रविवार, 16 अगस्त 2020

गरीब पर हुआ जानलेवा हमला, भर्ती

अतुल त्यागी


जनपद हापुड़ में दबंगों का कहर गरीब को घर से बुलाकर जान से मारने की कोशिश गरीब पर हुआ जानलेवा हमला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।


हापुड़। जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना बड़ा मोहल्ला के निवासी मनोज पुत्र मोहनलाल को कल देर शाम किसी काम के बहाने दबंगों ने पिलखुवा क्षेत्र में फोन पर बुलाकर जान से मारने का किया प्रयास गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश हुई नाकाम विरोध करने पर लोहे की राड से बुरी तरह पीटा शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान कई जगह से टूटी हड्डी शोर शराबा मचाने पर लहूलुहान हालत में छोड़कर हुए फरार।


पीड़ित ने किसी तरह परिवार के लोगों को किया फोन परिवार के लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पिलखुवा में दी तहरीर पिलखुवा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी कल देर शाम का मामला दबंगों के कहर से पीड़ित परिवार सदमे में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला।               


डीएम ने नशा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाइ ने शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। इसके तहत जिले में तंबाकू नियंत्रण पर बल दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग व गठित समितियां जागरूकता सृजन कार्यक्रम आयोजित करेंगी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों और स्कूलों पर ध्यान केंद्रीत किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से प्रतिदिन 2200 से अधिक भारतीय मरते हैं। 2030 में तंबाकू से मरने वालों की संख्या 83 लाख हो जाएगी। जनपदवासियों को तंबाकू सेवा से छुटकारा दिलाने और जागरूक करने के लिए जिले में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। सरकार के सहयोग से जनपद को नशा मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिले में किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। युवाओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान से अवगत कराकर उन्हें बेहतर राह दिखाई जाएगी। लत छुड़वाने के लिए परामर्श केंद्र पर उनका पंजीकरण कर लगातार काउंसलिंग की जाएगी। अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए कुछ एनजीओ ने भी मदद को हाथ बढ़ाए हैं, जो प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व नामित एनजीओ के प्रतिनिधि अरविद तिवारी व दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।


क्लब मंडी गोबिदगढ़ ग्रेटर ने रोपे पौधे

मंडी गोबिदगढ़। लायंस क्लब मंडी गोबिदगढ़ ग्रेटर की तरफ से जीटी रोड के साथ सर्विस लेन की खाली जगह पर 50 पौधे लगाए गए। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मनीष गुप्ता और उप चेयरमैन लायन नीरज अग्रवाल की देखरेख में मनाए इस पौधारोपण मुहिम मौके विशेष तौर और पहुंचे प्रधान मोहन गुप्ता, तरुण बांसल, संजीव अग्रवाल, योकेश गुप्ता, गुरचरन आदि ने 25 छायादार और 25 फलों वाले पौधे लगाए। जिनमें आम, जामुन, अमरूद के पौधे शामिल थे। बताया क्लब की तरफ से दो सप्ताह पहले 50 पौधे लगाए गए थे और इन पौधों की संभाल के लिए माली भी रखा गया है।            


जनपद में दुकानों को खोलने की छूट

गोपालगंज। लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने में छूट मिलने के बाद रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस सख्त दिखी। इस बीच पुलिस ने मास्क की जांच के लिए अभियान चलाकर कई लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा। इस बीच पकड़े गए लोगों से जुर्माना राशि वसूली की। इस जांच के दौरान पुलिस ने बिना औचित्य के वाहनों पर सवार होकर घूमने वालों की खबर ली। पुलिस ने बिना वजह के घरों से बाहर निकलने वालों को सड़क पर रोककर पूछताछ की। पूरे दिन लॉकडाउन वाले इलाकों में मास्क की जांच के लिए अभियान चलाया गया तथा कई लोगों को ऑन-द-स्पॉट सजा भी दी गई। दोपहर तक लॉकडाउन के दौरान सख्ती का असर भी दिखने लगा और शहर की सड़कों पर लोगों की उपस्थिति कम हो गई। चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। कई लोगों से पुलिस कर्मियों ने उठक बैठक कराने के बाद आगे से लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने की शपथ दिलाई।           


सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को विभिन्न स्कूलों ने ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने काफी उत्साह से भाग लिया और घर पर रहकर ही एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीसीएल डीएवी में प्राचार्य बीपी राय के नेतृत्व में ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ईईडीपी ग्रुप के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें मानस बी सिंह प्रथम, सक्षम राज द्वितीय व मयांशी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए दिवयांका और अनिकेत साहू का चयन किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में आयुष राज, तानवी कुनाल व ऋतुराज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमृत राज बक्शी व अनिकेत कुमार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। स्लोगन प्रतियोगिता हिदी में प्रिया पांडेय को प्रथम, अनमोल रतन को द्वितीय तथा अर्पिता सिन्हा को तृतीय, अंग्रेजी में अनन्या पांडेय को प्रथम, प्रतिभा को द्वितीय तथा आद्या आनंद को तृतीय स्थन प्राप्त हुआ। इसके अलावा जूनियर व सीनियर ग्रुप के बच्चों के बीच नृत्य, अंग्रेजी व हिदी भाषण आदि प्रतियोगिताएं हुई। बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को चयन पुरस्कार के लिए किया गया।             


विवाद को लेकर पिता-पुत्र की हुई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पिता और पुत्र की मौत हो गई है। यह हिंसा जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए गांव में बुलाई गई पंचायत के दौरान हुई। पुलिस ने कहा कि इस बैठक की जानकारी उसे नहीं थी और दो वकील मामले में मध्यस्थतता कर रहे थे। एसपी ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए रानीगंज थाने में तैनात दरोगा राजेश रॉय समेत दो सिपाही को एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने निलंबित कर दिया है।
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा, "आज गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे एक जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई थी। ईस दौरान, दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बिना पुलिस को सूचना दिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।


उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी मिलती ही वह तुरंत अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें पता चला कि दयाशंकर मिश्रा और उनके पुत्र आनंद मिश्रा की हिंसा में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हिंसा में तीन लोग घायल हुए हैं।                                         


महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के नये आयुक्त

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 2015 बैच के आईएएस अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को गाज़ियाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया है। निवर्तमान नगर आयुक्त दिनेश चंद्र अब कानपुर देहात के जिलाधिकारी होंगे। तंवर अभी शाहजहाँपुर के मुख्य विकास अधिकारी हैं।


नगर आयुक्त डॉ. दिनेश चंद्र को जहां एक ओर उनके प्लास्टिक मुक्ति अभियान के लिए जाना जाएगा तो वहीं दूसरी ओर 18 माह के लंबे समय में भी गाज़ियाबाद में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्था न करा पाना उनकी असफलता रही।                             


प्राइमरी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हुई कम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 दिन कम कर दी गईं हैं। अब स्कूल छुट्टियों के बाद बजाए पहली जुलाई के 16 जून से ही खुल जाएंगे। वहीं 31 दिसमबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां रहेंगी। अभी तक जाड़े में छुट्टियां नहीं दी जा रही थीं। स्कूलों में पढ़ाई का समय एक घण्टा बढ़ाया गया है और इण्टरवल का समय भी तय कर दिया गया है।


इस बारे में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, जिला शिक्षा परियोजना समिति व सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार पहली अप्रैल से तीस सितम्बर के दरम्यान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलेंगे। सुबह 8 बजे प्रार्थना सभा होगी और फिर योगाभ्यास  करवाया जाएगा।             


पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन का निधन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है। वे 73 साल के थे। उनके छोटे भाई ने पुष्पेंद्र चौहान ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित समस्याओं की वजह से उनकी मौत हो गई। 15 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्‍हें एसजीपीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें किडनी और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍याएं शुरू हो गईं, जिसके बाद 15 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। बीच में दो बार चौहान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फिर पॉजिटिव आई थी।               


इंदिरापुरम में फेसमास्क का किया वितरण

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए  रोटरी क्लब रोजाना समाज की सेवा में आगे बढ़ता जा रहा है। रविवार 16 अगस्त को रोटरी क्लब वसुंधरा द्वारा थाना इंदिरापुरम में ओटोमेटिक हैंड सेनेटाइजर मशीन स्थापित किया गया और फेसमास्क का वितरण किया।


