सोमवार, 30 नवंबर 2020

गुरु नानक जयंती पर दिग्गजों ने दी बधाई

गुरु नानक जयंती आज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई


पालूराम


नई दिल्ली। देशभर में आज गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं। कहा जाता है। कि बचपन से ही गुरु नानक देव का आध्यात्मिकता की तरफ काफी रुझान था। और वह सत्संग और चिंतन में लगे रहते थे।
30 साल की उम्र तक गुरु नानक देव का ज्ञान परिपक्व हो चुका था। और परम ज्ञान हासिल होने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन सत्य का प्रचार किया। गुरु नानक देव की जयंती को सिख धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा से प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के तौर पर मनाते हैं। कहा जाता है। कि ईश्वर की तलाश की खातिर गुरु नानक ने 8 साल की उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था।
गुरु नानक देव का झुकाव बचपन से ही आध्यात्म की तरफ होने के कारण उन्होंने सांसारिक कामों से दूरी बना ली थी। वे लगातार ईश्वर और सत्संग की तरफ रुचि लेने लगे थे। ईश्वर के प्रति गुरु नानक का समर्पण काफी ज्यादा था। जिसके कारण लोग उन्हें दिव्य पुरुष मानने लगे। गुरु नानक जयंती यानी प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर लंगर भी लगाए जाते हैं।                                     


केबीसी के दौरान 5 लाख का ईनाम जीता

बरेली के इस गांव के बेटे ने केबीसी में पाया बड़ा मुकाम, जीते 50 लाख, 2 दिसंबर को होगा प्रसारण


बरेली। जिले की तहसील बहेड़ी के छोटे से गांव वसुधरन जागीर निवासी किसान के बेटे तेज बहादुर ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 करोड़ के सवाल का जवाब पता न होने पर तेज बहादुर ने खेल को क्विट कर दिया। क्षे़त्र के गांव वसुधरन निवासी लघु किसान चरन सिंह का बेटा तेज बहादुर बरेली राजकीय पाॅलिटेक्निक में सिविल से जीटीआई कर रहा है। उसने प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद तेज बहादुर कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गया। उसने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेलते हुए 50 लाख रुपए की राशि जीत ली और एक करोड़ के सवाल का सही जवाब पता न होने पर खेल को क्विट कर दिया। उसके केबीसी में 50 लाख रुपए जीतने पर परिजनो और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। तेज बहादुर का केबीसी में 50 लाख रुपए जीतने का एपिसोड 2 दिसम्बर को सोनी टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। वह आईएएस बनकर देश सेवा में भागीदार बनना चाहता है।           


आरएलडी नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप

आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने बीजेपी पर लगाए आरोप, कहा- चुनाव प्रचार के कारण किसान नहीं हैं प्राथमिकता


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल ( आरएलडी) ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजेपी हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में व्यस्त है। और इसलिए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की तारीख दिसंबर में तय की गई तथा उस पार्टी के लिए किसान प्राथमिकता में नहीं हैं।
रालोद नेता जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को बलपूर्वक दबाना चाहती है। रविवार को किसानों ने केंद्र सरकार की बातचीत की पेशकश को ठुकराते हुए चेतावनी दी है। कि वे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद कर देंगे।
किसान विरोधी बीजेपी जयंत चौधरी
चौधरी ने एक बयान में कहा देश के किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र में बातचीत करने के बदले केंद्र सरकार किसानों की आवाज को बल पूर्वक दबाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि लाठी चार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागकर बीजेपी सरकार ने एक बार फिर किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। 
कृषि कानून का हो रहा विरोध
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के किसान नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते बीते कुछ दिनों से किसान हरियाणा और दिल्ली सीमा पर बैठे हुए हैं। इस दौरान किसानों के आंदोलन के उग्र होने पर पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके साथ ही किसानों को हाने के लिए पानी की बौछार भी की गई।                                   


नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर टिकी नजर

नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर टिकी सबकी नजर, पटना से दिल्ली तक हो रही लॉबिंग


