शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

1525 किग्रा विस्फोटक 6000 डेटोनेटर बरामद

मेघालय में 1525 किलोग्राम विस्फोटक, 6000 डेटोनेटर बरामद, छह लोग गिरफ्तार


शिलांग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी में विस्फोटक होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार रात इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान लाडरिमबाई पुलिस चौकी इलाके के कोंगोंग में असम के पंजीकरण नंबर वाली एक गाड़ी को रोका गया।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक जी के इंगराई ने बताया कि कार से दस पेटी में 250 किलोग्राम विस्फोटक (2,000 जिलेटिन छड़ें), 1000 डेटोनेटर बरामद किए गए। गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से सूचना मिलने के बाद खलीहरियट में चार और लोगों को पकड़ा गया।
वहां पर छापेमारी के दौरान करीब 1275 किलोग्राम विस्फोटक (10,200 जिलेटिन छड़ें), 5000 डेटोनेटर बरामद किए गए। इंगराई ने बताया, ”अभियान के दौरान कुल मिलाकर 1525 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।” उन्होंने बताया कि विस्फोटक कानून तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे छानबीन की जा रही है।                                   


उत्तराखंडः 21 से शुरू होगा विधानसभा सत्र

उत्तराखंड- इस तारीख से शुरू होगा विधानसभा सत्र, राजभवन से मिली मंजूरी


पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में शीतकालीन विधानसभा सत्र के कार्यक्रम को राज्यपाल द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है विधानसभा की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 21 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा। सत्र 21 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच आयोजित होगा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी तक विधायी से जो जानकारी मिली है उसमें अनुपूरक बजट का जिक्र नहीं है सरकार ने सिर्फ विधायी कार्यक्रम की जानकारी दी है।


इस बार के विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देंगे सत्र सोमवार को शुरू हो रहा है और सोमवार के दिन मुख्यमंत्री द्वारा अपने विभागों के संबंधित सवालों के उत्तर का है इसके अलावा मंगलवार को सतपाल महाराज और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और बुधवार को वन मंत्री हरक सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक इसके अलावा कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा है कि व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।                               


जीडीपी का सकारात्मक रहने का अनुमान

मौद्रिक समीक्षा: रेपो दर में बदलाव नहीं, तीसरी तिमाही में जीडीपी सकारात्मक रहने का अनुमान


मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शक्रवार को पेश द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा। वहीं केन्द्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत गिरावट आने का नया अनुमान व्यक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये उदार रुख को कायम रखते हुए कहा है कि कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये वह आगे भी नीतिगत दर में कटौती समेत हर संभव कदम उठाएगा।
मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति के उच्च स्तर को देखते हुए एमपीसी के सभी छह सदस्यों ने आम सहमति से नीतिगत दर को यथावत रखने का निर्णय किया।


अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकियों की आई शामत, पिछले 11 महीनों में 211 आतंकवादी ढेर
उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये जरूरी कदम उठाये जाएंगे। एमपीसी के आज के निर्णय से जहां रेपो दर 4 प्रतिशत पर बरकरार है, वहीं रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत पर बनी रहेगी। इससे पहले, केंद्रीय बैंक आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये मार्च से रेपो दर में 1.15 प्रतिशत कटौती कर चुका है।


आर्थिक वृद्धि के अनुमान के बारे में दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में इसमें 7.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी। तीसरी तिमाही और चौथी तिमाही में इसमें क्रमश: 0.1 प्रतिशत और 0.7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया है।                                


डीडीसी चुनाव में तीसरे चरण का मतदान

जम्मू-कश्मीर: डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान की गति धीमी रही और ठंड की वजह से अधिकतर लोग सुबह अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। अधिकारियों ने बताया कि डीडीसी की 33 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।


उन्होंने बताया कि दिन बढ़ने पर मतदान प्रतिशत में सुधार होने की संभावना है। मतदान अपराह्न दो बजे समाप्त हो जाएगा। डीडीसी के तीसरे चरण के चुनाव में कुल 305 उम्मीदवार हैं जिनमें कश्मीर संभाग में 166 जबकि जम्मू संभाग में 139 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 252 पुरुष और 53 महिला उम्मीदवार हैं।
पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी मतदान जारी है। कुल 126 क्षेत्रों में से 66 क्षेत्रों में मतदान होगा और मुकाबले में कुल 184 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 40 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पंच की सीटों के लिए 1738 क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इसमें से 798 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कुल 327 क्षेत्रों में चुनाव होगा और मुकाबले में 749 उम्मीदवार हैं।                                    


