रविवार, 5 नवंबर 2023

रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया

रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया 

मनोज सिंह ठाकुर 
सागर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मौलिक अंतर यह है कि कांग्रेस परिवार को जनार्दन मानती है, जबकि भाजपा के लिए जनता जनार्दन ही सब कुछ है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सागर पहुंचे सिंह ने जिले के बिलहरा पुलिस ग्राउंड पर सुरखी विधानसभा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच मौलिक अंतर यह है कि भाजपा के लिए जनता ही जर्नादन है और कांग्रेस परिवार को ही जर्नादन मानती है। कांग्रेसियों को केवल सत्ता चाहिए है।
कांग्रेस की आदत है कपड़े फाड़ने की, वह सत्ता में आई तो जनता के कपड़े फाड़ेगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेताओं की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया। श्रीराम का अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सिस्टम में बदलाव लाना जरूरी है।
यही भाजपा का चरित्र है। हम इन्हीं उद्देश्यों पर काम करते हैं। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं, शुरुआत कैसी भी हो उन्हें सबसे अच्छी फिनिशिंग देना आता है। उन्होंने कहा कि अब भारत की पहचान पहले जैसी नहीं रही।
भारत का कद पूरी दुनिया में बढ़ा है। आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जब भी भारत का प्रतिनिधित्व होता है तो दुनिया के सभी देश कान खोलकर भारत को सुनते हैं। भारत ताकतवर बनता जा रहा है। रक्षा मंत्री ने पुलवामा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे सेना के जवानों ने संदेश दे दिया है कि हम इस पार भी वार कर सकते हैं और उस पार भी।
कोई भी भारत को आंखें दिखाने की कोशिश करेगा तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस बार चार बार दीपावली मनाई जाएगी। पहली 12 नवंबर को, दूसरी 17 नवंबर को कमल के फूल पर वोट डालकर, तीसरी 3 दिसंबर को भाजपा की जीत पर और चौथी दीपावली 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मनाई जाएगी।

नेपाल में 3.6 तीव्रता का भूकंप, झटका

नेपाल में 3.6 तीव्रता का भूकंप, झटका

अखिलेश पांडेय 
काठमांडू। पड़ोसी देश नेपाल में रविवार को एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि नेपाल में रविवार तड़के रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भारत में इस भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। शुक्रवार को आए भूकंप ने नेपाल में 157 से अधिक लोगों की जान ले ली और दर्जनों घायल हो गए। इसके कारण नेपाल में भारी तबाही होने की खबरें सामने आईं हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। यह भूकंप आठ साल में आया सबसे भीषण भूकंप है, जिसमें अब तक 157 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। भूकंप के बाद राहत और बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यह भूकंप शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। वहीं, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियो साइसेंज ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.7 थी, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षम के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5..6 थी।
न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जाजरकोट जिले के अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा के मुताबिक, घायलों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है।

अध्यक्ष ने द्विवेदी मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया

अध्यक्ष ने द्विवेदी मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर मेडिकल स्टोर का किया उद्घाटन

कौशाम्बी। सरसावा ब्लाक के कुम्हियावा बाजार में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने द्विवेदी मेडिकल स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किया।मेडिकल स्टोर के संचालक प्रियांशु द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र करीब 20 गाँवो के लोग अभी तक दवाओं के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब लोगो को सुविधा जनक साबित होगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अकबर सिंह,दिनेश सिंह,मुकेश द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
शैलेंद्र मौर्य

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-350, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, नवंबर 06, 2023

