सोमवार, 28 मार्च 2022

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया 

पंकज कपूर     
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे है। अब क्रिकेट, बॉलीवाल, दौड़ , चैस और दौड़ के बाद अब क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड का दबदबा रहा है। गुडग़ांव में उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन द्वारा आयोजन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की झोली में 17 पदक आये। जिसमें अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के गौरव आर्या ने गोल्ड जीतकर टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गौरव के गोल्ड जीतने के बाद उनके परिवार और क्रॉसमिंटन उत्तराखंड एसोशिएसन में खुशी का माहौल है।
विगत 24 मार्च से 27 मार्च तक गुडग़ांव में क्रॉसमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन मैचों का आयोजन उत्तर प्रदेश के उप सचिव फांउडेशन के चेयरमैन बिलाल अहमद के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने कुल 17 पदक जीते है। मूलरूप से सोमेश्वर के ग्राम रमेला डूंगरी निवासी गौरव आर्य ने गोल्ड पर कब्जा कर क्रॉसमिंटन में अपना दबदबा बनाते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया। गौरव ने यह प्रतियोगिता अंडर -8 में जीती है। उनके पिता शिव राम आर्य उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन के उप सचिव के पद पर गुडग़ांव में कार्यरत है। उनकी माता हेमा देवी भी बच्चों को क्रॉसमिंटन की कोचिंग देती है। वहीं दूसरे बेटे प्रिंस आर्य ने भी सिल्वर और रजत पदक जीता है। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे है। एक बार फिर सोमेश्वर का नाम रोशन हुआ है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की झोली में कुल 17 पदक आये जिसमें से एक गोल्ड जो गौरव के नाम रहा, जबकि 8 सिल्वर और 8 रजत पदक मिले है। इस प्रतियोगिता में पहली बार ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से गई जनिया सलरिया ने चार पदक जीते। जिसमेंं तीन सिल्वर और एक रजत पदक शामिल है। जनिया सलरिया मूलरूप से बाजपुर के फौजी कालोनी निवासी है जो श्री दशमेश स्कूल की छात्रा है। सलरिया के पदक जीतने पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से गौरव आर्य, प्रिंस आर्य, प्रनेश, रियास, दाहिरा यादव, रिया, जनिया व हेमा आर्या ने प्रतिभाग किया। सभी विजयी खिलाडिय़ों को गृह मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त उप निदेशक वी मुथु कुमार ने सम्मानित किया। एसोशिएसन के उप सचिव शिव राम आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी खिलाड़ी जिला और स्टेट लेबल पर चयन के बाद नेशनल स्तर पर खेलने आये थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...