मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

बर्बरताः महिला अपराध में सुधार नहीं हुआ

नई दिल्ली। हाथरस की बेटी के साथ बर्बरता के बाद भी देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। अब मध्य प्रदेश के रीवा में बर्थडे पार्टी से लौट रही एक आदिवासी युवती को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, पीड़िता के परिजनों के मुताबिक आरोपी युवकों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया है। घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है। 8 अक्टूबर की शाम नाबालिग युवती एक बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। उसी समय दो लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और इसके बाद युवती के साथ बलात्कार किया।                    


चेन्नई और हैदराबाद के बीच 29वां मुकाबला






पालूराम

नई दिल्ली। आइपीएल सीजन-13 का मंगलवार को 29वां मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद एसआरएच के बीच दुबई में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होगा। अगर एसआरएच के खिलाफ चेन्नई इस मैच को हार जाती है तो वह आइपीएल 2020 की रेस से बाहर हो जाएगी इससे पहले इसी सीजन में दोनों टीमे आमने-सामने हो चुकी है, जिसमें SRH को जीत मिली थी।वहीं हैदराबाद भी यही चाहेगी कि चेन्नई को दोबारा मैच में हराकर प्वाइंट्स टेबल पर ऊपर की ओर दौड़ लगाए।         






सभी को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती

पटना। बिहार चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निश्चय संवाद के जरिए वर्चुअल रैली की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के अलग-अलग जिलों की 11 विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने विपक्ष के तेजस्वी यादव पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पता नहीं है क्या होना है कैसे होना है, वो बस बोल देते हैं। नीतीश ने कहा कि दुनिया में ऐसा कौन सा देश या फिर प्रांत है, जहां सबको सरकारी नौकरी मिल जाए, क्या ये संभव है। लेकिन रोजगार के अवसर पैदा किए जाते हैं।         


सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुईं

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज यानी 13 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के भाव में 122 रुपये की गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना आज 122 रुपये सस्ता होकर 51,034 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की। चांदी का हाजिर भाव  62,628 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 13 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे।                


महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मौर्चा खोला

मुंबई। भारतीय जानता पार्टी ने कोरोना लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर समेत अन्य मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मंगलवार को मुंबई में प्रदर्शन जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा और मंदिरों को खोलने को कहा है। कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा कि आप अचनाक सेक्युलर कैसे हो गए? जबकि आप इस शब्द से नफरत करते थे। कोश्यारी की चिट्ठी पर उद्धव ठाकरे का भी जवाब आया है। उद्धव ठाकरे ने चिट्ठी के जवाब में कहा है कि मुझे हिन्दुत्व पर आपसे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।


उमय सिंह साहू


इश्क चढ़ा परवान, सब बंधन खत्म

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जब इश्क का जादू परवान चढ़ता है तो जाति, धर्म और लिंग के बंधन खुद खत्म हो जाते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा ही प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहाँ की दो लड़कियां एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ये दोनों ग्रेजुएशन की छात्राएं हैं। दोनों विवाह करने के लिए तब घर से भाग गईं, जब उनमें से एक लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई। मामला सदर थाना इलाके का है। सदर थाना के गोबरसही की छात्राएं सोनी और मोनी (काल्पनिक नाम) दसवीं कक्षा से ही साथ में पढ़ती आ रही हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी इसी वजह से उन्‍होंने इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में एक साथ एक कॉलेज में एडमिशन कराया। बचपन की यह दोस्ती युवा अवस्‍था की दहलीज पर मोहब्बत में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे को हमराह के रूप में देखना शुरू कर दिया। सोनी हीर बन गई, तो उसकी दोस्त रांझा। मोनी ने इसके लिए अपना पहनावा और चाल-ढाल लड़कों जैसा बना लिया। दोनों एक दूसरे के साथ चार सालों से गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिलेशन में रहने लगे थे। वे एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इस बीच, प्रेमिका सोनी के परिजनों ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी। सोनी को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने प्रेमी मोनी से पूरी बात बताई। दोनों को जब इस मुसीबत से बचने का कोई रास्ता नहीं सुझा तो 6 अक्टूबर को दोनों घर से फरार हो गए।                   


एससी ने दो बेटों को जमकर लताड़ लगाईं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। एक मामले की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने दो बेटों को जमकर लताड़ लगाई। ये बेटे अपने पिता की देखभाल नहीं कर रहे थे और उन्हें आर्थिक मदद भी देना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं पुश्तैनी घर से पिता को बाहर भी कर दिया था। इसके बाद पिता को अपनी आजीविका के लिए खुद ही व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ा। जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बेटों के वकील से स्पष्ट रूप से कहा कि बेटे अपने पिता के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं। पिता की देखभाल करना कानून के तहत उनका एक कर्तव्य है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘आप अपने पिता के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं। वह आपके पिता हैं। हमारे सामने इस बात को बताया गया है कि आप दोनों मल्‍टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। यह मत भूलिये कि आज आप जो भी हैं, अपने पिता की बदौलत हैं।’            


