रविवार, 5 नवंबर 2023

रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया

रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया 

मनोज सिंह ठाकुर 
सागर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मौलिक अंतर यह है कि कांग्रेस परिवार को जनार्दन मानती है, जबकि भाजपा के लिए जनता जनार्दन ही सब कुछ है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सागर पहुंचे सिंह ने जिले के बिलहरा पुलिस ग्राउंड पर सुरखी विधानसभा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच मौलिक अंतर यह है कि भाजपा के लिए जनता ही जर्नादन है और कांग्रेस परिवार को ही जर्नादन मानती है। कांग्रेसियों को केवल सत्ता चाहिए है।
कांग्रेस की आदत है कपड़े फाड़ने की, वह सत्ता में आई तो जनता के कपड़े फाड़ेगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेताओं की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया। श्रीराम का अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सिस्टम में बदलाव लाना जरूरी है।
यही भाजपा का चरित्र है। हम इन्हीं उद्देश्यों पर काम करते हैं। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं, शुरुआत कैसी भी हो उन्हें सबसे अच्छी फिनिशिंग देना आता है। उन्होंने कहा कि अब भारत की पहचान पहले जैसी नहीं रही।
भारत का कद पूरी दुनिया में बढ़ा है। आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जब भी भारत का प्रतिनिधित्व होता है तो दुनिया के सभी देश कान खोलकर भारत को सुनते हैं। भारत ताकतवर बनता जा रहा है। रक्षा मंत्री ने पुलवामा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे सेना के जवानों ने संदेश दे दिया है कि हम इस पार भी वार कर सकते हैं और उस पार भी।
कोई भी भारत को आंखें दिखाने की कोशिश करेगा तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस बार चार बार दीपावली मनाई जाएगी। पहली 12 नवंबर को, दूसरी 17 नवंबर को कमल के फूल पर वोट डालकर, तीसरी 3 दिसंबर को भाजपा की जीत पर और चौथी दीपावली 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मनाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...