मंगलवार, 22 अक्तूबर 2019

4 बच्चों सहित लगाई छलांग, हुई मौत

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में पांचों की डूबकर मौत हो गई।  मृतकों की पहचान विमला और उसके बच्चों भूरी, आरुषि, नयंस और रोशनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ललितपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र के उल्दना खुर्द गांव की 27 वर्षीया विमला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इससे पांचों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक एमएम बेग ने बताया कि सोमवार की देर शाम ग्राम प्रधान की सूचना पर उल्दना खुर्द गांव से एक किलोमीटर दूर धंचा अहिरवार के खेत में बने एक गहरे कुएं से एक महिला और उसके चार बच्चों के शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उल्दना खुर्द गांव के निवासी राजेश कुशवाहा की पत्नी विमला (27) और उसके बच्चों भूरी (2), आरुषि (7), नयंस (4) और रोशनी (4) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए दिया गया है। मदनापुर के थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि विमला और उसके पति राजेश के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने मायके चली गयी थी। शनिवार को वह ससुराल लौटी थी। इसी बीच उसने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि मामले की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है।


तीर्थयात्रियों से 258 करोड़ कमाएगा पाक

करतारपुर! पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों से सालाना करीब 258 करोड़ रुपए की कमाई करेगा। पाकिस्तान की सरकार सिख श्रद्धालुओं से 20 डॉलर रुपए का शुल्क हटाने पर राजी नहीं हुई और आखिरकार भारत सरकार ने पाकिस्तान के फैसले पर निराशा जताते हुए करतारपुर कॉरिडोर पर समझौते के लिए मंजूरी दे दी है। करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले श्रद्धालुओं को पाकिस्तान द्वारा वीजा फ्री एक्सेस देने के लिए 23 अक्टूबर को समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।


एक सरकारी अधिकारी ने बताया, तीर्थयात्रियों से सेवा शुल्क के जरिए पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा जो फिलहाल लगभग खाली हो चुका है।गुरुद्वारा साहिब करतारपुर में हर रोज 5000 तीर्थयात्रियों को ही दर्शन करने की अनुमति मिलेगी और पाकिस्तान हर तीर्थयात्री से 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क वसूलेगा यानी उसकी हर दिन 1,00,000 डॉलर की कमाई होगी।


वर्तमान में एक डॉलर की कीमत 70।95 भारतीय रुपया है यानी पाकिस्तान हर दिन 70.95 लाख रुपए की कमाई करेगा। वहीं, पाकिस्तानी करेंसी की बात करें तो एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए की कीमत 156.46 है यानी पाकिस्तान हर दिन 1.56 करोड़ रुपए (पाकिस्तानी रुपए) की कमाई करेगा। तीर्थयात्रियों को साल के 365 दिन करतारपुर जाने की अनुमति होगी, ऐसे में पाकिस्तान 3.65 करोड़ डॉलर अपने मुद्रा भंडार में जुटाएगा। यह धनराशि भारतीय रुपए में 258 करोड़ और पाकिस्तानी करेंसी 571 करोड़ रुपए होगी।


हालांकि भारत ने करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला कर लिया है लेकिन साथ ही इस्लामाबाद से भविष्य में अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।


कपिल-रोमी का किरदार अदा करेंगे

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से हुईं नाराज


मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई! बॉलिवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे की खिंचाई करते ही रहते हैं। कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर तो कभी दीपिका रणवीर की फोटो पर। हाल ही में एक और ऐसा ही वाकया हुआ। जब दीपिका ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की। 


बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। यह उनकी क्लोजअप तस्वीर थी। जिसपर रणवीर ने कॉमेंट किया और पास। देखते ही देखते उनके इस कॉमेंट को तकरीबन 15हजार से भी ज्यादा फैंस ने लाइक किया।यह किस बात पर दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से हुईं नाराज, बोलीं घर आजा, मैं बताती हूं! फिल्म इंडस्ट्री के पर्फेक्ट कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं। हाल ही में एक बार फिर से रणवीर ने दीपिका की फोटो पर कुछ कॉमेंट किया तो दीपिका ने भी उन्हें बेहद प्यारा रिप्लाई किया। 
बॉलिवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे की खिंचाई करते ही रहते हैं। कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर तो कभी दीपिका रणवीर की फोटो पर। हाल ही में एक और ऐसा ही वाकया हुआ। जब दीपिका ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की। 
बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। यह उनकी क्लोजअप तस्वीर थी। जिसपर रणवीर ने कॉमेंट किया और पास। देखते ही देखते उनके इस कॉमेंट को तकरीबन 15हजार से भी ज्यादा फैंस ने लाइक किया।इसके बाद दीपिका ने भी रणवीर को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा अच्छा, घर आजा, मैं बताती हूं रिप्लाई किया। दीपिका के इस जवाब को तकरीबन 7 हजार फैंस ने लाइक किया। साथ ही दोनों की मस्ती पर प्यारे-प्यारे कॉमेंट्स भी पोस्ट किए। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर एक साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसमें रणवीर सिंह जहां कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी यानि कि रोमी का किरदार अदा करेंगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह एसिड पीडि़ता का किरदार निभा रही हैं।


