बुधवार, 19 अगस्त 2020

अमेरिकाः पुलिस ने मारे 7666 अश्वेत लोग

वाशिंगटन डीसी। अश्वेतों के साथ बर्ताव को लेकर अमेरिका एक बार फिर से उबल रहा है। मिनेसोटा में 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। यहां तक कि इसकी आंच व्हाइट हाउस तक भी पहुंच चुकी है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अमेरिका में अश्वेतों के साथ हो रहे बर्ताव पर लोग सड़कों पर उतरे हैं। 
इतिहास काफी पुराना है। खासतौर से अश्वेतों के साथ पुलिस के बर्ताव को लेकर। पुलिस हिंसा का रिकॉर्ड रखने वाले संगठन 'मैपिंग पुलिस वॉयलेंस' के मुताबिक 2013 से 2019 के बीच ही अमेरिकी पुलिस कार्रवाई में 7666 अश्वेत लोग मारे गए। यह आंकड़ा चौंकाता है। अमेरिका में अश्वेतों की आबादी की बात की जाए तो उनकी हिस्सेदारी महज 13 फीसदी ही है। मगर पुलिस के हमले उन पर ज्यादा होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक श्वेत अमेरिकियों की तुलना में ढाई गुना ज्यादा अश्वेत पुलिस की गोली से मारे गए।  
लगभग हर महीने एक अश्वेत की मौत 
'मैपिंग पुलिस वॉयलेंस' के मुताबिक साल में ऐसा एक भी महीना नहीं बीता, जिसमें पुलिस के हाथों किसी अश्वेत की मौत न हुई हो। औसतन अधिकतर 27 दिन ही ऐसे बीते, जब पुलिस ने किसी अश्वेत को नहीं मारा हो। दिसंबर, 2019 में तो एक ही दिन में 9 से ज्यादा अश्वेत नागरिकों की मौत हुई।                   


कोरोना को लेकर नहीं निकालेंगे मोहर्रम

अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अम्हारा में मंगलवार को मुहर्रम एवं विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सौहार्द को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण महावीरी जुलूस तथा मोहर्रम जुलूस सहित कोई जुलूस का आयोजन नही होगा तथा लोग से अपने अपने घरों में रहकर पर्व मानने की बात कही गई। वही दोनों समुदाय के लोग सदभाव बना के रहे इस पर भी चर्चा हुई।बैठक में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादववेंदू , पुनि राजेश तिवारी , एसआई डीपी यादव , सीआई प्रमोद सिंह , पूर्व प्रमुख अशोक विश्वास , मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह , पूर्व मुखिया प्रकाश चौधरी , जद यू नेता रमेश सिंह , पैक्स अध्यक्ष मनोज विश्वास , मानिकलाल विश्वास , अजय मंडल ,शिवनारायण मंडल , मो.नूरुद्दीन , शमीम आलम , मो .सोहराब ,दिलीप साह , किरण साह , बाजुद्दीन आदि ग्रामीण मौजूद थे। वही दूसरी और सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में भी शांति समिति की बैठक हुई । बैठक में पुलिस निरक्षक के अलावा प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार , ग्रामीण सरवर आलम , विमल मेहता साजिद सवा , गुड्डू खान आदि मौजूद थे।                     


करोना संक्रमण का उतार-चढ़ाव जारी

सुपौल। कोरोना संक्रमण का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जहां नये संक्रमित मरीजों की संख्या 35 पाई गई वहीं बुधवार को बढ़कर 49 हो गई।


बुधवार को जो नए मामले सामने आए उसमें सुपौल के आठ, किशनपुर के दो, मरौना के दो, पिपरा के सात, त्रिवेणीगंज के पांच, राघोपुर के पांच, छातापुर के छह, प्रतापगंज के चार, बसंतपुर के आठ और सरायगढ़ के दो मरीज शामिल हैं। जिले में अबतक कोरोना संक्रमण के 1964 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1504 ठीक हो चुके हैं और एक्टिव मामले 454 बचे हैं।                 


कर्मचारी संगठन ने वित्तमंत्री का पुतला फूंका

कपूरथला। पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन की ओर से सरदारी लाल शर्मा पंजाब अध्यक्ष की अध्यक्षता में मांग पत्र प्रमुख सचिव स्थानीय सरकार विभाग पंजाब चंडीगढ़ और डायरेक्टर, स्थानीय सरकार विभाग पंजाब चंडीगढ़ को 27 जुलाई 2020 को भेजा गया था। इस संबंधी मंगलवार को पंजाब भर में नगर निगम/नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों की समूह यूनियन मैंबरों के साथ मांगों संबंधी एक दिन की हड़ताल की गई।


नगर पालिका कर्मचारी संगठन कपूरथला के अध्यक्ष गोपाल थापर की अध्यक्षता में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का पुतला जलाया गया। इस दौरान विशेष तौर पर नगर पालिका कर्मचारी संगठन के पंजाब अध्यक्ष सरदारी लाल शर्मा शामिल हुए। उनकी ओर से पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार की ओर से अपनी नीतियों में कोई बदलाव नहीं किया गया और कर्मचारियों की मांगों को न माना गया, तो पंजाब भर में कर्मचारियों की ओर से सरकार के खिलाफ संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। इस अवसर पर नीरज भंडारी नगर निगम कपूरथला सुपरिटेंडेंट, रमन कुमार एसआइ, विक्रम घई सीनियर वाइस अध्यक्ष, चेयरमैन राजेश सहोता, अशोक मट्टू, तरलोचन सिंह, प्रितपाल सिंह, मनोज रत्ती, पुनीत धवन, नरिन्दर सिंह बंटी, गुरदीप सिंह सैणी, संजय धीर, भजन सिंह, अनिल सहोता, विजय कुमार, तिलकराज, अनीता कुमारी, सुनीता, राज रानी, आशा, बिमला, पवन, तजिन्दर कुमार, नरेश कुमार, रोहित सहोता, रोबिन व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।                       