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। 17वीं विधानसभा का पहला सत्र खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर जा टिकी   है। दिसंबर के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में इसका विस्तार हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब चुनाव के बाद शपथ ली तो उनके साथ चंद चेहरों को ही कैबिनेट में जगह मिली और अब सबको कैबिनेट विस्तार का इंतजार है।
कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार सियासी गलियारे में लॉबिंग का दौर जारी है। जेडीयू खेमे से कैबिनेट में जगह पाने के लिए दावेदार लगातार नेताओं के जनसंपर्क कर रहे हैं। और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी उपयोगिता साबित करने में जुटे हुए हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी खेमे से दावेदारों की लॉबिंग पटना से लेकर दिल्ली तक जारी है। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद कई नेता दिल्ली कूच कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद है। कि दिल्ली में बैठे पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से संपर्क साध है। वह कैबिनेट में जगह पा सकते हैं. कई बड़े चेहरों को उम्मीद है। कि पार्टी उन्हें एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दे सकती है। जबकि बीजेपी के कई नए चेहरे इंतजार में बैठे हैं। कि कहीं उनकी किस्मत का ताला खोला जाए।
सबकी नजरें इस बात पर टिकी है। कि क्या भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को बिहार की राजनीति से केंद्र की राजनीति में ले जाने का फैसला किया उसी तर्ज पर सुशील मोदी के साथ कैबिनेट में रह चुके नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार को भूमिका भी दी जाएगी क्या बीजेपी कुछ अन्य नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दे सकती है। जबकि जेडीयू कोटे से जिन नामों की चर्चा है। उनमें श्रवण कुमार के साथ-साथ दामोदर रावत महेश्वर हजारी, संजय झा और सुनील कुमार के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।माना जा रहा है। कि जेडीयू महिला कोटे से एक और मंत्री बना सकती है। लेसी सिंह इन दावेदारों में सबसे आगे चल रही हैं.
 हालांकि जिन नामों की चर्चा हो रही है। वह केवल सियासी गलियारे में लग रहे कयास से ज्यादा कुछ भी नहीं है। कैबिनेट विस्तार में जिन्हें जगह दी जाएगी उनका आधिकारिक ऐलान होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।                               


कार्तिक पूर्णिमा पर साल का अंतिम 'चंद्रग्रहण'

कार्तिक पूर्णिमा पर साल का अंतिम चंन्द्रग्रहण


कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर साल का अंतिम चन्द्रग्रहण लगेगा। ये चन्द्रग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। चन्द्र ग्रहण दोपहर 1बजकर 2 मिनट से शुरू होगा और शाम 5बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। ये साल का आखिरी चन्द्रग्रहण होगा।इससे पूर्व दो चन्द्रग्रहण लग चुके है।इस साल 6 ग्रहण एक दिसंबर को लगेगा इस साल कुल 6 ग्रहण लगे इनमें 3 चन्द्रग्रहण पड़े और 2 सूर्य ग्रहण हैसाल की शुरूआत 10 जनवरी;को पहला चन्द्रग्रहण लगा;फिर 5 जून को दूसरा चन्द्रग्रहण और 30नवंबर को अब आखिरी चन्द्रग्रहण लगने जा रहा है। वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ तो अब साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा।जिसमे ये चन्द्रग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण है। ऐसे मे सूतक मान्य नही होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस ग्रहण का कोई सूतक काल नही होता वह ज्यादा प्रभावशाली नही होता ऐसे मे इस ग्रहण का प्रभाव राशियों को अधिक प्रभावित नही करेगा। ये चन्द्रग्रहण देश के केवल पुर्वोत्तर भागों मे दिखाई देगा।पश्चिमी राज्यों में दिखाई नही देगा। बुजुर्ग सरोजनी त्रिपाठी के अनुसार इस दिन श्री निबांर्काचार्य जयंती;देवदिवाली;कार्तिक स्नान;भीष्म पंचक ब्रत पूर्ण आदि उत्सव रहेंगे।               


इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री का उपयोग

बेहटा इंटरलॉकिंग में हो रहा घटिया सामग्री से निर्माण मानक हवा हवाई


बेहटा। सीतापुर प्राप्त जानकारी के अनुसार  जनपद के विकासखंड बेहटा इलाके की ग्राम पंचायत नरना पकौड़ी में इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री  इस्तेमाल की जा रही ग्रामीणों ने इसे लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। आरोप है, कि इंटरलॉकिंग में पीला ईटा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसके साथ ही चुनाई में घटिया सामग्री को प्रयोग में लाई जा रही विरोध करने पर ठेकेदार ग्राम कठूरा के द्वारा धमकाया जा रहा ठेकेदार से जब बात की गई की किस योजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग का कार्य निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रमुख की निधि से कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण सिपाही लाल राकेश कुमार पट्टू गुड्डू यादव आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है।                     


