शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2019

शुष्क और गीली रंगोली

रंगोली दो प्रकार से बनाई जाती है। सूखी और गीली। दोनों में एक मुक्तहस्त से और दूसरी बिंदुओं को जोड़कर बनाई जाती है। बिंदुओं को जोड़कर बनाई जाने वाली रंगोली के लिए पहले सफेद रंग से जमीन पर किसी विशेष आकार में निश्चित बिंदु बनाए जाते हैं फिर उन बिंदुओं को मिलाते हुए एक सुंदर आकृति आकार ले लेती है। आकृति बनाने के बाद उसमें मनचाहे रंग भरे जाते हैं। मुक्तहस्त रंगोली में सीधे जमीन पर ही आकृति बनाई जाती है। पारंपरिक मांडना बनाने में गेरू और सफ़ेद खड़ी का प्रयोग किया जाता है। बाज़ार में मिलने वाले रंगोली के रंगों से रंगोली को रंग बिरंगा बनाया जा सकता है। रंगोली बनाने के झंझट से मुक्ति चाहने वालों के लिए अपनी घर की देहरी को सजाने के लिए 'रेडिमेड रंगोली' स्टिकर भी बाज़ार में मिलते हैं, जिन्हें मनचाहे स्थान पर चिपकाकर रंगोली के नमूने बनाए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त बाजार में प्लास्टिक पर बिंदुओं के रूप में उभरी हुई आकृतियाँ भी मिलती हैं, जिसे जमीन पर रखकर उसके ऊपर रंग डालने से जमीन पर सुंदर आकृति उभरकर सामने आती है। अगर रंगोली बनाने का अभ्यास नहीं है तो इन वस्तुओं का प्रयोग किया जा सकता है। कुछ साँचे ऐसे भी मिलते हैं जिनमें आटा या रंग का पाउडर भरा जा सकता है। इसमें नमूने के अनुसार छोटे छेद होते हैं। इन्हें ज़मीन से हल्का सा टकराते ही निश्चित स्थानों पर रंग झरता है और सुंदर नमूना प्रकट हो जाता है। रंगोली बनाने के लिए प्लास्टिक के स्टेंसिल्स का प्रयोग भी किया जाता है। गीली रंगोली चावल को पीसकर उसमें पानी मिलाकर तैयार की जाती है। इस घोल को ऐपण, ऐपन या पिठार कहा जाता है। इसे रंगीन बनाने के लिए हल्दी का प्रयोग भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त रंगीन रंगोली बाज़ार में मिलने वाले पोस्टर, क्रेयॉन, फ़ेब्रिक और एक्रिलिक रंगों से भी बनाई जाती हैं।


ऋत्विज अथवा ऋतुओ का यजन

अनेक प्रकार के यज्ञ हुआ करते थे। यज्ञ उस युग का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समारोह होता था। ये यज्ञ साधारण भी होते थे--और असाधारण भी। कुछ यज्ञों को तो राजा-महाराजा ही कर सकते थे, जैसे अश्वमेध, राजसूय, आदि। पर कुछ यज्ञ नियमित रूप से सब आर्य गृहस्थों को करने पड़ते थे। इन यज्ञों का क्रम गोपद ब्राह्मण में इस प्रकार बताया गया है-


अग्न्याधान, पूर्णाहुति, अग्निहोत्र, दशपूर्णयास, आग्रहायण (ग्ववसस्येष्ठि) चातुर्मास्य, पशुवध, अग्नि-ष्टोम, राजसूय, बाजपेय, अश्वमेध, पुरूषमेध, सर्वमेध, दक्षिणावाले बहुत दक्षिणा-वाले और असंख्य दक्षिणावाले।


इनमें अग्न्याधान और अग्निहोत्र प्रतिदिन के यज्ञ थे। हर अमावस और पूर्णिमा के दिन दशपूर्णमास यज्ञ होते थे। फाल्गुन पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा को चातुर्मास्य यज्ञ किये जाते थे। उतरायण-दक्षिणायन के आरम्भ में जो यज्ञ होते थे--वे आग्रहायण वा नवसस्येष्ठि यज्ञ कहलाते थे। इसी प्रकार भिन्न-भिन्न प्रकार के उद्देश्यों को लेकर भिन्न-भिन्न यज्ञ होते थे। यह आग्रहायण या नवसस्येष्ठि यज्ञ ही आगे दीपावली का त्यौहार बन गया।


