रविवार, 25 अक्तूबर 2020

सीएम योगी ने कन्याओं को कराया भोजन

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कन्याओं को कराया भाेजन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमीं के पावन अवसर पर रविवार को गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। गोरखनाथ मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ यह संदेश भी दिया प्रदेश में महिलाओं और बेटियों का सम्मान इसी प्रकार होता रहेगा। नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया। इस अवसर उन्होंने परंपरागत रूप से नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और अपने हाथ से भोजन कराया। कन्या पूजन के लिए पहले 12 बजे का समय निर्धारित था। लेकिन दोपहर 11ः45 बजे तक ही नवमी तिथि होने की वजह से यह पूजा नौ बजे तक ही सम्पन्न कर ली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में मातृ शक्ति की आस्था रही है। इसी का प्रतीक यह कन्या पूजन है। कन्याओं को भोजन कराने से पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी नौ कन्याओं तथा भैरव के प्रतीक एक बालक के पैर धाेए और उनकी थाल में अपने हाथ से भोजन परोसा। भाेजन कराने के बाद उन्होंने सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी दिए।           


भारत को शक्ति में चीन से बड़ा होना चाहिए

शक्ति और दायरे में भारत को चीन से बड़ा होना चाहिएः मोहन भागवत


नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत को शक्ति एवं व्याप्ति (ताकत एवं दायरा) के क्षेत्र में चीन से बड़ा होना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीन की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है। भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे।
कोरोना वायरस महामारी के दिशा निर्देशों के अनुसार संघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन इस साल सीमित रूप से किया था। जिसमें 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। भागवत ने कहा कि भारत को चीन के खिलाफ बेहतर सैन्य तैयारियां करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब कई देश चीन के सामने खड़े हैं। उन्होंने कहा चीनी घुसपैठ पर भारत की प्रतिक्रिया से चीन सकते में है। चीन की अपेक्षा भारत को अपनी शक्ति एवं दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। संघ प्रमुख ने कहा चीन ने महामारी के बीच में हमारी सीमाओं का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि उस देश (चीन) की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है। उन्होंने ताइवान एवं वियतनाम का उदाहरण चीन की विस्तारवादी योजना के रूप में दिया।
भागवत ने कहा कि हमारी मंशा सबके साथ मित्रता करने की है। और यह हमारी प्रकृति है। उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार से कमजोर करने अथवा खंडित करने का प्रयास कत्तई स्वीकार्य नहीं है और हमारे विरोधी अब इससे अवगत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून किसी खास धार्मिक समुदाय के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कुछ लोग हमारे मुसलमान भाइयों को भ्रमित कर रहे हैं। और दावा कर रहे हैं। कि यह उनकी जनसंख्या को सीमित करने के लिये है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे चर्चा होती इससे पहले कोरोना वायरस की तरफ ध्यान केंद्रित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के दिमाग में केवल सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना ही रहता है। कोरोना वायरस के कारण सब मुद्दे पीछे रह गये हैं। उन्होंने कहा हमें कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।  लेकिन हमें सतर्क एवं सावधान रहना चाहिये। हम जीना नहीं छोड़ सकते हैं। कोरोना वायरस फैल रहा है। लेकिन इससे मरने वालों की संख्या कम है। महामारी के कारण हमने फिर से स्वच्छता सफाई पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को जानना शुरू कर दिया है। भागवत ने कहा कोरोना वायरस ने बेरोजगारी की चुनौतियों को जन्म दिया है। कई लोगों की नौकरियां चली गयी हैं। ​श्रमिकों ने अब शहरों में लौटना शुरू कर दिया है। लेकिन नौकरियों का अब अभाव हो सकता है। चुनौती अब विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने की है। संघ प्रमुख ने कहा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्तत कर दिया गया राम मंदिर निर्माण के उच्चतम न्यायालय के फैसले को देश ने संयम एवं समझदारी के साथ स्वीकार किया।              


ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी कांग्रेसः बघेल

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल बिहार औैर मध्यप्रदेश में चुनावी रैली औैर सभा कर छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। उन्होंने अपनी सरकार द्वारा बस्तर में 5 से 5 स्टील प्लांट लगाने की योजना पर पूर्व सीएम डा.रमन सिंह के उठाए गए सवाल पर भूपेश ने कहा कि पता नहीं रमन सिंह किस दुनिया में रहते हैं। हम बड़ा-बड़ा प्लांट नहीं लगाएंगे बल्कि छोटे-छोटे यूनिट लगाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। हम ये यूनिट सरकारी जमीनों पर लगाएंगे। प्लांट लगाने के दौरान हमारी यह कोशिश होगी कि जंगल न काटे जाएं किसी को बेघर न किया जाए। सीएम ने रमन सिंह के विदेश दौरों पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि निवेश लाने के नाम पर पूरी दुनिया घूम आए नहीं आया निवेश। हम ऐसा नहीं करेंगे। मरवाही उपचुनाव पर कहा कि मरवाही कांग्रेस का गढ़ रहा है औैर वहां कांग्रेस भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है।             


पैनल ने प्रत्याशी चयन के लिए बनाई समिति

चेंबर चुनाव: ललित जैसिंघ-राजेश वासवानी प्रवक्ता बनाए गए


रायपुर। व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी द्वारा आगामी चेंबर चुनाव में प्रत्याशियों के चयन हेतु चयन समिति का गठन किया गया। चयन समिति में प्रमुख रमेश मोदी मनोनीत किया गया है, एवं अन्य सदस्यों के नाम है। खूबचंद पारेख जी राजनंदगांव, हरचरण सिंह साहनी जी, तिलोक बरडिया,सुशील अग्रवाल, मोहन तेजवानी,जितेंद्र बरलोटा, चेतन तारवानी ,(रायपुर)संजय रुंगटा जी दुर्ग, राजेंद्र अग्रवाल रायगढ़ से हैं। चेंबर चुनाव में व्यापारी एकता पेनल के प्रत्याशियों के आवेदन सुशील अग्रवाल जी ,फैशन साड़ी केंद्र, शॉप नंबर 92, महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट रायपुर में 5 नवंबर 2020 तक स्वीकार किए जाएंगे सभी व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों से निवेदन है। वे अपना आवेदन बायोडाटा सहित उपरोक्त पते में जमा करें। व्यापारी एकता पेनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी के द्वारा व्यपारी एकता पेनल के प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है। जिनके नाम ललित जैसिंघ जी एवं राजेश वासवानी है।                 


कारोबारियों ने खोलें चिल्हर काउंटर, गिरा रेट

प्रशासन की सख्ती का दिखने लगा असर


रायपुर। प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्ती बरतने लगा है। इसके लिए प्याज का स्टाक लिमिट भी तय कर दिया गया है। इसके अनुसार होलसेल कारोबारी 250 क्विंटल और चिल्हर कारोबारी 20 क्विंटल प्याज रख सकते हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शनिवार से होलसेल कारोबारियों ने प्याज के चिल्हर काउंटर भी खोल दिए। बताया जा रहा है कि भनपुरी में होलसेल के साथ प्याज के 22 रिटेल काउंटर खोले गए हैं। यहां उपभोक्ताओं को प्याज होलसेल कीमतों में ही मिलेंगे। इसके लिए कारोबारियों ने दो और 10 किलो के पैकेट भी बना दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई थी। इसके बाद चिल्हर काउंटर खोले जाने लगे।               


वॉक पर निकले 5 युवकों को कार ने रौंदा

बदायूं। उत्तर-प्रदेश के बदायूं जनपद में रविवार सुबह फ़ौज में नौकरी लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को एक लग्जरी कार ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उधर सूचना के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया, हालांकि बाद में समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।           


