गुरुवार, 20 अगस्त 2020

जनपद में जल्द समाप्त हुई 'सेक्टर-स्कीम'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 21 हॉटस्पॉट में लागू सेक्टर स्कीम को जिला प्रशासन जल्द समाप्त कर सकता है। शुक्रवार को सेक्टर स्कीम को लागू हुए एक माह पूरा होने के बाद प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब करेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर स्कीम पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पूर्व में खोड़ा, लोनी व वैशाली में लागू की गई सेक्टर स्कीम जितनी सख्ती इंदिरापुरम क्षेत्र में नहीं की गई है फिर भी अधिकारिक रूप से प्रशासन सेक्टर स्कीम समाप्त करने पर विचार कर रहा है।               


विवाद को लेकर, घर में घुसकर की मारपीट

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के रजापुर में मंगलवार देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें खिलाफ 3 लोगों ने तहरीर दी थी।


पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात रजापुर में रहने वाले राशिद और सुहेल अपनी कार से आ रहे थे। इस दौरान गांव में ही रहने वाला गौरव बाइक से कहीं जा रहा था। तीनों के बीच साइड देने को लेकर विवाद हो उस समय गौरव अकेला था, इसलिए मामूली झड़प के बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही गौरव 15-20 लोगों के साथ राशिद के घर पहुंच गया और मारपीट की। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।


बाद में गौरव को पता चला कि यह राशिद कोई और है, जिससे झड़प हुई वह राशिद दूसरा है। इस पर सभी लोग वहां से निकलकर दूसरे राशिद और सुहेल का पता ढूंढते हुए उनके घर पहुंचे और उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले में 3 लोगों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि तीनों तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज करते हुए 2 पक्षों के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें गौरव और उसके साथी अनुज, राशिद और हारुन को गिरफ्तार किया गया है।               


ठगों ने कुछ नए तरीके किए अख्तियार

पी.एम. केयर फंड में डोनेशन के नाम पर फ्रॉड कर रहे साईबर ठग, पुलिस ने दी ये हिदायतें

अम्बाला। लॉकडाऊन व अनलॉक के दौरान साईबर ठगों ने कुछ नए तरीके अख्तियार किए है। भोले-भोले लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए साइबर अपराधी कई प्रकार के हथकंडे अपना रहे है। इसलिए कोविड-19 के नाम सोशल मीडिया और इंमेल पर आने वाले किसी भी फर्जी लिंक को खोलने से बचने की जरुरत है। 

इतना ही नहीं, ऐसे साइबर अपराधी पीएम केयर फंड से मिलती-जुलती नकली यू.पी.आई.आई.डी. के माध्यम से डोनेशन बारे कहकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे है। इसी प्रकार, आपदा प्रबंधन का फर्जी बैंक खाता सोशल मीडिया पर डालकर उसमें पैसे जमा कराने के लिए कह रहे है। यही वजह है कि जिला पुलिस कप्तान अभिषेक जोरवाल ने इस संबंध में सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी है।  न खोलें फर्जी व असत्यापित लिंक  लॉकडाउन व अनलॉक में साइबर धोखाधड़ी करने वाले कोविड-19 से संबंधित मालवेयर लिंक प्रसारित कर रहे है। इसे खोलते ही अपराधी रिसीवर के फोन या कंप्यूटर से पासवर्ड सहित गोपनीय डाटा चुरा लेते है। आपकी थोड़ी सी चूक मेहनत की कमाई गवां सकती है इसलिए लोगों को अपने ई-मेल या वाट्स एप पर ऐसे लिंक पर क्लिक करते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के फर्जी या असत्यापिक लिंक को न खोलें और अज्ञात नंबरों द्वारा भेजे गए ओटीपी को सांझआ करने से बचें क्योंकि इससे हैकर्स को उनकी निजी जानकारी हासिल हो सकती है।  लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस चली रही अभियान अम्बाला में साईबर फ्राड से आमजन को जागरुक करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान कार्यालय पुलिस अधीक्षक अम्बाला के साईबर सैल ईन्चार्ज उप-निरीक्षक  बलवंत सिंह व प्रबंधक पुलिस थाना अम्बाला शहर राम कुमार साईबर क्राइम के बारे लोगों के जागरुक कर रहे है।  पुलिस ने दी ये हिदायतें 1. सोशल साईट पर किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें, फोन पर किसी को भी बैंक खाते संबंधित अपनी निजी जानकारी सांझा न करें। 2. सोशल मीडिया या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें। 3. साईबर ठग पी.एम. केयर फण्ड से मिलती जुलती नकली यू.पी.आई.आई.डी. के माध्यम से डोनेशन बारे कहकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे है। इसलिए सावधान रहें। 4. साईबर ठगी से बचने के लिए सोशल साईटस पर डाले गए किसी भी असत्यापित खाते में रकम जमा न कराएं। 5. अंशदान करने से पहले पूरी जांच कर लें तथा इसके लिए अधिकारिक लिंक का ही प्रयाग करें।               