तेज रफ्तार का कहर, 1 की मौत 2 घायल

सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत, दो घायल


अविनाश श्रीवास्तव


भागलपुर। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गयी। भागलपुर बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो बच्ची की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि लक्ष्मिनियां गांव के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में तीन बच्चियां आ गयी। इस दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गयी। मृतक बच्ची की पहचान निरंजन यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गयी है। IPS पर 25 हजार का ईनाम घोषित सूत्रों ने बताया कि घायल दो बच्चियों को ग्रामीणों के सहयोग से भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो के चालक लालू मंडल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक बच्ची के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा और गाड़ियों के तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांगों को लेकर घटनास्थल के निकट आगजनी कर देर रात तक घंटों सड़क जाम रखा गया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।                              


देश के स्टेशनों पर मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब देश के हर रेलवे स्टेशन पर इको फ्रेंडली कुल्हड़ों में चाय बेची जाएगी। रेल मंत्री ने राजस्थान के अलवर जिले में ढीगवाड़ा रेलवे स्टेशन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान ये ऐलान किया। रेल मंत्री ने बताया कि अभी देश के लगभग 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय दी जा रही है। भविष्य में रेलवे की योजना है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर केवल कुल्हड़ में ही चाय बेची जाए।

रेल मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। इस दिशा में रेलवे अपना हरसंभव योगदान देगी। एक ओर जहां कुल्हड़ से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वहीं दूसरी ओर इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। रेलवे स्वदेशी और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने में अपना पूरा योगदान करेगी। बेहद जल्द देश के सभी रेलवे स्टेशन पर सिर्फ कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी।                             

रणबीर की बिल्डिंग में आलिया ने घर खरीदा

रणबीर कपूर की बिल्डिंग में आलिया भट्ट ने खरीदा 32 करोड़ का घर


कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है।  मुंबई बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट करने के बाद आलिया भट्ट संग रणबीर रिलेशन में हैं। आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कदम रखा था। कोरोनावायरस लॉकडाउन में भी खबरों के मुताबिक, आलिया, रणबीर संग उनके अपार्टमेंट में रह रही थीं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने 32 करोड़ का घर खरीदा है जो रणबीर कपूर के टावर में है। यह अपार्टमेंट 2460 स्वायर फीट है। बांद्रा स्थित वास्तु अपार्टमेंट में आलिया का यह घर है। रणबीर कपूर इस बिल्डिंग में सातवी मंजिल पर रहते हैं। वहीं, आलिया ने पांचवी मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदा है। 12 मंजिला यह बिल्डिंग कृष्णा राज बंगले के पास है। इस समय आलिया के घर में काम चल रहा है, जिसकी वजह से वह बहन शाहीन भट्ट संग जूहु में रह रही हैं। पिंकविला के मुताबिक, आलिया के घर का इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं।                                            


किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

किसानो की आवाज़ को दबाया नही जा सकता: राहुल- प्रियंका


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। मोदी सरकार किसानों का शोषण कर रही है, उनकी आवाज दबाने में लगी लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी आवाज़ की अनुगूंज को दबाया नहीं जा सकता है।  नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसानों का शोषण कर रही है और उनकी आवाज दबाने में लगी लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि उसकी आवाज़ की अनुगूंज को दबाया नहीं जा सकता है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह सरकार जबरन किसानों की आवाज को कुचलने में लगी हुई है लेकिन वह भूल रही है कि किसान की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और जब वह गूंजती है तो उसके स्वर पूरे देश में सुनाई देते है। किसान नहीं अडानी- अम्बानी की आय बढ़ा रही है सरकार: राहुल राहुल गांधी ने कहा, "मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के ख़िलाफ़ आप भी स्पीक अप फ़ॉर फार्मर्स कंपैन के माध्यम से जुड़िए।" प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं। उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है। सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाए।"                            


एमएलसी कांति का चक्रव्यूह तोड़ेंगे 'अजय'

एमएलसी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे स्नातक उम्मीदवार अजय श्रीवास्तव


