मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

यूपी में बनी रहेगी बसपा शासन की छाप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यातायात पुलिस के जवान अब गहरे नीले रंग की पैंट और सफेद रंग की शर्ट में दिखेंगे। यातायात पुलिसकर्मी यह वर्दी प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सरकार में पहनते थे। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों के साथ एकरूपता लाना है। इन राज्यों में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी सफेद शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट है।


अधिकारियों के मुताबिक, मायावती ने 2008 में अपने शासन में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी सफेद शर्ट-सफेद पैंट से बदलकर सफेद शर्ट और नीली पैंट कर दी थी। उनका मानना था कि सफेद पैंट जल्दी गंदे हो जाते हैं। यह वर्दी बीएसपी की एक फ्रंटल शाखा बहुजन वॉलनटिअर्स फोर्स (बीवीएफ) जैसी होने के कारण विवाद की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय वापस ले लिया गया था। इसके बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार आने पर अखिलेश यादव ने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी बदलकर सफेद शर्ट और खाकी पैंट कर दी थी।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) पुर्णेंदु सिंह ने कहा कि वर्दी बदलने पर सहमति अक्टूबर में बनी और दो महीने का समय नई वर्दी की तैयारियों के लिए दिया गया। उन्होंने कहा कि नया ड्रेस कोड राज्य में सभी ट्रैफिक उप-निरीक्षकों के साथ-साथ ट्रैफिक निरीक्षकों पर भी लागू होगा।


दादी की मौत, सिपाही को छुट्टी नही, खुदकुशी

सुल्तानपुर। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के बैरक नंबर पांच में शनिवार सुबह रिक्रूट मोहम्मद नदीम का शव मफलर के फंदे से लटका मिला था। पड़ताल के बाद इसे आत्महत्या करार दिया गया। लेकिन देर रात पहुंचे परिजनों ने पुलिस महकमे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कहा- दादी की मौत पर रिक्रूट को छुट्टी नहीं दी गई थी, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। संभव है कि, उससे साथ कोई अनहोनी हुई हो। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।


शहर से सटे दादूपुर के पास पुलिस ट्रेनिंग सेंटर है। 18 अगस्त 2019 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए मुरादाबाद निवासी मोहम्मद नदीम की यहां ट्रेनिंग चल रही थी। शनिवार को सिपाही नदीम की लाश फंदे से लटकती मिली। नदीम बैरक पांच में अन्य साथियों के साथ रहता था। प्रतिसार निरीक्षक शमीउल्ला ने बताया कि नदीम काफी पढ़ालिखा था। वह अक्सर अपने साथियों से बड़ा अधिकारी बनने की बात करता था। साथियों के अनुसार इन दिनों वह तनाव में चल रहा था।


परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे नदीम ने घर वालों से सही मूड में बात किया था। दो दिन पहले उसकी दादी की मौत पर छुट्टी मांगी थी। छुट्टी नहीं मिलने की वजह से कुछ विचलित हुआ था। तबीयत खराब होने की वजह से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सब ठीक होने की वजह से उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दिया था। शनिवार की सुबह वह परेड में भी शामिल हुआ था, लेकिन करीब साढ़े सात बजे उसकी लाश बैरिक में फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने कहा कि बैरिक में सैकड़ो ट्रेनी सिपाही रहते हैं। ऐसे में यह भी बड़ा सवाल है कि सब की मौजूदगी में कोई फांसी कैसे लगा सकता है? मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सुल्तानपुर एसपी हिमांशु कुमार ने प्रकरण में बारीकी से जांच कराने का दावा कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि उन्होंने खुद ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया है। प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। रिक्रूट ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।


अलवर पुलिस ने मोस्ट वांटेड को पकड़ा

अलवर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।


सुरेश से बड़ा इनामी मोस्ट वांटेड अरशद मेव पकड़ा गया।
1 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड अरशद गिरफ्तार।
अलवर। प्रदेश के टॉप 20 की सूची में मोस्ट वांटेड है। अरशद को निवासी गदरवास गाँव, थाना खोह, जिला भरतपुर से गत रात घर पर दबिश देकर अलवर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस दो पिकअप गाड़ी को तिरपाल से ढक कर रात को पहुंच गई थी अरशद के घर। पूरे गांव से संघर्ष करने के बाद अलवर पुलिस दबोच लाई अरशद को। पुलिस ने मौके से एक कट्टा (इंग्लिश मेड) और 20 राउंड का बेल्ट जप्त किया।
अरशद पर 1 लाख का इनाम घोषित था, राजस्थान से 50 हजार,उत्तर प्रदेश से 30 हजार, और हरियाणा से 20 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड है।
भरतपुर रेंज कार्यालय से 10 हजार भी इनाम घोषित है और
जयपुर मुख्यालय की अपराध शाखा ने भी इनाम घोषित है।
लूट, डकैती, वाहन चोर, भैंस चोरी, गौ-तस्करी और फायरिंग जैसे कई बड़े मामले है दर्ज। 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज,सभी में फरार चल रहा था अरशद। अलवर पुलिस अपना भेष बदलकर पहाड़ की चोटी पर 3 दिन तक तैनात रही ।
मौका मिलते ही कल रात को अरसद को उसके घर से गिरफ्तार कर लाई।