यूपी में भी भारी बारिश का कहर जारी

लखनऊ। सावन की अपेक्षा भादों में बादल उत्तर प्रदेश में और उसमें भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बेहद मेहरबान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार रात तथा आज सुबह झमाझम बरसने के बाद दोपहर बाद बादल लखनऊ तथा पास के जिलों पर भी मेहरबान हो सकते हैं।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर और लखनऊ से सटे जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार हैं। आज मौसम विभाग का अनुमान है कि कई जिलों में बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। अगले कुछ घंटों में लखनऊ और आस-पास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। सहारनपुर में तेज बारिश के कारण देवबंद में मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। यहां पर जमकर हो रही बरसात में बच्चे काफी आनंद ले रहे हैं।


मेरठ मंडल के बाद कल अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, संभल, एटा, इटावा, औरैया, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन में कल काफी बारिश हुई थी। आज एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम पानी बरसा।                       


यूपी विधानसभा पर सपा का प्रदर्शन

योगी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं सपाई


कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार-अत्याचार चरम पर है


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। कानून व्यवस्था के सवाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) आज विधानसभा पर प्रदर्शन कर रही है। सपा के प्रदेश अध्यत्र नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में विधायक और विधान परिषद सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने हाथों में तख्तियां ली हैं।प्रदर्शन कर रहे समाजवादियों का आरोप है कि बीजेपी सरकार कोरोना की आड़ में लूटपाट कर रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वह घर पर बैठे हैं। सपा ने योगी सरकार को रोजगार विनाशक सरकार बताया।       


यूपी में 5000 से अधिक नए संक्रमित मिलें

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर एक दिन में पांच हजार से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 5156 मरीज सामने मिले। जबकि अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा 5620 मरीज स्वस्थ भी हुए। यानी बीते 24 घंटे में नए मरीज और स्वस्थ होने वाले दोनों का नया रिकार्ड बना। जिसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 1,68,556 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में अब 50,242 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। जबकि 1,15,227 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 53 लोगों की कोरोना से मौत हुई और अब तक कुल 2638 मरीजों की मौत हो चुकी है।


लखनऊ में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित


बुधवार को लखनऊ में रिकार्ड 767 नए मरीज मिले। इसके अलावा कानपुर में 414, नोएडा 104, गाजियाबाद 85, वाराणसी 140, गोरखपुर 353, प्रयागराज 234, बरेली 147, झांसी 145 मरीज सामने आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 40,75,174 लोगों की कोरोना जांच करवाई जा चुकी है।


10 मंत्री कोरोना संक्रमित, दो की मौत


वहीं बुधवार को यूपी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित होगए। इनसे पहले मंगलवार को यूपी सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना पॉजिटव मिले थे। मंत्री अतुल गर्ग गाजियाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक योगी सरकार के कुल 10 मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि दो मंत्रियों की जान भी जा चुकी है। कई अधिकारी भी इस कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।                                      


