गुरुवार, 28 नवंबर 2019

दाल बनाना नहीं आता,मंत्री बने, गिरा ग्राफ

दाल तक बनाना नहीं आता, उन्हें मंत्री बनाते देते हैं, CMO में लगा देते हैं, जाने क्यू गिरने लगा BJP का ग्राफ


कुमार अग्रवाल


नई दिल्ली! महाराष्ट्र से भी भगवा दूर हो गया। आज से ठाकरे राज का आगाज होने जा रहा है। राज्य में आज शाम शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार का गठन हो जाएगा। भाजपा इस सरकार को शायद ही पचा सके क्यू कि शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन शिवसेना की जिद के सामने भाजपा की दाल नहीं गली। सरकार बनी भी तो तीन दिन में गिर गई। अजीत पंवार भी उद्धव ठाकरे जैसे ही निकले।


इस समय भाजपा के पास उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, एनडीए का साल 2017 में 72 फीसदी आबादी पर शासन था। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सत्ता उसके हाथ से जाने पर वह 41 फीसदी आबादी तक सीमित होकर रह गया है। अब महाराष्ट्र भी भाजपा के हाथ से चला गया। भाजपा तमिलनाडु में सरकार के साथ है, लेकिन विधायक एक भी नहीं है। हरियाणा में महाराष्ट्र के साथ ही चुनाव हुए लेकिन यहाँ भाजपा ने जजपा से मिल साकार बना ली।


हालांकि, मिजोरम और सिक्किम जैसे छोटे राज्य एनडीए के खाते में आए हैं। इस तरह से अब 17 राज्यों में एनडीए सरकार है। इनमें से 13 राज्यों में भाजपा और चार राज्यों में सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।


महाराष्ट्र खोने से भाजपा काफी कुछ खो बैठी है क्यू कि देश के 40 फीसदी से ज्यादा कॉर्पोरेट ऑफिस महाराष्ट्र में ही हैं। चुनावी चंदे में इनका बड़ा योगदान है। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। यही वजह है कि एनडीए के लिए महाराष्ट्र काफी अहम है। अब भाजपा की निगाहें दिल्ली और झारखंड चुनावों पर हैं।
आखिर क्या हुआ ऐसा जो पार्टी का ग्राफ इतना गिरता जा रहा है। भाजपा की स्थानीय सरकारों को जनता नहीं पसंद कर रही है। कुछ न कुछ कमियां तो जरूर हैं। सूत्रों की मानें तो जहां भाजपा की सरकारें हैं वहाँ सीएमओ में कम तजुर्बेकार नेताओं और अधिकारियों को ज्यादा जगह मिल रही है। सिफारिश लगाकर नेता और अधिकारी सीएमओ में पहुँच रहे हैं। जिसने कभी ग्राम सभा या निगम का भी चुनाव नहीं जीता ऐसे लोगों को सीएमओ में लगाया गया है।


रक्तदान के क्षेत्र में कार्य हेतु संस्था सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर जयहिन्द सामाजिक संगठन सम्मानित
सहरानपुर! रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जयहिन्द सामाजिक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष को करनाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। देशभर से आये 70 लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था ने इसका श्रेय रक्तदाताओं को दिया है। 
हरियाणा के करनाल की संस्था मानव सेवा संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर देश की कई संस्थाओं व रक्तदाताओं को सम्मानित किया है। रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उप्र की जय हिन्द सामाजिक संस्था गंगोह के संस्थापक अध्यक्ष उमंग शर्मा व शामली अध्यक्ष संदीप गोयल को सम्मानित किया गया। देश भर से आये 70 लोगों को सम्मानित करने का काम हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक श्रीकांत जाधव ने किया। उमंग शर्मा के लिए सुभाष चंद शर्मा ने सम्मान चिन्ह प्राप्त किया। अध्यक्ष सचिन गर्ग ने सम्मान को एक कॉल पर रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहने वालों को समर्पित किया। इससे पूर्व रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करते रहने के कारण संस्था को सम्मान दिया जा चुका है। उमंग शर्मा को करनाल के अलावा महाराष्ट्र के सांगली सहित सात स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है।
रिपोर्ट:अंकुर गर्ग


हाईकोर्ट ने 'यूपी' सरकार को किया तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कैंपस में इलाज के उचित इंतजाम नहीं, यूपी सरकार तलब
प्रयागराज! इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कैम्पस में स्थित सरकारी अस्पताल की दुर्दशा और संसाधनों की कमी पर नाराज़गी जताते हुए योगी सरकार से जवाब तलब किया है| गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में पिछले दिनों मुकदमों की सुनवाई के दौरान तीन वकीलों की मौत के मामलों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए यूपी सरकार से इस बात पर भी जवाब दाखिल करने को कहा है कि क्यों न हाईकोर्ट कैम्पस में बीस बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल खोल दिया जाए, जिसमे डॉक्टर्स व ट्रेंड स्टाफ की कमी न होो!