सैफ अली खान का 'तानाजी' लुक

मुंबई! फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर से ऐक्टर अजय देवगन का लुक पहले ही सामने आ चुका है। अब फिल्म से सैफ अली खान का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। सैफ एक बार फिर से फीयर्स लुक में नजर आ रहे हैं। इन दिनों सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म में उनके लुक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में तानाजी में उनका नया लुक भी रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। 
सैफ अली खान अपने नेगेटिव रोल निभाने में अकसर सफल हुए हैं। एक बार फिर से वह इसके लिए रेडी हैं। खबरों के अनुसार सैफ तानाजी में राजपूत अधिकारी उदयभान राठौड़ ती भूमिका में नजर आएंगे। आप भी देखिए, सैफ का फीयर्स लुक।
बता दें कि सैफ और अजय देवगन चौथी बार एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले वे कच्चे धागे, ओमकारा और एलओसी में काम कर चुके हैं।


प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त,पायलट सुरक्षित

शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली! इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में प्रशिक्षु पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।अकादमी द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि, अमेठी जिले के फुरसरगंज में स्तिथ इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में सोमवार की दोपहर एक विमान प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय  विमान लैंडिंग कर रहा था। बताया जाता है कि, कुछ दूर घिसटकर विमान रनवे से बाहर आ गया और उसमें आग लग गई। आनन-फानन में उड़ान एकेडमी की फायर ब्रिगेड टीम  और कर्मचारी मौके पर दौड़े और आग पर काबू पाया।
पायलट को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 


उड़ान एकेडमी सूत्रों के अनुसार दुर्घनाग्रस्त विमान सोलो कैटेगरी के जेलीन श्रेणी का विमान है। जिससे प्रशिक्षु पायलट अकेले उड़ाते हैं संस्थान के अधिकारियों ने प्रशिक्षु पायलट का नाम बताने से इनकार कर दिया है और कहा है कि इस दुर्घटना की जांच के बाद करवाई जाएगी।


बीएसएफ ने दो पाक नागरिक पकडे

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो घूमते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हो गए थे। उनके पास से दो मोबाइल फोन, पाकिस्तानी सिम और पहचान पत्र बरामद हुए। इन नागरिकों की पहचान सैफ और तलीफ के रूप में हुई है जिला ओकारा पाकिस्तान के रहने वाले है। वहीं, बीएसएफ ने बीती देर शाम गुजरात के कच्छ तट के पास 'हरामी नाले' से दो पाकिस्तानी नागरिकों को मछली पकड़ने वाली नौका के साथ पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के कर्मी पाकिस्तान से लगती भारतीय समुद्री सीमा के पास सर क्रीक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। शुरुआती तौर पर वे 'मछुआरे' प्रतीत होते हैं। अधिकारी ने कहा, हरामी नाला क्षेत्र में जब दो पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की तो उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे पकड़ा गया और उनकी नौका को जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने घटना के बाद व्यापक खोज अभियान चलाया तथा मामले की जांच की जा रही है। इससे कुछ दिन पहले ही बीएसएफ की एक टीम ने इसी इलाके से पाकिस्तान की पांच मछली पकड़ने वाली नौकाएं जब्त की थीं।


रॉबर्ट वाड्रा आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को उपचार के लिए नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ और पैर में दर्द के कारण बीते रोज नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया। उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर वीआईपी रूम नंबर 108 में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत उनका इलाज कर रहे हैं। उनका सीटी स्कैन भी किया गया। वाड्रा के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार शाम को लगभग 7:30 बजे अस्पताल पहुंच गईं। वाड्रा से अस्पताल में मिलकर थोड़ी देर में प्रियंका गांधी वहां से निकल गईं, लेकिन रात 10:30 बजे वे फिर अस्पताल पहुंचीं। इस बार प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा के साथ रातभर लगभग 9 घंटे तक अस्पताल में मौजूद रहीं। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने अभी उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके पैर और पीठ में दर्द है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें व्हीलचेयर दिया गया गया लेकिन वह चलकर ही डॉक्टर के कमरे तक गए। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंच सकते हैं।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...