यज्ञ चाहे छोटे हैं या बड़े, पर्वों ही में होते थे। पर्व, जोड़ या संधि को कहते हैं। यह सन्धि पर्व ऋतु और काल सम्बन्धी हुआ करती थी। सायं-प्रात: संधि, पक्ष संधि, मास संधि, ऋतु संधि, चातुर्मास्य संधि, अयन संधि, पर यज्ञ होते थे। ये संधियाँ पर्व कहाती थीं। यज्ञ समाप्ति पर अवभृथ स्नान होता था। अब यज्ञों की परिपाटी तो बन्द हो गई है, पर पर्वों पर विशेष तीर्थों पर स्नान अब भी धर्म कृत्य माना जाता था।


कार्तिक पूर्णिमा, वैसाखी पर्व, कुम्भ पर्व आदि में आज भी हरिद्वार-प्रयाग नासिक आदि क्षेत्रों में बड़े-बड़े स्नान होते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का गंगा स्नान बहुत प्रसिद्ध है। आर्यों में उतरायण और दक्षिणायन का बहुत विचार किया जाता था। `नान्य: पन्था विद्यतेस्नाय' ऋतुओं में ही यज्ञ करने से यज्ञ कर्ता का नाम ऋत्विज अर्थात ऋतुओं में यजन करने वाला प्रसिद्ध हुआ। यजन से यज्ञों में ज्योतिष ज्ञान की आवश्यकता पड़ती थी, तथा यज्ञ समारोहों ही से ऋतु के साथ ग्रहनक्षत्रों के परिवर्तन का पता चल जाता था। मधुश्च माध्वश्च वासन्ति कावृतू (१३/२५) शुक्रश्च शुविश्च श्रेष्मावृतू (१४/६) नभश्च नभश्यश्च वार्षिकावृतू (१४/१५) तपश्च तपस्यश्च शैशिरावृतू (१५/५७) (यजुर्वेद १५/५७) द्वेसूती अश्रुष्वं पितृणांमहं देवानायु (युजु १९/४०) षड़ाहु: शीतान् षडु यास उष्णनृतुं बूत (अथर्व ८/९/१७) दीवाली अयन परिवर्तन का त्यौहार है। इस समय सूर्य दक्षिणायन होते हैं। साथ ही नयाशस्य--धान्य आता है, इसलिए खील खाई जाती है, तथा दीपोत्सव मनाया जाता है। दिवाली के बाद गोवर्धन होता है। यह घरेलू पशुओं के पूजन का त्यौहार था, जिसे पशुन्द्य यज्ञ कहते थे। इसके बाद यम द्वितीया है, जब भाई बहिन के घर जाता है। यह यम-यमी की स्मृति में है। जिसका उल्लेख देव में है। लक्ष्मी पूजा दिवाली पर लक्ष्मी पूजा होती है। यजुर्वेद के।।। श्रीश्चते लक्ष्मीश्च पल्या, प्रसिद्ध मन्त्र है। इसमें श्री और लक्ष्मी नाम की दो वेश्याओं का उल्लेख है। महीधर उवट भाषा में यही लिखा है। कालान्तर में श्री नामी देवी के अंशों को दुर्गा-काली, भवानी, भैरवी, चण्डी, अन्नपूर्णा, चामुण्डा आदि रूप कल्पित कर लिए गए।


प्राचीन दिपावली का त्यौहार

दीपावली  या दिवाली,अर्थात "रोशनी का त्योहार" शरद ऋतु (उत्तरी गोलार्द्ध) में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू त्योहार है। दीवाली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' अर्थात् 'अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए' यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बन्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है।


माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे।अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। यह पर्व अधिकतर ग्रिगेरियन कैलन्डर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीवाली यही चरितार्थ करती है- असतो माऽ सद्गमय, तमसो माऽ ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफ़ेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी साफ़ सुथरा कर सजाते हैं। बाज़ारों में गलियों को भी सुनहरी झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाज़ार सब साफ-सुथरे व सजे-धजे नज़र आते हैं।


दीवाली नेपाल, भारत, श्रीलंका, म्यांमार, मारीशस, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, मलेशिया, सिंगापुर, फिजी, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की बाहरी सीमा पर क्रिसमस द्वीप पर एक सरकारी अवकाश है।


डोडा बर्फी बनाने की विधि

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन :इंडियन
कितने लोगों के लिए :1 - 2
समय :30 मिनट से 1 घंटा
मील टाइप :वेज