लॉकडाउन ने बनाया शातिर 'अपराधी'

होशियारपुर। लॉकडाउन ने जिम मालिक को शातिर अपराधी बना दिया। अमीरी के चक्कर में हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें ले डूबेंगे की कहावत को चरितार्थ करते हुए अपने दोस्तों को भी हवालात पहुंचा दिया। न अमीरी नसीब हुई न ही कर्ज उतरा। ऊपर से कानून का शिकंजा अलग से कस उठा। यह कोई फिल्मी कहानी, बल्कि होशियारपुर में जिम चलाकर घर का गुजारा करने वाले अमरिदर सिंह उर्फ सूरज निवासी सेंट्रल टाउन और उसके साथियों के हसीन सपने की दुखद कहानी है।


थाना सिटी के प्रभारी गोविदर कुमार बंटी ने नकली नोट छापने की मंशा के बारे में पूछा तो गिरोह ने चौकाने वाला खुलासा किया। बताया कि दरअसल, अमरिदर सिंह उर्फ सूरज जिम चलाता था। मार्च में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने से लॉकडाउन लग गया। इससे जिम पर भी ताला लग गया। सूरज ने बीस लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। किश्तें भी टूटने लगीं। इससे वह परेशान हो उठा। लॉकडाउन में पैसा कमाने की तकरीब ढूंढने लगा। एक दिन उनसे यू-ट्यूब पर सर्च मारना शुरू किया। इसी बीच, उसे नकली नोट छापने की तकरीब हाथ लग गई। बस, उसके लिए लैपटाप, प्रिटर, स्कैनर और रोल की दरकार थी। यह मिलना तो संभव ही था। अब, सूरज के अंदर अमीरी की इच्छा जाग उठी। अपने प्लान को अपने जानकार जगतार सिंह निवासी किला वरून से साझा की। उसे भी तकरीब अच्छी लगी कि इस हथकंडे से रातों-रात लखपति बना जा सकता है। जगतार ने अपने साथ पत्रकारिता करने वाले हरजिदर भारती और गुरसिमरन जीत सिंह को भी मिला लिया।               


400 परिवारों को राहत सामग्री वितरण

मुजफ्फरपुर। जिला जनता दल यूनाइटेड मुजफ्फरपुर ने शहर के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित व जलजमाव वाले इलाकों में राहत वितरित की। जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी के नेतृत्व में सिकंदरपुर व कुंडल बांध पर रह रहे लोगों के बीच चूड़ा-गुड़, मोमबत्ती, बिस्किट, माचिस, ब्रेड आदि के पैकेट बनाकर पहुंचाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चार सौ परिवार के बीच राहत दी गई है। पार्टी की ओर से यह सिलसिला लगातार जारी है। बिहार सरकार सभी दलित महादलित के अलावा हर वर्ग के कमजोर व जरूरतमंद परिवारों के साथ इस आपदा की घड़ी में खड़ी है। जिले में जगह-जगह सामूहिक किचन चल रहे हैं। मौके पर जिला प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य ,महासचिव अभिषेक सिंह, सचिव सुनील चौधरी, ललन सहनी आदि थे।                


मानसून संकट के बीच सहायता करेंः योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ राहत कार्यों को उच्च प्राथमिकता पर लेने का निर्देश दिया है। इसके लिए बजट की कोई भी कमी नहीं है। बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तटबंध के निरंतर पेट्रोलिंग के साथ-साथ बांधों में कटान की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाढ़ राहत शरणालयों में रहने वालों को ज्वर, खांसी, सिरदर्द आदि के लक्षण दिखाई देने पर उनकों शेष शरणार्थियों से अलग रखा जाए और कोविड-19 जांच, भर्ती, उपचार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए 22 टीमें लगाई गई हैं।             


बस एक्सीडेंट में बस मालिक की मौत

आगरा बस हाईजैक केस: बस को हाइजैक करने वाला मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, फाइनेंस कंपनी की रची थी कहानी, बस मालिक की मौत

