मंगलवार, 6 अगस्त 2019

98 शिकायत,निस्तारण एक का भी नही

अरविंद सिंह राजावत


इटावा- चकरनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार तहसील दिवस का कार्यक्रम तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में विधिवत संपन्न हुआ। जिसमें 98 प्रार्थना पत्र पोर्टल पर दर्ज कराए गए। जिनमें निस्तारण एक का भी नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार चकरनगर तहसील सभागार में पूर्व नियोजित कार्यक्रमानुसार तहसील दिवस का कार्यक्रम इंद्रजीत सिंह (आईएएस)उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने भी कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इस मौके पर करीब 98 प्रार्थना पत्र पोर्टल पर दर्ज किए गए। जिसमें निस्तारण एक का भी संभव नहीं हो सका। गढाकास्दा थाना भरेह से गाटा संख्या 117 का जमीनी विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र महिला के द्वारा दिया गया ।जिस पर विशेष संज्ञान लेते हुए पीठासीन अधिकारी ने त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी चकरनगर प्रमोद कुमार सिंह ने भी मौके पर उपस्थित रहकर डाइस पर कई प्रार्थना पत्रों पर गंभीर संज्ञान लिया और संबंधित पंचायत मंत्री आदि को संबंधित की जांच हेतु हिदायती आदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्र पर कोई भी कोताही न बरती जाए ।प्रार्थना पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए मानक के अनुसार रिपोर्ट तथ्यपरक हो यदि कोई भी प्रार्थना पत्र दाता दोबारा से फिर आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर समस्त थानों की पुलिस अधिकारी, तहसील के अधिकारी व कर्मचारी, खंड विकास कार्यालय से संबंधित कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।


रेलवे के भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए

उत्तर मध्य रेलवे जोन में चीफ मेट्रन'मेट्रन' नर्सिंग सिस्टर की वीयरता सूची में व्याप्त भ्रष्टाचार


प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे जोन के रेल प्रबंधक मण्डल झाँसी, आगरा, प्रयागराज और कानपुर आदि रेलवे मण्डल चिकित्सालयो में कार्यरत चीफ मेट्रन,मेट्रन नर्सिंग सिस्टर स्टाफ की वरीयता पदौन्नति सूची में पिछले दस वर्षों से भृष्ठाचार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार मुख्य केंद्र कार्मिक विभाग अधिकारी एव ओएस लम्बी रकम लेकर स्टाफ की पदौन्नति एव वरीयता को पिछले दस वर्षों से रेल कर्मचारियों को हानि पहुंचाई गयी है।इन कर्मचारियों ने स्वयं के माध्यम से एव यूनियन के माध्यम से डिवीजन एव मुख्यालय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी।इसको रेलवे समाचार ने गम्भीरता से संज्ञान में लिया।उदहारण अनुसार श्रीमति सुबोध शुक्ला' रशिमसिंह'निशि प्रभा आदि का मामला काफी गम्भीर है। इसकी सतर्कता विभाग द्वारा जांच करवाएं जाने की आवाश्यकता है।


करंट से कई कांवड़िया झुलसे,दो की मौत

सोनभद्र (चोपन)। चोपन बैरियर स्थित महादेव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सोन नदी से जल भरकर के गोठानी शिव मंदिर तक कलश यात्रा का कार्यक्रम 5 अगस्त 2019 को रखा गया था। इसी कारण कांवरियों द्वारा सोन नदी से जल भरकर गोठानी मंदिर की तरफ रवाना हुए थे कि रास्ते में ही महलपुर तिराहा के पास कावरियों के साथ चल रहे टेलर में अचानक ही 11000 वोल्ट का बिजली का तार टच हो गया। जिस कारण मौके पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कांवरियों को जोरदार करंट का झटका लग गया। जिससे कि मौके पर अफरा तफरी मच गया। जिसमे करीब 2 दर्जन से अधिक महिलाएं, लड़किया और लड़के झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया।जिसमे आशा पत्नी रामचंद्र उम्र 40 वर्ष, संध्या पाण्डेय पुत्री सुरेंद्र पाण्डेय उम्र 18 वर्ष, निकिता पुत्री जगदीश उम्र 16 वर्ष, संगीता पत्नी हवलदार उम्र 26 वर्ष, काजल केसरी पुत्री जीतेंद्र केसरी उम्र 17 वर्ष ,मुन्नी देवी पत्नी सत्यनारायण उम्र 45 वर्ष, सरस्वती पुत्री कैलाश साहनी उम्र 15 वर्ष ,गीता पत्नी महेंद्र उम्र 45 वर्ष, महेंद्र केसरी पुत्र बाबूलाल उम्र 40 वर्ष, महक पुत्री उमेश उम्र 15 वर्ष ,रूपाली पुत्री राजेंद्र उम्र 15 वर्ष, अशोक कुमार पुत्र सोहनलाल उम्र 25 वर्ष ,दिव्यांश पुत्र प्रमोद उम्र 12 वर्ष, रीना पुत्री रामदुलार उम्र 15 वर्ष, पूजा पुत्री रमेश उम्र 16 वर्ष ,राजकुमारी पुत्री सोमेश्वर उम्र 14 वर्ष, मोहित गुप्ता पुत्र हरि नारायण उम्र 23 वर्ष का इलाज जारी था तथा रोजी पुत्री अज्ञात उम्र 12 वर्ष, राधिका पुत्री राजेश कनौजिया उम्र 14 वर्ष ,निशा पुत्री मयंक उम्र 17 वर्ष, रंजना पुत्री छबीला, नेहा पुत्री नरेश उम्र 15 वर्ष का प्राथमिकी इलाज के बाद कांवरियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही खबर लिखे जाने तक जहां पर जानकारी हुई कि 2 कांवरियों की मौत हो चुकी है और लगभग दर्जनों अभी भी घायल है।