भगवान भरोसे ओवरफ्लो डग्गामार वाहन

बांदा जिले में भगवान भरोसे चल रहे ओवरलोड डग्गामार वाहन


बांदा। बांदा जिले में अभी कुछ घंटे भी नही गुजरे हादसे को और आज डग्गामार वाहनों में सवारी इस कदर भरी जा रही है जैसे एक और हादसे का इंतजार हो। पुलिस प्रशासन और आरटीओ को कोई जानकारी भी नही है।
डग्गामार वाहन हर थाना चौकी के समाने से गुजरते हैं। बीते दिन हुए हादसे के बाद भी बांदा में ओवरलोड डग्गामार वाहन अपनी ही गति से दौड़ रहे हैं। जोकि कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं।                                


500 कंपनियों की लिस्ट में टॉप रिलायंस

फॉर्च्यून-500 कंपनियों की लिस्ट में टॉप पर रिलायंस, IOC को दूसरा पायदान


नई दिल्ली। फॉर्च्यून इंडिया ने 500 टॉप भारतीय कंपनियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को पहला पायदान हासिल हुआ है. फॉर्च्यून की 500 भारतीय कंपनियों की लिस्ट में तेल-टेलीकॉम कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने टॉप किया है. इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।


दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब रिलायंस ने एक बार फिर नया मुकाम हासिल किया है. रिलायंस फॉर्च्यून 500 भारतीय कंपनियों की लिस्ट में टॉप पर रही है। बता दें कि रिलायंस देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है. इस साल अगस्त के महीने में जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में रिलायंस को दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में शामिल किया गया था।


इन कंपनियों को भी मिली जगह


वहीं फॉर्च्यून की 500 भारतीय कंपनियों की लिस्ट में देश की कई नामी कंपनियों को भी जगह मिली है. इस लिस्ट में आईओसी भी शामिल है. फॉर्च्यून इंडिया ने कहा कि रिलायंस के बाद भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) दूसरे स्थान पर रही है. तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) का जगह मिली है. वहीं चौथे नंबर पर भारतीय स्टेट बैंक को इस लिस्ट में स्थान दिया गया है. इस लिस्ट में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चौथा स्थान मिला है।


इसके अलावा इस लिस्ट में देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) पांचवें, टाटा मोटर्स छठे, राजेश एक्सपोर्ट सातवें, आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आठवें, आईसीआईसीआई बैंक नौवें और लार्सन एंड टूब्रो को 10वें पायदान पर जगह मिली है।                                      


तीनों कृषि कानूनों में बदलाव के संकेत दिए

सरकार ने दिए तीनों कृषि कानूनों में बदलाव के संकेत, MSP पर भी बनेगा कानून


पालूराम


नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने संकेत दिया है कि वो तीनों कृषि कानूनों में कुछ बदलाव को तैयार है. किसान संगठनों के साथ बैठक में सरकार ने ये भी संकेत दिया कि वो एमएसपी को भी क़ानूनी जामा पहनाने पर खुले मन से विचार कर सकती है। हालांकि किसान नेताओं ने क़ानून में बदलाव के प्रस्ताव को नामंज़ूर करते हुए फिर से क़ानून वापस लेने की मांग की अगली बैठक 5 दिसम्बर को होगी।


एक क़दम पीछे हटी है सरकार


नौ दिनों से राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार एक क़दम पीछे हटी है। गुरुवार को सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई बैठक में सरकार ने तीनों विवादित कृषि क़ानून में कुछ बदलाव पर विचार करने की बात कही. एपीएमसी क़ानून के तहत आने वाली मंडियों को और सशक्त करने पर सरकार तैयार है. किसानों की एक मांग यह है कि किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद का निपटारा एसडीएम की अदालत में होने की बजाए सिविल कोर्ट में होना चाहिए. सरकार इस बदलाव के लिए तैयार लग रही है।