आगरा। बस अगवा मामले में यूपी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि थाना फतेहाबाद इलाके में चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। बाइक से भाग रहे प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रदीप गुप्ता को गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बता दें कि मुठभेड़ में स्वाट टीम का एक सिपाही सुदर्शन भी घायल हुआ है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार वहीं, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी बबलू कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश का नाम प्रदीप गुप्ता है, जो बस को हाईजैक करने का मास्टरमाइंड है। बताया जा रहा है कि थाना फतेहाबाद इलाके में चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। बाइक से भाग रहे प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रदीप गुप्ता को गोली लगी और वह घायल हो गया।

खबर के मुताबिक बता दें की इससे पहले बुधवार देर शाम पुलिस ने इटावा के बलराय थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पीछे से अगवा खाली बस को बरामद कर लिया था। दरअसल, आगरा में बुधवार को 34 सवारियों से भरी एक बस को हाईजैक कर लिया गया। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी। शुरुआत में पता चला कि बस को श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ले गए, क्योंकि किश्तों का भुगतान नहीं किया गया था। लेकिन, बाद में कहानी कुछ और ही निकली।

जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना का मास्टमाइंड आगरा ग्रामीण इलाके के रहने वाले प्रदीप गुप्ता निकला। इस पूरे केस में एक नया एंगल सामने आया। पूरा मामला पैसों के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। बस मालिक अशोक अरोड़ा और प्रदीप गुप्ता के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रदीप ने फाइनेंस कंपनी की कहानी गढ़ी थी। प्रदीप की कहानी में ही आगरा पुलिस उलझ गई। बता दें कि बस मालिक अशोक अरोड़ा की कल रात ही मौत हो गई थी।                     

यूपी में संक्रमण के बीच, मानसून सत्र

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार में भी उत्तर प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। देश में एक दिन में सर्वाधिक कोविड टेस्ट कराने के साथ ही सर्वाधिक कोविड बेड का रिकार्ड बनाने वाला उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुआई में प्रदेश विधानमंडल का सत्र भी आयोजित करने जा रहा है। मानसून सत्र सिर्फ चार दिन का ही होगा और इसमें 16 विधेयक को भी पास कराया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत अधिक उम्र के विधायक इसमें वर्चुअल भागीदारी करेंगे।


विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को विधान परिषद में सदन के दिवंगत तीन पूर्व सदस्यों और कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले सरकार के दो मंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभापति रमेश यादव ने सदन के  तीन पूर्व सदस्यों- सुनीता चौहान, रामकृष्ण द्विवेदी व लाल जी टंडन तथा राज्य मंत्रिमंडल की सदस्य रहीं कमल रानी वरुण और चेतन चौहान के निधन की सूचना दी। नेता सदन डॉ दिनेश शर्मा, समाजवादी पार्टी के रामसुंदर दास निषाद, बसपा के दिनेश चंद्रा, कांग्रेस के दीपक सिंह, निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चंदेल, शिक्षक दल के सुरेश त्रिपाठी और भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दिवंगत पूर्व सदस्यों और मंत्रियों के प्रति अपने दलों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चीन के साथ हुए सैन्य संघर्ष में लद्दाख की गलवान घाटी में शहादत देने वाले वीर सैनिकों को भी सदन ने श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने के बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह  11बजे तक के लिए स्थगित कर दी।                         


योगी सरकार के 1 और मंत्री को कोरोना

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। योगी सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना टेेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। उन्हें लखनऊ SGPGI में भर्ती कराया गया है। उदयभान आठवें मंत्री हैं, जिन्हें कोरोना हुआ  है योगी सरकार के मंत्री मोती सिंह, जय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक और अतुल गर्ग भी कोरोना के शिकार हो चुके है। दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 5156 नए मामले आये जबकि 53 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है। प्रदेश में सबसे ज़्यादा 767 लोग लखनऊ में कोरोना से पीड़ित मिले हैं जबकि 7 की मौत हो गई। बुधवारको योगी सरकार के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना संक्रमित निकले थे।


