुननी चाहिए और कृषि से संबंधित ‘काले कानूनों’ को वापस लेना चाहिए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार को कृषि कानूनों को रद्द करना होगा और इससे कम, कुछ भी मंज़ूर नहीं होगा। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश का किसान राजनीतिक दायरे से ऊपर उठकर एकजुट है। हरित क्रांति में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले पंजाब ने खेती व्यापारीकरण के खिलाफ क्रांति की है। हमें गर्व है कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।’’                               


छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त गाज़ियाबाद जिले के सभी हाई स्कूल/इंटर कॉलेज/ डिग्री/ तकनीकी/ व्यावसायिक/ शैक्षणिक संस्थानों एवं उनमें पढ़ने वाले पिछड़ी जाति के कक्षा 9-10 व 11-12 के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पुनः जारी समय सारिणी के अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति के अनुसार छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर तथा संस्था द्वारा छात्रों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों को फॉरवर्ड करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2020 है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर तथा संस्था द्वारा आवेदन फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है।                                 


एमपी में यूपी से सख्त होगा लव जिहाद कानून

लखनऊ/ भोपाल। लव जिहाद के बढ़ते मामलों को भाजपा शासित राज्यों ने काफी गंभीरता से लिया है और राज्य इसके खिलाफ कानून बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कानून बनाकर इस अमल करना भी शुरू कर दिया और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद पर उत्तर प्रदेश से भी कड़ा कानून लाने जा रही है।                                     


सीएआइटी नहीं ले रही 'भारत बंद' में भाग

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारत के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के बड़े संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएन का कहना है कि की देश का व्यापारी और ट्रांसपोर्ट 8 दिसंबर को हो रहे भारत बंद में शामिल नहीं है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि कल दिल्ली समेत देशभर के बाज़ार पूरी तरह से खुले रहेंगे। व्यापारी दुकानों पर अपना माल बेचेंगे और ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां भी चलेंगी। वहीं ऐटवा के राष्ट्रीय चैयरमैन प्रदीप सिंघल और अध्यक्ष महेंद्र आर्य ने भी यह ऐलान किया है।


समझेंं भिंडी की खेती, करें लाभ अर्जित

परिचय:- भिंडी एक लोकप्रिय सब्जी है। इसे लेडी फिंगर या ओकरा के नाम से भी जानते हैं। इसकी अगेती फसल से अधिक लाभ अर्जित कर सकते है। इसकी खेती भारत के हर राज्यों में की जाती है। भिंडी की खेती वर्ष में दो बार होती है, इसलिए लगभग वर्ष भर भिंडी उपलब्ध रहता है। भिंडी में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह अनेक बीमारियों में भी उपयोगी है।


खेत की तैयारी:- बीज के अंकुरण के लिए 27 से 30 डिग्री से.ग्रे. तापमान उपयुक्त माना जाता है। तापमान में अधिक कमी होने पर अंकुरण नहीं होता है। अच्छी जल निकासी वाली किसी भी भूमि में भिंडी की खेती की जा सकती हैं


लवणीय या छड़ीय भूमि इसके लिए उपयुक्त नहीं है। खेत तैयार करने के लिए खेत को दो–तीन जुताई के बाद पाटा चला कर समतल कर मिट्टी को भुरभुरी बना लें।


विकशित प्रजातियाँ


पूसा ए – 4 पैदावार ग्रीष्म में 10 टन व खरीफ में 15 टन प्रति हेक्टयर है। परभनी क्रांति पैदावार 9–12 टन प्रति हैक्टेयर है।


पंजाब – 7 पैदावार 8–12 टन प्रति हैक्टेयर है।


अर्का अभय, अर्का अनामिका, वर्षा उपहार, हिसार उन्नत, वि.आर.ओ.- 6 कुछ अन्य प्रजातियाँ हैं जो दोनों ऋतुओं में पाई जाती है।


