शुक्रवार, 29 मार्च 2024

पार्टी को ताकत की मदद की आवश्यकता नहीं

पार्टी को ताकत की मदद की आवश्यकता नहीं 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। आयकर विभाग की कार्रवाई का सामना कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को किसी बाहरी ताकत की मदद की आवश्यकता नहीं है और उसे भारतीय लोकतंत्र तथा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत का लोकतंत्र और न्यायपालिका बहुत मजबूत है तथा पार्टी काे उन पर पूरा भरोसा है। माकन कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगने के बाद अमेरिका के बयान से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा,“यह भारत का आंतरिक मामला है और देश का पूरा तंत्र इससे निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। हमारी पार्टी को लोकतंत्र और न्यायापालिका पर पूरा विश्वास है तथा हमें किसी बाहरी ताकत के समर्थन एवं मदद की आवश्यकता नहीं है।

7 आरोपियों को आजीवन कारावास, जुर्माना

7 आरोपियों को आजीवन कारावास, जुर्माना 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले में सभी सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सभी आरोपियों को 50-50 हजार रुपए के जुर्माने से भी दंडित किया गया है। उम्र कैद की सजा पाने वालों में मौत का निवाला बन चुका अतीक अहमद भी शामिल है। शुक्रवार को सीबीआई की लखनऊ कोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के सभी सात आरोपियों को दोषी ठहरने के बाद सभी को उम्र कैद की सजा सुनने का ऐलान किया है। सीबीआई कोर्ट प्रथम की विशेष न्यायाधीश कविता मिश्रा ने प्रयागराज के राजूपाल हत्याकांड में सभी सात आरोपियों को दोषी करार देने के बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विद्वान न्यायाधीश ने उम्र कैद की सजा पाये सभी सात आरोपियों को 50-50 हजार रुपए के जुर्माने से भी दंडित किया है। सीबीआई कोर्ट से उम्र कैद की सजा पाने वालों फरहान अहमद, इसरार अहमद, रंजीत पाल, जावेद, आबिद गुलशान एवं अब्दुल कवि के अलावा अतीक अहमद भी शामिल है जो एक हमले में पहले ही मारा जा चुका है।

यूपी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाएं

यूपी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाएं 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत काे निशाना बना कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाएं, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है। यादव ने मुख्तार की मौत का जिक्र किये बगैर शुक्रवार को एक्स पर लंबी पोस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाएं और कहा कि सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है, वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं। ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जाँच होनी चाहिए। उन्होने कहा “ हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा। सपा अध्यक्ष ने कहा “ थाने में बंद रहने के दौरान, जेल के अंदर आपसी झगड़े में, ⁠जेल के अंदर बीमार होने पर,न्यायालय ले जाते समय,⁠अस्पताल ले जाते समय,⁠अस्पताल में इलाज के दौरान,⁠झूठी मुठभेड़ दिखाकर, ⁠झूठी आत्महत्या दिखाकर, ⁠किसी दुर्घटना में हताहत दिखाकर, ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जाँच होनी चाहिए। सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं। उप्र ‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ये यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है।” गौरतलब है कि मऊ के पूर्व विधायक और करीब 65 आपराधिक मामलों में वांछित मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा के एक अस्पताल में हृदयाघात के कारण मौत हो गयी थी। बसपा अध्यक्ष मायावती और भाकपा माले समेत अन्य दलों के नेताओं ने मौत को संदिग्ध बताते हुये न्यायिक जाचं की मांग की है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-161, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, मार्च 30, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 28 मार्च 2024

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

पंकज कपूर 
रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड पहुंचे। सचिन ने औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। 
उन्होंने प्लांट के मैनेजमेंट से मुलाकात की और प्लांट के बारे में कई जानकारी भी ली। बृहस्पतिवार को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सुबह 11 बजे चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में सचिन तेंदुलकर का स्वागत सोलर प्लांट के मैनेजमेंट द्वारा किया गया। इसके बाद वह औद्योगिक नगरी रुद्रपुर के सिडकुल पहुंचे और सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट 10 एकड़ में फैला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन तेंदुलकर रामनगर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी जा सकते हैं। जबकि 29 मार्च को वह कैंची धाम, नैनीताल दर्शन के लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर का पंतनगर आने का कार्यक्रम था। लेकिन दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उनका कार्यक्रम टल गया है।

सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया

सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया 

पंकज कपूर 
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। इस क्षेत्र को आदर्श बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई या फिर पृथक राज्य उत्तराखंड आंदोलन में नैनीताल जनपद के लोगों का अहम योगदान रहा है। मातृशक्ति के उत्थान के लिए हमने कई मातृशक्ति बंधन उत्सव पूरे प्रदेश में किए और हर उत्सव में लाखों की संख्या में हमारी माताएं-बहनें पहुँची। लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी अजय भट्ट ने बहुत बड़े कार्य केंद्र में मंत्री रहते हुए प्रदेश के लिए किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड में चारों ओर कमल खिलने वाला है। 
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार अबकी बार 400 पार का नारा दिया है, ये केवल नारा नहीं बल्कि उनका विश्वास है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो हम निश्चित रूप से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। हमारे प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं केंद्र ने स्वीकृत की हुई हैं। हमारी सरकार भी क्षेत्र के विकास को लेकर कोई कोताही नहीं बरतती। नैनीताल में 2000 करोड़ तक के विकास कार्य स्वीकृत किये गए हैं। कैंची धाम के मास्टर प्लान के लिए भी 28 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। कालाडूंगी में सड़कों के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गयी है। देहरादून में पांच दशकों से लखवाड़ बांध नहीं बन पा रहा था तो जमरानी बांध भी नहीं बन पा रहा था, लेकिन मोदी के आशीर्वाद से इन दोनों को भी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में एम्स का सैटेलाइट सेन्टर बन रहा है तो एचएमटी की भूमि भी हमें हस्तांतरित हो गयी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमने भी उत्तराखंड के विकास का संकल्प लिया है।
विपक्षियों में आज टिकट लेने वाले भी बचे नहीं हैं। चुनाव में केवल 20 दिन रह गए हैं, भट्ट कई जगहों का दौरा कर चुके हैं। वे जनता की तमाम बातें उठा रहे हैं, उनको पूरा क्षेत्र रट गया है। कांग्रेस वालों को तो कुछ नहीं पता। बस वो पाला छूने वाली स्थिति में है। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार में रहते हुए तमाम पाप किए हैं। इनके काले कारनामों ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने समान नागरिक सहिंता का जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून हमने लाया है। पिछले दो सालों में हमने बीते 22 साल के बराबर रोजगार देने का काम किया है। हमने लैंड जेहाद के तहत सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है। बनभूलपुरा में अराजकता फैलाने का कार्य किया गया, लेकिन हमने ऐसा करने वाले एक-एक व्यक्ति को जेल भेजने का काम किया। प्रदेश में कोई अब उपद्रव या आगजनी करेगा तो ऐसे लोगों को हम बख्शने वाले नहीं। मोदी ने पिछले दस सालों में युगांतरकारी निर्णय लिए। उन्होंने सीएए का कानून लागू किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। आज अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देश के अंदर हमला करने पर पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई। उज्ज्वला योजना के साथ ही गैस के दामों में 100 रुपये कम किये हैं। राज्य में पिछले दो वर्षों से गरीब परिवारों को तीन सिलिंडर नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम लोगों को आवास प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में 60 साल से ज्यादा राज किया लेकिन काम नहीं किया बल्कि काले कारनामे किये। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को बड़े मार्जिन से जिताने की अपील की।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लोकसभा के प्रभारी राकेश नैनवाल, दायित्वधारी अनिल डब्बू, हेम आर्य आदि उपस्थित रहे।

बाबा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

बाबा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

पंकज कपूर 
नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व. तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  
उन्होंने पुलिस के  उच्चाधिकारियों को अति शीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन कर दिया गया है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...