आवश्यक सामग्री
4 कप दूध
डेढ़ कप ताजी क्रीम
3 चम्मच दलिया
2 कप चीनी
एक बड़ा चम्मच घी
एक कप काजू, बारीक कुटे हुए
एक कप बादाम, बारीक कटे हुए
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
2 बड़े चम्मच पिस्ता, लंबे कटे हुए


विधि: एक पैन में घी डालें, जब यह गरम हो जाए तब इसमें दलिया डालकर मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें! इसे निकाल कर अलग रख लें! अब एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें. जब दूध उबल जाए तब इसमें क्रीम डालें और दूध गाढ़ा होने तक उबालें! इसमें करीब 40 मिनट लगेंगे! अगर दूध बर्तन में लगता है तो चम्मच से छुड़ाते रहें! अब दूध में दलिया और चीनी डालकर मिक्स करें और 20 मिनट तक पकाएं! चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध बर्तन की साइड में न चिपके!
अब इसमें कोको पाउडर, काजू और बादाम डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह बड़ी लोई जैसा नहीं हो जाता! या फिर दूध व घी नहीं छोड़ने लगता! इसमें लगभग 15 मिनट लगेंगे! अब एक थाली में घी लगा लें और तैयार मिश्रण को इसमें फैला लें! इसके बर्फी के आकार के पीस काट लें और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से चम्मच से दबा दें! डोडा बर्फी तैयार है, ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें!


नोट : इस मिठाई को बनाने के बाद 15 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है!


राम का राष्ट्रवाद उपदेश

गतांक से...
 मुनिवरो, राजाओ ने प्रश्न् किया कि राजा कौन है, जिस राजा के राष्ट्र में विज्ञान पराकाष्ठा पर हो और विज्ञान का सदुपयोग होता हो! उस राजा का राष्ट्र पवित्र होता है! वह राजा पवित्र होता है! मानव देखो जिस राजा के राष्ट्र में विज्ञान अपनी पराकाष्ठा पर नहीं रहता है! वह विज्ञान के वांग्मय में प्रवेश हो जाता है और वह विज्ञान मानव का राष्ट्र का मौलिक गुण बनकर रहता है! मौलिक गुण क्यों? क्योंकि राष्ट्र को ऊंचा बनाने वाला वह मानव देखो स्वीकृत कहलाता है! तो देखो राष्ट्र और मानवता दोनों ही अपने में तत्पर रहने चाहिए! जिससे समाज में एक महानता की ज्योति उत्पन्न हो जाए! तो आओ मेरे प्यारे, देखो राजाओं ने कहा प्रभु क्या राजा के राष्ट्र में विज्ञान होना अनिवार्य है? भगवान राम ने कहा कि अनिवार्य नहीं है,परंतु विज्ञान होना चाहिए उसका सदुपयोग होना चाहिए! उसके जीवन में एक महानता की ज्योति होनी चाहिए! देखो विज्ञान अपने में अभिमान बनकर के विज्ञान अपने में निखत्त्सुक बनने से राष्ट्र की प्रतिभा नष्ट हो जाती है! तो विचार विनिमय क्या है? मैंने बहुत पुरातन काल में कहा था कि मानव को अहिंसा परमो धर्म अपनाना चाहिए! इसको अपनाने से ही समाज में एक महानता का प्रदर्शन होता है! मुझे भगवान राम का जीवन स्मरण आता रहता है! भगवान राम रात्रि के समय प्रभु का चिंतन करते रहते थे! भयंकर वनों में भी जहां सिंह राज अपनी गर्जना कर रहा है! मानव प्रत्येक प्राणी अपनी ध्वनि कर रहा है और उसमें वह ध्वनित हो रहा है! इसी प्रकार प्रत्येक राजा जब अपने में ध्वनित बनने के लिए विवेक अमृत का पान करता है! उससे विवेक जागरूक हो जाता है और वह विवेक ही मानव का जीवन कहलाया जाता हैं! तो इसलिए प्रत्येक मानव के हृदय में विवेक होना चाहिए! जिस विवेक के द्वारा राष्ट्र और प्रजा दोनों पवित्र बनते हैं! भगवान राम के जीवन की गाथा मुझे स्मरण आती रहती है! एक समय बेटा वह प्रातः कालीन भ्रमण कर रहे थे भ्रमण करते-करते कुछ समय व्यतीत हो गया! भ्रमण करते-करते अपने को आभा में नियुक्त करने लगे! वह अपने में अपनी कृतिका को ऊंचा बनाते हुए सिंह राज के आंगन में उस से खिलवाड़ करने लगे! भ्रमण करते-करते जब सिंह राज से खिलवाड़ कर रहे थे तो कहीं से लक्ष्मण भी भ्रमण करते हुए आ गए! वह सिंह राज से खिलवाड़ कर रहे हैं! कह रहे हैं तू अहिंसा में परिणत होने वाला है! तू कितना महान है वह सिंह राजू से खिलवाड़ करते रहते थे समय व्यतीत होता रहता है! इसी प्रकार जब मानव प्रत्येक प्राणी मात्र से स्नेह करने लगता है तो देखो एक खिलवाड़ करता रहता है! नागराज से भी खिलवाड़ होता रहता है, नागराज एक वायु में गुथा प्राणी है! जब अपने में वह रत हो जाता है अपने में धारयामी बन जाता है! याज्ञिक बन जाता है! तो देखो उसके जीवन में अहिंसा परमो धर्म की एक आभा का जन्म हो जाता है और वही जन्म वृत्तियों में रत हो करके वह मानव के जीवन का मानसिक रूप बन करके उनके ह्रदय में निहित हो जाता है!


