मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

इश्क चढ़ा परवान, सब बंधन खत्म

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जब इश्क का जादू परवान चढ़ता है तो जाति, धर्म और लिंग के बंधन खुद खत्म हो जाते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा ही प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहाँ की दो लड़कियां एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ये दोनों ग्रेजुएशन की छात्राएं हैं। दोनों विवाह करने के लिए तब घर से भाग गईं, जब उनमें से एक लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई। मामला सदर थाना इलाके का है। सदर थाना के गोबरसही की छात्राएं सोनी और मोनी (काल्पनिक नाम) दसवीं कक्षा से ही साथ में पढ़ती आ रही हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी इसी वजह से उन्‍होंने इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में एक साथ एक कॉलेज में एडमिशन कराया। बचपन की यह दोस्ती युवा अवस्‍था की दहलीज पर मोहब्बत में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे को हमराह के रूप में देखना शुरू कर दिया। सोनी हीर बन गई, तो उसकी दोस्त रांझा। मोनी ने इसके लिए अपना पहनावा और चाल-ढाल लड़कों जैसा बना लिया। दोनों एक दूसरे के साथ चार सालों से गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिलेशन में रहने लगे थे। वे एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इस बीच, प्रेमिका सोनी के परिजनों ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी। सोनी को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने प्रेमी मोनी से पूरी बात बताई। दोनों को जब इस मुसीबत से बचने का कोई रास्ता नहीं सुझा तो 6 अक्टूबर को दोनों घर से फरार हो गए।                   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...