भालुओ का आतंक,ट्रेनिंग कैंप में दहशत

कांकेर । भालुओ के आतंक से पुलिस ट्रेंनिग कैम्प में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।जिसके चलते पुलिस की ट्रेनिंग भी प्रभावित हुई है।वही आज भालुओ ने शौच जाने के लिए निकले एक जवान पर हमला कर दिया है।तथा घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके अलावा जवानों को ट्रेनिग कैम्प से आवश्यक घूमने पर भी प्रतिबंध लगा दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर बस्तर जिले में स्थित जंगलवार ट्रेनिंग सेंटर में भालुओ ने डेरा जमा लिया है। ट्रेनिग कैम्प में भालुओ की आवाजाही के चलते जवान भी दहशत में है। बता दे कि प्रदेश के पुलिस महकमे में पदस्थ जवानों को मुठभेड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए के जंगलवार ट्रेनिग दी जाती है। जिसके तहत जंगलो से घिरे इस ट्रेनिग सेंटर में जवानों की अलग -अलग टोलियो को जंगलो में भेज जाता है।यही नही बम डिफ्यूज करने की विधि भी जवानों को सिखाई जाती है।मगर कैम्प में भालुओ की आमद ने सब चौपट कर दी है।


मुठभेड़ में शामिल छह नक्सली गिरफ्तार

दन्तेवाड़ा । दक्षिण बस्तर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने जंगल मे घेरा बन्दी कर 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।जिनसे पुलिस अब पूछताछ कर रही है।इसके साथ ही यह भी कयाश लगाए जा रहे है। पकड़े गए नक्सलियों से पुलिस को और भी अहम जानकारियां मिल सकेंगी।दरअसल आज डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों के एक टीम मारडूम के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी।इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल से भाग रहे इन 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।वही पुलिस का दावा है कि ये सभी नक्सली हाल ही के दिनों में चिकपाल में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल थे।बता दे कि बस्तर में इन दिनों भारी बारिश के बीच भी पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया है।जिससे नक्सली अब बैकफुट पर आ गये है।उसी का परिणाम है कि आज जंगल से 6 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है।


भाजपा में शामिल होंगे विधायक:हरियाणा

राणा ओबराय
टेकचंद शर्मा सहित दो और विधायक आज होंगे भाजपा में शामिल
चण्डीगढ़ । हरियाणा के ये तीन विधायक आज होंगे भाजपा में शामिल.हरियाणा में बीजेपी को लगातार मजबूती मिलती दिख रही है। आज तीन विधायक बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इनमें पृथला से बसपा विधायक टेकचंद शर्मा, समालखा से आजाद विधायक रविंदर मछरौली और फरीदाबाद NIT से इनेलो विधायक नगेंद्र भडाना आज दोपहर बाद भाजपा में शामिल होंगे।


जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक संसद में पेश

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में पेश


नई दिल्ली । गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को मंगलवार को लोकसभा में पेश किया। विधेयक पर चर्चा शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नियम तोड़ने का आरोप लगाया। रंजन ने सरकार से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि संयुक्त राष्ट्र कश्मीर मसले की निगरानी कर सकता है कि नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिमला समझौता, लाहौर घोषणापत्र में इसे कश्मीर को द्विपक्षीय मसला माना गया है। कांग्रेस नेता ने इसे सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की। इस मामले पर गृहमंत्री की उनसे तीखी बहस हुई। गृहमंत्री ने कहा कि पीओके के लिए जान भी दे देंगे।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...