हाईकोर्ट की वकील ममता सिंह की पीआईएल पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यूपी सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का वक्त दिया है| अदालत इस मामले में 11 दिसम्बर को फिर से सुनवाई करेगी| अदालत ने इस मामले में चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को भी पक्षकार बनाने का आदेश दिया है!


गौरतलब है कि एशिया की सबसे बड़ी अदालत का गौरव रखने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में रोज़ाना हज़ारों की संख्या में लोग आते हैं| अनुमान के मुताबिक़ यहां रोज़ाना सौ के करीब जजेज, तकरीबन अठारह हज़ार वकील, दो हज़ार से ज़्यादा स्टाफ, छह हज़ार मुंशी और सात सौ के करीब सुरक्षाकर्मी आते हैं| इनके अलावा तकरीबन तीन हज़ार वादकारी भी हाईकोर्ट आते हैं|


कैम्पस में एक सरकारी अस्पताल भी है, लेकिन उसमे संसाधनों की कमी है. पर्याप्त संख्या में डाक्टर व स्टाफ भी नहीं है| एम्बुलेंस में इलाज की कोई सुविधा नहीं है| सात नवम्बर को अदालत में सुनवाई के दौरान अमूल्य रत्न नाम के वकील की हार्ट अटैक से मौत हो गई| उससे पहले भी दो वकीलों की मौत हो चुकी है


बृजेश केसरवानी


सीएम ममता और राज्यपाल के बीच 'मोहरा'

कोलकाता! पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल सरकार और राज्यपाल के बीच तल्खी दिखने के बाद, जगदीप धनखड़ ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके लिए कथित रूप से कहा ''तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'' राज्यपाल धनखड़ ने एक ट्वीट में एक बांग्ला अखबार की खबर को साझा किया है! इस खबर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के बारे में बात करते हुए बिना उनका नाम लिए हुए कहा ''तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'' बता दें यह 1994 में आयी मशहूर फिल्म 'मोहरा' का एक गाना है!


राज्यपाल ने ट्वीट किया, ''अखबार में 27 नवंबर को खबर छपी! इसमें विधानसभा में संविधान दिवस का उल्लेख किया गया! सम्मानीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के लिए कहा 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' मैंने इसका जवाब देना सही नहीं समझा क्योंकि मैं उनके पद का सम्मान करता हूं!'' 


राज्यपाल धनखड़ ने बुधवार दोपहर एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर कार्यक्रम के समापन के बाद संवाददाताओं से बात कर रही थीं! धनखड़ ने ट्वीट में कहा, ''मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं की, चाहे वह माननीय मुख्यमंत्री ही क्यों न हों! मैं उनका व्यक्तिगत रूप से काफी सम्मान करता हूं!'' भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित संविधान दिवस पर आहूत विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई!


अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

दिनेश सोनी


मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में शातिर ड्राइवर ने अपनी ही मालकिन की अश्लील वीडियो बना ली और उसे इसके एवज में ब्लैकमेल करते हुए कई बार में उससे करीब एक करोड़ रुपए वसूल लिए। ड्राइवर ने मालकिन की कीमती जमीन का भी सौदा करके 50 लाख रुपए हड़प लिए। सालों से ब्लैकमेल का शिकार हो रही महिला ने त्रस्त होकर एसएसपी से शिकायत की। जांच के बाद एसएसपी के निर्देश पर मझोला थाने में ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में एक प्रापर्टी डीलर भी शामिल है। पीड़ित महिला नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके कारोबारी पति की रंजिश के चलते 2009 में हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता लंबे समय तक सदमे में रही थी।


