उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 मई 2022

जंगल से मिला इंसान का भ्रूण, पुलिस में हड़कंप

जंगल से मिला इंसान का भ्रूण, पुलिस में हड़कंप
कमल जगाती  
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से लगभग 26 किलोमीटर हल्द्वानी की तरफ जंगल से इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लावारिस हालात में पड़े हुए भ्रूण का एक वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाया है। तल्लीताल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा भर डॉक्टर की जांच के लिए दे दिया है। नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में दो गांव और ज्यूलिकोट के मध्य एक झरने के समीप भ्रूण होने की सूचना मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया। भ्रूण घने जंगल के बीच बने झरने के समीप पड़ा मिला। भ्रूण कुछ दिन पुराना माना जा रहा है। 
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के अपराध अक्सर देखने को मिलते हैं। मैदानी क्षेत्रों के अपराधी किसी घटना को अंजाम देकर, पहचान छुपाने के लिए पहाड़ी में लाश को ठिकाने लगा जाते हैं। ऐसे कई मामलों में तो ठीक से शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पाती जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे कैद नहीं हो पाते हैं। आज के इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर जंगल में फेंक दिया है। पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है।


रविवार, 8 मई 2022

ब्रह्म मुहूर्त में खोलें गए 'बद्रीनाथ' मंदिर के कपाट

ब्रह्म मुहूर्त में खोलें गए 'बद्रीनाथ' मंदिर के कपाट  

पंकज कपूर  

देहरादून। ग्रीष्मकाल के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे खोल दिए गए। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बद्रीनाथ धाम को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिर में भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। आज सुबह बद्रीनाथ मंदिर के कपाट जैसे ही खुलेे, जय बद्रीनाथ के जयघोष से मंदिर गुंजायमान हो उठे। मंत्रोच्चारण से चारों तरफ का वातावरण भक्तिमय है। इससे पहले पांडुकेश्वर से तेल कलश यात्रा के साथ भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि उद्धवजी और देवताओं के खजांची कुबेरजी की डोली बद्रीनाथ धाम पहुंची थी।

जोशीमठ में पूजा-अर्चना के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के खजांची भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में भगवान बदरी विशाल का खजाना शुक्रवार देर शाम बद्रीनाथ धाम पहुंचा था। परंपरा के अनुसार खजाने के साथ भगवान नारायण के वाहन गरुडजी की मूर्ति भी खजाने के साथ बद्रीनाथ पहुंची। आठ मई को मंदिर के कपाट खुलने से पहले भगवान के खजाने की पूजा-अर्चना की गई और फिर आज ब्रह्म मुहूर्त में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए।

गौरतलब है कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई थी। 6 मई शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। इस बार बेतहाशा भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चार धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा तय की है. बद्रीनाथ में प्रतिदिन 15,000, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री में 4,000 तीर्थयात्रियों की अनुमति दी गई है। यह व्यवस्था 45 दिनों के लिए की गई है। कोरोना महामारी शुरू होने के करीब दो साल बाद चारधाम यात्रा को लेकर लोगों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। भारी संख्या में लोग केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में पहुंच रहे हैं।

