मंगलवार, 22 अक्तूबर 2019

रॉबर्ट वाड्रा आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को उपचार के लिए नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ और पैर में दर्द के कारण बीते रोज नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया। उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर वीआईपी रूम नंबर 108 में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत उनका इलाज कर रहे हैं। उनका सीटी स्कैन भी किया गया। वाड्रा के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार शाम को लगभग 7:30 बजे अस्पताल पहुंच गईं। वाड्रा से अस्पताल में मिलकर थोड़ी देर में प्रियंका गांधी वहां से निकल गईं, लेकिन रात 10:30 बजे वे फिर अस्पताल पहुंचीं। इस बार प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा के साथ रातभर लगभग 9 घंटे तक अस्पताल में मौजूद रहीं। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने अभी उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके पैर और पीठ में दर्द है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें व्हीलचेयर दिया गया गया लेकिन वह चलकर ही डॉक्टर के कमरे तक गए। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंच सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...