शनिवार, 27 जनवरी 2024

पार्षदों पर हफ्ता वसूली करने का आरोप, हंगामा

पार्षदों पर हफ्ता वसूली करने का आरोप, हंगामा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
सहारनपुर। नगर निगम के पार्षदों पर हफ्ता वसूली करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने दफ्तर में हंगामा कर दिया। पार्षदों पर परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे सफाई कर्मचारियों द्वारा जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ भी धक्का मुक्की की गई है। शनिवार को सफाई कर्मियों ने नगर निगम के दफ्तर को हंगामे का मैदान बनाते हुए पार्षदों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए बवाल खड़ा कर दिया। नगर निगम के दफ्तर में हंगामा काट रहे सफाई कर्मचारियों ने इस दौरान जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ भी धक्का मुक्की की।  संगठन के पदाधिकारी ने नगर निगम के अफसरों एवं पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया है कि नगर निगम के सभी वार्डों के पार्षद सफाई कर्मियों को परेशान करते हुए अपने घर का काम और सफाई कराते हैं, यदि पार्षदों के मुताबिक काम नहीं किया जाता है तो अधिकारियों से उनकी शिकायत की जाती है। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों से पार्षद पैसों की डिमांड भी करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...