ब्लैकमेलर ने पहले जीता पीड़िता का विश्वास फिर बनाई वीडियो


करोड़ों की संपत्ति संभालने वाला घर में कोई पुरुष नहीं था। इस बीच पाकबड़ा के डूंगरपुर रोड निवासी अरशद ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। उसके प्रति संवेदना जताते हुए विश्वास जीतना शुरू कर दिया। उसका भरोसा देखते हुए महिला ने उसे अपनी निजी गाड़ी का ड्राइवर रख लिया। पहले तो अरशद काम खत्म होने के बाद शाम को घर चला जाता था फिर बहाने से महिला के ही घर रुकने लगा। चौबीस घंटे साथ रहने के कारण अरशद धीरे-धीरे मालकिन के करीब आ गया। उसने भरोसे की सीमाएं भी तोड़ दीं। चूंकि बुरे समय में अरशद ने परिवार का साथ दिया था, इसलिए महिला भी उसकी हरकतों को नजरंदाज करती रही। अरशद ने बाथरूम में नहाते समय और कपड़े आदि बदलते समय मालकिन की अश्लील वीडियो बना ली।


वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूले एक करोड़


अरशद ने इन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर मालकिन को ब्लैकमेल करना शुरू किया। इस तरह मालकिन को ब्लैकमेल करते हुए अरशद ने अब तक जमीन के साथ ही करीब एक करोड़ रुपए वसूल कर लिए थे। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पिछले दिनों एसएसपी अमित पाठक से न्याय की गुहार लगाई थी।


एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी आदित्य लांग्हे से कराई। मामला सही मिलने पर मझोला थाने में अरशद निवासी पाकबड़ा, जुल्फिकार उल्लाह, जफरुल्लाह निवासीगण असालतपुरा थाना गलशहीद, हारुन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर और नासिर के खिलाफ' गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मझोला पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।


हरियाणा सीएम के मीडिया सलाहकार नियुक्त

राणा ओबरॉय


नई दिल्ली! हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के पद पर नियुक्त हुए, अमित आर्य ने बुधवार को हरियाणा भवन स्थित अपने कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने से पूर्व अमित आर्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से मिलकर मार्गदर्शन लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अमित आर्य ने कहा कि वे  अपने कर्तव्यों का सदैव निर्वहन करते रहेंगे और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के रूप में सरकार व मीडिया के मध्य सेतु को लगातार मजबूत करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।  अमित आर्य ने कहा कि दूसरे राज्य भी हरियाणा सरकार की मीडिया नीति का अनुसरण कर रहे हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई पत्रकार पैंशन योजना एक अनुकरणीय व कल्याणकारी कार्य है। पत्रकार कल्याण की दिशा में और बेहतर कार्यों के लिए हरियाणा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सदैव प्रयासरत रहते हैं।


उल्लेखनीय है कि हरियाणा की गत सरकार के कार्यकाल के दौरान भी श्री अमित आर्य ने चंडीगढ़ व नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। बार भी नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी श्री अमित आर्य को दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने अमित आर्य के नई दिल्ली में हरियाणा के  मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का पदभार ग्रहने पर उन्हें बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार के पद पर श्री अमित आर्य की लगातार दूसरी बार नियुक्ति किए जाने पर पत्रकारों ने भी उन्हें बधाईयां दी।


कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगे 'राष्ट्रपति'

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरूवार को वृंदावन दौरे पर रहेंगे। यहां वह रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। मंदिर बांकेबिहारी में दर्शन कर ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को अक्षयपात्र में भोजन भी खिलाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रात: 10 बजे अक्षयपात्र स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां उनकी अगवानी प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पहली बार बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामकृष्ण मिशन में नवस्थापित कैंसर यूनिट ब्रजवासियों को समर्पित करेंगे। कैंसर यूनिट के शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। यहां से निकुंजवन पहुंचकर संत विजय कोशल महाराज के साथ एकांत कुटिया में आध्यात्मक चर्चा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अक्षयपात्र में बनी विशाल किचिन का अवलोकन करेंगे और ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराएंगे। तदोपरांत खुद भोजन भी करेंगे।


इस तरह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार घंटे तक बांकेबिहारी की नगरी में रहने के बाद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वीवीआईपी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वृंदावन को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। मथुरा में दो एडीएम और एक सीडीओ की तैनाती को देखते हुए दो एडीएम स्तर के अधिकारी आगरा से आ रहे हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। साथ जोनल और सेक्टर पर इसी स्तर के पुलिस अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।