हैंड सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन वार्ड 36 के पार्षद अरविंद चौधरी द्वारा किया गया व सभी पुलिस कर्मी को मास्क बाटा गया। इस सराहनीय कार्य के लिए इंदिरापुरम थाना प्रभारी ने रोटरी क्लब के धन्यवाद किया और पार्षद अरविंद चौधरी ने भी इस कार्य की सहराना की। पार्षद ने कहा कि “अनलॉक होने के बाद लोग अपने कामकाज के लिए रोजाना घर से बाहर निकल रहे है, ऐसे में सावधानी अति आवश्यक है। रोटरी क्लब द्वारा निरंतर समाज की सेवा में कार्य किए जा रहे है, जो कि तारीफ के काबिल है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इसी तरह क्लब सदस्य आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल गोयल ने और राजेंद्र कालिया ने की व चेयरमैन प्रिंस अग्रवाल सहित अन्य क्लब सदस्य ऋषि बंसल , नवीन वर्मा और संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


'पीएम' चीन पर चुप क्यों रहेः सुरेजवाला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करने के एक दिन बाद, कांग्रेस ने रविवार को सवाल किया कि एलएसी और लद्दाख की गलवान घाटी में हुई घटना के संदर्भ में स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने चीन का नाम क्यों नहीं लिया।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। सभी 130 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के साहस पर विश्वास करते हैं, जिनमें कांग्रेस भी शामिल है। लेकिन प्रधानमंत्री अपने भाषण में चीन का नाम लेने से क्यों डरते हैं।” कांग्रेस ने कहा कि सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद से मोदी ने आज तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चीन का नाम नहीं लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, “सभी को भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य पर विश्वास है। सिवाय प्रधानमंत्री के – जिनकी कायरता ने ही चीन को हमारी जमीन लेने दी। जिनका झूठ सुनिश्चित करेगा कि वो चीन के पास ही रहेगी।” पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, “चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है और भारत के प्रधानमंत्री में चीन का नाम लेने की हिम्मत नहीं है।”


तिवारी ने सवालिया लहजे में कहा, “वह किस तरह के नेता हैं?” अपने स्वतंत्रता दिवस के बयान में, कांग्रेस अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी ने भी 15 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प के लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था और झड़प में देश के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले 20 बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। मोदी ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि भारत की संप्रभुता का सम्मान देशवासियों के लिए सर्वोच्च है और जब भी किसी ने देश की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दी है भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है।                 


पंजाब सीएम ने आतंकी पन्नू को दी चेतावनी

राणा ओबरॉय


 चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को मोगा के प्रशास्निक कॉम्प्लेक्स  में 'खालिस्तान' का झंडा लहराने के लिए ज़िम्मेदार लोगों विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही नौजवानों को भी आतंकवादी पन्नूं और उसकी सिख फॉर जस्टिस (ऐस्स.ऐफ्फ.जे.) जैसे भारत विरोधी अनुसरों के झूठे प्रचार के बहकावे में न आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने पन्नूं को चुनौती देते हुए कहा कि 'तू पंजाब तो आकर देख, मैं तुझे सबक सिखावांगा।' उन्होंने कहा कि राज्य की अमन-शान्ति को भंग करने की किसी भी कोशिश को बख्शा नहीं जाएगा।


कैप्टन ने डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता को निर्देश दिए कि मोगा में घटी घटना में पहचाने गए 2 शरारती अनसरें को जल्दी से जल्दी गिरफ़्तार किया जाये जिससे इन विरुद्ध कानून मुताबिक सख़्त कार्यवाही की जा सके। पुलिस ने दोनों के लिए 50,000 हज़ार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है, जिनकी सी. सी. टी. वी. फुटेज भी जारी की गई है। आज 'आस्क कैप्टन' प्रोग्राम दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नौजवानों को पन्नूं को कोई ध्यान न देने की अपील की है।


उन्होंने सावधान करते कहा कि कुछ लोग ऐसे झूठ प्रचार से भावुक हो जाते हैं। पन्नूं की तरफ से भारत के आज़ादी दिवस मौके काले झंडे लहराने पर पलटवार करते मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में पंजाबी ख़ुशहाल लोग हैं और कैनेडा या अमरीका में बैठे किसी अनसर के कहने पर ऐसीं हरकतों को अंजाम देने में उनकी कोई रूचि नहीं है।               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...