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 4 नवंबर 2023

खेल: 'वर्ल्ड कप' 2023 से बाहर हुए पंड्या

खेल: 'वर्ल्ड कप' 2023 से बाहर हुए पंड्या 

कविता गर्ग 
मुंबई। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्द‍िक पंड्या वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में यह खबर भारत के लिए बड़ा झटका है। पहले उम्मीद थी कि हार्द‍िक टीम इंडिया के आख‍िरी के लीग मैच या सेमीफाइनल या फाइनल से पहले फ‍िट हो जाएंगे, लेकिन अब यह साफ है कि वह वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेलेंगे।उनकी जगह टीम में प्रस‍िद्ध कृष्णा की एंट्री हुई है।
भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अजेय रही थी। वह सात में से सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब टीम इंडिया को 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से फिर 12 नवंबर को नीदरलैंड्स से शेष मैच खेलने हैं। इसके बाद सेमीफाइनल (15 या 16 नवंबर) को है। फिर 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल है।
ऐसे में हार्द‍िक के ना होने से टीम इंड‍िया जरूर अपने कॉम्ब‍िनेशन में उनको मिस करेगी। ताजा अपडेट के मुताब‍िक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी। टीम इंडिया में भारत की टीम में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा लेंगे। हार्द‍िक भी टीम से बाहर होने पर न‍िराश नजर आए, उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर किया।

केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया

केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया

सत्येंद्र पंवार 
मेरठ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कर्मचारियों द्वारा पब्लिक की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने से बड़े अफसरों को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। दुष्कर्म के मामले में कार्यवाही नहीं होने से नाराज पीड़ित पक्ष ने जब तहसील दिवस में अधिकारियों के समक्ष केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया तो तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आत्मदाह करने पर उतारू व्यक्ति के हाथ से केरोसिन छीना।  
शनिवार को सरधना तहसील में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान तहसील क्षेत्र के सरूरपुर गांव से परिजनों के साथ पहुंचे अनुसूचित जाति के युवक ने बहन के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कार्यवाही नहीं होने से आहत होकर अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। पीड़ित व्यक्ति को आत्मदाह करते देखकर शिकायतें सुन रहे अफसर की सांसे थम गई। इससे पहले कि पीड़ित माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर पाता, उससे पहले ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से केरोसिन छीन लिया। आरोप है कि पड़ोसी ने पीड़ित युवक की बहन के साथ दुष्कर्म किया था और डरा धमकाकर उसकी बहन के अश्लील वीडियो एवं फोटो बना लिए थे। लोकलाज और आरोपियों द्वारा दी गई धमकी से घबराकर उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। 
लेकिन अप्रैल 2023 में आरोपी सुनील ने अपने दोस्त संजय, पवन और नीरज के साथ मिलकर दोबारा से उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत सरूरपुर थाने में की गई और एएसपी को भी मामले से अवगत कराया गया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत करने के बाद क्षेत्राधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पीड़ित का कहना है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह इस बार जरूर आत्महत्या कर लेगा।

वायुसेना के एयरबेस पर हमला, 3 विमान जलाएं

वायुसेना के एयरबेस पर हमला, 3 विमान जलाएं 

अखिलेश पांडेय 
इस्लामाबाद। समूचे विश्व में आतंकवाद का पर्याय बन चुके पाकिस्तान को अब खुद आतंकी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वायुसेना के एयरबेस पर हमला करते हुए आतंकवादियों ने तीन लड़ाकू विमान को जला दिया है। मुकाबला करने के लिए उतरे सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मारकर ढेर कर दिया है, जबकि इतने ही आतंकवादी अभी सुरक्षा बलों के बीच घिरे हुए हैं। शनिवार को पाकिस्तान के पंजाब के मियांवाली में स्थित एयरफोर्स बेस पर आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया है। 
पीएएफ बेस पर सुरक्षा बलों एवं आतंकियों के बीच हो रही गोलीबारी एवं विस्फोटों की आवाज़ आ रही है। कई आत्मघाती हमलावरों समेत भारी हथियारों से लैस कई अन्य आतंकवादियों द्वारा पंजाब के मियांवाली में वायुसेना के अड्डे पर आतंकी हमला किया गया है जो अभी तक जारी है। घात लगाकर किए गए इस हमले में सुरक्षा बलों के दो वाहन खत्म हो गए हैं, जिनमें कम से कम 14 सैनिकों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तहरीर ए जिहाद पाकिस्तान ने एयरबेस पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...