महाराष्ट्र में मोदी-शाह की चाल नाकाम

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मोदी सरकार को लेकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ कई मुद्दों पर बात की। महाराष्ट्र में भाजपा के सरकार बनाने को उन्होंने बेशर्मी वाले प्रयास बताए। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बेशर्मी भरे प्रयास किए। राज्य में मोदी-शाह की साजिश नाकाम हो गई है। इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को सरकार द्वारा बेचे जाने पर उन्होंने कहा कि मुनाफा कमाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को नरेंद्र मोदी के दोस्तों को बेचा जा रहा है। सोनिया ने वाट्सएप जासूसी कांड को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हमारे मौलिक अधिकारों छीन रही है।


कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर में यूरोपीय सांसदों को भेजे जाने पर भी केंद्र पर निशाना साधाा। उन्होंने कहा, 'भारत के राजनेताओं को जम्मू-कश्मीर में जाने की इजाजत नहीं है लेकिन कुछ यूरोपीय सासंदों को भेजा गया। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह का शर्मनाक कृत्य था।' इसके अलावा भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशक्त कह दिया था। जिसे लेकर सोनिया ने कहा, 'हमारी पार्टी ने इस मुद्दे पर वह सब कुछ कहा है जो कि कहा जाना चाहिए।' वहीं गुरूवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार शपथ लेने वाली है। जिसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे के हाथो में है। उद्धव के बेटे और वरली से विधायक आदित्य ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। हालांकि जब इसके बारे में सोनिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में फैसला नहीं लिया है।


शेयर बाजार अब तक के सर्वोच्च स्तर पर

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने कीर्तिमान बनाते हुए आगाज किया। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वोच्च स्तर पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 101.19 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 41,121.80 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,128 के स्तर पर खुला। बाजार में छाई हरियाली से निवेशकों को काफी फायदा हुआ।


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल


दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, इंफ्राटेल, सिप्ला, जी लिमिटेड, यूपीएल, टाटा स्टील, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें हीरो मोटोकॉर्प, वेदांता लिमिटेड, हिंदुस्तान युनिलीवर, ओएनजीसी, विप्रो, आईओसी, टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयर शामिल हैं।


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, रियल्टी, मेटल, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल


प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 140.93 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 41,161.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 31.40 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 12,132.10 के स्तर पर था।


71.32 के स्तर पर खुला रुपया


डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.32 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.35 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार


पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 185.41 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 41,006.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.80 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 12,071.50 के स्तर पर खुला था।


बुधवार को 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स


बुधवार को सेंसेक्स 199.31 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 12,100.70 के स्तर पर बंद हुआ था।


16 साल बाद पाक जेल से रिहा 'गुलाम'

नई दिल्ली। शुक्र है अल्लाह दा, देर नाल ही सही पर मेरा पुत्त घर मुड़ आया। कुछ ऐसा ही कहना था मालेरकोटला के मोहल्ला चाने लौहारां में रहने वाली 80 वर्षीय सदीकन का, जो 16 साल से अपने बेटे के घर वापस आने की राह देख रही थी। पिछले करीब 16 साल से पाकिस्तान की जेल कोटलखपत में बंद मालेरकोटला के मोहल्लाचाने लौहारां के रहने वाले गुलाम फरीद बुधवार को सही सलामत घर लौट आया। अपने बेटे के इंतजार में माता सदीकन का रो-रोकर बुरा हाल था। बुधवार को अपने बेटे से मिलकर उसकी आंखों में चमक साफ दिखाई दे रही थी। बातचीत करते हुए गुलाम फरीद ने बताया कि वह 2003 में अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए पाकिस्तान गया था। लेकिन वहां उसका पासपोर्ट एक्सपायर हो गया और पाकिस्तान सरकार ने 13 साल के लिए जेल भेज दिया। इस दौरान उसका अपने घर वालों के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। ऐसे में उसे लगने लगा कि शायद वह अपने घर कभी जिंदा नहीं लौट पाएगा। लेकिन अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला और मालेरकोटला के कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बेअंत किंगर के प्रयास से वह अपने परिवार से मिल पाया।