तेजस्वी यादव पर नड्डा का करारा हमला

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान होने में अब चंद दिन बचे हैं। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को बिहार की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। मतदान से पहले सभी पार्टियों ने अपने प्रचार में तेजी ला दी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी काफी तेज हो चुकी है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आजतक को एक बड़ा इंटरव्यू दिया।                   


सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 26, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-71 (साल-02)
2. सोमवार, अक्टूबर 26, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:15, सूर्यास्त 06:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-32+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                    " alt="" aria-hidden="true" />



शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

'भारत-चीन' विवाद पर बारीक नजर

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर करीबी नजर रख रहा है और वह नहीं चाहता कि तनाव और बढ़े। अधिकारी ने अगले हफ्ते नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच शुरू हो रहे 2प्लस2 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ट्रंप प्रशासन रक्षा उपकरण बेचने के अलावा संयुक्त सैन्य अभ्यासों और सूचनाओं के आदान-प्रदान से जरिये भारत को सहयोग दे रहा है।               


भारत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने लोन मोरेटोरियम से जुड़े ब्याज से छूट देने को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिया है। कोविड-19 संकट के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक की तरफ से कर्ज चुकाने को लेकर मोहलत देने का ऐलान किया गया था। इसके तहत 2 करोड़ रुपये तक के कर्ज पर छह महीने के लिये दी गई मोहलत के दौरान संचयी ब्याज यानी ब्याज पर ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर के बराबर राशि का भुगतान सरकार करेगी। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को आरबीआई की तरफ से कर्ज लौटाने को लेकर दी गयी मोहलत के तहत 2 करोड़ रुपये तक के कर्ज पर ब्याज छूट योजना को जल्द- से -जल्द लागू करने का निर्देश दिया था। उसके बाद यह दिशानिर्देश आया है। वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार कर्जदार संबंधित ऋण खाते पर योजना का लाभ ले सकते हैं। यह लाभ एक मार्च, 2020 से 31 अगस्त, 2020 की अवधि के लिये है।                     


कमला ने डोनाल्ड ट्रंप को नक्सलवादी बताया

न्यूयॉर्क। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘नस्लवादी’ बताया और कहा कि ऐसा नहीं है कि वह अचानक कुछ करते या कहते हैं, बल्कि उनमें एक तरह का ‘स्वरूप’ (पैटर्न) दिखता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सवालों का जवाब देते हुए हैरिस ने कहा, ‘‘लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या वह नस्लवादी हैं? हां, वह हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि आप देखते हैं कि यह कोई अचानक या बिना सोचे समझे नहीं है। हम इस स्वरूप को देख चुके हैं। चाहे वह बराक ओबामा की वैधता पर सवाल करना हो या फिर शर्लोट्सविले जाना हो।’’ हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने कहा था, ‘‘दोनों ही तरफ अच्छे लोग हैं।           


क्वाडकॉपटर को भारतीय सेना ने मार गिराया

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर में लगातार अशांति फैलाने और सीमापार से घाटी में हथियारों को पहुंचाने के लिए पाकिस्तान क्वाडकॉप्टर और ड्रोन की मदद ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार सुबह की घटना है। जहां एलओसी पर पाकिस्तानी सेना का क्वाडकॉप्टर मंडरा रहा था। इसी बीच भारतीय सैनिकों ने उसे ढेर कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान से अब भारत में अशांति फैलाने के लिए सिर्फ आतंकियों की घुसपैठ ही नहीं की जा रही है। बल्कि ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भेजी जा रही है। पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया हो या दिखाई दिया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना सामने आ चुकी है।              