सोमवार, 28 मार्च 2022

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया 

पंकज कपूर     
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे है। अब क्रिकेट, बॉलीवाल, दौड़ , चैस और दौड़ के बाद अब क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड का दबदबा रहा है। गुडग़ांव में उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन द्वारा आयोजन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की झोली में 17 पदक आये। जिसमें अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के गौरव आर्या ने गोल्ड जीतकर टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गौरव के गोल्ड जीतने के बाद उनके परिवार और क्रॉसमिंटन उत्तराखंड एसोशिएसन में खुशी का माहौल है।
विगत 24 मार्च से 27 मार्च तक गुडग़ांव में क्रॉसमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन मैचों का आयोजन उत्तर प्रदेश के उप सचिव फांउडेशन के चेयरमैन बिलाल अहमद के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने कुल 17 पदक जीते है। मूलरूप से सोमेश्वर के ग्राम रमेला डूंगरी निवासी गौरव आर्य ने गोल्ड पर कब्जा कर क्रॉसमिंटन में अपना दबदबा बनाते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया। गौरव ने यह प्रतियोगिता अंडर -8 में जीती है। उनके पिता शिव राम आर्य उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन के उप सचिव के पद पर गुडग़ांव में कार्यरत है। उनकी माता हेमा देवी भी बच्चों को क्रॉसमिंटन की कोचिंग देती है। वहीं दूसरे बेटे प्रिंस आर्य ने भी सिल्वर और रजत पदक जीता है। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे है। एक बार फिर सोमेश्वर का नाम रोशन हुआ है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की झोली में कुल 17 पदक आये जिसमें से एक गोल्ड जो गौरव के नाम रहा, जबकि 8 सिल्वर और 8 रजत पदक मिले है। इस प्रतियोगिता में पहली बार ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से गई जनिया सलरिया ने चार पदक जीते। जिसमेंं तीन सिल्वर और एक रजत पदक शामिल है। जनिया सलरिया मूलरूप से बाजपुर के फौजी कालोनी निवासी है जो श्री दशमेश स्कूल की छात्रा है। सलरिया के पदक जीतने पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से गौरव आर्य, प्रिंस आर्य, प्रनेश, रियास, दाहिरा यादव, रिया, जनिया व हेमा आर्या ने प्रतिभाग किया। सभी विजयी खिलाडिय़ों को गृह मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त उप निदेशक वी मुथु कुमार ने सम्मानित किया। एसोशिएसन के उप सचिव शिव राम आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी खिलाड़ी जिला और स्टेट लेबल पर चयन के बाद नेशनल स्तर पर खेलने आये थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

रविवार, 27 मार्च 2022

कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन

कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन   

पंकज कपूर           
चंपावत। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक नेशनल डीवार्मिंग डे एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रविवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्देश्य के तहत राजकीय विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों/आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत तथा नामांकित एवं विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट खिलाई जानी हैं। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत बनाए जाने का उद्देश हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता खर्कवाल ने बताया कि जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर पेट के कीड़े (कृमि) मारने की दवा एल्बेण्डाजाल खिलाने का अभियान चलाया जाएगा।
इसके साथ ही जनपद को अनीमिया मुक्त बनाने का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हीमोग्लोबिन हमारे खून में पाया जाता हैं और हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा का एक स्तर से कम हो जाना अनीमिया कहलाता है। जिसके लक्षण त्वचा, चेहरे, जीब व आंखों में लालीमां की कमी।काम करने में जल्दी थकावट हो जाना।सांस फूलना या घुटन होना होते हैं।
भोजन में आयरन की कमी होना, पेट मे कीड़े होना व पीने के पानी मे फ्लोरोसिस की मात्रा अधिक अनीमिया का कारण हो सकता हैं।उन्होंने बताया इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य करगें।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद के 4 ब्लाकों, 714 विद्यालयों व 397 आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जाएगा।आई0एफ0ए व एल्बेलडाजोल की गोली सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेलडाजोल की एक गोली साल में दो बार जरूर लेनी चाहिए।उन्होंने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण होने से कुपोषण और खून की कमी होने के साथ साथ थकावट होना, पढ़ाई में मन न लगना, जी मिचलाना, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण हो जाते हैं।
ज्यादा छोटे बच्चों को टेबलेट चूरा कर पानी के साथ खिलाया जाए। बड़े बच्चों को भी दवा चबा चबाकर ही खानी चाहिए। किसी भी तरह की बीमारी होने पर बच्चे को एल्बेण्डाजाल टेबलेट नहीं खिलानी है। यदि किसी भी तरह उल्टी या मिचली महसूस होती है तो खबराने की जरूरत नहीं। पेट में कीड़े ज्यादा होने पर दवा खाने के बाद सरदर्द, उल्टी, मिचली, थकान होना या चक्कर आना महसूस होना एक सामान्य प्रक्रिया है। दवा खाने के थोड़ी देर बाद सब सही हो जाता है।इसके अलावा फिर भी किसी अन्य तरह की बड़ी परेशानी हो तो चिकित्सक से सम्पर्क अवश्य करें।
इस दौरान अपरजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकिसाधिकारी के0के0अग्रवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी बी0पी कुशवाहा, एसीएमओ डॉ इंदरजीत पांडेय, डॉ कुलदीप यादव, एमओआईसी, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