गुलाम फरीद की माता सदीकन ने अपने पुत्र की घर वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें तो ऐसा लगता था कि शायद उसका पुत्र इस दुनिया में है ही नहीं, लेकिन जैसे ही पता चला कि वह पाकिस्तान जेल में बंद है तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा। उसने कहा कि पहले उसे पुत्र की जुदाई में भूख नहीं लगती थी और अब पुत्र के मिलने की खुशी में उसकी भूख मर गई है। कांग्रेस नेता बेअंत किंगर ने बताया कि उन्हें जब केस के बारे में पता लगा तो उन्होंने अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला के साथ संपर्क किया, जिन्होंने उनकी बैठक विदेश मंत्रालय के साथ कराई और मामले का समाधान हो पाया। उन्होंने बताया कि गुलाम की सभी सरकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे पाकिस्तान सरकार की तरफ से 5 अगस्त 2019 को जीरो लाइन पर हिंद सरकार को सौंपने के लिए लाया गया था, लेकिन बदकिस्मती से उस दिन कश्मीर में से धारा 370 हटाए जाने के कारण गुलाम फरीद को दोबारा पाकिस्तान वापस कर दिया गया। गुलाम फरीद की घर वापसी की सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदारों, दोस्तों और मोहल्ला निवासियों का उसके घर तांता लगा था।


साध्वी प्रज्ञा पर गिरी गाज, कमेटी से बाहर

नई दिल्ली! महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान के बाद भाजपा और केंद्र सरकार ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई की है। अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वालीं भोपाल से सांसद साध्वी को रक्षा मंत्रालय की कमिटी से हटा दिया गया है। साथ ही भाजपा संसदीय दल की बैठक में आने पर भी रोक लगा दी गई है।


कलाकार सपना के डांस ने मचाई धूम

नई दिल्ली। कलाकार और सिंगर सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती हैं तो अलग ही दर्शकों के बीच अपना छवि छोड़ जाती है। एक बार फिर सपना लोगों के बीच हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियोज को कुछ ही घंटों के भीतर लाखों व्यूज मिल जाते हैं! वहीं अब उनके डांस को पसंद करने वाले फैंस उनके पुराने वीडियोज को भी आए दिन वायरल करते रहते हैं!


अब एक बार फिर सपना चौधरी का एक डांस यूट्यूब पर धूम मचा रहा है! इस वीडियो में सपना नीले और गोल्डन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं! वीडियो में सपना हरियाणवीं गाने 'जबर भरोटा' पर थिरकती नजर आ रही हैं!


प्राधिकरण प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


नवंबर 29, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-115 (साल-01)
2. शुक्रवार, नवंबर 29, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- शुक्लपक्ष, तिथि- तीज, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:43,सूर्यास्त 05:41
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., हल्की बरसात के साथ कोहरे की संभावना बनी रहेगी।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


बुधवार, 27 नवंबर 2019

बिग बॉस में 59 वे दिन घर में लगी पाठशाला

बिग बाॅस 13 के 59 वें दिन घर में लगी पाठशाला, आसिम-हिमांशी के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां


मुंबई! बॉस' के घर रोज नई बाते सामने आती हैं। आज रश्मि के जले पराठे से सिद्धार्थ जल-भुन उठते हैं। वहीं दूसरी ओर आसिम और हिमांशी के बीच प्यार की पींगे फूट रही हैं। इसके साथ ही आज बिग बॉस के घर में 'बीबी की पाठशाला' लगी।


शहनाज और पारस आसिम व हिमांशी की बढ़ती नजदीकियों के बारे में बात करते हैं। पारस कहते हैं कि शो खत्म होने के बाद घर से बाहर निकलने पर आसिम से बात तक नहीं करेंगे। आसिम और हिमांशी एक-दूसरे से बात करते हैं। आसिम कहते हैं कि वह उनके लिए फील करते हैं लेकिन हिमांशी कहती हैं कि वह सिंगल नहीं हैं।


शहनाज सिद्धार्थ से पूछती हैं कि उन्होंने आरती को ऐसा क्या बोला कि वह रोने लगीं। इस पर सिद्धार्थ सफाई देते हैं। शहनाज आरती के पास जाती हैं और उनसे बात करती हैं। शेफाली हिमांशी को समझाती हैं कि वह आसिम को समझाए कि वह उन्हें इतना प्रटेक्ट करके न चलें। उन्हें भी अपनी स्पेस दें। हिमांशी कहती हैं कि वह आसिम से डिस्टेंस बनाकर चल रही हैं। इसके बाद हिमांशी आसिम को बताती हैं कि शेफाली और भाऊ उन्हें लेकर उनसे बार-बार बोलते हैं और कहते हैं कि आसिम हिमांशी को लेकर ओवर-प्रटेक्टिव हैं। हिमांशी शेफाली की कही सारी बातें उन्हें बता देती हैं।