सीएम ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।                               


देश तोड़ने वाले विचारों को हम तोड़ कर रख देंगे

जो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के रख देगी


(गणेश केसरवानी) बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान शिविर के समापन दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचने का काम किया है और भारत का भविष्य गढ़ने का काम किया आज उन्हीं की बदौलत देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हुई है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया जा रहा उत्तर प्रदेश के अंदर गुंडों का साम्राज्य का खात्मा हो रहा है और उत्तर प्रदेश विकास की नई  परिभाषा लिख रहा है और देश के अंदर धारा 370 ,35a ,आर्टिकल का खात्मा करके भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है लेकिन पूर्व जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री  फारूक अब्दुल्लाह महबूबा मुफ्ती आज भी कश्मीर के अंदर धारा 370 ,35a आर्टिकल  लगाने के नाम पर सपने देखते हुए देश तोड़ने का काम कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वीकार करने वाली नहीं है और उन्हें चेतावनी देता हूं अब काश्मीर के अंदर बड़ी शान के साथ भारतीय तिरंगा लहराता है और लहराता रहेगा और जो इस तिरंगे के विरोध में आवाज उठाएगा उसकी आवाज को कुचल दिया जाएगा याद रहे जो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के रख देगी 
आज अंतिम दिवस पर आए हुए वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री किशोरी लाल जायसवाल जी एवं संचालन श्री अजय अग्रहरि जी ने किया कार्यक्रम के संयोजक श्री परमानंद वर्मा एवं सचिन जायसवाल जी रहे। कार्यक्रम का समापन श्री राजेश केसरवानी जी ने राष्ट्रगान गाकर के किया प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, रमेश पासी , राजेश केसरवानी ,राजू पाठक रितेश केसरवानी, बृजेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, केशव शर्मा, दीपक शर्मा, पार्षद कुसुमलता ,नीरज टंडन, पूजा कक्कड़ ,प्यारे लाल जायसवाल, विश्वास श्रीवास्तव, सत्या जायसवाल ,नीरज केसरवानी, अनीता निरखी ,किशन चंद्र जायसवाल, सुनील धूपर, आनंद मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडे ,मुकेश लारा ,अभिषेक सोनकर ,आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।        


प्रयागराजः प्रतिष्ठित स्थानों को प्रशासनिक स्वीकृति

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। क्षेत्रीय अभिलेखागार, गुलाम सरवर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि संस्कृति विभाग उप्र, की ओर से प्रदेश के 13 प्रतिष्ठित मन्दिरों में शक्तिमहोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत लोक कलाकारों द्वारा देवी गीतों की परम्परा पर आधारित देवी गायन एवं लोक नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 अक्टूबर, 2020 को शक्तिपीठ अलोपशंकरी देवी, प्रयागराज में संस्कृति निदेशालय, उप्र, जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा आयोजित शक्ति महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सोनाली चक्रवर्ती, सचिव, धरोहर कला संगम के निर्देशन में अति उच्च कोटि का लोकगीत एवं महिषासुर मर्दिनी नृत्य की भव्य प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की सराहना करते हुए शक्तिपीठ के प्रबन्धक, महंत श्री यमुनापुरी जी महाराज नेे संस्कृति विभाग, उप्र एवं कार्यक्रम से जुड़े लोगों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। गणेश वन्दना द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद देवी पचरा, राम जी का भजन, देवी गीत एवं महिषासुर मर्दिनी की झाॅकी एवं नृत्य को भक्तों की भीड़ द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर श्री हरिश्चन्द्र दुबे, श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री रोशन लाल आदि विभाग की ओर से मौजूद रहे।               


अष्टमी के पावन पर्व पर कन्याओं की पूजा-अर्चना

अष्टमी एवं नवमी के पावन पर्व पर कन्याओं का किया गया पूजन अर्चन


प्रयागराज। नवरात्रि के अष्टमी एवं नवमी तिथि पर गोल्डन क्लब दुर्गा पूजा कमेटी की तरफ से बहादुरगंज स्थित सर्वाय इंटर कॉलेज मे दुर्गा पूजा पंडाल में हवन पूजन एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। गोल्डन क्लब दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष जय शरण गुप्ता ने बताया नौ दिन से चल रही शक्ति और साधना के अवसर पर मां दुर्गा जी की अष्टमी शक्ति मोक्ष और फल दायिनी है। इसलिए आज कन्याओं का पूजन एवं सम्मान किया जाता है। यह एक अद्भुत संस्कृति है जो बेटियों को जीवन जीने का अधिकार, गरिमा सम्मान, शिक्षा और संरक्षण देने का संदेश देती है। मां के अष्टम दिन पावन पर्व पर पूजा संपन्न किया गया और इसी क्रम में कन्या भोज के साथ कोरोना महामारी से बचने का उपाय बताते हुए मास्क का वितरण करने के साथ भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जय शरण गुप्ता कृष्णा गुप्ता मोनू गुप्ता रिंकू वर्मा एवं क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद थे।               


