रविवार, 4 अक्तूबर 2020

प्रशिक्षण में विमान हादसा, आधिकारियों की मौत

कोच्चि। केरल के कोच्चि में रविवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय नौसेना का एक ग्लाइडर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना कोच्चि के थोपमपड्डी पुल के नजदीक हुई। इस हादसे में नौसेना के लेफ्टिनेंट राजीव झा (32) और सुनील कुमार (29) नामक एक अन्य अधिकारी की मौत हो गयी।


नौसेना का यह ग्लाइडर विमान प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाया जाता है और इसमें केवल दो लोग ही बैठ सकते हैं। इस विमान ने नौसैनिक अड्डे आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। विमान के मलबे को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। नौसेना की दक्षिणी कमान की ओर से दुर्घटना की जांच के लिए एक जांच बोर्ड का गठन किया गया है।             


प्रियंका के साथ व्यवहार, पुलिस ने जताया खेद

विजय भाटी


गौतम बुध नगर (नोएडा)। नोएडा पुलिस ने रविवार को डीएनडी फ्लाईवे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की गई बदसलूकी पर खेद जताया है। प्रियंका गांधी हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं जब पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ था। नोएडा पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “नोएडा पुलिस को डीएनडी पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है। मुख्यालय ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया। हम नोएडा पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की गरिमा, हमारे लिए सर्वोपरि है।” कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को शनिवार को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर उस समय धक्का दिया गया था जब वो अपने एक पार्टी कार्यकर्ता का नोएडा पुलिस से लाठीचार्ज के दौरान बचाव कर रही थीं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। हंगामे के दौरान कैद किए गए वीडियो में प्रियंका एक कांग्रेस कार्यकर्ता को बचाने के लिए बैरिकेड से कूदते हुए दिख रही हैं। हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए।             


इंसान की नियत को हम नहीं बदल पाते है

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए संसद में सख्त कानून बनाएं गए हैं, इंसान की नीयत हम लोग बदल नहीं पाते और हाथरस में हुई घटना बेहद अफसोस जनक है। सुल्तानपुर भ्रमण के तीसरे और अंतिम दिन गांधी ने लंभुआ बाजार में डाकघर भवन लोकार्पण समारोह के दौरान कहा कि महिलाओं के साथ हो रहीं घटनाओं से देश की हर महिला की आंख में आंसू है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाएं गए हैं, लेकिन हम इंसान की फितरत नहीं पाते और हाथरस में जो घटना हुई वह बेहद अफसोस जनक है।


             

लोजपा ने अलग चुनाव लड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अपने दम पर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार को यह फैसला लिया गया। हालांकि पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उसकी कोई कटुता नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व उसे मंजूर नहीं है। लोजपा ने यह भी ऐलान कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर जीत हासिल करने वाले लोजपा विधायक भाजपा के ही साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। लोजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में राज्य स्तर पर गठबंधन में शामिल जनता दल-युनाइटेड (जदयू) से वैचारिक मतभेद के कारण पार्टी ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि लोजपा ने इस बयान में यह नहीं बताया है कि पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन इससे पहले पार्टी की ओर से कई बार कहा गया है कि प्रदेश की 143 विधानसभा सीटों पर तैयारी मुक्कमल है, जहां लोजपा अपने उम्मीदवार उतार सकती है।             


प्रबंधन के बीच दूसरी वार्ता भी हुई विफल

लखनऊ। निजीकरण पर ऊर्जा निगम प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के बीच रविवार को दूसरी वार्ता फिर विफल हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे, जिसकी वजह से कोई सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि दौरान संघर्ष समिति बिजली व्यवस्था में सुधार और राजस्व वसूली में वृद्धि किए जाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए लेकिन प्रबंधन निजीकरण की जिद पर अड़ा रहा। वार्ता समाप्त होने के बाद संघर्ष समिति प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार को सफल करने की तैयारियों में जुट गई। प्रदेश के सभी कर्मचारियों को आंदोलन को सफल करने के लिए संदेश जारी करते हुए एकजुट की बात समिति की ओर से कही गई है। बता दें कि संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के करीब एक दर्जन से ज्यादा संगठन कार्यबहिष्कार कर रहे हैं।             


घोटालाः हरिद्वार से 1 संचालक किया गिरफ्तार

देहरादून। छात्रवृृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने हरिद्वार जिले के दो इंस्टीट्यूटस से संबद्ध एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके नाम से दोनों संस्थानों का बैंक में खाते चल रहे थे। दोनों ही संस्थान अपनी संबद्धता के मामले में फर्जी दावे कर रहा था जबकि उनकी असली यूनिवर्सिटीज ने उनके दावे को नकार दिया है। पूछताछ में आरोपी ने तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी को इस पूरे घोटाले में 12 प्रतिशत दिए जाने का दावा भी किया है।


कोई भी नहीं बचेगा, मिलेगा न्यायः अवस्थी

बलरामपुर। यूपी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि बलरामपुर घटना में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। अवस्थी और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर गए। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद अवस्थी ने कहा कि ऐसे अपराधों के प्रति सरकार गंभीर है और उनका अनुश्रण शासन स्तर पर किया जाता है। इसी कारण से हम लोग यहां आए है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे दुर्दान्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की गई है और परिवार ने अपने जो बिंदु बताए है। सरकार उन्हें गंभीरता से लेगी।               


आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़

आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़ संदीप मिश्र  आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में मंगलवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की जनस...