शाहाबाद (हरदोई)। इस बार पूरी तैयारी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार अजय कुमार श्रीवास्तव ,एम एल सी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे।हालांकि उन्हें भाजपा,सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।लखनऊ के प्रमुख शिक्षाविद् अजय कुमार श्रीवास्तव ने जब युवाओं के अधिकारों को आवाज उठाई तो उन्होंने राजधानी के युवाओं को साथ लेकर बड़ा अभियान शुरू किया।ताकि सदन में युवाओं की आवाज बन सकें।


ज्ञातव्य हो कि


स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लखनऊ खंड का चुनाव अंतिम चरण में है। मतदान एक दिसंबर को होना है।पिछले तीन चुनावों से कभी एस पी सिंह तो कभी उनकी पत्नी कांति सिंह जीत हासिल कर रहे हैं। मैदान में इस बार 24 प्रत्याशी हैं, लेकिन हर कोई अपना मुकाबला कांती सिंह से ही मान रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है। पिछले 18 वर्ष से इस सीट पर कांती सिंह और उनके पति एसपी सिंह काबिज रहे हैं। इस बार सीट जीतने के लिए भाजपा ने भी काफी जोर आजमाइश की है।कांती सिंह के मुकाबले भाजपा ने इंजीनियर अवनीश सिंह को मैदान में उतारा है।सपा ने राम सिंह राणा एवं कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।उधर अजय कुमार श्रीवास्तव की युवाओं में मजबूत पकड़ है और राजधानी लखनऊ का प्रत्याशी होने के नाते भी उन्हें कांती सिंह के सामने सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।अजय कुमार श्रीवास्तव को जिताने की कवायद में कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी लगे हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र में सात जनपद आते हैं। इनमें हरदोई, लखनऊ, प्रतापगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर शामिल हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र से वर्ष 1996 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार ने जीत दर्ज कराई थी। वर्ष 2002 के चुनाव में वह एसपी सिंह से हार गए थे। वर्ष 2008 में फिर से एसपी सिंह निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 मेंहुए चुनाव में एसपी सिंह की पत्नी कांती सिंह निर्वाचित हुईं।समाजवादी पार्टी ने रामसिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन में एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप  जनपद में ताबड़तोड़ सभाएं कर चुके हैं। कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह के पक्ष में सघन मतदाता संपर्क किया है। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट ने अजय कुमार श्रीवास्तव के पक्ष में आकर मतदाताओं को रिझाने का काम किया है।अब सभी की दृष्टि 01 दिसंबर को होने वाले चुनाव पर है।             


कोरोना संक्रमितो में लंग्स फाइब्रोसिस के लक्षण

 कोरोना से ठीक हुए लोगों में लंग्स फाईब्रोसिस के लक्षण 


अरविंद कुमार सैनी


सहारनपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों में निमोनिया व फाइब्रोसिस के लक्षण पाये जाते हैं रोगियों के फेफड़ों में सिकुड़न व सूजन आने लगती है। कोविड -19 से संक्रमित हुए लोग जो ठीक हो चुके है उनमे से कुछ फीसदी लोगों में लंग्स फाइब्रोसिस की मौजूदगी डॉक्टरों द्वारा एक्सरे रिपोर्ट में देखी जा रही है। जिला अस्पताल में कार्यरत कोविड19 नोडल अधिकारी शिवांका गौड ने आज कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों में निमोनिया व फाइब्रोसिस के लक्षण पाये जाते हैं। रोगियों के फेफड़ों में सिकुड़न व सूजन आने लगती है और सांस लेने छोडने मे परेशानी होती है। ऑक्सीजन का स्तर ऐसे में कम हो जाता है। ऐसे स्थिति में यौगिक प्राणायाम व लंग्स को लचीला बनाने वाले आसन यदि किये जाए तो रोगी को आराम मिलता है। कोरोना पर पड़ी आस्था भारी योग गुरु गुलशन कुमार से इस विषय पर कहा कि जो लोग कोविड के संक्रमण से बच गये है उन मे से 20-30 फीसदी लोगो में शोर्टनैस आफ ब्रीदिग, आक्सीजन के स्तर में गिरावट, खांसी व शारीरिक थकान के लक्षण आ रहे है। कोरोना से ठीक होने के बाद लोगो में निमोनिया के लक्षण भी देखे जा रहे है जिससे दस बीस कदम चलने से या सीढियां चढने पर सांस फूलने की शिकायते आ रही है। रोगियों का आक्सीजन का स्तर 98 से घटकर 70-80 तक रह जाता है।                               


