बुधवार, 8 जुलाई 2020

शिमला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मची उथल-पुथल के बीच जिला शिमला कांग्रेस ग्रामीण की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसमें 33 उपाध्यक्ष 53 महासचिव व 68 सचिव बनाए गए हैं। यशवंत छाजटा को अध्यक्ष व रूपेश कंवल संगठन महासचिव व राजेश वर्मा को प्रेस मीडिया महासचिव पहले ही नियुक्त कर दिया गया था। चुन्नी लाल वर्मा, जय प्रकाश वर्मा ,सुरेश नकटा, शिवपाल ठाकुर ,चंद्रशेखर, प्रदीप वर्मा ,विजय चौहान, भूपेंद्र डोगरा ,कृष्ण रान्टा, भूपेंद्र कंवर, बलदेव पुरी, प्रमोद चौहान, रविंदर रेक, सतीश भलेख ,संजीव वर्मा, बलदेव ठाकुर ,राजेंद्र ठाकुर, ज्ञान मेहता ,सुरेंद्र राक्टा ,निरंजन चौहान, प्रदीप शर्मा, प्रेम ठाकुर, रविंद्र चौहान, रमेश कांन्टा ,सुखराम नगरेईक ,नाक चंन्द ,रमेश चौहान, जिया लाल शर्मा, देवेन्द्र अक्टा, बीना ,रघुवीर ठाकुर, बलवीर जाल्टा ,डीडी कश्यप, को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।              


महंगाई के विरुद्ध अकाली दल का प्रदर्शन

अमन जीत


पठानकोट। शिरोमणि अकाली दल द्वारा पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के दिशा निर्देश अनुसार पूरे पंजाब में पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किए गए। इसी संबंध में आज पठानकोट में भी शिरोमणि अकाली दल की समूची लीडरशिप द्वारा सरदार हरदीप सिंह लमीनी उपप्रधान शिरोमणि अकाली दल, मास्टर हरभजन लाल पूर्व जिला अध्यक्ष तथा जसप्रीत सिंह राणा जिला अध्यक्ष यूथ अकाली दल के नेतृत्व में धरना दिया गया।


जिसमें पंजाब सरकार द्वारा नीले कार्ड धारकों के नाम काटने, प्राइवेट स्कूलों की फीसों में बेतहाशा वृद्धि तथा पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में धरना जिला हेड क्वार्टर पठानकोट में लगाया गया। धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं द्वारा पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह खालसा, जत्थेदार गुरजीत सिंह संधू, प्रिंसिपल मस्सा सिंह, सरदार रविंद्र सिंह जग्गा सीनियर उपप्रधान कर्मचारी दल, दलजीत सिंह सहायक जिला अध्यक्ष किसान विंग, दविंदर पाल सिंह मंगा, गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह,जसपाल सिंह पाली सुजानपुर, कुलवंत सिंह यूएसए, कुलदीप सिंह मन्ना, कृपाल सिंह सुजानपुर इत्यादि भी उपस्थित थे।                


जजपा ने अपना चुनावी वादा पूरा किया

जननायक जनता पार्टी ने अपना चुनावी वादा पूरा किया- विशाल तेवतिया
रतन सिंह चौहान
पलवल। छात्र संगठन इनसो के जिला अध्यक्ष विशाल तेवतिया ने बताया कि जननायक जनता पार्टी ने चुनाव में वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर सभी स्थानीय उद्योगों में 75 प्रतिशत लोकल युवाओं को रोजगार दिया जाएगा आपसे उस वादे को सार्थक करते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट मे पेश किया और पास करवाया। प्रदेश का युवा वर्ग हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी व गठबंधन सरकार का आभारी है। इससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और गठबंधन सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है यह एक ऐतिहासिक फैसला है जिसके लिए हरियाणा प्रदेश वासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला का प्रदेश के युवाओं को 75% रोजगार दिलाने का विजन था और वह संघर्ष कामयाब होने जा रहा है‌। विशाल तेवतिया ने कहा कि आज के समय युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ी प्राथमिकता है दुष्यंत चौटाला ने एक युवा उप मुख्यमंत्री होते हुए युवाओं के रोजगार का पूरी तरह ध्यान रखा है।विशाल तेवतिया ने कहा कि दुष्यंत चौटाला कथनी में नही बल्कि करने में विश्वास रखने वाले उपमुख्यमंत्री है उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से हरियाणा वासियों के लिए लगभग 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे जिससे हरियाणा के युवाओं को पूरा फायदा  मिलेगा।इनसो पलवल ने धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में 75% हरियाणवी युवाओं को भर्ती करने के अध्यादेश के प्रारूप की मंजूरी देकर प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बेहतर कदम उठाया है। इस मौके पर इनसो टीम पलवल गौरव डागर, राहुल जोशी, देव ढबास, नीरज सोरौत, नरवीर कुंडू, सचिन तंवर, विष्णु शर्मा, अनिकेत, सुभाष ,सनी जटौला, जसवंत जटौली, हेमू डागर, रोहित टोकस ,उधम चौहान, प्रिंस गर्ग हसीन अंदरोला, अंसारी ख़ान, ने भी अपनी टीम के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई।              


नागरिक अपने दायित्वो का निर्वाह करें

नागरिक करें अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन, अधिवक्ता दे रहे हैं नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी। न्यायाधीश पीयूष शर्मा