दुर्गा के अष्टम रूप पर सबका मन मग्न हो गया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़़। माता के नवरात्रों की अष्टमी के पर्व पर छोटी कन्याओं को भोजन कराने का माता के आशीर्वाद से सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुंआर के नवरात्रों में, अष्टमी के उपलक्ष परिवार सहित छोटी कन्याओं को माता के आशीर्वाद से भोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता के नवरात्रे चल रहे हैं। माता के नवरात्रों का बड़ा ही महत्व माना गया है। जिसको लेकर छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी बड़े उत्साह वर्धन के साथ माता को मनाने के लिए उपवास रखते हैं और 9 दिन तक माता की आस लगाकर बैठते हैं, ताकि माता इन 9 दिनों में हमारे घर पर आए और अपने भक्तों को व नन्हे मासूम बच्चों को आशीर्वाद देकर अपनी इस फुलवारी को खिलाएं। आज माता के नवरात्रों की अष्टमी है। कुछ लोग अष्टमी को ही घर पर पूजन कर छोटी कन्याओं को भोजन करा कर समापन करते हैं, तो कुछ लोग अष्टमी के बाद नोवमी को  माता के उपवास का समापन कर छोटी कन्याओं को भोजन कराते हैं, बड़ा ही महत्व माना गया है और माना जाता है, जब छोटी मासूम कन्याओं को अपने घर भोजन करते है और परिवार के लोगों को बड़ा गर्व महसूस होता है और माता के आशीर्वाद से सौभाग्य प्राप्त होता है। आज अष्टमी के मौके पर प्रवीन कुमार पत्रकार और उनके परिवार को छोटी मासूम कन्याओं को भोजन कराने का माता के आशीर्वाद से सौभाग्य प्राप्त हुआ।                 


मिठाई विक्रेताओं पर करम,खाद-आपूर्ति विभाग

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, वीण कुमार


दीपावली की मिठास में सिंथेटिक मिठाई बनाने वाले माफियाओं की कड़वाहट, लेकिन गढ़मुक्तेश्वर खाद्य विभाग दीपावली की मिठास में कड़वाहट घोलने वाले माफियाओं पर क्यों है मेहरबान


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। दशहरा एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर सिंथेटिक मिठाई बनाने वालों के हौसले बुलंद दीपावली की मिठास में बराबर कड़वाहट घोल रहे है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के गांव रझैटी वेट अठसैनी सरूरपुर रझैडा आदि दर्जनों गांव में सिंथेटिक दूध एवं मावे से मिठाई बनाने का कारोबार बहुत बड़े पैमाने पर चल रहा है। और सिंथेटिक बंगाली रसगुल्ला बनाने के लिए अंतर जनपदों में मशहूर गांव रझैटी मेें आज भी दर्जनों की संख्या में सिंथेटिक मिठाई माफिया मिठाई बनाने को लेकर रात-दिन एक किए हुए हैं। जहां से प्रतिदिन दूध की कैनो एवं प्लास्टिक के खाली डब्बे में भरकर अंतर जनपदों के लिए सप्लाई जारी है और क्षेत्र में भी स्थित ब्रांडेड ऊंची दुकान फीके पकवान वाली कहावत के साथ इन दुकानो पर माफियाओं के द्वारा बहुत बड़े पैमाने पर सिंथेटिक मिठाइयों की खेफ उतारी जा रही है। यह क्षेत्र अपने आप में सफेद दूध एवं सफेद रसगुल्ले का काला कारोबार करने के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। लेकिन फिर भी खाद्य विभाग इन पर आखिर मेहरबान क्यों हैं। दबी जबान में ग्रामीणों का कहना है कि इन माफियाओं के द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा वसूली करने के लिए अपने पास रखे गए प्राइवेट आदमी के द्वारा क्षेत्र से वसूली करके अपने अधिकारियोंं की आंखों पर प्रत्येक माह चांदी का चश्मा पहना दिया जाता है। जिसकी चमक में कुछ भी नहीं दिखाई देता है।           