बीपी कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद है नमक

ज़रूरत से ज़्यादा नमक खाना कई बीमारियों की वजह बन सकता है, लेकिन आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि आयुर्वेद में सेंधा नमक को बेहद फायदेमंद माना गया है। सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। यह नमक पाचक रसों का निर्माण करता है, इसलिए यह पाचन को दुरुस्त रखने का काम भी करता है। आजकल सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी कम लोग करते हैं। इसे ज़्यादातर लोग सिर्फ व्रत के समय खाते हैं। लेकिन नमक का ये फॉर्म हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये काफी शुद्ध नमक होता है जिसमें किसी तरह का केमिकल या दूसरा तत्व मौजूद नहीं होता है। इसमें कुदरती तौर पर कई खनिज तत्व मौजूद होते हैं।               


आईपीएस पर 25,000 का इनाम घोषित

IPS पर 25 हजार का ईनाम घोषित


 महोबा। पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरूण यादव पर 25, 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। महोबा उत्तर प्रदेश के महोबा के विस्फोटक के व्यावसाई इन्द्रेांत त्रिपाठी के खुदकुशी मामले में फरार चल रहे महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरूण यादव पर 25, 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने आज यहां कहा कि पाटीदार और यादव पर केस दर्ज है और दोनों फरार हैं। दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले करबई थाने के पूर्व क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दो अन्य नामजद व्यापारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।                                       


दीवार गिरने से 3 बच्चे दबे, 1 की मौत हुईं

औरैया: अछल्दा के इटैली में दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत


अछल्दा। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम इटैली में शादी समारोह के दौरान छोटे-छोटे बच्चे दीवाल के पास खेल रहे थे तभी कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई जिससे बच्चे उसी मिट्टी के अंदर दब गए। आस पास के लोगो ने आनन फानन में तीनों बच्चो को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला तीनो बच्चे घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें भरथना ले जाया गया एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे इटावा ले जाया गया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मचा रहा।           


गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन

सिंघु और टिकरी बॉर्डर के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों का धरना प्रदर्शन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने सड़कों पर ट्रॉलियों को ही अपना घर बना लिया है। कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान अब भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हैं। किसानों का नया नारा अब ‘दिल्ली चलो’ नहीं बल्कि ‘दिल्ली घेरो’ है। पहले दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने बड़ी संख्या में डेरा जमाया, पुलिस से संघर्ष किया। अब गाजीपुर बॉर्डर पर भी ऐसा ही हाल है और किसान यहां पर बैठ गए हैं, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की अपील- प्रदर्शनकारियों का हो कोरोना टेस्ट... दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर जमा किसान प्रदर्शनकारियों को वॉलंटियर डॉक्टर मेडिकल सुविधाएं दे रहे हैं। एक डॉक्टर ने बताया, “हम सरकार से अपील करते हैं कि यहां जमा किसानों का कोरोना टेस्ट किया जाए। एक किसान को कोरोना होने से कई किसान उसकी चपेट में आ जाएंगे।”


आम लोगों की बढ़ रही परेशानी
‘सरकार बनाम किसान’ में आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। खास तौर पर प्रदर्शन स्थल पर दुकान चलाने वाले और इन रास्तों से सफर करने वाले लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि हम आम लोगों की समस्या समझते हैं लेकिन हम भी परेशान होकर ही दिल्ली आए हैं। सरकार जल्द हमारी बात सुने।


किसानों ने दी अगले 4 महीने तक धरना देने की धमकी
किसान नेताओं का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है और अगर जरूरत पड़ी तो उनके पास अगले 4 महीने तक धरना देने का पूरा इंतजाम है। किसानों के ऐलान के बाद सरकार की टेंशन भी बढ़ गई है। जेपी नड्डा के घर हुई देर रात उच्च स्तरीय बैठक...
किसान आंदोलन से चिंतित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की देर रात बैठक हुई जबकि किसान संगठनों ने बातचीत के लिए सरकार की किसी भी शर्त को मानने से मना कर दिया है।
अमित शाह ने किसान नेताओं को सड़क जाम समाप्त कर बुराड़ी मैदान में आकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का प्रस्ताव दिया था और कहा था कि इस व्यवस्था के लागू होने पर अगले ही दिन किसानों के साथ बातचीत की जाएगी।किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि किसान संगठन बातचीत के लिए सरकार की किसी भी शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। कल किसान संगठनों की बैठक हुई जिसमें पंजाब के 20 से अधिक किसान संगठनों ने आंदोलन स्थल पर ही बातचीत करने पर जोर दिया।           