महिलाओं ने 'दशामाता' के पूजन की शुरुआत की

महिलाओं ने 'दशामाता' के पूजन की शुरुआत की   

पंकज कपूर         
उज्जैन। शीतला माता का पूजन करने के बाद एक बार फिर महिलाओं ने रविवार को दशामाता के पूजन की शुरुआत की है। घरों के आासपास मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंच रही हैं और पीपल के पेड़ पर सूत का धागा बांधकर राजा नल और रानी दमयंती की कथा का श्रवण कर रही हैं।
चैत्र माह के कृष्ण-पक्ष की दशमी पर रविवार को महिलाओं द्वारा सुख-समृद्धि और परिवार की दशा सुधारने के लिए दशामाता का पूजन किया जा रहा है। महिलाएं सुबह से घर के आसपास बने मंदिरों में पूजन की थाली लेकर पहुंचती दिखाई दे रही हैं। मंदिर परिसरों में लगे पीपल के पेड़ पर सूत के धागे में दस गांठ बांधकर उसे पेड़ की परिक्रमा लगाकर बांधा जा रहा है और सुख समृद्धि की कामना कर दशामाता से आशीर्वाद लिया जा रहा है। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं द्वारा राजा नल और दमयंती की कथा सुनी जा रही है। दशामाता पूजन का क्रम शहर में देर शाम तक जारी रहेगा। दो दिन पूर्व महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर ठंडे भोजन का नैवेद्य अर्पित किया था। धार्मिक नगरी में पारंपरिक पर्वों का काफी महत्व है जिसके चलते हर दिन आस्था दिखाई देती है। विद्वानों के मतों के अनुसार दशा माता महामारी-बीमारी, दोष, ग्रह बाधा और काली-बुरी नजर को दूर कर देती हैं। माता का प्रताप इतना है कि वह किसी भी व्यक्ति को राजा बना सकती है। आर्थिक संकट के कारण जीवन अगर कष्ट में है तो मां उसे तार देती हैं।
दशामाता का व्रत करने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि इस व्रत को द्वापर युग से बहुत पहले राजा नल की पत्नी दमयंती ने किया था। दुर्भाग्यवश दमयंती के पति राजा नल का राजपाट छीन गया था और उन्हें अज्ञातवास में भटकना पड़ा था। इसके बाद दमयंती ने दशा माता का व्रत रखा और 11 वर्ष तक उनकी पूजा की। जिसके परिणाम स्वरूप राजा नल को उनका राज्य मिल पुन: गया था।
रंगपंचमी पर्व के एक दिन बाद महिलाओं ने घरों में भोजन बनाकर अगले दिन शीतला सप्तमी पर माता को ठंडे भोजन का नैवेद्य अर्पित कर पूजन अर्चन किया था और घरों में ठंडे भोजन का सेवन किया था। वहीं आज दशामाता पर्व पर घरों में चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ा है और दाल-बाटी बनाई गई है।

शनिवार, 19 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामलें मिलें      

पंकज कपूर     

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 11 नए मामले सामने आए है। वही, देहरादून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। 

शनिवार की शाम 6 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 11 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.84 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

गुरुवार, 17 मार्च 2022

ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट   

पंकज कपूर        
देहरादून। इंडिया पोस्ट के उत्तराखंड सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वैकेंसी के माध्यम से 581 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट- appost.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकता हैं।
डाक विभाग की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2021 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 सितंबर 2021 तक का समय दिया गया था।