किसान चाहते हैं कि जिन व्यापारियों को प्राइवेट मंडियों में व्यापार करने की इजाज़त मिले उनका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, जबकि क़ानून में केवल पैन कार्ड होना अनिवार्य बनाया गया है। इन सभी बातों पर विचार करने के लिए पांच दिसम्बर को सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की बातचीत होगी. सरकार को उम्मीद है कि अगली बैठक गतिरोध तोड़ने में निर्णायक साबित होगी।


सरकार ने ये भी साफ़ किया कि एमएसपी यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले की तरह जारी रहेगी और उसे कैसे ज़्यादा सशक्त बनाया जाए, इसपर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक़ सरकार किसानों की इस मांग पर भी विचार करेगी कि एमएसपी को एक क़ानून के ज़रिए क़ानूनी जामा पहनाया जाए. सरकार किसानों को इस बारे में लिखित आश्वासन देने पर भी राज़ी है।


हालांकि किसान संगठनों ने सरकार के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिसमें कृषि क़ानूनों में बदलाव की बात कही गई है. बैठक के बाद किसानों ने कहा कि तीनों क़ानूनों के वापस करने से कम उन्हें कुछ भी मंज़ूर है। बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की कि सर्दी को देखते हुए वो अपना आंदोलन वापस ले लें जिसे किसानों ने नकारते हुए कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती हैं तबतक आंदोलन चलता रहेगा।                             


किसानों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन

 किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन


कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार किया प्रदर्शन। सपा ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में दिया ज्ञापन। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी अन्नदाता के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी । कन्नौज सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया है।                                 


मेरठः भाजपा ने 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

 मेरठ से शिक्षक सीट पर BJP ने 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, श्रीचंद शर्मा की ऐतिहासिक जीत


मेरठ। मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक सीट से एमएलसी के चुनाव में भाजपा इतिहास बनाने की ओर से अग्रसर है। शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। उन्होंने 48 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। उन्होंने आठ बार से एमएलसी रहे ओमप्रकाश शर्मा को प्रथम वरीयता के मतों में 4184 से हरा दिया है। हालांकि अभी द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती बाकी है। वहीं स्नातक सीट पर भी भाजपा के दिनेश कुमार गोयल आगे चल रहे हैं। स्नातक सीट पर मतों की गिनती का काम करीब दो दिन में पूर्ण हो पाएगा। हालांकि किसी सीट की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। 


मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक सीट से एमएलसी चुनाव की मतगणना मेरठ में परतापुर कताई मिल में सुबह करीब नौ बजे से प्रारंभ हुई। सबसे पहले आयोग के नियमों के तहत बैलेट बॉक्स खोलकर मतों के बंडल बनाने का काम शुरू हुआ, जिसमें शिक्षक सीट पर पहले राउंड से ही भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बना ली। पहले राउंड में सात हजार मतों की गणना में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को 2854 वोट और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा 894 वोट मिले। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी व शिक्षक नेता उमेश चंद्र त्यागी रहे। उन्हें 718 वोट मिले।


वहीं दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 2562 वोट मिले। निवर्तमान एमएलसी को 1162 वोट और उमेश चंद त्यागी को 852 वोट मिले। तीसरे और अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी को कुल 7187, ओमप्रकाश शर्मा को 3003, उमेश चंद त्यागी को 2162 वोट मिले। इस तरह शिक्षक सीट से प्रथम वरीयता के अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा 4184 वोटों के अंतर से निर्णायक बढ़त बना चुके। उन्हें प्रथम वरीयता के कुल 7187 वोट मिले। वहीं निवर्तमान एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को 3003 वोट मिले। तीसरे स्थान पर उमेश चंद्र त्यागी को 2162 वोट मिले। हालांकि जीत के लिए नौ हजार 71 का कोटा ’अंक’ किसी प्रत्याशी को अब तक नहीं मिला है। अब द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती हो रही है। उधर, देर शाम तक स्नातक सीट के वोटों के बंडल बनाने का काम ही जारी रहा। प्रारंभिक रुझान में भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल को बढ़त मिली है।                              


