सोमवार, 30 नवंबर 2020

एमएलसी कांति का चक्रव्यूह तोड़ेंगे 'अजय'

एमएलसी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे स्नातक उम्मीदवार अजय श्रीवास्तव


शाहाबाद (हरदोई)। इस बार पूरी तैयारी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार अजय कुमार श्रीवास्तव ,एम एल सी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे।हालांकि उन्हें भाजपा,सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।लखनऊ के प्रमुख शिक्षाविद् अजय कुमार श्रीवास्तव ने जब युवाओं के अधिकारों को आवाज उठाई तो उन्होंने राजधानी के युवाओं को साथ लेकर बड़ा अभियान शुरू किया।ताकि सदन में युवाओं की आवाज बन सकें।


ज्ञातव्य हो कि


स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लखनऊ खंड का चुनाव अंतिम चरण में है। मतदान एक दिसंबर को होना है।पिछले तीन चुनावों से कभी एस पी सिंह तो कभी उनकी पत्नी कांति सिंह जीत हासिल कर रहे हैं। मैदान में इस बार 24 प्रत्याशी हैं, लेकिन हर कोई अपना मुकाबला कांती सिंह से ही मान रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है। पिछले 18 वर्ष से इस सीट पर कांती सिंह और उनके पति एसपी सिंह काबिज रहे हैं। इस बार सीट जीतने के लिए भाजपा ने भी काफी जोर आजमाइश की है।कांती सिंह के मुकाबले भाजपा ने इंजीनियर अवनीश सिंह को मैदान में उतारा है।सपा ने राम सिंह राणा एवं कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।उधर अजय कुमार श्रीवास्तव की युवाओं में मजबूत पकड़ है और राजधानी लखनऊ का प्रत्याशी होने के नाते भी उन्हें कांती सिंह के सामने सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।अजय कुमार श्रीवास्तव को जिताने की कवायद में कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी लगे हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र में सात जनपद आते हैं। इनमें हरदोई, लखनऊ, प्रतापगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर शामिल हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र से वर्ष 1996 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार ने जीत दर्ज कराई थी। वर्ष 2002 के चुनाव में वह एसपी सिंह से हार गए थे। वर्ष 2008 में फिर से एसपी सिंह निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 मेंहुए चुनाव में एसपी सिंह की पत्नी कांती सिंह निर्वाचित हुईं।समाजवादी पार्टी ने रामसिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन में एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप  जनपद में ताबड़तोड़ सभाएं कर चुके हैं। कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह के पक्ष में सघन मतदाता संपर्क किया है। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट ने अजय कुमार श्रीवास्तव के पक्ष में आकर मतदाताओं को रिझाने का काम किया है।अब सभी की दृष्टि 01 दिसंबर को होने वाले चुनाव पर है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...