विज्ञापन एवं सार्वजनिक सूचनाएं


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


October 26, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-83 (साल-01)
2. शनिवार ,26 अक्टूबर 2019
3. शक-1941,अश्‍विन,कृष्णपक्ष, तिथि- त्रयोदशी-चतुर्दशी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:21,सूर्यास्त 05:55
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


गुरुवार, 24 अक्तूबर 2019

भाजपा के सब मंत्री हारे, टूटा घमंड

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक हरियाणा में सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर के अलावा प्रदेश की मौजूदा बीजेपी सरकार के पांच मंत्री कैप्टन अभिमन्यु (वित्त मंत्री), ओपी धनखड़ (कृषि मंत्री), रामबिलास शर्मा (शिक्षा मंत्री), कृष्ण लाल पंवार (परिवहन मंत्री), कृष्ण कुमार बेदी (समाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री), मनीष ग्रोवर (सहकारिता राज्य मंत्री) हार गए हैं।
इस तरह से देखें तो प्रदेश बीजेपी के 8 बड़े नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इसके अलावा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा दे दिया है। बबिता फोगाट, सोनाली फोगाट ओर योगेश्वर दत्त हार रहे है।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, जेजेपी के साथ मिलकर बना सकते है सरकार।
हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। 


आपकों बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर यानी सोमवार को वोट डाले गए थे। जिसमें कुल 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 वोटर थे। लेकिन मतदान में महज 68.30 फीसदी वोटर्स ने ही हिस्सा लिया। यानी करीब 1 करोड़ 25 लाख 60 हजार 728 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


विकासखंड भोजपुर की वार्षिक बैठक

अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। विकासखंड भोजपुर में क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक का आयोजन अध्यक्ष माननीय प्रमुख कृष्ण चौधरी के सानिध्य में हुआ। जिसमें मंच का संचालन एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने किया तथा सदन में कई बीड़ी सदस्यों ने अपने विचार रखे। जिसमें प्रमुख रूप से आशीष चौधरी सदस्य क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 47 ने वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन के बारे में तथा ग्रामीण आवास योजना के बारे में अपने ग्राम की समस्याओं को रखते हुए। उनके निदान हेतु सुझाव माननीय प्रमुख कृष्ण चौधरी को दिए। जिसमें उन्होंने ग्रामीण आवास योजना के मानकों में आमजन हेतु अपना सुझाव दिया तथा वृद्ध पेंशन हेतु ग्रामीण अंचल में जाकर कैंप लगाने की बात रखी। मौके पर समस्त बीडीसी गण एवं ग्राम प्रधान गण मौजूद रहे।


ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी युवक को टक्कर


हैदर अली संवाददाता


गाजियाबाद। गाजियाबाद क्षेत्र में रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन सड़क पर घटने वाली घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र के इंडियन एयरफोर्स चौकी पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक को कुचला। जिसमें युवक की हालत नाजुक देखते हुए नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। दूसरी ओर मौके पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। युवक के परिवार का आरोप है कि ट्रक ड्राइवर ने बिना लाइसेंस के और शराब पीकर इस दुर्घटना को अंजाम दिया है।