बुआई एवं बीज की मात्रा:- खेत को तैयार करने के बाद खेतों में भिंडी की बुआई की जाती है। वर्षा कालीन भिंडी के लिए कतार से कतार की दुरी 40 – 45 से.मी. तथा पौधों की बीच की दुरी 25 – 30 से.मी. का अंतराल उचित रहता है। ग्रीष्मकालीन भिंडी की बुआई भी कतारों में उचित दूरी के साथ करें।


बुआई का समय:- ग्रीष्मकालीन भिंडी की बुआई फ़रवरी–मार्च वर्षकालीन भिंडी की बुआई जून-जुलाई भिंडी की व्यापारिक रूप से लगातार फसल लेने के लिए तिन सप्ताह के अंतराल पर फ़रवरी से जुलाई के मध्य अलग – अलग खेतों में भिंडी की बुआई करनी चाहिए।


खाद व उर्वरक:- प्रति हेक्टयर 15 से 20 टन गोबर की खाद दे सकते हैं। रासायनिक खाद में 80 किलोग्राम नाईट्रोजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस, तथा 60 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टयर देना उचित है। नाईट्रोजन की आधी मात्रा, फास्फोरस तथा पोटाश के साथ बुआई से पहले भूमि में दे। शेष नाइट्रोजन को दो भागों में 30 से 40 दिनों के अंतराल पर दे।


भिंडी की सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा रोग उपचार।


खरपतवार नियंत्रण:- भिंडी की फसल में खरपतवार नियंत्रण आवश्यक है। अतः बुआई के 15 से 20 दिन बाद प्रथम निराई-गुडाई करना आवश्यक है।


फ्लूक्लोरेलिन की 1.0 कि.ग्रा. प्रति हैक्टेयर की दर से खेत में बीज बोने के पूर्व मिलाने से खरपतवार नियंत्रण किया जा सकता है। लेकिन खरपतवार नियंत्रण के लिए इसका उपयोग जितना कम करें उचित होगा।


सिंचाई:- सिंचाई मौसम के आधार पर आव्यशकता अनुसार करना चाहिए। मार्च महीने में 10 से 12 दिन, अप्रैल माह में 7 से 8 दिन और मई – जून में 4 से 5 दिन के अंतराल पर सिंचाई की जा सकती है। वर्ष ऋतू में सिंचाई करने की जरुरत नहीं हैं।


भिंडी की बीज खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की बीज रोगरोधी हो।


पीत शिरा रोग – रोकथाम के लिए 20 प्रतिशत एस. पी. की 5 मिली./ग्राम मात्रा प्रति 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।


चूर्णिल आसिता – इस रोग की रोकथाम के लिए प्रतिशत ई.सी. की 1.5 मिली. मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर 2 या 3 बार 12-15 दिनों के अंतराल पर छिड़काव करना चाहिए।             


गुरु नानक का 551वां प्रकाश पर्व मनाया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सामाजिक समरसता मंच द्वारा राजेन्द्र नगर के राधेश्याम पार्क में गुरु नानक देव का 551 वे प्रकाश पर्व को मनाया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित थे। सरदार मंजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके दिखेगा गए मार्ग के बारे में विस्तार से बताया।                                           


ताबूत की आखिरी कील 'संपादकीय'