सड़क जाम होने से नहीं मिल रही निजात

आरा। बुधवार को भी शहर की सड़कों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। दिन चढ़ते-चढ़ते कई अतिव्यस्त सड़कों पर वाहनों का रेंगने का सिलसिला शुरु हो गया। मुख्य बाजार से लेकर आवागमन की प्रत्येक सड़कों पर वाहनों की कतार लंबी होने लगी। पैदल अथवा बाईक वाले मेन सड़क को छोड़कर अगल-बगल की गलियों में घुसकर जाम से निकल जाने की छटपटाहट में बेचैन दिखे। आम दिनों में सुनसान रहने वाली गलियों भी इन दिनों जाम से बचाव के लिए गुलजार हो रही है। कड़ी धूप में सड़क पर जाम से तरबतर होते लोग शहर की यातायात व्यवस्था और प्रशासन को कोसते रहे। विदित हो कि लगभग आमतौर पर शहर में सुबह होते सड़कों पर आवागमन सामान्य गति से शुरु होती है परंतु दुकान खुलने और दफ्तरों का ताला खुलने के साथ-साथ वाहनों का आवागमन अचानक तेज होने लगता है। दिन चढ़ते-चढ़ते सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों के अलावा पैदल चलने वालों की तादाद में बेहिसाब बढ़ोत्तरी से सड़क जाम आम बात हो चुका है। जिससे आज फिर शहर का अतिव्यस्त मठिया मोड़ के अलावा अस्पताल रोड, शिवगंज, जेल रोड, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, अरण्य देवी मंदिर मोड़, सब्जी गोला, मीरगंज, सिडीकेट मोड़, बिचली रोड आदि जगहों पर रुक-रुककर सड़क जाम से बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर जाम में फंसे लोगों की बड़ी संख्या में मास्क के प्रति जागरुकता दिखाई दी लेकिन सोशल डिस्टैंसिग के मामले लोगों पुरी तरह लापरवाही बरतते दिखें। बताया जाता है कि शहर में कुछ दिनों से यातायात व्यवस्था पुरी तरह चरमराई गई है। वहीं जर्जर सड़कों पर आवागमन सामान्य गति से नहीं हो पा रहा है। मठिया मोड़ और सब्जी गोला समेत अन्य कई सड़कों पर जहां-तहां नाली अथवा कूड़ों का अंबार आवागमन में मुश्किलें खड़ा कर रहा है। सड़कें संकीर्ण है। सड़कों पर कायदे से पार्किंग अथवा डिवाईडर की व्यवस्था नहीं है। यातायात पुलिस हर दिन नियम से लगभग हर चौक- चौराहें पर तैनात की जाती है लेकिन वे कुछ प्रयास के बाद ढीले दिखाई देने लगते है। खास बात यह है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए कई बार प्रयास किया गया है। वर्तमान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने यातायात को लेकर एक विशेष बैठक में यह निर्देश दिया था कि अब ट्राफिक व्यवस्था की निगरानी ट्राफिक डीएसपी करेंगे। यह भी आदेश दिया गया था कि सड़क जाम से संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी कि वे सड़क जाम से लोगों को राहत दिलाएंगे। जिलाधिकारी के आदेश का एक माह गुजर चुका है। शुरु में कुछ सक्रियता दिखाई भी पड़ी थी लेकिन फिर लोगों के लिए सड़क जाम की समस्या सिरदर्द बन गई है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी लोगों को खल रही है।             


मुख्यालय पर पीड़ितों का धरना-प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर कुढ़नी पंचायत के नयाटोला के बाढ़ पीड़ितों ने राम सिरताज सहनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि वे लोग पानी से घिरे हैं। खाने पीने के लाले पड़े हुए है। लेकिन, अंचल प्रशासन ने पूर्व में संचालित सामुदायिक किचन को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, उनलोगों को बाढ़ राहत की छह हजार की राशि भी नहीं मिली है। प्रदर्शनकारी फिर से सामुदायिक किचन चालू करने एवं राहत राशि देने की माग कर रहे थे। बीडीओ संजीव कुमार ने जल्द सामुदायिक किचन चालू कराने का आश्वासन देकर लोगों को शात कराया। सरैया :ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जगत सिंह उच्च विद्यालय मानिकपुर के प्रागण से जुलूस निकाला गया जो प्रखंड कार्यालय पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा को एसयूसीआइ कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य योगेंद्र राम, रंजीत कुमार, माधो भगत, जीवन राम, रामप्रवेश राम सुनील कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। वहीं, जुलूस का नेतृत्व प्रखंड सचिव कौशल भगत ने किया। जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयनंदन पंडित ने की।               


बेहतर प्रबंधन से ही रूकेगा कोरोना संक्रमण

बोकारो। गुरु गोविद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज इंजीनियरिग व प्रबंधन संस्थान कांड्रा, चास की ओर से एन इंपैक्ट ऑफ ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ऑफ कोविड 19 विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व निदेशक डॉ. विकास घोषाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरुकता जरुरी है। इसके संक्रमण पर रोक लगाने के लिए बेहतर प्रबंधन जरुरी है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।                     


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...