यूपी में कल से विधान सभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र में शामिल होने के लिये सभी विधायकों और विधानसभा स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। 65 साल से ज़्यादा की उम्र के विधायकों को हिदायत दी गई है कि वो घर पर रहे और वर्चुअल तरीके से सत्र में शामिल हो। कोरोना संकट को देखते हुए विधानसभा मे विधायकों के बैठने के लिये खास इंतजाम किये गए है। दो विधायको के बीच एक कुर्सी खाली रहेगी।         


महापुरुष सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्दांजलि

कटड़ा। राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की। कटड़ा में योग आश्रम परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता जी के अथक प्रयासों व देशभक्ति के चलते ही आज सभी आजादी की सास ले रहे हैं। नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। जिसको लेकर देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई नौजवान उनके इस जन सैलाब में शामिल हुए और देश की आजादी के लिए आहुति दी। इस मौके पर राष्ट्र सेविका समिति की सदस्य रेनू अरोड़ा, शालू शर्मा, प्रीति पाधा, सीमा शर्मा, कविता शर्मा, विपिन शर्मा, चेतना बलगोत्रा आदि के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थीं।



               


तिवारी ने हत्या की बात को किया कबूल

एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा जूनियर डॉक्टर की हत्या के मुद्दे में आरोपी विवेक ने कबूला अपना जुर्म

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की एमएस की छात्रा जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में आरोपी विवेक तिवारी ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

गुरुवार सुबह उसने पुलिस को बताया कि मैं योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, योगिता जल्दी शादी करने को कह रही थी। आरोपी ने उससे कहा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी कर लेगा। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।

कुछ दिन पहले योगिता ने उससे बात करना भी बंद कर दिया था। इस दौरान उसका मोबाइल भी व्यस्त रहता था। इस कारण वे उस पर शक भी करने लगा। मंगलवार को एक बार मिलने के बहाने आया था। इस दौरान ही कार में दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान उसने योगिता का गला दबा दिया। योगिता की सांसे चल रही थीं, तो आरोपी ने गर्दन पर चाकू मार दिया। शव को फेंकने के बाद लकड़ी डाली, जिससे लोग देख न पाएं। जलाने की कोशिश में भी था, लेकिन जला नहीं पाया। क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। उससे अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बता दें कि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की पीजी की छात्रा योगिता गौतम की मंगलवार रात हत्या कर दी गई थी। उसके शव को डौकी क्षेत्र के गांव बमरौली में सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह उसका शव मिला था।

बुधवार की शाम शिनाख्त होने पर मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने उरई में मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले थाना डौकी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने देर रात डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत में लिया था।                 

विश्व में संक्रमित संख्या-2.19 करोड़





दुनिया में अब तक 2.19 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हैं जबकि 7.76 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, न्यूजीलैंड में दूसरी बार संक्रमण के मामले सामने आने के बाद प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने आम चुनाव को चार सप्ताह तक टालने का फैसला लिया है। जबकि अमेरिका में अब तक संक्रमण से दुनिया में सर्वाधिक 1.73 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।


