शनिवार, 27 जनवरी 2024

सीएम डैशबोर्ड की विस्तृत समीक्षा की: सीडीओ

सीएम डैशबोर्ड की विस्तृत समीक्षा की: सीडीओ 

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड इण्डीकेटर्स की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सी.एम. डैश बोर्ड की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को सी0एम0 डैश बोर्ड पर प्रदर्शित अपने-अपने विभागीय योजनाआें में फीडिंग/प्रगति लाने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत पोर्टल पर लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारित कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाय, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग-एम0ओ0यू0 मानिटरिंग, ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व विद्युत विभाग-दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी एवं कृषि रक्षा विभाग-कृषि रक्षा रसायन डी०बी०टी०, रोजगार-डे-एनआरएलएम बीसी सखी, ग्राम्य विकास-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग-भवन निर्माण, सड़क निर्माण, चिकित्सा विभाग-एम्बुलेन्स 102, टेली रेडियोलाजी, दवाओं की उपलब्धता की निगरानी, दुग्ध विभाग-दूध मूल्य भुगतान की स्थिति जल निगम-जल जीवन मिशन, पंचायतीराज-एस.बी.एम. फेज-2 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, पर्यटन विभाग-राज्य योजना, वन विभाग सामाजिक वनीकरण, बेसिक शिक्षा-निपुण परीक्षा आंकलन, पी.एम. पोषण, मध्यान्ह भोजन तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति पशुपालन-निराश्रित गोवंश संरक्षण, पशुओं में कृतिम गर्भाधान, पिछड़ावर्ग-शादी अनुदान योजना, महिला कल्याण-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, सहकारिता-जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली सिंचाई सिल्ट सफाई सहित अन्य विभागों की इण्डीकेटर्स रैकिंग की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि दिनांक 31 जनवरी 2024 तक इण्डिकेटर्स में प्रगति लायें तथा सम्बन्धित पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
सुशील केसरवानी

पार्षदों पर हफ्ता वसूली करने का आरोप, हंगामा

पार्षदों पर हफ्ता वसूली करने का आरोप, हंगामा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
सहारनपुर। नगर निगम के पार्षदों पर हफ्ता वसूली करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने दफ्तर में हंगामा कर दिया। पार्षदों पर परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे सफाई कर्मचारियों द्वारा जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ भी धक्का मुक्की की गई है। शनिवार को सफाई कर्मियों ने नगर निगम के दफ्तर को हंगामे का मैदान बनाते हुए पार्षदों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए बवाल खड़ा कर दिया। नगर निगम के दफ्तर में हंगामा काट रहे सफाई कर्मचारियों ने इस दौरान जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ भी धक्का मुक्की की।  संगठन के पदाधिकारी ने नगर निगम के अफसरों एवं पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया है कि नगर निगम के सभी वार्डों के पार्षद सफाई कर्मियों को परेशान करते हुए अपने घर का काम और सफाई कराते हैं, यदि पार्षदों के मुताबिक काम नहीं किया जाता है तो अधिकारियों से उनकी शिकायत की जाती है। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों से पार्षद पैसों की डिमांड भी करते हैं।

199 का बेसिक प्लान हटाएंगी कंपनी 'नेटफ्लिक्स'

199 का बेसिक प्लान हटाएंगी कंपनी 'नेटफ्लिक्स'

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए कंपनी झटका देने वाली है। कंपनी नेटफ्लिक्स पर सस्ता प्लान बंद करने की योजना बना रही है, जिससे यूजर्स को निराश होना पड़ सकता है। नेटफ्लिक्स अपना सस्ता प्लान 199 का बेसिक प्लान हटाने जा रही है। कंपनी को 2-3 साल से रेवेन्यू को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है, इसलिए कंपनी ने बेसिक प्लान हटाने का फैसला लिया है।
कंपनी ने नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान कनाडा और ब्रिटेन से हटाने का फैसला किया है। अब इन देशों में 199 का प्लान नहीं मिल पाएगा। जानकारी के मुताबिक 2024 की दूसरे क्वार्टर तक ये प्लान पूरी तरह से हटाया जा सकता है। फिलहाल भारत में ये प्लान एक्टिव है। भविष्य में भारत में भी ये प्लान हटाया जा सकता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-99, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, जनवरी 28, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'राष्ट्रीय ध्वज' फहराया