ताबूत की आखिरी कील    'संपादकीय'
8 दिसंबर का दिन इतिहास में भाजपा के कुशासन और कुनितियों के कारण सदैव स्मरण किया जाएगा। सरकार के विरुद्ध देश का किसान, छोटे-बड़े राजनीतिक दलो के साथ-साथ छोटी-बड़ी गैर सरकारी संस्थाएं भी अन्नदाताओं के साथ आंदोलन में खड़ी हो चुकी है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे पिछले 11 दिनों से किसान शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच किसान और सरकार के बीच वार्तालाप का लंबा दौर भी चला। 5 बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और आंदोलनकारी किसानों के नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। लेकिन परिणाम स्वरूप किसान वहीं का वहीं खड़ा है, जहां से शुरुआत हुई थी। सरकार कि निष्ठुरता और हठधर्मिता यह स्पष्ट कर रहे हैं कि सरकार अहंकार और सत्ता के मद में किसान प्रदर्शनकारियों का मजाक बना रही है। यह मजाक सरकार को कितना भारी पड़ेगा ? इसका तो ठीक-ठीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। परंतु सरकार की चूल हिलना निश्चित हो गया है।
सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश की जनता सरकार के पाले को छोड़कर किसानों की टोली में मिल गई है। जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रव्यापी बंद और आंदोलन का रूप और अधिक विकराल हो जाएगा। यह सरकार की नींद हराम करने के लिए नहीं, वरन सरकार को और भाजपा को धूमिल करने का काम करेगा। किसान आंदोलन के कारण सरकार की नीतियों और किए गए कार्यों की हर तरफ भर्त्सना होगी। यह आम हो जाएगा, आखिर देश के करोड़ों किसानों की हितकर बातें क्यों नहीं सुनी गई, क्यों नहीं मानी गई ?
सरकार स्वार्थ में अंधी और बहरी हो गई है, जो किसानों के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार है। हालांकि यह आंदोलन भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के 'ताबूत की आखिरी कील' साबित होगा। यह मात्र आंदोलन नहीं है, बेलगाम सरकार पर अंकुश भी है। 
राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'                  


दिल्लीः एंट्री प्वाइंट्स पर कैसी आवाजाही ?

किसानों का आंदोलन जारी, सोमवार सुबह दिल्ली के एंट्री प्वाइंट्स पर कैसी है आवाजाही?


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। किसानों की ओर से केंद्र सरकार के किसी कानून का लगातार विरोध किया जा रहा है। किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में पिछले कई महीनों से सड़कों पर उतरे हुए हैं। हालांकि अब करीब 10 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। और केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली के कई एंट्री प्वाइंट्स पर आवाजाही प्रभावित देखने को मिल रही है। दिल्ली बॉर्डर पर नाराज किसान डटे हुए हैं। और केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है। कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेते हैं। तब तक ये विरोध जारी रहेगा। इस बीच दिल्ली बॉर्डर पर आम यातायात भी काफी प्रभावित देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह भी दिल्ली के अलग-अलग एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली है।
कई बॉर्डर पूरी तरह से बंद
किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर उन बॉर्डर में शामिल है। जो पहले दिन से ही बंद पड़ा हुआ है। किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु बॉर्डर पूरी तरह से सील है। इसके साथ ही यहां भारी सुरक्षाबल तैनात हैं। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों की ओर से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। यहां भी आवाजाही काफी प्रभावित हैं। इसके अलावा नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर भी किसानों ने डेरा डाला हुआ है। चिल्ला बॉर्डर के रास्ते ट्रैफिक थप्प हो चुका है।
इन बॉर्डर पर आवाजाही
वहीं दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों का विरोध जारी है। यहां भी यातायात प्रभावित है। दूसरी तरफ बदोसराय बॉर्डर से केवल दो पहिया और कार को आने-जाने की इजाजत है। झटीकरा बॉर्डर पर सिर्फ दो पहिया वाहन को आवाजाही की इजाजत है। हालांकि दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाला डीएनडी बॉर्डर, जीटी रोड पर अप्सरा बॉर्डर, वजीराबाद में भोपुरा बॉर्डर पर आवाजाही खुली है। वहीं कालिंदी कुंज बॉर्डर, सूरजकुंड बॉर्डर और बदरपुर बॉर्डर खुले हैं।                                   


कारोबारियों के लिए क्यूआरएमपी योजना

जीएसटी: छोटे कारोबारियों के लिए सरकार ने शुरू की क्यूआरएमपी योजना, जानिए किसको होगा फायदा