सिद्धार्थ रश्मि को पराठा बनाने के लिए बोलते हैं और वह उन्हें जले हुए पराठे बनाकर देती हैं। पारस सिद्धार्थ को पराठा खाने के लिए मना करते हैं। सिद्धार्थ रश्मि को बुरा-भला कहते हैं और कहते हैं कि इससे तो वह पराठे बनाती ही नहीं। शेफाली बिग बॉस की दी हुई चिट्ठी पढ़ती हैं और उनके द्वारा दिए गए टास्क के बारे में बताती हैं। टास्क यानी कार्य का नाम है 'बीबी कॉलेज', जिसका असर अगली कैप्टेंसी पर पड़ेगा। इंग्लिश का प्रफेसर शहनाज को बनाया जाता है, वहीं भाऊ को हिंदी का प्रफेसर बनाया जाता है। जबकि सिद्धार्थ को डांस का प्रफेसर बनाया जाता है। वहीं पीटी की प्रफेसर हिमांशी को बनाया जाता है। बाकी सभी सदस्य कॉलेज में पढ़ने वाले स्टू़डेंट्स बनेंगे। देवोलीना की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए इस टास्क में लेने का फैसला बिग बॉस पर छोड़ते हैं।


गंभीर बीमारी के लिए सरकार देगी पैसा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश में गंभीर रोगों के इलाज के लिए सबसे ज्यादा धनराशि छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है। राज्य के लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज सुविधा दिलाने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल के नाम पर शुरू की गई इस योजना में 56 लाख परिवारों को 5 लाख रूपए की इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कल समाचार चैनल जी-छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हेल्थ कानक्लेव में कहा कि आज-कल लीवर, किडनी ट्रांसप्लांट और कैंसर जैसी कई गम्भीर बिमारियों के इलाज के लिए ज्यादा धन राशि की जरूरत पड़ती है इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विेशेष स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू की गई है। इस योजना में 5 लाख से अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में परम्परागत चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए ट्रेडिशनल मेडिसिन बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैव विविधता से भरा पड़ा है। यहां लोगों को परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों पर विश्वास है लेकिन वैद्यों के पारंपरिक ज्ञान लुप्त होते जा रहे हैं। वैद्यों के पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने और इसका लाभ लोगों तक पहंुचाने के लिए बोर्ड द्वारा लिपिबद्ध करने के साथ ही उन्हें किस रोग के इलाज में दक्ष है सूचीबद्ध भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और साफ-सफाई पर ध्यान के साथ ही हमारी कोशिश है कि सबको स्वास्थ्य सुविधा मिले। राज्य के 37 प्रतिशत बच्चे कुपोषण और 41 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं, इसलिए हमने कुपोषण दूर करने के लिए दंतेवाड़ा और बस्तर में सुपोषित अभियान चलाया इसकी सफलता के बाद इसे महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती से पूरे राज्य में लागू किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनांचलों में अस्पताल दूर होते हैं इस लिए कई बार लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं जा पाते। लेकिन लोगों के हाट-बाजार जाने की परम्परा है, इसे देखते हुए हमने हाट-बाजारों में इलाज की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना शुरू की इसके बेहतर परिणाम मिले। अस्पतालों में बाह्य रोगियों की संख्या में दो से दस गुनी वृद्धि हुई। इस वर्ष बस्तर अंचल में दो गुना बारिश होने के बावजूद किसी भी गांव में उल्टी दस्त की समस्या नहीं आयी। आदिवासी अंचलों में लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जिला खनिज न्यास की राशि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसे जरूरी कार्यों में खर्च करने के साथ ही अस्पतालों को भी सुदृृढ किया जा रहा है।


मानसिक परेशान युवक ने की आत्महत्या

नौकरी ना मिल पाने के डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त।


रेवाडी! जिले की मीरपुर चौकी के अंतर्गत एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गाँव मीरपुर के रहने वाले सतीश उम्र 27 साल ने नौकरी नही मिल पाने के कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक सतीश कुछ दिनों से मानसिक परेशान रहता था और घर पर भी गुमसुम सा रहता था। लेकिन आज शाम को अचानक से मृतक ने अपने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस मामले में अपनी तफ़्तीश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रेवाडी के नागरिक अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। मीरपुर चौकी पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।
जेपी पंडित की रिपोर्ट।


निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता की लापरवाही

अनिल शुक्ला की रिपोर्ट ।
बस्ती! जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने अधीक्षण अभियन्ता नलकूप कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होने अवर अभियन्ता धर्मेन्द्र यादव को लापरवाही के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। श्री यादव स्टोर प्रभारी है लेकिन ये स्टोर के बारे में समुचित जानकारी नही दे पाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी नलकूप चालको का मोबाइल नम्बर लेकर व्हाट्सएप गु्रप बनाया जाय तथा उनसे प्रतिदिन के कार्यो की रिपोर्ट ली जाय।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि 07 नलकूप खराब है जिसमे 03 नलकूपों की नाली भी खराब है। बताया गया कि खेत में फसल होने के कारण इन्हें ठीक नही कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि वर्तमान में फसल कट चुकी है अतः नलकूप एंव नाली ठीक कराना सुनिश्चित करें जिले में कुल 612 नलकूप है। जिलाधिकारी ने सभी नलकूपों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया।


उन्होने निर्देश दिया कि अधिशाषी अभियन्ता सभी नलकूप चालको की तैनाती का परीक्षण कर लें। सुनिश्चित करे कि चालको को नलकूप से ज्यादा दूरी पर तैनात न किया जाय। अधिशाषी अभियन्ता समय -समय पर नलकूपों का निरीक्षण करें। विभाग द्वारा नाली का निर्माण नही कराया जाता है परन्तु पूरानी नालियों की मरम्मत करायी जाती है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी नलकूप चालक क्षेत्र में रहे तथा कास्तकारों से बराबर सम्पर्क बनाये रखे। उनको नलकूप संचालित करने का टाइमटेबुल भी बताते रहे।
जिलािधकारी ने निरीक्षण में पाया कि सभी कर्मचारियों का कार्य विभाजन नही किया गया हैं। अर्जित अवकाश सर्विसबुक में नही चढा है। वर्ष 1999 से अजीत कुमार श्रीवास्तव का अवकाश विवरण नही चढाया गया है। वरिष्ट लिपिक द्वारा 2016 से कार्यभार ग्रहण किए राजेन्द्र प्रसार का अभी तक पासबुक नही खोला गया इसके लिए दीया सख्त निर्देश जल्द ही कार्रवाई करने का आदेश जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई।


डॉक्टर ने पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर

फरीदाबाद! फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत के बाद लेप्रोस्कोपिक तकनीक की मदद से 22 वर्षीय युवती के पेट से 5 किलोग्राम वजन का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला जिसके बाद अस्पताल की तरफ से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और जिसमें बताया गया! कि सरिता नाम की मरीज को सांस लेने में मुश्किल हो रही थी! और वह ठीक से भोजन भी नहीं कर पा रही थी जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके पेट में परेशानी हो रही थी! और सांस लेने में भी काफी तकलीफ थी जरूर जांच कराने के बाद उनके पेट में करीब 5 किलोग्राम का ट्यूमर पाया गया! जिसके बाद एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने परिवार को एडवांस लेप्रोस्कोपिक एक्सटेंकशन कराने की सलाह दी क्योंकि इसके बाद सर्जरी का कोई निशान भी नहीं रहता! और सुधार में लंबा समय भी नहीं लगता प्रक्रिया पूरी होने के 2 दिनों में मरीज की तबीयत में सुधार हो गया और पूरी तरह ठीक होने हो जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया!


धर्म स्थानांतरण करा रहे, 4 महिला 5 पुरुष

जौनपुर! नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित चर्च में बुधवार सुबह उस समय तब अफरा-तफरी मच गई जब महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव और थानाध्यक्ष नेवढ़िया ने अपने पूरे दल बल के साथ पहुंचकर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान चर्च में धर्मांतरण करा रहे चार महिला और पांच पुरुष भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 
वहीं चर्च से 11 पेटी बाइबिल, बुकलेट और लाउडस्पीकर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार को सुबह किसी ने जिले में धर्मांतरण होने की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दी थी। पुलिस अधीक्षक की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष जौनपुर तारावती यादव व थानाध्यक्ष नेवढ़िया को तत्काल मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण को रोकने व दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।इसके तुरंत बाद बुधवार सुबह लगभग आठ बजे पुलिस बल सरैया गांव स्थित चर्च पर पहुंचकर छापेमारी की।