 


अलग धर्म की प्रेमिका को मौत के घाट उतारा

प्रेमिका का धर्म था अलग, इसलिए प्रेमी ने नई जिंदगी के बदले दे दी उसे मौत


सोनभद्र। जिलेके ओबरा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले 15 वर्षीय लड़की की लाश रेणु नदी के किनारे बालू में दबी मिली थी. रविवार को ओबरा पुलिस।ने मामले के खुलासा का दावा किया। पुलिस ने अभियुक्त (Accused) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या कर दी गई।


पुलिस के मुताबिक मृतका घर से सिलाई सीखने निकली थी. रास्ते में प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे बालू में छिपा दिया. दूसरे दिन चरवाहों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जांच के क्रम में मृतका की शिनाख्त झरिया नाला ओबरा निवासी के रूप में हुई।


घरवालों ने बताया कि मृतका घर से सिलाई सीखने निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी
जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दूसरे दिन युवती का शव रेणु नदी के किनारे बालू में ढका मिला।


पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि मृतका का आरोपी दिलीप शर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतका दिलीप पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन तैयार नहीं हो रहा था। बतौर पुलिस लड़की का अलग धर्म होने के चलते आरोपी उससे शादी करना नहीं चाहता था, जबकि मृतका उस पर इसके लिए दबाव बना रहा था। प्रेमिका के इस रवैये से तंग आकर प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया। प्रेमी ने लड़की को नदी किनारे बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बालू में छुपाकर मौके से फरार हो गया।                                            


बढ़ते शुगर को इन पांचों चीजों से कंट्रोल करें

शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इन 5 चीजों से करें कंट्रोल


डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे हर वर्ग के लोग ग्रसित हैं। इसका अभी तक भी कोई इलाज नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके हो जाने के बाद लोगों को अपने खान पान का काफी ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। केवल खानपान और अपने रहन-सहन से ही केवल इसे कंट्रोल किया जा सकता है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे फलों में बारे में बताते हैं जिनसे आप अपना सुगर लेवल कंट्रोल में रख सकेंगे।


1. हरी पत्तेदार सब्जी 


पालक, मेथी व अन्य जैसी सब्जियों में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। किसी भी बीमारी में डॉक्टर द्वारा हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इनमें कैलोरी कम पाई जाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी कम मात्रा में होते हैं जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। इसके अंदर पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण ये दिल और आंखों को लाभ पहुंचाते हैं।


2. हल्दी


हल्दी हमारी रसोईघर में आसानी से मिल जाती है। यह एक ऐसा मसाला है जो हमें काफी फायदा देती है। इसमें कर्क्युमिन होने के कारण यह हमें हृदय रोगों से बचाती है इसके साथ ही शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है।


3. लहसुन


लहसुन एक ऐसी चीज है जो हमारे स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। अगर किसी को ब्लड शुगर या कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो उसमें यह काफी लाभदायक साबित होता है। डायबिटीज से ग्रसित लोगों को लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।


4. टमाटर


टमाटर का जूस डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद होता है। आप सुबह खाली पेट टमाटर के जूस में नमक और काली मिर्च डालकर पी सकते हैं। इससे आपका डायबिटीज लेवल कंट्रोल होने में मदद होगी।


5. अखरोट


अखरोट में विटामिन-ई होता है, यह आपको टाइप-2 डायबिटीज से बचाए रखता है। यह हृदय रोगों के लिए भी काफी कारगर साबित होता है। इसके साथ ही यह न सिर्फ आपके सुगर को कंट्रोल में रखता है बल्कि आपके कॉलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम रखता है।                              


डॉक्टर के बिना पूछेंं दवाई का साइड इफेक्ट

डॉक्टर से बिना पूछे ले लेते हैं कोई भी दवा , तो अब इसके साइड इफेक्ट्स भी जान लें


सिर दर्द, बदन दर्द जैसी परेशानियों से निजात पाने के लिए अगर आप भी बिना डॉक्टर को दिखाए कोई भी पेन किलर ले लेते हैं तो सतर्क हो जाएं। ऐसा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवाई का सेवन करने की आदत गंभीर रोगों को जन्म दे सकती है। आइए जानते हैं किस दवा का सेवन करने से शरीर को होता है क्या नुकसान।