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत छोटे करदाताओं के लिए तिमाही रिटर्न दाखिल करने और करों के मासिक भुगतान (क्यूआरएमपी) की योजना शुरू की है। ऐसे करदाता जिनका पिछले वित्त वर्ष में वार्षिक कारोबार पांच करोड़ रुपये तक रहा है और जिन्होंने अपना अक्तूबर का जीएसटीआर-3बी (बिक्री) रिटर्न 30 नवंबर 2020 तक जमा कर दिया है, इस योजना के पात्र हैं। एक जनवरी 2021 से मिलेगी अनुमति...
जीएसटी परिषद ने बैठक में कहा था कि पांच करोड़ रुपये तक के कारोबार वाले पंजीकृत लोगों को एक जनवरी 2021 से अपना रिटर्न तिमाही आधार पर दाखिल करने और करों का भुगतान मासिक आधार पर करने की अनुमति दी जा सकती है। क्यूआरएमपी योजना को पांच दिसंबर को पेश किया गया है। करदाताओं को मिलेगा ये विकल्प...
इससे पांच करोड़ रुपये के कारोबार वाले करदाताओं को जनवरी-मार्च से अपना जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी रिटर्न तिमाही आधार पर दाखिल करने का विकल्प मिलेगा। करदाता प्रत्येक माह चालान के जरिए मासिक देनदारी के स्व-आकलन या पिछले दाखिल तिमाही जीएसटीआर-3बी रिटर्न की शुद्ध नकद देनदारी के 35 फीसदी के बराबर जीएसटी का भुगतान कर सकते हैं। तिमाही जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी रिटर्न एसएमएस के जरिए भी जमा कराया जा सकता है।                                         


दिलीप कुमार की देखभाल कर रही है बानो

सायरा बानो ने दिया दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट, कहा- ‘उनकी सेहत ठीक नहीं है, उनके लिए दुआ करें’


मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जिनके प्यार की मिसाल दी जाती है। दोनों की शादी को 54 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। दोनों के प्यार में आज भी कोई कमी नहीं दिखती है। दिलीप कुमार की सेहत पिछले कई सालों से ठीक नहीं है, ऐसे में सायरा बानो ही हैं, जो सालों से पति दिलीप कुमार की देखभाल कर रही हैं। सायरा बानो ने अब हाल ही में दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार इन दिनों काफी कमजोर हो चुके हैं। उनकी इम्यूनिटी भी बेहद कम हो गई है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वह इसलिए दिलीप कुमार का ख्याल नहीं रखतीं कि उन पर किसी तरह का दवाब है। वह तो उनका ख्याल इसलिए रखती हैं क्योंकि वह दिलीप कुमार से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें उनकी देखभाल करना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि, वह यह नहीं चाहतीं कि लोग उनकी तारीफ करें। सायरा बानो ने कहा, ‘मेरा यह मकसद बिल्कुल भी नहीं है कि कोई मेरी तारीफ करे और कहे कि मैं एक डेडिकेटेड वाइफ हूं। वह इन दिनों काफी कमजोर हैं, उनकी इम्यूनिटी भी कम है। कई बार वह हॉल तक आते भी हैं और फिर वापस कमरे में चले जाते हैं। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। वह आगे कहती हैं, ‘मैं यह सब दवाब में नहीं, बल्कि दिलीप साहब के प्यार में करती हूं. मुझे तारीफ नहीं चाहिए। उनका साथ होना और उनके साथ रहना ही मेरे लिए काफी है। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वह मेरी सांस हैं.’ बता दें, इसी साल दिलीप कुमार ने अपने 2 भाईयों को कोरोना की वजह से खो दिया। ऐसे में दोनों ने 11 अक्टूबर को अपनी शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी।                                       


जाह्नवी का क्लासिकल डांस, हुआ वायरल

जाह्नवी कपूर ने किया क्लासिकल डांस


कविता गर्ग


मुंबई। फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए जानी जाती है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को जीवन के कुछ अनमोल क्षणों से भी अवगत कराती रहती हैं। इसके चलते जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा फॉलोअर्स है और जाह्नवी कपूर लगातार अपडेट कर अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहती है। जाह्नवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया हैस इसमें वह कत्थक का अभ्यास कर रही हैस वह फिल्म शुभ मंगल सावधान के गाने पर डांस कर रही हैस इस वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, आप सभी लोग मेरी इस पर परफॉरमेंस से मेरी बहन से भी ज्यादा खुश होंगे। जाह्नवी कपूर डांस परफॉर्मेंस के डांस से आप प्रभावित नजर आएंगे। जान्हवी की छोटी बहन खुशी भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं।                               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...