रेलवे की लापरवाही का दंश झेल रहें ग्रामीण

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हमें नहीं अपनी जान की परवाह, हमारे लिए रेलवे के नियम नहीं रखते कोई मायने अपनी तो यूं ही फाटक के नीचे से निकलेगी बाइक आखिर रेलवे विभाग इन सिरफिरे बाइक सवारों पर कब करेगा कार्यवाही


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अठसैनी सरूरपुर ब्रहमगगढी नवादा कला सिंभावली फरीदपुर राजपुर गांव में प्रवेश करने के लिए रेलवे फाटक को क्रॉसिंग करने को लेकर पूर्व में भी हो चुकी है, कई घटनाएं। लेकिन फाटक बंद होने पर अपनी जान की परवाह किये बगैर अपनी बाइक को नीचे से निकालने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, गौरतलब रहे कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फाटक संख्या 59c पर 1 सप्ताह पूर्व जबकि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो चुकी।इन सिरफिरे बाइक सवारों के लिए रेलवे के नियम नहीं रखते हैं। कोई मायने आखिर रेलवे विभाग इन सिरफिरे बाइक सवारों के खिलाफ कब चलाएगा अभियान कब होगी। इनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही। वही नाम नहीं छापने की शर्त पर एक फाटक पर तैनात कर्मचारी द्वारा बताया गया है कि फाटक बंद करने के बावजूद नीचे से बाइक निकालने को मना करने पर यह सिरफिरे मारपीट तक करने पर हो जाते हैं उतारू।           


हापुड़ः विकास कार्यों की जांच को आईं टीम

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


गढ़मुक्तेश्वर विकास कार्यों की जांच को पहुंची अधिकारियों की टीम


हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर के गांव वैट में विकास कार्यों की जांच को लेकर सरगर्मी बढ़ीं। आपको बता दें पंचायत की पंचवर्षीय योजना के अंतिम वर्ष में गांवों में प्रधान‌ द्वारा कराये गये विकास कार्यों में धांधली दिखनी शुरू हो जाती है। ऐसा ही मामला गढमुक्तेश्वर के‌ वैट में कृषि अधिकारी जांच अधिकारी के रूप में पहुंचे।जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्राम प्रधान शमीम बैगम द्वारा कराये गये विकास कार्यों में ग्रामीण इस्तकार और निहायत अली ने अपील दाखिल कर विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। जिसके चलते वैट में जांच अधिकारियों की टीम ने वैट में शुक्रवार को पहुंचकर भौतिक जांच की जिसके बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित कर दी जायेेेगी। वहीं गढमुक्तेश्वर के अल्लीपर में भी शुक्रवार को चौथी बार ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये विकास कार्यों की जांच के लिए उद्यान विभाग के अधिकारी अल्लीपर पहुंचे। जांच टीम के पड़ताल शुरू होने पर अल्लीपुर में उस समय गहमागहमी हो गयी जब प्रधान पक्ष ने कहा कि शिकायत कर्ता ही अपना पक्ष रखेंगे दूसरा कोई नहीं बोलेगा। इस पर हुई गहमागहमी के चलते पुलिस टीम ने सबको खदेड़ते हुये दोनों पक्षों की रजामंदी से शिकायत कर्ता और प्रधान मौजूद रहेंगे।
जिसके बाद जांच अधिकारियों ने रास्तों पर फीता डालकर जांच शुरू कर दी और देर शाम तक भौतिक जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी कर इतिश्री हो गयी।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...