छापेमारी में मिलावटी मावा बरामद

मोहित श्रीवास्तव


गाजियाबाद,मोदीनगर l दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मुरादनगर मोदीनगर के गांवों में एसडीएम सौम्या पांडे के नेतृत्व में खाद विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी मावा ज़ब्त किया हैlप्राप्त जानकारी के अनुसार एडीएम सौम्या पांडे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मोदीनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक डेयरी संचालक के घर में छापा माराl जहां से टीम ने 2 कुंतल मिलावटी मावा जब्त करने का दावा किया हैl इसके अलावा मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर में भी एक मकान पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 200 किलो मिलावटी मावा जब्त किया गया हैl प्रशासन की इस कार्रवाई से मिलावटी मावा बेचने वालों में हड़कंप मच गयाl इस दौरान खाद विभाग की टीम ने सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैंl इस दौरान एसडीएम मोदीनगर सौम्या पांडे ,सीओ सदर अंशु जैन, मुरादनगर थाना प्रभारी ओपी सिंह वह खाद्य विभाग की टीम मौजूद रहीl


गैंगस्टर किस जेल में शादी के आदेश

पटियाला। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से एक ऐसे आदेश जारी किए गए हैं, जो शायद आपने कभी सुने नहीं होंगे। हाईकोर्ट की ओर से नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर की शादी जेल अंदर बने गुरुद्वारा साहिब में कराने के आदेश दिए गए हैं जिसके लिए जेल प्रशासन की ओर से प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं।
दरअसल मनदीप सिंह नाम का गैंगस्टर डबल मर्डर केस में नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। गैंगस्टर की ओर से अपनी शादी कराने के लिए हाईकोर्ट में एक महीने की छुट्टी के लिए अर्जी दी गई थी। अदालत से छुट्टी तो मंजूर नहीं हुई, पर जेल अंदर ही शादी के सारे प्रबंध पूरे करने के  आदेश दे दिए गए। 
गैंगस्टर की ओर से शादी के लिए साल 2016 में भी छुट्टी की मांग की गई थी। पुलिस की रिपोर्ट पर छुट्टी नामंजूर हो गई थी। अब एक महीने पहले फिर से मनदीप की ओर से दी गई छुट्टी संबंधी अर्जी पर यह फैसला दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर से नाभा जेल प्रशासन से इस शादी के लिए प्रबंध करने के लिए पूछा गया था।
इस पर जेल प्रशासन की ओर से अपनी रिपोर्ट में जेल के अंदर सारे प्रबंध करने का भरोसा दिया गया था। गैंगस्टर मनदीप सिंह के परिवार के सदस्यों की ओर से हाईकोर्ट को अपील की गई थी कि शादी एक शगुन वाला दिन होता है, जो जेल अंदर सही नहीं लगता है। इस पर जेल के बाहर शादी करने की अनुमति दी जाए। साथ ही परिवार ने सुरक्षा व सारा खर्च उठाने की भी अपील की।
जेल प्रशासन की ओर से जेल में गुरुद्वारा साहिब सुशोभित होने का हवाला देकर अंदर ही शादी कराने की अपील की। इसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया। जेल के अंदर बने गुरुद्वारा साहिब में शादी के लिए मनदीप सिंह को छह घंटे बाहर आने की इजाजत होगी। शादी किस दिन होगी, यह तय नहीं हुआ है।
नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू ने कहा कि हाईकोर्ट ने जेल के अंदर शादी कराने संबंधी पूछा था, जिस पर सारे प्रबंध पूरे करने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल शादी संबंधी कोई तारीख तय नहीं हुई, लेकिन जेल प्रशासन की तरफ से सारे प्रबंध किए जा रहे हैं।
10 वर्षों से जेल में बंद है गैंगस्टर:-
हाईकोर्ट की ओर से जिस कैदी की शादी का प्रबंध नाभा जेल में करने के आदेश दिए गए हैं, वह मोगा जिले से संबंधित एक सरपंच व उसके गनमैन के डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह पिछले 10 वर्षों से जेल में बंद है।
हाईकोर्ट की ओर से दिए इस फैसले को कैदियों के सुधार से जोड़कर देखा जा रहा है। समाज सेवकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति शादी के बंधन में बंध जाता है, तो उसके अंदर सुधार की इच्छा और बढ़ जाती है।


मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

शामली। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में स्टूडेंट इवेंट कराया गया। जिसकी अध्यक्षता बाबा सूरजमल ने की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेम पाल सिंह हरबीर मलिक देवेंद्र सिंह सरोहा एडवोकेट मनीष जैन कुलदीप मलिक रहे कार्यक्रम का संचालन बाबू राम सिंह  ने किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्रों को ट्रॉफी मैडल, चेक धनराशि देकर सम्मानित किया गया।वहीं अधिकतर मेधावी छात्र छात्राओं को हर पढ़ाई एवं स्कूल ड्रेस के लिए महीने धन राशि देने का प्रस्ताव किया गया । इस दौरान वंश तोमर अमर पवार तनु शर्मा अरुण कुमार आदित्य आसिफ अली वासिफ को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का  आयोजन रजत पंवार, योगेंद्र सिंह मास्टर धर्मेंद्र मास्टर पप्पू, कृष्ण पाल, जयपाल सिंह, सोरम प्रधान,धर्मेंद्र सिंह,सतबीर मूंछ आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


दिल्ली में 1000 करोड़ का कर चोरी

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने दिल्ली के एक व्यापारिक समूह पर छापा मारा। इस दौरान करीब 1,000 करोड़ रुपए की कर चोरी का पता लगा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बताया कि करोड़ों रुपए के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में हवाला लेन-देन की आशंका के चलते आयकर विभाग ने इस समूह पर नजर बनाए रखी थी। ताजा टैक्स चोरी हेलिकॉप्टर घोटाले से संबद्ध हो सकती है।


सीबीडीटी ने कहा- जिस व्यापारिक समूह पर छापे मारे गए, वह कई ई-गवर्नेंस प्रोजेक्टों से जुड़ा है और वित्तीय सेवाएं भी प्रदान करता है। विभाग ने कहा, “समूह पर छापे और जब्ती की कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर कर चोरी, हवाला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं।” सीबीडीटी ने इस व्यापारिक समूह के नाम का खुलासा नहीं किया है।


जांच एजेंसी के मुताबिक, इस समूह ने बेहिसाब रकम के लेन-देन के लिए दिल्ली और कोलकाता की शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया। विभाग ने कहा कि इस मामले में पहले उर्वरक खरीदी करने वाली कई संस्थाओं पर छानबीन की गई थी। दुबई का ऑपरेटर राजीव सक्सेना शेल कंपनियों के जरिए कमीशन के तौर पर बहुत बड़ी रकम इकठ्ठा कर रहा था। सक्सेना वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में भी आरोपी है।


सक्सेना को 3,600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में दुबई से भारत लाया गया था। विभाग को सक्सेना द्वारा बड़ी राशि की कर चोरी किए जाने की आशंका है। प्राथमिक स्तर की जांच के मुताबिक, हवाला कारोबार और अवैध तरीकों से धन लाने में चोरी किए गए टैक्स की राशि 1,000 करोड़ रु. से ज्यादा हो सकती है।


इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं: इमरान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्ष जमीयत उलेमा इस्लाम फज्ल और मौलानाओं के विरोध पर जवाब दिया। इमरान ने कहा कि मौलानाओं की समस्या और विपक्ष का एजेंडा समझ से परे है। वे किसी के दबाव में इस्तीफा नहीं देंगे। विपक्ष ने इमरान सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए अगले महीने में आजादी मार्च निकालने का ऐलान किया है।
इमरान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मेरे इस्तीफा देने का सवाल नहीं है और मैं इस्तीफा दूंगा भी नहीं। विपक्ष और मौलानाओं का धरना एक साजिश है, जिसे विदेशी नेताओं का समर्थन मिल रहा है।''
इमरान ने कहा, ''मुझे मौलानाओं की समस्या और विपक्ष का एजेंडा बिल्कुल समझ नहीं आता। विपक्ष के नेता फजलुर रहमान का विरोध एक साजिश है, जिसे दूसरी ताकतों का समर्थन मिल रहा है।'' रहमान ने आरोप लगाया था कि फर्जी चुनाव के कारण ही इमरान सरकार बनी है। मीडिया रिपोर्ट्स को मुताबिक, इमरान सरकार ने विपक्ष से साफ शब्दों में कहा है कि मार्च के दौरान कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा।


नमाज गंभीर, मरियम को इजाजत नही

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत फिर से गंभीर हो गई है। उनकी तबियत में सुधार का दावा किया गया था। हालांकि बताया गया कि शरीफ की तबियत तेजी से बिगड़ रही है। नवाज की बेटी मरियम पिता से मिलना चाहती थीं, लेकिन अफसरों ने इसकी इजाजत नहीं दी। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि नवाज को अच्छा इलाज मुहैया कराया जा रहा है। नवाज को कई बीमारियां हैं। उन्हें चौधरी शक्कर मिल केस में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया है। वो 7 साल की सजा काट रहे हैं।