रतन सिंह चौहान


होडल पलवल। भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक कत्र्तव्यों का उल्लेख किया गया है। संविधान में वर्णित अधिकारों और कर्तव्यों का घनिष्ठ संबंध रहा है। अधिकार और कत्र्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अस्तित्वहीन हो जाता है। कत्र्तव्यों के बिना अधिकारों की मांग करना न्यायसंगत नहीं है। मौलिक कर्तव्य भारतीयों को सामान्य भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने, पर्यावरण और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, वैज्ञानिक सोच का विकास करने, हिंसा को त्यागने और जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। नागरिक इन कर्तव्यों का पालन करने के लिए संविधान द्वारा नैतिक रूप से बाध्य हैं। संविधान के 42वें संशोधन के द्वारा भाग 4 में धारा 51 के अंतर्गत 11 मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है।
यह हैं मानव के मौलिक कर्तव्य:-
संविधान का पालन करें, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें। ऐसे आदर्शों का अनुसरण करें, जिनसे स्वतंत्रता आंदोलन का प्रोत्साहन मिलता था। भारत की एकता और अखण्डता की रक्षा करें, आवश्यकता पडऩे पर देश की रक्षा करें, सभी वर्गों के लोगों में भ्रातृत्व और समरसता की भावना बढ़ाएं और स्त्रियों का आदर व सम्मान करें। अपने देश की गौरवशाली परम्पराओं और संस्कृति को बनाए रखें, प्राकृतिक पर्यावरण जिसमें वन, नदियां, झील और जगत के जीव-जंतु शामिल हैं उनका संरक्षण एवं सुधार करना, मानवतावाद और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना, व्यक्तिगत और सामूहिक कार्यकलाप के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रयास करना, 6 से 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को उनके माता-पिता या अभिभावक द्वारा शिक्षा का अवसर प्रदान करना आदि शामिल हैं।
आज हम वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर से गुजर रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति इस वैश्विक महामारी के दौरान सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों व कर्तव्यों का पालन नहीं करता है तो उन लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही की जा सकती है। यदि किसी व्यक्ति, पीडि़तों या किसी निश्चित वर्ग के लिए दी जाने वाली राहत सामग्री व सहायता नहीं मिल रही है या किसी मामले में कानूनी सहायता की आवश्यकता है ।               


सावन के पावन महीने में गोकशी जारी

सावन के पावन महीनों में हुई शर्मशार घटना 
अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बुधवार सुबह प्रातः 3 बजे प्रविन्द्र द्वारा सूचना मिली कि अशोक विहार गढ़ी जस्सी में गौकसी हो रही है। मोके पे स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। जिसमे 4 से 5 व्यक्ति भाग गए। वहाँ के लोगो ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी पहचान हनीफ पुत्र वसीर निवासी राशिद अली गेट हुई है। उसके रिक्शे में गौ मांस भरा हुआ था। जिसकी सूचना मोके पे कार्यकताओं ने पुलिस प्रशासन को दिया। दिया कि थाना प्रभारी नर मुनि ने आश्वासन दिया है कि हम जल्द से जल्द कार्यवाही करके उसके बाकी फरार साथी को जेल भेजेंगे। जिसमे  मौके पे मौजूद भोपाल प्रधान (जिला अध्यक्ष),सुशील पटेल (नगर सह मंत्री),नवीन पटेल (नगर सुरक्षा प्रमुख), मनोज कश्यप (नगर गौ रक्षा प्रमुख)मुकेश त्यागी (नगर सह संयोजक),राहुल नागर, प्रदीप गहलोत,योगेश गुप्ता,अमित कटारिया,दिलीप पटेल,विकी कुमार,गौरव पटेल,कुंदन जी,राहुल राय,संजीव पटेल,बब्लू कुमार,विनोद व अन्य कार्यकर्ता एवम स्थानीय लोग मौजूद रहे।             


गाजियाबाद में सक्रिय मरीज-1390


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। अभी तक गाज़ियाबाद से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए नोएडा और दूसरे जिलों में भेजा जाता और नतीजे आने में कई दिन का समय लगता था। मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार गाज़ियाबाद में 149 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। पिछले 24 घंटों में 7 मरीज संक्रमण से मुक्ति पाकर अपने घरों को लौटे जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वर्तमान में सक्रिय 1,390 मरीजों का गाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली और मेरठ के विभिन्न इलाकों में इलाज चल रहा है।   





सक्रिय कोरोना संक्रमितों के मामले में गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश में पहले नंबर पर चल रहा है जबकि कोरोना से हुई मौतों के मामले में गाज़ियाबाद (63) अभी भी आगरा (93) और मेरठ (89) से पीछे है।  


एंटीजन टेस्ट किट से बढ़े आंकड़े


गाज़ियाबाद जिले में कोरोना जांच के लिए किसी लैब की सुविधा नहीं है।  अभी तक गाज़ियाबाद से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए नोएडा और दूसरे जिलों में भेजा जाता और नतीजे आने में कई दिन का समय लगता था।  एंटीजन किट द्वारा प्रारम्भिक जांच के परिणाम तुरंत मिल जाते हैं और यही कारण है कि अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने हर दिन होने वाले टेस्ट की संख्या में भी ख़ासी वृद्धि की है और अब वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है।                              




चार अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर अरेस्ट

अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)
बाइक चोर गैंग के चार अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार


हापुड। जनपद की धौलाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धौलाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गैंग के चार अभियुक्तों को वाहन चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार।


अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की हुई नौ बाइक के साथ अवैध दो तमंचा जिंदा कारतूस व एक छुरी भी पुलिस ने बरामद की है। धौलाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर की टीम उपनिरीक्षक राजीव कुमार,ब्रजेश सिंह,बनी सिंह,  कांस्टेबल विवेक,आरेन्द्र सिंह, आदेश कुमार,तरूण मलिक ने की गिरफ्तार किया।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...