शनिवार, 16 मई 2020

मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार

सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान


लखनऊ/ औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में घटित हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी सरकार ने हादसे में मृतक के परिवार को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे देने का ऐलान किया है।


इस बात की जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के साथ-साथ सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर और आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य अपनी देखरेख में संपन्न कराने, दुर्घटना के कारणों की जांचकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


क्वारैंटाइन के उलंघन पर दर्ज होगा केस

उदयपुर में क्वारैंटाइन के बार-बार उल्लंघन पर दर्ज होगा केस


उदयपुर। उदयपुर में प्रभारी अधिकारी और जिला परिषद सीईओकमर चौधरी ने सभी एसडीओ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि बार-बार क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने वालों सेक्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका है। ऐसे लोगोंके खिलाफ आईपीसीकी धारा 188 और 270 के तहत केस दर्ज किया जाए। इसमें 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।


कोटा में रिकवर हुए 26 मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजाः नए अस्पताल से 26 मरीजों को डिस्चार्ज करके आलनिया स्थित क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया। यहां से वे क्वारैंटाइन का समयबिताकर घर भेज दिए जाएंगे। जिले से कुल डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 198 हो गईहै। इनमें से 182 मरीज कोटा के और16 अन्य जिलों के हैं। वहीं, जेके लोन अस्पताल में भर्ती5 नवजातों केरिपीट टेस्ट भी निगेटिव आए हैं। इनमें से 4 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।


बेंगलुरुसे प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनउदयपुर पहुंची। एक कोच में आमने-सामने की सीट पर सास-बहू बैठी थीं। बहू ने मास्क के ऊपर से घूंघट भी ओढ़ा हुआ था। हालांकि, सास से इस सफर के बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि अब घूंघट नहीं, मास्क ज्यादा जरूरी है।


उद्यमियों-श्रमिकों को नहीं किया 'आइसोलेट'

उद्यमियों व श्रमिकों को आइसोलेट नहीं किया जाए


मनोज सिंह ठाकुर


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों को आइसोलेट करें जिनमें सर्दी, खांसी या जुकाम (आईएलआई) के लक्षण पाए जाएं। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सीमावर्ती जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों जैसे भिवाड़ी, नीमराणा आदि में प्रतिदिन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आने वाले दूसरे राज्यों के उद्यमियों व श्रमिकों को भी आइसोलेट नहीं किया जाए।उन्होंने कहा कि करीब दो माह से चल रहे लॉकडाउन की पीड़ा झेल रहे प्रवासियों एवं श्रमिकों को संबल देने के लिए पृथक शिविरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने मास्क लगाने को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। यह अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि लोगों में कोरोना को लेकर अब जागरूकता आने लगी है। इससे ही हम लॉकडाउन में और अधिक छूट देने तथा जीवन रक्षा के लिए तैयार हो सकेंगे।


मुंबई से आया युवक पॉजिटिव, भर्ती

उमरिया। मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला: जिले में मुंबई से आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।


बैतूल: जिले के शाहपुर ब्लॉक के तारा गांव के निवासी 2 प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


सागर: छतरपुर और सागर जिले की सीमा पर बक्सवाहा में मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया, इसमें 5 की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ये सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।


इंदौरः एक ही बिल्डिंग में 31 पॉजिटिव

इंदौर: एक बिल्डिंग में 31 पॉजिटिव मिले


इंदौर। मल्हारगंज थाने के ठीक पास महंत कॉम्प्लेक्स में 23 पॉजिटिव मिले। पहले इसी इमारत में 10 संक्रमित मिले थे। यहां कुल 340 लोग रहते हैं। उधर,न्यू पलासिया इलाके में40 सदस्यों वाले एक जैन परिवार में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के बिजासन नगर में 7 लोग औरकुम्हारखाड़ी में भी 5 मरीज मिले हैं।


भोपाल-विदिशा हाईवे पर मुंबई की लोकल टैक्सी भी नजर आ रही हैं। लोग इनसे यूपी-बिहार जा रहे हैं। आमतौर पर इन टैक्सियों को मुंबई से बाहर चलाने की इजाजत नहीं है।


ट्रक दुर्घटना में 24 की मौत, 22 घायल

औरैया। लॉकडाउन के बीच वापस घर लौट रहे कुछ मजदूर शनिवार सुबह औरैया में दुर्घटना का शिकार हो गए। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक इसी ट्रक में सवार थे। इस घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। ये सभी राजस्थान से आ रहे थे और बिहार-झारखंड जा रहे थे।


मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के भी होश फाख्ता हो गए हैं। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ओरैया की सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि इस हादसे में 24 लोगों की मौत हुई है। 22 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 15 गंभीर रूप से घायलों को सेफैई पीजीआई रेफर किया गया है। ये लोग राजस्थान से बिहार और झारखंड जा रहे थे।


लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी

रामपुर। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कुछ दिनों पूर्व लॉकडाउन का जायजा लिया था। उन्होंने रामपुर से बिलासपुर तक दौरा करा था और उन्हें दौरे के दौरान तमाम स्थानों पर पुलिस कर्मी लापरवाही बरतते मिले थे। पुलिस अधीक्षक के दौरे के दौरान पुलिस कर्मी आराम से कुर्सियों पर बैठे मोबाइल में गेम खेलते मिले थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को लॉक डाउन का पालन कराने में लापरवाही करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक की उक्त चेतावनी का असर अब रामपुर में देखा जा सकता है। आज शनिवार को भी इसका असर देखने को मिला। आज देखा गया कि लॉक डाउन के बीच दिन निकलते ही पुलिस चौराहों पर सक्रिय हो गई है। पुलिस वाहन चेकिंग के साथ ही लोगों के फोन भी चेक कर रही है, जिससे लोगों में खलबली मची है।


कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया भर में कहर बरपा रहा है। रामपुर में भी अभी तक 31 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकड़ों जांचें ऐसी है जिनकी अभी रिपोर्ट का इंतजार है।  सरकार कोरोना से बचाने के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने पर जोर दे रही हैं, लेकिन कुछ ही लोगों ने इसे डाउनलोड किया है,अधिकतर लोग ऐप को डाउनलोड करने से कतरा रहे। पुलिस ने भी अब सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस बिना मास्क लगाए व बेवजह सड़को पर घूम रहे लोगो से पूछताछ कर रही है व सख्त रूख अपना रही है। रामपुर की सड़को पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस वाहन चेकिंग के साथ ही आरोग्य सेतु डाउनलोड करने पर भी जोर दे रही है। लोगों के फोन चेक किए जा रहे हैं और जिन्होंने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड नहीं किया है पुलिस सड़क पर ही हाथो हाथ ऐप डाउनलोड करा रही है जिसके बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। इससे लोगो में खलबली मची है।


सतीश कुमार


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...