'द ट्रिब्यून' अखबार ने खबर दी कि नवाज का ब्लड प्लेटलेट काउंट 7 हजार के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। फिलहाल, उन्हें लाहौर के सर्विस हॉस्पिटल में रखा गया है। रिपोर्ट में डॉक्टरों के हवाले से कहा गया है कि नवाज को कई तरह की बीमारियां हैं और उनको इस्लामाबाद या देश से बाहर किसी अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत है। दूसरी तरफ, इमरान खान ने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की। सिर्फ इतना कहा कि नवाज को हरसंभव उपचार मुहैया कराया जा रहा है।


नवाज की बेटी मरियम भी कोट लखपत जेल में हैं। उन्हें पेशी के लिए कोर्ट में पेश किया गया। यहां उन्होंने अफसरों से गुजारिश में कहा कि वो पिता को देखना चाहती हैं। अफसरों ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इसकी मंजूरी देने से इनकार कर दिया। बाद में मरियम को वापस जेल भेज दिया गया। खुद मरियम भी बीमार हैं। उन्होंने कहा- मैं एक बार पिता को देखना चाहती हूं लेकिन इसकी भी इजाजत नहीं दी जा रही।


हाईवे पर लूट से पुलिस में मचा हड़कंप

डीसीएम चालक से 1.20 लाख की लूट,मचा हडकंप
 
यूपी सीमा से सटे दिल्ली कैंप के समीप हुई घटना
बिहार का रहने वाला है डीसीएम चालक, बिहार की नौरंगिया पुलिस कर रही जांच


कुशीनगर। पनियहवा-छपवा राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 727 पर यूपी सीमा के सटे बिहार के दिल्ली कैंप के समीप एक डीसीएम चालक से दो बाइकों पर सवार रहे चार बदमाशों द्वारा एक लाख बीस हजार रूपये लूट लिये जाने की सूचना मिलते ही खड्डा व बिहार की नौरंगिया पुलिस में हडकंप मच गया। घटना स्थल पर दोनो प्रांत की पुलिस ने निरीक्षण कर छानबीन मे जुटी हुई है।


गुरूवार की शाम खड्डा थाने के सालिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे बिहार के करमा बारी थाना वाल्मिकिनगर निवासी मुन्ना मंसूरी पुत्र नवी रसूल मंसूरी ने बताया कि वह बुधवार की शाम डीसीएम लेकर आलू लोड करने यूपी की तरफ आ रहा था। यूपी सीमा से पहले ही बिहार के नौरंगिया थानाक्षेत्र के दिल्ली कैंप नामक स्थान पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने डीसीएम में चढ़कर उसे मारपीट कर पास में रखे एक लाख बीस हजार रूपये लूटकर चंपत हो गये। मंसूरी ने बताया कि भय की वजह से ससुराल चला गया और इलाज कराने के बाद सूचना सालिकपुर पुलिस चौकी को दी। यह सूचना जैसे ही थाने पहुंची हडकंप मच गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामअशीष यादव, चौकी प्रभारी पीके सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, जीतबहादुर पहुंच गये। बिहार के नौरंगिया थाना प्रभारी राजकुमार भी मयफोर्स पहुंच गये। घटनास्थल की छानबीन की गई तो वह बिहार मे होने का मामला उजागर हुआ। बिहार पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना को लेकर खड्डा पुलिस यूपी-बिहार सीमा पर आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी कर रही है।
मामले की तहकीकात कर रहे बिहार के नौरंगिया के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि लूट की सूचना देने वाला व्यक्ति सही जानकारी न देकर पुलिस का ध्यान भटका रहा है। इससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी छानबीन की जा रही है। यूपी पुलिस से भी सम्पर्क किया जा रहा है।


अनिल विज हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री

राणा ओबराय
अनिल विज भी हो सकते हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री!
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आए हैं। उसे देखते हुए मुख्यमंत्री पद का दावेदार को कोई नया चेहरा होगा? निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों पर विचार कर रहा है यदि सूत्रों की माने तो अनिल विज भी हरियाणा मुख्यमंत्री पद के हो सकते हैं?