शामलीः उलझे हत्या केस की गुत्थी सुलझाई

थाना झिंझाना पुलिस द्वारा 48 घण्टे में गागोर-झिंझाना रोड पर हुई हत्या का किया सफल अनावरण, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह कारतूस व घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार बरामद

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। 2 दिसंबर को प्रातः करीब 08:00 बजे एक व्यक्ति का गोली लगा शव स्कॉर्पियो गाड़ी के समीप गागोर-झिंझाना रोड किनारे ईख के खेत से बरामद, हुआ था। जिसके संबंध में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए मृतक की पहचान कराई गई। शव की पहचान राजकुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मौहल्ला ब्राहमणान कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली के रूप में हुई, जो स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर UP-19F-7907 पर ड्राइवर था। घटना के संबंध में थाना झिंझाना पर मृतक के भाई रामकुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मौहल्ला ब्राहमणान कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली द्वारा दाखिला तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । मौके पर पहुंची थाना झिंझाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना के अनावरण हेतु थाना झिंझाना से दो टीमों के अलावा सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया। थाना झिंझाना पुलिस द्वारा उक्त घटना को कारित करने में सम्मिलित रहे तीन अभियुक्तों निरंकार पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना झिंझाना जनपद शामली दीपक उर्फ लीला पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम जिवाना थाना बिनौली जनपद बागपत रोहित पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ताना थाना गढ़ीपुख्ता जनपद शामली को दिनांक 03.12.2020 को गिरफ्तार कर हत्या का 48 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का उद्देश्य एवं कारित करने का तरीका

 गिरफ्तार अभियुत रोहित ने पूछताछ पर बताया है कि दिनांक 01 दिसंबर की रात्रि उसने प्रदीप उर्फ टीनू पुत्र रामफल निवासी दरगाहपुर, दीपक पुत्र लीला, सचिन उर्फ जोन्टी ने स्कॉर्पियो गाड़ी लूटने के इरादे से गागोर झिंझाना मील रोड पर स्कार्पियों चालक राजकूमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लूट की घटना करने के लिये स्कार्पियों गाडी लूटनी थी। हत्या के बाद निरंकार ने अपनी सैन्ट्रो गाडी से सुरक्षित जगह ले जाकर छोडा था। घटना करने के दौरान स्कार्पियों गाडी ईख के खेत में जा फसी, जिसे बाहर नही निकाल पाये थे और मौके पर ही छोड कर फरार हो गये थे।                             

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी आरजेडी

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। देश में कृषि बिल को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।इसके समर्थन में आरजेडी भी कल पटना में धरना देगी। पटना के गांधी मैदान में तेजस्वी समेत कई नेता धरना पर बैठेंगे।तेजस्वी ने कहा कि मैं बिहार के किसान और संगठनों से अपील करता हूं कि इस काले कानून के खिलाफ आपलोग सड़कों पर आए और इस आंदोलन को मजबूत करें। पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों में आक्रोश हैं। यह वही सरकार हैं तो किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करनी की बात करती है, लेकिन एमएसपी को खत्म कर दिया है।कृषि को भी प्राइवेट हाथ को सौंप रही है। जिससे प्राइवेट कंपनियों से किसान खरीद बिक्री करेंगे। लेकिन सरकार के सारे फैसले को हमलोगों ने देखा चाहे नोटबंदी हो गया कुछ हो। देश भर में मौजदा सरकार से किसान नाराज हैं। यह किसान विरोधी कानून है। किसानों को मिलना सही मूल्य मिलना चाहिए। कई जगहों पर कर्ज में डूबने से किसान आत्महत्या कर रहे है। जो अन्यदाता है उनके के लिए इस तरह का कानून बनाने देश के खिलाफ है।               







 






फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म

लखनऊ। फेसबुक पर दोस्ती कर 7 जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर दो जोड़ों में संबंध बने। ये संबंध लगातार 1.5 वर्षों तक बनते रहे। लेकिन इसके बाद प्रेमिका को प्रेमी ने धोखा दे दिया और शादी करने से मना कर दिया। प्यार में धोखा खाने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी को कई बार मनाने की कोशिश की कि वो उसके बिना नहीं रह सकती और उसने संबंध सिर्फ इसलिए बनाएं थे कि वो उससे शादी करेगा।           






 





हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...