पुलिस टीम में सीओ साउथ दीपक कुमार, एसएचओ गोविंदगढ़ महेश, राजगढ़ एसई जितेंद्र यादव, एसएचओ रामगढ़ भरत महर, एसएचओ नौगावाँ मोहन सिंह व सीईयू की टीम ने पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।


नौ दिवसीय जन संदेश रथ यात्रा संपन्न

भिवानी। दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित गीता प्रेरणा महोत्सव में भिवानी के हनुमान जोड़ी धाम मंदिर के महंत चरण दास महाराज के नेतृत्व में अनेक श्रद्धालु भिवानी से दिल्ली के लाल किला मैदान पहुंचे। दिल्ली पहुँचने पर आरएसएस के सर प्रमुख मोहन भागवत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला,खेल मंत्री संदीप सिंह ,विधायक घनश्याम सर्राफ ने सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं,चिकित्सकों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। भिवानी से दिल्ली पहुंचे रथ का स्वागत किया गया और भिवानी के महंत चरण दास महाराज का भी विशेष रूप से मंच पर स्थान देकर अभीनंदन किया गया। सद्भावना एवं समरसता से भरे इस राष्ट्रीय स्तर के गीता प्रेरणा महोत्सव में भिवानी से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।महन्त चरणदास महाराज,डॉ विनोद अंचल,कृष्ण कृपा सेवा समिति भिवानी के पदाधिकारी ओपी नंदवानी,खुशहाल ग्रोवर,चन्द्रप्रकाश और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक भारद्वाज,समाजसेवी रमेश सैनी ने दिल्ली पहुंचे सभी चिकिसकों, सामाजिक कार्यकर्ताओ,धार्मिक संगठनों,पंडितों,युवाओं व सन्तों का आभार व्यक्त किया। कहा कि दिल्ली में आयोजित गीता प्रणाम महोत्सव हर धर्म ,हर समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है।  उन्होंने कहा कि लाल किला मैदान एक प्रकार से धार्मिक स्थल बन गया था, यहां पर देश भर के प्रत्येक प्रदेशों से लोग हजारों की संख्या में पहुंचे थे। इसी श्रंखला में छोटी काशी नगरी से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने कार्यक्रम में संकल्प लिया है कि वे गीता के प्रचार प्रसार में आगे रहेंगे और गीता के श्लोकों को अपने आचरण में उतारने का काम करेंगे। महंत चरण दास महाराज ने कहा कि उन्होंने भिवानी जिले सहित अनेक स्थानों पर गीता प्रेरणा  महोत्सव को लेकर जनसंदेश रथ यात्रा निकालकर लोगों को गीता जयंती के लिए प्रेरित किया था,जिसको को 9 दिन पहले जिला उपायुक्त सुजान सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसका असर लाल किला मैदान में देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए व युवा वर्ग दिल्ली पहुंचे इसलिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं की उन्होंने दिल्ली के कार्यक्रम को भव्य रूप देने का काम किया। आज 9 दिवसीय यात्रा सम्पन हो गई है।


पिता की मौत, 7 साल की बेटी को पगड़ी

जयपुर। शहर के एक परिवार ने पिता की माैत के बाद उसकी 7 साल की बेटी काे पगड़ी पहनाकर नई मिसाल पेश की है। यह देखने के बाद समाज ने भी बेटे- बेटी के बीच अंतर खत्म करने वाली इस खबर का प्रशंसा की है। जयपुर के सोडाला के रहने वाले राजेन्द्र वर्मा आटाे चलाते थे। बीमारी के चलते 19 नवंबर काे उनका निधन हाे गया था। राजेन्द्र के तीन बेटियां हैं, हीना, ईशा और प्रियंका। 30 नवंबर काे जब परिवार में पगड़ी की रस्म की बात आई ताे कई लाेगाें ने बेटे काे ही बाप की पगड़ी पहनाने की बात दाेहराई। लेकिन राजेन्द्र की ताे तीन बेटियां ही हैं।


नई मिसाल पेश की 
परिवार के कई लाेगाें ने इससे किनारा ही कर लिया। तब राजेन्द्र के ससुराल पक्ष ने राजेन्द्र की बड़ी बेटी 7 वर्षीय हीना काे पगड़ी पहनाकर रस्म पूरी की। हीना प्रथम कक्षा में पढ़ती है। अलवर निवासी नाना सुंदरलाल व रमेश तंवर ने कहा कि अाज बेटियां हर क्षेत्र में सक्षम हैं, इसलिए हमने बेटी काे बाप की पगड़ी बंधवाई।


