शनिवार, 23 मार्च 2024

28 मार्च को चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

28 मार्च को चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 28 मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने शुक्रवार को बताया कि श्री चौधरी 28 मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में दोपहर 12 बजे वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने स्थित मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर 1.00 बजे बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान चांदपुर बिजनौर में राजग प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
31 मार्च को 11 बजे मुज़फ्फरनगर के शाहपुर में बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में और 2 बजे रोहटा में रालोद के राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 2 अप्रैल को कैराना लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में ऊन में और 2 बजे बागपत की ढिकौली में राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 4 अप्रैल को 11 बजे बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में चरथावल में और 2 बजे मोदीनगर के भोजपुर में राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
श्री दुबे ने कहा कि एक तरफ इण्डिया समूह अभी तक यूपी में प्रत्याशी तक नहीं ढूंढ पाया हैं और दूसरी तरफ रालोद ने प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी ने अपनी प्रदेश इकाई व सभी जिला, महानगर अध्यक्षों को राजग प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूती से जुटने को कहा है।

आज मनाया जाएगा 'होली' का पर्व, जानिए

आज मनाया जाएगा 'होली' का पर्व, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
छोटी होली को होलिका दहन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लोग शाम के समय अपने घर से बाहर विधि-विधान के साथ होलिका दहन की पूजा करते हैं। यह दिन बुरी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है और यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
छोटी होली का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। तो आइए इसकी तिथि और मुहूर्त के बारे में जानते हैं...

छोटी होली तिथि और समय
पूर्णिमा तिथि की शुरूआत - 24 मार्च, 2024 - 09:54 से पूर्णिमा तिथि का समापन - 25 मार्च, 2024 - 12:29 तक होलिका दहन का मुहूर्त- रात 11:13 बजे से 11:53 बजे तक। भद्रा पूंछ- शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक भद्रा मुख- शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक।

छोटी होली से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
सनातन धर्म में छोटी होली का अपना एक खास महत्व है। होली आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, फरवरी और हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है। होलिका दहन का पर्व शाम को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है, जब आग जलाई जाती है और लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रार्थना करने आते हैं। होलिका दहन एक अनुष्ठानिक अलाव है, जिसमें सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन हो जाता है। इस दिन लोगों को वहीं पूजा करनी चाहिए, जहां होलिका दहन होती है। लोगों को इस शुभ पूर्व संध्या पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, विभिन्न वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य, धन, समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-155, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, मार्च 24, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

'मतदाता जागरूकता' कार्यक्रम का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' कार्यक्रम का आयोजन 

महामाया राजकीय विद्यालय, ओसा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मतदाताओं से किया गया अपील, 20 मई को अवश्य करें मतदान

कौशाम्बी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में स्वीप के अन्तर्गत जिला विकास अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में महामाया राजकीय विद्यालय,ओसा के परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” दिलाई। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद में मतदान दिवस 20 मई 2024 को अवश्य मतदान करें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार ओझा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।   
बता दें कि, हयातउल्ला चतुर्वेदी स्वीप के अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न नारा यथा-सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, 18 वर्ष की उम्र कर ली पार-मिला वोट का अब अधिकार, भारत की शान-हमारा मतदान, जन जन की यही पुकार-वोट डालो अबकी बार, वोट देना गर्व है- जनता का यह पर्व है, लोकतंत्र की यही परिभाषा-मतदाता है। हर मानस की आशा, स्वस्थ लोकतंत्र की यही पहचान-शत प्रतिशत हो मतदान, वोट डालने जाएंगे-सशक्त लोकतंत्र बनाएंगे, हम जागरूक मतदाता हैं-भारत तंत्र निर्माता हैं’ आदि नारे बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहें हैं।
शैलेंद्र मौर्य

दुष्कर्म के मामलें में 10 साल कारावास की सजा

दुष्कर्म के मामलें में 10 साल कारावास की सजा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामलें में दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया। सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक गौतम और विनय अरोरा ने बताया कि 20 जुलाई 2016 को नई मंडी क्षेत्र से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने सिखेड़ा क्षेत्र के इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने प्रकरण की सुनवाई की। दुष्कर्म के दोषी इसरार को दस साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

प्रयागराज: पांच दिन तक चलेगा वैदिक अनुष्ठान

प्रयागराज: पांच दिन तक चलेगा वैदिक अनुष्ठान

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज संगम स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर कोरिडोर के सफल निर्माण के लिए भव्य पूजन-हवन होने जा रहा है। उत्तर दक्षिण के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक अनुष्ठान पांच दिन तक चलेगा।
अनुष्ठान का उद्देश्य इस कोरिडोर की परियोजना में किसी भी तरह से कोई विघ्न न आए और इससे सभी का कल्याण हो है। श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में पूजन की शुरुआत शुक्रवार 22 मार्च को अष्टद्रव्य गणपति हवन से प्रारम्भ होकर वहीं 26 मार्च दिन मंगलवार को सुबह अधिवास हवन महापूजन से संपन्न होगा।

मोदी को नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया

मोदी को नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया 

अखिलेश पांडेय 
थिंपू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह किसी विदेशी सरकार के पहले प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार ‘‘भारत-भूटान संबंधों के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और भूटानी राष्ट्र तथा इसके लोगों के वास्ते उनकी विशिष्ट सेवा’’ के लिए प्रदान किया गया है।
पुरस्कार मिलने के बाद मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भूटान द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ पुरस्कार दिए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करता हूं।’’
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नांग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया। बता दें कि सम्मान की घोषणा भूटान के राजा ने 17 दिसंबर, 2021 को 114वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान की थी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा के दौरान इसे प्राप्त किया।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...