जेल में बंद छात्र नेताओं से मिले रामगोविंद

विधायक मनोज पारस व जेल में बन्द छात्र नेताओं से नैनी जेल में मिले रामगोविन्द चौधरी


जौनपुर। नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी ने जौनपुर शाहगंज से विधायक व पूर्व मंत्री ललई यादव के साथ नैनी जेल में बन्द विधायक मनोज पारस व छात्र नेताओं से मुलाक़ात की।ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष के साथ नैनी जेल में बन्द सपा विधायक व छात्र नेताओं से मुलाक़ात के बाद सर्किट हाउस में योगी सरकार पर हमला बोला।कहा योगी सरकार बदले की भावने से कार्य कर रही है।सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।सपा सड़क से लेकर विधानसभा तक भाजपा की चूलें हिलाने में सक्षम है।तानाशाही और साम्परदायिक्ता को लोगों ने नकार दिया है।उनहोने कहा छात्र छात्राओं ने विश्वविद्धायल के तुग़लकी फरमान छात्र परिषद को नकार दिया तो छात्र नेताओं का उत्पीड़न शुरु हो गया उनहें फर्ज़ी मुक़दमे में फंसा कर जेल मे डाल दिया।उन्होने अवनीष यादव व अदील हमज़ा तथा अन्य छात्र नेताओं के आन्दोलन को छात्र संघ पाठशाला की जीत बताया।उनहोने विधान सभा चूनाव में सपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा की यह चूनाव 2022 में सपा सरकार बनने की प्रष्ठभूमि तय्यार करने वाला चूनाव था।कार्यकर्ता मेहनत करें तो उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता ।जनता का योगी सरकार की तानाशाही से मोह भंग हो गया है।नैनी जेल व सर्किट हाऊस में नेता विरोधी दल से मिलने वालों में कृष्णमूर्ति सिंह यादव,सै०इफ्तेखार हुसैन,पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल,पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना,पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,पंधारी यादव,,दूधनाथ पटेल,महबूब उसमानी,किताब अली, बृजेश केसरवानी सै०मो०अस्करी आदि थे।
रिपोर्ट बृजेश केसरवानी


विराट को आराम,युवाओं को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम इंडिया का चयन हो गया। भारतीय टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि टी-20 टीम में युवाओं को शामिल किया गया है। टी-20 टीम में नए चेहरों के रूप में युवा विकेटकीपर संजू सैमसन की जगह मिली है तो चोटिल चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी डेब्यू का मौका दिया गया है। कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाते हुए वाशिंगटन सुंदर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हुई है।


ऋषभ पंत के लिए कवर के तौर संजू सैमसन को शामिल किया गया है। सैमसन ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के लिए दोहरा शतक जड़ा था। कलाई के स्पिनरों की जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से सिर्फ चहल को चुना गया है क्योंकि राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर को एक और मौका देना बनता था।


तीन नवंबर से दिल्ली में शुरू होने वाली तीन मैच की टी-20 सीरीज (दो अन्य मैच राजकोट और नागपुर में) के अलावा बांग्लादेश की टीम विश्व चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट खेलेगी। टेस्ट मैच इंदौर और कोलकाता में खेले जाएंगे।


बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।


बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, साहा (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत। बता दें कि  भारत ने अक्टूबर 2018 से सभी प्रारूपों में 56 मैच खेले हैं, जिसमें से 48 मैच में बतौर कप्तान मौजूद रहे विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। कोहली की गैरमौजूदगी में उपकप्तान रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।


मोदी-शाह की लोकप्रियता घट रही है

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी की देश में लगातार लोकप्रियता घट रही है। भाजपा की खरीद फरोख्त और दल बदल की राजनीति के दिन अब खत्म हो रहे है। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों के संकेत स्पष्ट है। हरियाणा में भाजपा की जो छीछालेदर हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। महाराष्ट्र में भी तमाम बड़े-बड़े दावे थोपे निकले। सर्जिकल स्ट्राइक राफेल के नीचे नीबू, शीजिनपिंग और ट्रंप की मिक्सवेज परोसना, सावरकर को भारत रत्न और धारा 370 खत्म करने को भूनाने की भाजपा की कोशिशो को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। आर्थिक मोर्चे पर विफलता के कारण भी भाजपा के वोट कम हुये है। आर्थिक मंदी के चलते करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं, देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। 45 वर्ष में सबसे ज्यादा अधिक बेरोजगारी की दर 8.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है और मूलभूत जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और देश का बैंकिंग सिस्टम ही नष्ट हो रहा है। देश की बिगड़ी आर्थिक स्थिति को देखते हुये केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर पूरे देश में नाराजगी है।


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...