कई रोगों से रक्षा करते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स

ऐंटीऑक्सिडेंट्स ऐसे कंपाउंड्स या सब्सटेंस होते हैं जो सेल डैमेज को रोकते हैं। ये सेल डैमेज फ्री रेडिकल्स से होता है। ये फ्री रेडिकल्स शरीर में इक होकर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं जिससे कैंसर, हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबीटीज जैसी खतरनाक बीमारियां होने का खतरा रहता है। अलग-अलग फल सब्जियों में अलग तरह के ऐंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। अगर आप ऐंटीऑक्सिडेंट रिच फूड खाते हैं तो हेल्दी और फिट रहते हैं। यहां हैं ऐसे 6 फूड्स जिन्हें आप अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।
डार्क चॉकलेटः चॉकलेट को हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता लेकिन डॉर्क चॉकलेट के मामले में ऐसा नहीं है। डार्क चॉकलेट काफी न्यूट्रिशस होती है और मिनरल्स, ऐंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। कोको में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स से कई फायदे होते हैं और यह कार्डियोवस्कुलर डिजीज को रोकने भी मदद करती है।
बीन्सः बीन्स आसानी से मिल जाते हैं और काफी हेल्दी होते हैं। इनमें फाइबर्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं। ये आपको हेल्दी रखत हैं और कब्ज से भी बचाते हैं। बीन्स को डायट में शामिल करने से शरीर में कैंसर वाली सेल्स की ग्रोथ कम होती है।
चुकंदरः चुकंदर में फाइबर, पोटैशियम, आयरन, फॉलेट और ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इस सब्जी में बेटालेन्स नाम के ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, यह इनफ्लेशन कम करने के साथ डाइजेस्टिव ट्रैक्ट और कोलन कैंसर का खतरा कम करते हैं।
ब्लूबेरीजः ब्लूबेरीज कैलरीज ज्यादा नहीं होतीं और न्यूट्रिएंट्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स का रिच सोर्स हैं। स्टडीज की मानें तो ब्लूबेरीज में किसी भी दूसरे फल और सब्जी की अपेक्षा ज्यादा ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं।
पालकः पालक में विटमिन्स, ऐंटीऑक्सिडेंट्स और कैलरी कम होती है। पालक में ल्यूटीन और जियाजैंथिन दो ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आपकी आंखों को खतरनाक यूवी लाइट्स से बचाते हैं।
स्ट्रॉबेरीजः स्ट्रॉबेरीज काफी लोगों को पसंद होती हैं और इनमें विटमिन सी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें ऐंथोसायनिन होता है जो कि हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है और बैड कॅलेस्ट्रॉल घटाता है।


खाना खाने के अहम टाइम फैक्टर

खाना खाना एक सिंपल काम लग सकता है लेकिन छोटी-छोटी गलतियां इससे होने वाले फायदों पर बड़ा असर डाल सकती हैं। यह जानना जरूरी है कि जब खाने की बात आती है तो इसका टाइम सबसे अहम फैक्टर है। वक्त का ध्यान रखकर आप वजन पर नियंत्रण रखने के साथ दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं।
जानें, खाने का बेस्ट टाइम


कई बार आप ब्रेकफस्ट में देर कर देते हैं या वर्काउट के बाद खाना स्किप कर देते हैं। कई बार आप बिस्तर पर जाने के ठीक पहले खा लेते हैं। दिन में कई बार खाने के बीच में लंबा गैप हो जाता है। खाने का बेस्ट टाइम कब हो यह पता लगाना ट्रिकी हो सकता है, यहां है आपके के लिए हैं कुछ टिप्स…
ब्रेकफस्टः सुबह सोकर उठने के 30 मिनट के अंदर ब्रेकफस्ट कर लें। ब्रेकफस्ट करने का सबसे अच्छा टाइम सुबह 7 बजे होता है। 10 बजे के बाद तक नाश्ते का टाइम डिले न करें। ध्यान रखें कि आपके नाश्ते में प्रोटीन हो।
लंचः लंच करने का बेस्ट टाइम 12: 45 मिनट है। ब्रेकफस्ट और लंच के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतर रखें। लंच का टाइम 4 बजे तक डिले न करें।
डिनरः डिनर करने का बेस्ट टाइम शाम 7 बजे है। रात के खाने और सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का फर्क रखें। 10 बजे तक डिनर डिले न करें। सोने से पहले खाने से आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है।
वर्काउटः कभी भी खाली पेट वर्काउट न करें। वर्काउट के पहले खाने के लिए सबसे सबसे अच्छे ऑप्शंस प्रोटीन सैंडविच, प्रोटीन शेक, होल वीट ब्रेड के साथ स्क्रैम्बल्ड एग, पीनट बटर सैंडविच वगैरह हैं। 


'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...