न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में बहुत तेजी से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर पीएम ने कहा कि अब देश में 17 अक्तूबर के बाद ही चुनाव होंगे। विपक्ष ने पीएम के फैसले का समर्थन किया है। हालांकि जेसिंडा अर्डर्न ने इससे आगे चुनाव की तारीख बढ़ाने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा, चुनाव प्रचार से पूर्व देश में कोरोना वायरस का दोबारा लौटना चिंता की बात है। बता दें कि न्यूजीलैंड में 102 दिन बाद 11 अगस्त को पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामले पाए गए थे, जहां एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए। उधर, अमेरिका में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या जहां 54 लाख का आंकड़ा पार कर गई है वहीं जान गंवाने वालों की संख्या भी 1.73 लाख पार हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां के फ्लोरिडा, टेक्सास और लुईसियाना राज्य में सर्वाधिक मौतें हुईं।
 जापान, इस्राइल की अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज
ब्रिटेन के बाद अप्रैल से जून की तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में करीब 27.8 फीसदी और इस्राइल की अर्थव्यवस्था में करीब 28.7 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट आई है। जापान सरकार के अनुसार, 1980 के बाद से जीडीपी में यह सबसे बड़ी गिरावट है। हालात ये हैं कि जापान में लोगों के पास महामारी की वजह से खर्च करने लायक आमदनी भी नहीं रह गई है। दूसरी तरफ, इस्राइल के सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक महामारी के चलते उपभोक्ता खर्च, व्यापार और निवेश बुरी तरह प्रभावित है। देश के निर्यात में 29.2 फीसदी और निजी खर्च में 43.4 फीसदी की गिरावट आई है।
 
ब्राजील : एक दिन में 620 मरीजों की मौत
ब्राजील में एक दिन में 620 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ देश में मौत का आंकड़ा 1,07,852 के पार हो गया है। कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।
चीन में पिछले 24 घंटे में 22 नए मामले
चीन में पिछले 24 घंटों के भीतर 22 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। रविवार को नए मामलों का आंकड़ा 19 था। चीन में अब तक कोरोना के कुल 84,849 मामले सामने आ चुके हैं। 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 द. अफ्रीका : एक दिन में 3,692 नए मामले
दक्षिण अफ्रीका की कोरोना वायरस रिकवरी दर एक महीने पहले 48 थी, जो अब 80 फीसदी तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश में अब तक 4.72 से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। यहां कुल 5.87 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3,692 नए मामले सामने आए हैं।             




मृतक संख्या-53,886, संक्रमित 28,36,952

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,652 नए मरीज सामने आए और 977 लोगों की मौतें हो गई। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 43,237 और 48,541 नए मामले आए हैं। इससे पहले भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 कोरोना मामले आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 28 लाख 36 हजार 952 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 53,866 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 86 हजार हो गई और 20 लाख 96 हजार 664 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.93 गुना अधिक है।              


झारखंड में मृतकों की संख्या-278 हुई


रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में 13 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके साथ ही राज्य में मृतकों की कुल संख्या 278 तक पहुंच गयी है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 967 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26300 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 13 और मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 278 तक पहुंच गयी है। राज्य के 26300 संक्रमितों में 16566 अब तक ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 9456 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। राज्य में कोरोना वायरस से 278 लोगों की मौत हो चुकी है।               




 

कैसे खत्म होगा चेहरे का मोटापा ?

व्यायाम से चेहरे का मोटापा  कम नहीं होता है! 

संयोग से, योग के मानक अधिनियम के साथ सभी मांसपेशी से वसा अनुपात खो जाता है। जैसा कि हो सकता है कुछ समय के लिए व्यक्ति अपने चेहरे के चारों ओर फैट की प्रचुरता से दुखी होते हैं। गर्दन के करीब दो गुना चौड़ी जवान रेखा चेहरे की उत्कृष्टता को अस्पष्ट करती है। बंद मौका है कि आप इस के निपटान की जरूरत है उस बिंदु पर इस असाधारण योग हर दिन अनुसूची का एक टुकड़ा बनाते हैं। इन योग प्रस्तुत करने का कार्य चेहरे को रमणीय और पतला बनाता है।

जैसा कि हो सकता है, दिन-प्रतिदिन बुनियादी योगासन करने से शरीर के सभी पहलुओं में वसा की बराबर माप कम हो जाती है और शरीर को ध्वनि मिलती है। शेर के चेहरे का अभ्यास करने के लिए मुंह को उतना ही खोलें जितना कि परिस्थितियों में उम्मीद की जा सकती है। उस बिंदु पर जीभ को बाहर निकालें सांस बाहर निकालें। अपनी आँखों को उतना खोलें जितनी परिस्थितियों में उम्मीद की जा सकती है। इस अवस्था में कुछ मिनटों तक बने रहें। इसके बाद साधारण रुख में आएं और गहरी लंबी सांसें लें। इस आसन को करने से गर्दन के आसपास की मांसपेशियों में दबाव पैदा होता है और वे कम हो जाती हैं। एक सुसंगत स्थिति में बैठें उस समय गर्दन को दक्षिणावर्त घुमाएँ और बाद में शत्रु को दक्षिणावर्त घुमाएँ। इस गतिविधि को करने से गर्दन के चारों ओर फैली वसा जमा हो जाती है। इसे दिन में कई बार करें।