यूपी पुलिस ने लगाया दीन-दुखियों को गले

लखीमपुर खीरी! राह में आए जो दीन दुःखी, सब को गले से लगाते चलो। इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिखाया मैगल गंज इंस्पेक्टर चंद्र कांत सिंह ने, यूपी पुलिस न केवल रात के अंधेरे व घने कोहरे में हमारी पहरेदारी कर हमे रातों को चोर उचक्कों से बचाती है! बल्कि हमारे सूख दुख में भी शरीक होकर इंसानियत और प्यार का भी पैग़ाम देती है। ऐसा ही एक नजारा कल रात सामने आया जब लगभग मध्य रात्री मैगल गंज इंस्पेक्टर चंद्र कांत सिंह रात्रि गस्त पर थे औरंगाबाद से मीतोली जाने वाली पर खड़े दो कमजोरो को ठंड में कांपते देखा तुरंत गाड़ी रोककर हालत का जायजा लिया तो पता चला कि 25 किलोमीटर दूर के ये मोसफिर बस के न मिल पाने के कारण पैदल अपने घर मितोली जा रहे थे। इंस्पेक्टर चंद्र कांत सिंह अपने दिल से उठ रही मानवता की आवाज़ को रोक नहीं पाए और रात में ही उन्हें स्वयं 25 किलो मीटर दूर सुरक्षित घर पहुंचा दिया। उनके परिवार वालों ने मैगल गंज पुलिस को काफी आशीर्वाद दिया इंस्पेक्टर चंद्र कांत सिंह की इस सच्चे रक्षक की भूमिका की सराहना आज समूचे जनपद में हो रही है। लोगो के मन में जहां एक तरफ पुलिस के प्रति भय रहता है वहीं दूसरी तरफ चंद्र कांत सिंह जैसे इंस्पेटर यू पी पुलिस की शान माने जाए है। सभ्य लोगों का नजरिया है कि पुलिस हमेशा हमारी हमदर्द रही है । एक ज़िम्मेदार नागरिक के नाते हमारी भी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम भी पुलिस का सहयोग बनाएं रखे ताकि पुलिस को और बेहतर करने में अधिक उत्तेजना हो। इंस्पेक्टर चंद्र कांत सिंह ने बताया कि दो मजदूर मजदूरी करके अपने घर वापसी कर रहे थे आखिरी बस भी छूट जाने के कारण सड़क के किनारे औरंगाबाद से मितोली रोड पर पैदल अपने घर जा रहे थे । उन्होंने कहा कि मैंने तो सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया है। बहरहाल पुलिस तो अपना कर्तव्य बखूबी निभा रही है पर हम देशवासी भी अगर देश के प्रति ज़िम्मेदारी का अहसास करने लगे तो हमारा भारत स्वर्ग बन जाए।


वृंदावन जाने से पहले करें स्थिति का आकलन

मथुरा। अगर वृंदावन जाने का विचार कर रहे हैं! तो बेहतर रहेगा कि अपने कदमों को रोक लें, या दोपहर बाद जाने का विचार करें, इसके पीछे कारण 28 नवंबर की सुबह से दोपहर तक करीब साढ़े तीन घंटे का राष्घ्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रुकने का कार्यक्रम है! इस दौरान वे सुबह 10ः55 बजे बांके बिहारी मंदिर भी दर्शन करने के लिए जाएंगे, करीब 20 मिनट तक वे यहां रुकेंगे, राष्ट्रपति आगमन के चलते सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवागमन तो प्रभावित रहेगा ही साथ ही उस दौरान भक्तों के लिए मन्दिरों के दर्शन भी रोक दिए जाएंगे ।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार 28 नवंबर को वृंदावन में करीब साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे, वह सुबह 9.50 बजे पर अक्षयपात्र स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे, हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महामहिम राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे, यहां से राष्ट्रपति आरके मिशन पहुंचेंगे, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के नए शारदा ब्लॉक का लोकार्पण करेंगे, यहां सभा को संबोधित करने के बाद वे बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे, इसके बाद वह 11:25 बजे निकुंजवन आश्रम में संत विजय कौशल से मिलकर आशीर्वाद लेंगे, यहां से अक्षयपात्र में केंद्रीयकृत मिड डे मील रसोई का निरीक्षण करेंगे, दोपहर 2ः20 बजे राष्ट्रपति वृंदावन से हेलीकॉप्टर द्वारा आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे, आगरा खेरिया एयरपोर्ट 2:50 बजे पहुंचकर ठीक तीन बजे यहां से रवाना हो जाएंगे, राष्ट्रपति के आगमन के दौरान वृंदावन शहर का रूट प्लान परिवर्तित रहेगा, इसके चलते बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...