उत्तराखंड के यात्रियों के लिए खास खबर

देहरादून। दिल्ली और गाज़ियाबाद से हरिद्वार-देहारादून जाने वाले यात्रियों के लिए एक खास खबर है। दिल्ली से चलकर देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से पुनः अपनी यात्रा शुरू कर रही है। इस ट्रेन के चलने से उन एनसीआर के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी जो विकेंड पर या किसी अन्य कारणों से हरिद्वार जाकर उसी दिन या अगले दिन वापस आना चाहते हैं। स्टेशन अधीक्षक कुलदीप त्यागी ने बताया कि 02017 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 06.45 बजे चलेगी और सुबह 7:23 बजे गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आएगी। यहां से 7:25 पर देहरादून की तरफ रवाना होगी और दिन में 12:50 पर देहरादून पहुंच जाएगी। देहरादून से शाम को 16:55 पर चलकर गाजियाबाद स्टेशन पर रात 22:09 बजे पहुंचेगी। दो मिनट गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद यह ट्रेन रात में 22:50 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यात्री इस ट्रेन से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार के लिए यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिग के बाद ही ट्रेन में बैठने की अनुमति मिलेगी।           


वायरस ने फास्ट फूड को जिंदगी से भगाया

कोरोना संक्रमण ने लोगों के रोजमर्रा के खान-पान में बदलाव ला दिया है। लोगों के पसंदीदा फास्ट फूड पिज्जा, बर्गर, चाउमीन और कोल्ड डिंक से काफी हद तक दूर कर दिया है। अगर कोरना ने आपके इस खान-पान को दूर कर दिया तो आप उन्हें हमेशा के लिए दूर कर दीजिए। क्याकि अगर आपको अच्छी सेहत और कोरोना से लड़ने की ताकत पैदा करना है तो आप पौष्टिक खाना खाएं।


मौसमी फल खाएं
अच्छी सेहत पाने के लिए मौसमी फल और सब्जियों को खाने में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इसमें आयरन, कैल्शियम, मिनिरल्स, विटामिन डी व सी समेत कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं।             


2 दिन पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता। भारतीय मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिनों के लिए देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना हुआ लो प्रेशर एरिया अब हाई प्रेशर में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से सोमवार शाम से हैदराबाद, कर्नाटक और ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। हैदराबाद में लगातार हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लोगों को आने -जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।             


नियंत्रण रेखा के पास गोला-बारूद बरामद

जम्मू कश्मीर: पीओके नियंत्रण रेखा के पास हथियार, गोला-बारूद बरामद।


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से हथियारों की तस्करी को विफल करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में तैनात सतर्क सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा पीओके से हथियार भेजने एक और प्रयास को विफल किया। उन्हाेंने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को शाम साढ़े छह बजे तलाश अभियान शुरू किया था।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के पास से एक थैला बरामद किया। थैले की जांच के दौरान उसमे से पांच पिस्तौल, 10 मैग्जीनें और 138 गोला-बारुद मिले। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के कम अवधि के दौरान कुपवाडा में नियंत्रण रेखा के पास से यह दूसरी बार हथियार बरामद हुए है। इससे पहले नौ अक्टूबर को सेना के सतर्क जवानों ने केरन सेक्टर से चार एके 74 राइफल्स, आठा मैग्जीन और 240 एके राइफल के गोलियां बरामद की थी।             


घर में लगीं आग, महिला सहित 4 की मौत

बिहार: घर में आग लगने से महिला और उसके 3 बच्चों की मौत।


कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र में एक घर में आग लग जाने से तीन बच्चों सहित एक महिला की झुलस जाने से मौत हो गई। इस घटना में झुलस चुकी एक अन्य महिला की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। आबादपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि शिवानंदपुर गांव निवासी जहांगीर खान के यहां उनकी पुत्री नुरेफा और रिंकी खातून (28) अपने ससुराल से मायके आई थी। सोमवार की रात खाना खाकर दोनों बहनें अपने बच्चों को लेकर एक कमरे में सोने चली गई। बिजली नहीं होने के कारण रोशनी के लिए कमरे में दीया जला दिया। आशंका जताई जा रही है कि दीया गिरने के कारण घर में आग लग गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आग से झुलसकर तीन बच्चों अयूब (7 माह) कश्मीरी खातून (3) व मौसमी खातून (8) की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दोनों बहनें बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां रिंकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।             



हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...