मंगलवार, 8 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें          

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 33 नये मामलें सामने आए है।

मंगलवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 33 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 09 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

सोमवार, 7 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 40 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 40 नए मामलें मिलें        

पंकज कपूर          

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 40 नए मामलें सामने आए है। जबकि सोमवार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है।

सोमवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 40 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 91 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

रविवार, 6 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामलें मिलें         

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 30 नये मामले सामने आए है। वहीं राहत की बात है कि रविवार को किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। 

रविवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 30 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 32 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.52 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

शनिवार, 5 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 48 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 48 नए मामलें मिलें         

पंकज कपूर      

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 48 नये मामले सामने आए है। वहीं, राहत की बात है कि शनिवार को किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

शनिवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 48 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 40 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.71 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

गुरुवार, 3 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें        

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप थमने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 33 नये मामले सामने आए है। वहीं, दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। 

गुरुवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 33 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 117 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-982 तक पहुंचीं

यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-982 तक पहुंचीं    

पंकज कपूर         
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। रविवार को राज्य में पिछले दो माह में सबसे कम, केवल 3,262 लोगों की जांचों के साथ पिछले दो माह में सबसे कम मात्र 66 नए मामले आए हैं। जबकि 25 संक्रमित हुए, एक संक्रमित की मौत भी। इसके साथ संक्रमितों की संख्या कुछ बढ़कर 982 व मौतों की संख्या 262 हो गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, रविवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक 31, चमोली में 9, हरिद्वार में 8, उत्तरकाशी में 5, रुद्रप्रयाग में 3, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी व नैनीताल में 1-1 नए संक्रमित आए। जबकि दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की मौत हुई।

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 90 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 90 नए मामलें मिलें   

पंकज कपूर           

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 90 नये मामले सामने आए है। वही, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1 कोरोना संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है।

शुक्रवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 90 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 106 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं सिनर्जी अस्पताल देहरादून में भर्ती 01 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.07 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 103 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 103 नए मामलें मिलें       

पंकज कपूर         
देहरादून। उत्तराखंड में भले ही कोरोना केसों में कमी आई है। लेकिन, कोरोना मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 103 नए मामलें मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख 35 हजार से अधिक हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7674 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में दो, चमोली में एक, चम्पावत में एक, देहरादून में 32, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 17, पौड़ी में 15, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में एक, यूएस नगर में 13 और उत्तरकाशी जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून जिले के तीन अलग अलग अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। 
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे व आईसोलेशन में रह रहे 626 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए। जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 1069 रह गई है। सोमवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों की लैब से 7813 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। जबकि 10 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.3 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को राज्य में 18 हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।

यूके: 22 से 25 तक बारिश व बर्फबारी के आसार

यूके: 22 से 25 तक बारिश व बर्फबारी के आसार      

पंकज कपूर      
देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में इन दिनों शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी से मौसम फिर से करवट ले सकता है। ऐसे में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश और बर्फबारी के आसार लगाए है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
बता दें कि अगले पांच दिन मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी। 22 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। ऐसे में 23 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों और कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की आशंका है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है। 
24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। चमोली जिले में मौसम खराब होने के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है। जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि, दोपहर तक धूप व बादलों की आंख मिचौंली जारी रही।

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 144 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 144 नए मामलें मिलें       

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम होने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 144 नये मामले सामने आए है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है।

रविवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 144 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 50 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई।

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 218 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 218 नए मामलें मिलें      

पंकज कपूर      

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम होने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 218 नये मामले सामने आए है। वही, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।

शुक्रवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 218 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 1,377 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.80 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 291 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 291 नए मामलें मिलें      

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 291 नये मामले सामने आए है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।

गुरुवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 291 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 1085 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.90 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

यूके: 24 घंटे में 4 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा

यूके: 24 घंटे में 4 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा     

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 271 नये मामलें सामने आए है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। 

बुधवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 271 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 1,422 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 04 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.75 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...