क्यों पड़ती है पेन किलर की जरूरत-
-जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए
-किसी दुर्घटना में लगी चोट के दर्द को कम करने के लिए
-जलने या कटनी की अवस्था में


डॉक्टर से बिना सलाह लिए पेन किलर खाने से होते हैं ये साइड इफेक्ट-
पेन किलर दवाओं में एडिक्टिव तत्व पाए जाते हैं। लंबे समय तक इन दवाओं का सेवन करने पर शरीर को इनकी आदत हो जाती है। इसके अलावा यह दवाएं लीवर और किडनी की सेहत को भी काफी नकसान पहुंचाती हैं। इनका सेवन करने से ब्रेन हेमरेज और खून पतला होने का खतरा बढ़ जाता है। पेन किलर लेने वाले व्यक्ति में गैस की समस्या, पेट में तेजी से दर्द, लूज मोशन, जी मिचलाना आदि लक्षण साइड इफेक्ट के रूप में नजर आने शुरू हो जाते हैं।


कफ सिरप –
-गले में दर्द या खराश
-छाती में जकड़न
-खांसी के साथ कफ या सूखी खांसी


कफ सिरप के साइड इफेक्ट- कफ सिरप के साइड इफेक्ट होने पर व्यक्ति में सुस्ती, याददाश्त में कमी, घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन का अनियमित होना, नोजिया आदि जैसे लक्षण देखाई देने लगते हैं।


सलाह- अगर आपको मामूली खांसी है तो आप गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक और तुलसी से बने काढ़े का सेवन भी राहत देने का काम करता है। 


लैक्जेटिव मेडिसिन- लैक्जेटिव मेडिसिन की जरूरत कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पड़ती है। इसके अलावा सर्जरी या डिलीवरी से पहले भी पेट साफ करने के लिए डॉक्टर इन दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं।


लैक्जेटिव मेडिसिन के साइड इफेक्ट- लंबे समय तक इन दवाओं का सेवन करने पर व्यक्ति को पेट में दर्द, लूज मोशन, किडनी में स्टोन, डिहाइड्रेशन, हार्ट मसल्स का कमजोर पड़ना आदि जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।


सलाह- 
लैक्जेटिव मेडिसिन के साइड इफेक्ट नजर आने पर डॉक्टर रोगी को खूब पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसे मरीज अपनी डाइट में अमरूद पपीता जैसे फाइबर युक्त फलों और हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा रोगी ब्रेकफास्ट में स्प्राउट, दलिया, उपमा आदि जैसी चीजें शामिल कर सकता है।


एंटीबायोटिक्स-
व्यक्ति को एंटीबायोटिक्स खाने की सलाह तब दी जाती है जब उसे बुखार या किसी तरह की एलर्जी की कोई शिकायत हो। इस तरह की दवाएं बैक्टीरिया और फंगस को नष्ट करने में मदद करती हैं।


एंटीबायोटिक्स के साइड इफेक्ट-
बिना पूछे एंटीबायोटिक्स का सेवन करने पर त्वचा में एलर्जी, लूज मोशन जैसी समस्याएं व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं। लंबे समय तक इन दवाओं का सेवन करने पर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के साथ अच्छे बैक्टेरिया भी खत्म होने शुरू हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दवाइयों से वायरस और बैक्टीरिया अपना रेंजिस्टेंस बढ़ा लेते हैं, जिससे उन पर किसी भी तरह की दवा का असर नहीं होता।                              


7वीं बार 40 हजार से कम आए नए मामले

कोविड-19: इस महीने में सातवीं बार 40 हजार से कम आए नए मामले


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में इस महीनें सातवीं बार एक दिन में कोविड-19 के 40,000 से कम मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94.31 लाख से अधिक हो गए, जिनमें से 88,47,600 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार इस महीने सातवीं बार 40,000 से कम मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 94.31 लाख हो गए, जिनमें से 88,47,600 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 38,772 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,31,691 हो गए। वहीं 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,139 हो गई। उसने बताया कि देश में कुल 88,47,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.81 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 20वें दिन भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,46,952 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.74 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 नवम्बर तक 14,03,79,976 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,76,173 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।           


सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

आगरा। सेक्स रैकेट की सूचना पर आगरा पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया और एक घर से तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर काफी समय से पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिल रही थी। इस सूचना पर आगरा पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर रखा था।                         


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...