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'राष्ट्रीय ध्वज' फहराया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर 21 तोपों की सलामी भी दी गई। कर्तव्य पथ के लिए राष्ट्रपति मुर्मू बग्घी पर सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए निकलीं। उनके साथ चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों भी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने कर्तव्य पथ पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपित जगदीप धनखड़ का स्वागत किया है। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नजर आए। कर्तव्य पथ के लिए राष्ट्रपति मुर्मू बग्घी पर सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए निकलीं। उनके साथ चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों भी रहे। पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां 'गणतंत्र दिवस'

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां 'गणतंत्र दिवस'

संदीप मिश्र 
बरेली। शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा फहराने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और बरेली जोन कार्यालय पर एडीजी पीसी मीना ने ध्वजारोहण किया। जिलेभर के स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय और गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। 
गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सजावट की गई। मैदान में रंगोली सजाई गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने खुली जीप में परेड की सलामी ली। कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा होने के बावजूद परेड में शामिल जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। परेड के दौरान पूरा मैदान तालियों से गूंजता रहा। जवानों का उत्साह देख दर्शक भी देशभक्ति से सराबोर हो गए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक इकाइयों और आवासीय कॉलोनियों आदि में तिरंगा फहराया गया। सुबह आठ बजे से कार्यक्रमों की शुरूवात हो गई। महापुरुषों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया गया। बाजार में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। पूर्व संध्या पर लोगों ने दुकानों से तिरंगा, बैज, बैंड और स्टीकर आदि की खरीददारी की। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमग हो उठा।

एसएसपी को मिला डीजीपी कमेंडेशन, पुलिस कर्मी भी हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान 2012 बैच के हैं। एडीजी पीसी मीना व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने डीजीपी का प्रशस्ति पत्र दिया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें पिछले साल सावन के दिनों में जब शहर दंगे की चपेट में आया था तो तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की जगह उन्हें भेजा गया था। उन्होंने न केवल स्थिति सुधारी बल्कि प्रदेश में पहली बार दो स्मैक तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट लगाकर उल्लेखनीय काम किया। वह कासगंज में एसपी के रूप में डीजी का गोल्ड मेडल, मऊ में डीजी का सिल्वर मेडल और सीतापुर में डीजी के प्लेटिनम डिस्क से सम्मानित हो चुके हैं। अब उन्हें एक बार उनके उत्कर्ष काम के लिए समान्नित किया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ यूनिट के प्रभारी सीओ अब्दुल कादिर को शौर्य के आधार पर डीजी के प्रशंसा चिह्न सिल्वर दिया गया। एसटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र दिया गया। बरेली रेंज आईजी कार्यालय के इंस्पेक्टर गोपनीय पद पर तैनात मोहम्मद शोएब को डीजी का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। साथ ही दरोगा मिलाप सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर राणा, अनीस अहमद और आरक्षी चालक रामविलास को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पीएसी के गुल्म नायक जयप्रकाश शर्मा को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आईएफएस पटनायक को कार्यालय में अटैच किया

आईएफएस पटनायक को कार्यालय में अटैच किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के पद से हटाकर उन्हें वन मुख्यालय स्थित हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया। पटनायक पर विभाग की महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
प्रमुख सचिव वन ने कहा, महिला संबंधी शिकायत गंभीर है। वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है। दिसंबर 2022 को शासन ने आईएफएस एसपी सुबुद्धि को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव के पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया था।
मेरे पिता का हाल ही में निधन हो गया है, इस पर मैं उड़ीसा गया था, परसों आकर विभाग में कार्यभार ग्रहण किया, इस पर सभी लोग शोक संवेदना दे रहे थे। मुझ पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का जो आरोप लगाया जा रहा है, उससे मैं खुद स्तब्ध हूं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...