पूरी सांस लें और इतनी बड़ी मात्रा में मुंह में हवा भरें, जितना कि मुंह में हवा भरने को उड़ाया जा सकता है। पाँच सेकंड के लिए इस रुख में बने रहें। वर्तमान में पांच सेकंड के लिए सही गाल को दबाएं और बाद में बाएं गाल को दबाएं। उस समय साधारण रुख पर वापस लौटें। इस प्रक्रिया को पांच से कई बार तक दोहराएं। अपने होठों को एकजुट करें और अपने होठों को दो शीर्षकों में रखें, जिससे मछली की स्थिति बने और इस प्रक्रिया को 10 सेकंड के लिए छोड़ दें। इसी तरह यह दोमट जबड़े और चेहरे की चर्बी से मदद देता है। सेल्फी लेते समय युवा महिलाओं द्वारा इस तरह का आसन अक्सर किया जाता है, फिर भी यह मुद्रा एक प्रकार का फेशियल व्यायाम है।                 

केरल के सीएम ने पीएम को लिखी चिट्ठी

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपने पत्र में एयरपोर्ट को प्राइवेट कंपनियों को दिए जाने के कदमों का विरोध किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ही तीन और हवाई अड्डों जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून सहित छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 20 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी। इस दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। 21 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अधिकांश जगह बारिश होने की संभावना है।


22 अगस्त को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अधिकांश जगह बारिश होने की संभावना है। 23 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश जगह बारिश की संभावना है। देहरादून में बारिश ने पिछले साल का अगस्त का रिकार्ड तोड़ा 
देहरादून। उत्तराखंड में इस बार बारिश बहुत हो रही है। अगस्त महीने के महज 19 दिनों में ही दून में बीते साल से करीब 19 एमएम बारिश अधिक हो चुकी है। वहीं प्रदेश में महीने के 19 दिनों में 251.5 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि अभी महीने के 12 दिन शेष हैं।                 


छत्तीसगढ़ में 652 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ राज्य में 652 नए मामले आए सामने, जानें पूरी डिटेल्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 652 नए लोगों में महामारी कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने इस वायरस से पॉजीटिव हुए लोगों की तादाद बढ़कर 17,485 हो गई है। प्रदेश में बुधवार को 338 रोगियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद चिकित्सालय से अवसर दीया गया जबकि इस वायरस से एक महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य महकमें के अफसरो ने बुधवार को कहा कि संक्रमण के जो 652 नए केस आए उनमें रायपुर जिले के 291, दुर्ग के 77, बिलासपुर के 49, रायगढ़ के 41, सुकमा के 27, बलौदाबाजार के 25, कोरिया के 24, राजनांदगाँव एवं गरियाबंद के 18-18, नारायणपुर के 12, कोंडागाँव और बीजापुर के नौ-नौ, बस्तर, दंतेवाड़ा तथा कांकेर के सात-सात, सूरजपुर और जशपुर के पांच-पांच, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और मुंगेली के चार-चार, बालोद, धमतरी, सरगुजा और बलरामपुर के दो-दो तथा कबीरधाम शहरो के एक नए रोगी हैं। अफसरों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,45,420 नमूनों की पड़ताल की गई है। उनमें 17,485 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 11,185 मरीज उपचार के पश्चात संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 6,139 रोगियों उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 161 लोगों की मृत्यु हुई है. रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 6,184 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, और 87 लोगों की मृत्यु हुई है।                 

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...